साउथ फिल्मों की मशहूर जोड़ी Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि दोनों ने चुपचाप सगाई कर ली है और अब जल्द ही शादी करने की तैयारी में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर बधाइयों से कमेंट सेक्शन भर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की जोड़ी पहली बार फिल्म Dear Comrade में नजर आई थी, और तभी से उनके बीच नज़दीकियाँ बढ़ीं। फैंस उन्हें प्यार से “रश्मिजय” कहकर बुलाते हैं।
हाल ही में रश्मिका को विजय के हैदराबाद वाले घर के पास कई बार देखा गया, जिसके बाद से दोनों की शादी की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो दोनों परिवारों की सहमति से ये रिश्ता तय हुआ है और जल्द ही दोनों स्टार्स अपनी शादी की डेट का ऐलान कर सकते हैं।
फैंस अब बस इस प्यारी जोड़ी को शादी के जोड़े में देखने का इंतजार कर रहे हैं। अगर ये खबर सच साबित होती है, तो यह साउथ इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और खूबसूरत शादियों में से एक होगी।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
