टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है। वनडे टीम की कप्तानी अब Rohit Sharma से लेकर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को दे दी गई है। बीसीसीआई ने नई जिम्मेदारी सौंपते हुए गिल को कप्तान और श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया है।
सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड ने यह फैसला आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखकर लिया है। टीम में नए खिलाड़ियों को मौके देने की कोशिश की जा रही है ताकि भविष्य के लिए मजबूत टीम तैयार की जा सके।
हालांकि, फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम से बाहर नहीं हुए हैं। दोनों दिग्गज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि उनका अनुभव टीम के लिए अहम रहेगा और युवा खिलाड़ियों को उनसे सीखने का मौका मिलेगा।
शुभमन गिल के लिए यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। उन्होंने हाल के महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार अपनी फिटनेस और फॉर्म से प्रभावित किया है। क्रिकेट प्रेमी अब यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि नई कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
