पूरे असम में लोकप्रिय Singer Zubeen Garg के निधन से गम का माहौल है। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ उमड़ी और हर कोई अपने प्रिय कलाकार को अंतिम बार देखने पहुंचा। फैंस की आंखों से आंसू लगातार बह रहे हैं और लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हुए और परिवार तथा प्रशंसकों को सांत्वना दी।
इस बीच, गायक की अचानक मौत को लेकर संदेह दूर करने के लिए दूसरी बार पोस्टमॉर्टम भी कराया गया। हालांकि, फैंस के प्यार और भावनाओं ने उनके अंतिम सफर को ऐतिहासिक बना दिया।
जुबीन, अपनी सुरीली आवाज़ और सदाबहार गीतों के कारण केवल एक गायक नहीं बल्कि लाखों दिलों की धड़कन थे। उनके जाने से संगीत जगत में एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
