Belgium के Boom शहर में 16 जुलाई 2025 को दुनिया के सबसे बड़े EDM फेस्टिवल Tomorrowland 2025 के Main Stage पर भीषण आग लग गई। हादसे में स्टेज पूरी तरह जल गया लेकिन आयोजकों ने साफ कर दिया है कि फेस्टिवल रद्द नहीं किया जाएगा और निर्धारित तारीखों पर ही आयोजित होगा।
Tomorrowland के Main Stage पर Fire से भारी नुकसान
यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई जब स्टाफ अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ था। सौभाग्य से हादसे के वक्त वहां कोई दर्शक मौजूद नहीं था और लगभग 1,000 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्टेज पूरी तरह जल चुका था।
Fire का कारण और जांच
शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, आग संभवतः आतिशबाज़ी के ट्रायल के दौरान लगी, लेकिन अब तक आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। Antwerp के अधिकारियों ने इसे “संभावित दुर्घटनावश आगजनी” (Accidental Arson) बताया है और मामले की जांच जारी है।
DreamVille और Global Journey ट्रैवल इवेंट्स जारी
फेस्टिवल आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि:
- DreamVille कैंपसाइट 17 जुलाई को तय समय पर खोल दी गई है।
- Global Journey ट्रैवल पैकेज ब्रसेल्स और एंटवर्प में सुचारू रूप से जारी हैं।
- Festival की तारीखें यथावत हैं – 18 से 20 जुलाई और 25 से 27 जुलाई तक।
Alternative Stages पर होंगे DJ Performances
भले ही मेन स्टेज जल चुका हो, लेकिन फेस्टिवल का जादू खत्म नहीं हुआ है। आयोजक “Freedom Stage” सहित अन्य प्रमुख स्टेजों को सक्रिय करने की तैयारी में हैं। डेविड गेटा, मार्टिन गैरिक्स, आर्मिन वैन ब्यूरन, स्वीडिश हाउस माफिया, शार्लोट डी विट जैसे टॉप DJs अब इन वैकल्पिक स्टेजों पर परफॉर्म करेंगे।
Tomorrowland की प्रवक्ता डैबी विलमसेन ने कहा, “यह एक बेहद भावुक क्षण है क्योंकि इस स्टेज में हमारी टीम ने महीनों की मेहनत लगाई थी, लेकिन हम फेस्टिवल को बचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
400,000 से ज्यादा दर्शकों की उम्मीद
Tomorrowland 2025 में दुनियाभर से करीब 4 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजक इस आपदा के बावजूद उन्हें वही उत्साह और अनुभव देने की तैयारी में जुटे हैं, जिसके लिए Tomorrowland दुनियाभर में जाना जाता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
