आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलRajasthan BJP Crisis: पंचायत चुनाव में हार के बाद पार्टी में घमासान, सरकार और संगठन में बदलाव की तैयारी◆BREAKINGमध्य प्रदेशउमा भारती का टिकट को लेकर तीखा बयान, बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Price Update: सोने में ₹1,944 और चांदी में ₹3,988 की तेजी, जानें आज के नए भाव◆BREAKINGएंटरटेनमेंटAmit Shah Meets Ramayana Team: रणबीर कपूर और नमित मल्होत्रा से मिले गृह मंत्री, फिल्म की सराहना की◆BREAKINGएंटरटेनमेंटRamayana Box Office Collection: ₹1,755 करोड़ की कमाई, Pushpa 2 को पछाड़ चौथे नंबर पर पहुंची रामायण◆BREAKINGदेश-हरपलCJP Leader Saurav Das: London दौरा रद्द, पासपोर्ट विवाद और Lookout Circular पर 9 दिसंबर को सुनवाई◆BREAKINGदेश-हरपलFSSAI New Rules: पैकेट के सामने दिखेगा Red Warning Label, हाई शुगर और नमक वाले Foods की होगी पहचान◆BREAKINGBreaking NewsConstitution Day 2026: मोदी ने कांग्रेस को घेरा, OBC Reservation और महिला आरक्षण बिल पर उठाए सवाल◆BREAKINGदेश-हरपलRajasthan BJP Crisis: पंचायत चुनाव में हार के बाद पार्टी में घमासान, सरकार और संगठन में बदलाव की तैयारी◆BREAKINGमध्य प्रदेशउमा भारती का टिकट को लेकर तीखा बयान, बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Price Update: सोने में ₹1,944 और चांदी में ₹3,988 की तेजी, जानें आज के नए भाव◆BREAKINGएंटरटेनमेंटAmit Shah Meets Ramayana Team: रणबीर कपूर और नमित मल्होत्रा से मिले गृह मंत्री, फिल्म की सराहना की◆BREAKINGएंटरटेनमेंटRamayana Box Office Collection: ₹1,755 करोड़ की कमाई, Pushpa 2 को पछाड़ चौथे नंबर पर पहुंची रामायण◆BREAKINGदेश-हरपलCJP Leader Saurav Das: London दौरा रद्द, पासपोर्ट विवाद और Lookout Circular पर 9 दिसंबर को सुनवाई◆BREAKINGदेश-हरपलFSSAI New Rules: पैकेट के सामने दिखेगा Red Warning Label, हाई शुगर और नमक वाले Foods की होगी पहचान◆BREAKINGBreaking NewsConstitution Day 2026: मोदी ने कांग्रेस को घेरा, OBC Reservation और महिला आरक्षण बिल पर उठाए सवाल◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

उमा भारती का टिकट को लेकर तीखा बयान, बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे

Table of Content

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने चुनाव में टिकट मिलने के सवाल पर तीखा बयान दिया है। ग्वालियर में मीडिया और समर्थकों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “किसी की औकात नहीं है, जो मुझे टिकट दे। मैं खुद तय करती हूं कि मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं।”

उमा भारती बुधवार शाम वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल जाने के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। हालांकि, ट्रेन आने से करीब पांच मिनट पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी और सर्किट हाउस लौट गईं। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में आराम कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी स्थिति सामान्य है।

निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंची थीं स्टेशन

जानकारी के अनुसार, उमा भारती वृंदावन से लौटते समय ग्वालियर में रुकी थीं। बुधवार शाम उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल रवाना होना था। इसके लिए वे निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले ही रेलवे स्टेशन पहुंच गई थीं।

प्लेटफॉर्म पर वे समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने का अनाउंसमेंट हुआ। इसके कुछ देर पहले ही उन्हें असहजता महसूस हुई।

तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने तत्काल भोपाल जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया और सर्किट हाउस लौट गईं। उनके स्टेशन से निकलने के करीब पांच मिनट बाद वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची।

डॉक्टरों की निगरानी में कर रही हैं आराम

स्टेशन से लौटने के बाद उमा भारती सर्किट हाउस में रुकी हुई हैं। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Rajasthan

Rajasthan BJP Crisis: पंचायत चुनाव में हार के बाद पार्टी में घमासान, सरकार और संगठन में बदलाव की तैयारी

Rajasthan की राजनीति में इन दिनों बीजेपी के भीतर हलचल तेज है। पंचायत चुनाव के नतीजों ने पार्टी को ऐसा झटका दिया है कि अब हार की वजह तलाशने से लेकर संगठन और सरकार की कार्यशैली तक पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक सक्रिय हो गया है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद राजस्थान बीजेपी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे? मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल होगा या फिर संगठन के स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी? फिलहाल पार्टी के भीतर इन मुद्दों पर मंथन जारी है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP को लगा झटका राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने कई क्षेत्रों में बढ़त बनाई। जिला परिषद के 37 जिलों में कांग्रेस ने 23 जगह बहुमत हासिल किया, जबकि बीजेपी केवल पांच जिलों में बहुमत तक पहुंच सकी। जिला प्रमुख के चुनाव में भी कांग्रेस ने 24 पदों पर जीत दर्ज की। बीजेपी को 10 जिला प्रमुख पद मिले। वहीं भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने भी कुछ क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पंचायत चुनाव के इन नतीजों ने बीजेपी के सामने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की चुनौती खड़ी कर दी है। खास बात यह है कि शहरी निकाय चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के बाद ग्रामीण इलाकों से आए नतीजों ने उसकी रणनीति पर नए सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली तक पहुंचा चुनावी हार का मामला, BL संतोष ने की समीक्षा पंचायत चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। 26 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ बैठक की। बैठक में चुनावी नतीजों, संगठन की स्थिति और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़ने की बात सामने आई। केंद्रीय नेतृत्व यह जानना चाहता है कि राजस्थान में सरकार होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को अपेक्षित समर्थन क्यों नहीं मिला। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन की भूमिका की समीक्षा भी इसी कड़ी का हिस्सा है। मदन राठौड़ ने मानी हार की जिम्मेदारी चुनावी नतीजों के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हार की जिम्मेदारी स्वीकार की। उन्होंने माना कि पार्टी को अपने प्रदर्शन का आकलन करना होगा और यह समझना होगा कि जनता के बीच कहां कमी रह गई। इसके बाद जिला अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं से फीडबैक लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। पार्टी यह भी देख रही है कि किन क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन को लेकर नाराजगी थी और कहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान पूरी सक्रियता नहीं दिखाई। बीजेपी के लिए यह समीक्षा इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि पंचायत चुनाव में स्थानीय समीकरण और उम्मीदवारों की छवि काफी मायने रखती है। टिकट वितरण और OBC आरक्षण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा बीजेपी की चुनावी हार के पीछे कई स्थानीय मुद्दों को जिम्मेदार माना जा रहा है। इनमें टिकट वितरण से नाराजगी, OBC आरक्षण से जुड़े विवाद और सरकार-संगठन के बीच तालमेल की कमी जैसे विषय शामिल हैं। कुछ क्षेत्रों में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी और स्थानीय नेताओं को पर्याप्त महत्व नहीं मिलने की शिकायतें भी चर्चा में हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में रोजगार, खनन गतिविधियों और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों ने भी चुनावी माहौल को प्रभावित किया हो सकता है। हालांकि, इन सभी कारणों पर पार्टी की ओर से अंतिम निष्कर्ष सामने आना बाकी है। चुनावी हार की वास्तविक वजह जानने के लिए संगठन अलग-अलग क्षेत्रों से रिपोर्ट जुटा रहा है। किरोड़ी लाल मीणा के बयान से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा पंचायत चुनाव के नतीजों के बीच राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बयान भी चर्चा में रहा। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का जिक्र किया था। उनके इस बयान को राजस्थान में संभावित नेतृत्व परिवर्तन से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि, बाद में मीणा ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व पर सवाल उठाने से इनकार किया। इस बयान के बाद राजस्थान बीजेपी में नेतृत्व और सरकार की कार्यशैली को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा मिली। मंत्रिमंडल में फेरबदल या संगठन में बदलाव? सबकी नजर केंद्रीय नेतृत्व पर चुनावी नतीजों के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बीजेपी राजस्थान में किस स्तर पर बदलाव करेगी। पार्टी के अंदर मंत्रियों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा की चर्चाएं हैं। संभावित बदलावों में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, नए चेहरों को मौका, राजनीतिक नियुक्तियों की समीक्षा और जिला स्तर पर संगठन में नई जिम्मेदारियां शामिल हो सकती हैं। हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री बदलने या मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में इन चर्चाओं को संभावित राजनीतिक बदलाव के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। 2028 विधानसभा चुनाव से पहले BJP के सामने बड़ी चुनौती राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव 2028 में होना है। ऐसे में पंचायत चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए समय रहते अपनी कमजोरियों को पहचानने का संकेत हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करना, नाराज कार्यकर्ताओं को साथ लाना और सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना अब प्रदेश नेतृत्व की प्राथमिकताओं में शामिल हो सकता है। दूसरी तरफ कांग्रेस इन नतीजों को अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत होने के संकेत के रूप में पेश कर रही है। बीजेपी के लिए अब चुनौती सिर्फ चुनावी हार की समीक्षा करना नहीं, बल्कि जनता और कार्यकर्ताओं के बीच भरोसा बनाए रखना भी है। राजस्थान BJP में अब आगे क्या होगा? पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद राजस्थान बीजेपी में बैठकों और समीक्षा का दौर जारी है। प्रदेश नेतृत्व से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक चुनावी नतीजों की...

उमा भारती का टिकट को लेकर तीखा बयान, बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने चुनाव में टिकट मिलने के सवाल पर तीखा बयान दिया है। ग्वालियर में मीडिया और समर्थकों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “किसी की औकात नहीं है, जो मुझे टिकट दे। मैं खुद तय करती हूं कि मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं।” उमा भारती बुधवार शाम वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल जाने के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। हालांकि, ट्रेन आने से करीब पांच मिनट पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी और सर्किट हाउस लौट गईं। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में आराम कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी स्थिति सामान्य है। निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंची थीं स्टेशन जानकारी के अनुसार, उमा भारती वृंदावन से लौटते समय ग्वालियर में रुकी थीं। बुधवार शाम उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल रवाना होना था। इसके लिए वे निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले ही रेलवे स्टेशन पहुंच गई थीं। प्लेटफॉर्म पर वे समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने का अनाउंसमेंट हुआ। इसके कुछ देर पहले ही उन्हें असहजता महसूस हुई। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने तत्काल भोपाल जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया और सर्किट हाउस लौट गईं। उनके स्टेशन से निकलने के करीब पांच मिनट बाद वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची। डॉक्टरों की निगरानी में कर रही हैं आराम स्टेशन से लौटने के बाद उमा भारती सर्किट हाउस में रुकी हुई हैं। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
Gold-Silver

Gold-Silver Price Update: सोने में ₹1,944 और चांदी में ₹3,988 की तेजी, जानें आज के नए भाव

Gold-Silver Price में गिरावट के बाद अब तेजी लौटती दिखाई दे रही है। गुरुवार, 26 नवंबर को घरेलू सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में उछाल दर्ज किया गया। सोना एक बार फिर ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। सोने के भाव में ₹1,944 और चांदी में ₹3,988 की तेजी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, बुधवार को लगातार बिकवाली के चलते चांदी 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई थी। ऐसे में गुरुवार को निचले स्तरों पर खरीदारी लौटने से बाजार को राहत मिली। हालांकि, इस तेजी के बावजूद सोने-चांदी की कीमतें अभी दबाव से पूरी तरह बाहर नहीं आई हैं। MCX पर Gold और Silver में जोरदार रिकवरी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को कारोबार शुरू होते ही सोने और चांदी में खरीदारी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सोने का दिसंबर वायदा ₹1,22,740 प्रति 10 ग्राम पर खुला और ₹1,22,905 तक पहुंच गया। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा ₹1,45,800 प्रति किलो पर खुलने के बाद ₹1,47,798 तक पहुंचा। सुबह करीब 9:13 बजे तक MCX पर सोना लगभग 1.20% और चांदी करीब 2.73% की बढ़त के साथ कारोबार कर रही थी। बाद के कारोबार में तेजी और बढ़ी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोने में करीब ₹2,600 प्रति 10 ग्राम और चांदी में लगभग ₹6,000 प्रति किलो तक की बढ़त दर्ज की गई। अलग-अलग समय पर जारी आंकड़ों में भाव और तेजी का अंतर इसी वजह से दिखाई दे रहा है। 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद चांदी की वापसी पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। बुधवार को बिकवाली का दबाव इतना बढ़ा कि चांदी 13 महीने के निचले स्तर तक पहुंच गई। सोने की स्थिति भी कमजोर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोना पहली बार सितंबर 2025 के बाद 3,500 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया था। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, गुरुवार को कीमतों में सुधार देखने को मिला। बाजार में निचले भाव पर खरीदारी और शॉर्ट कवरिंग ने दोनों धातुओं को सहारा दिया। इसके बाद MCX के शेयरों में भी तेजी आई और कारोबार के दौरान इसमें करीब 5% तक की बढ़त दर्ज की गई। International Market में भी बदले Gold-Silver के संकेत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार की बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को सोने और चांदी में स्थिरता के संकेत मिले। रॉयटर्स के मुताबिक, गुरुवार को स्पॉट गोल्ड करीब 3,572-3,580 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी में भी बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत अभी भी हाल के ऊंचे स्तरों से काफी नीचे है। अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी चिंता के कारण निवेशक फिलहाल सतर्क हैं। आखिर Gold-Silver के भाव में तेजी क्यों आई? सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी के पीछे कई वजहें हैं। 1. निचले भाव पर खरीदारी: लगातार गिरावट के बाद निवेशकों को सोना और चांदी कम कीमत पर खरीदने का मौका मिला। इससे बाजार में खरीदारी बढ़ी। 2. Short Covering: पिछले सत्रों में गिरावट की उम्मीद में कारोबार करने वाले निवेशकों ने अपनी पोजीशन बंद की। इससे भी कीमतों को सहारा मिला। 3. बाजार में स्थिरता की उम्मीद: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी गिरावट के बाद कुछ स्थिरता दिखाई देने से निवेशकों का भरोसा थोड़ा लौटा। 4. रुपये की कमजोरी: डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार में सोने और चांदी के भाव पर पड़ रहा है। US Inflation और Fed Rate से अभी भी दबाव सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़े बाजार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। अमेरिका का अक्टूबर PCE Price Index महीने-दर-महीने 0.3% बढ़ा, जबकि सितंबर में इसमें 0.5% की बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा अमेरिकी अर्थव्यवस्था की तीसरी तिमाही के मजबूत आंकड़ों ने भी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। बाजार में दिसंबर की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है। ब्याज दरें बढ़ने पर सोने जैसे निवेश पर दबाव आ सकता है, क्योंकि इससे निवेशकों के लिए ब्याज देने वाले विकल्प आकर्षक हो जाते हैं। रॉयटर्स के अनुसार, महंगाई और मजबूत आर्थिक वृद्धि के चलते अगले महीने ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदों ने सोने की तेजी को सीमित रखा है। 26 नवंबर को देश के बड़े शहरों में Gold Rate गुरुवार सुबह उपलब्ध खुदरा बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं: शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) दिल्ली ₹1,22,930 ₹1,16,950 मुंबई ₹1,23,060 ₹1,17,080 चेन्नई ₹1,23,420 ₹1,17,420 बेंगलुरु ₹1,23,160 ₹1,17,170 कोलकाता ₹1,22,900 ₹1,16,920 हैदराबाद ₹1,23,260 ₹1,17,260 Silver Rate Today: प्रमुख शहरों में चांदी का भाव शहर चांदी की कीमत (1 किलो) दिल्ली ₹1,47,180 मुंबई ₹1,47,910 चेन्नई ₹1,48,340 बेंगलुरु ₹1,48,030 कोलकाता ₹1,47,710 हैदराबाद ₹1,48,140 ध्यान दें कि ये सुबह के खुदरा बाजार के सांकेतिक भाव हैं। शहर, ज्वेलर और बाजार के समय के अनुसार कीमतों में अंतर हो सकता है। ज्वेलरी खरीदते समय GST और मेकिंग चार्ज भी जुड़ते हैं। आगे Gold-Silver Price का क्या रहेगा Outlook? बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, गुरुवार की तेजी को फिलहाल बड़ी गिरावट के बाद आई रिकवरी के तौर पर देखा जा रहा है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि सोने और चांदी की गिरावट पूरी तरह खत्म हो गई है। MCX पर सोने के लिए ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि ₹1.28 लाख के आसपास रेजिस्टेंस है। चांदी के लिए ₹1.40 लाख से ₹1.55 लाख प्रति किलो का दायरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक, महंगाई के आंकड़े, डॉलर की चाल और रुपये की स्थिति पर बाजार की नजर रहेगी। कुल मिलाकर, एक दिन पहले तक लगातार गिरावट से परेशान सर्राफा बाजार को गुरुवार की तेजी ने राहत जरूर दी है। लेकिन सोना-चांदी खरीदने वालों के...
Amit Shah

Amit Shah Meets Ramayana Team: रणबीर कपूर और नमित मल्होत्रा से मिले गृह मंत्री, फिल्म की सराहना की

भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ (Ramayana) इन दिनों दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। फिल्म की कहानी, भव्य विजुअल्स और कलाकारों की अदाकारी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अब इस फिल्म को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की सराहना भी मिली है। दिल्ली में हुई एक खास मुलाकात के दौरान अमित शाह ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। खास बात यह रही कि रामायण के इतिहास और सांस्कृतिक महत्व को लेकर उनकी जानकारी ने फिल्म के मेकर्स को भी प्रभावित किया। इस मुलाकात में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा समेत फिल्म से जुड़े प्रमुख लोग मौजूद रहे। उधर, बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। 21 दिनों में 1,755.60 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ रामायण ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। Amit Shah से मिले Ranbir Kapoor और Sai Pallavi 26 नवंबर को दिल्ली में रामायण की टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। इस दौरान रणबीर कपूर, साई पल्लवी, निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और प्राइम फोकस के बिजनेस हेड नीरज सांघवी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान अमित शाह ने फिल्म की सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने भारतीय महाकाव्य रामायण को इतने बड़े स्तर पर पर्दे पर लाने के प्रयास की सराहना की। मेकर्स के लिए इस मुलाकात का सबसे खास हिस्सा रामायण को लेकर अमित शाह की जानकारी रही। उन्होंने महाकाव्य के इतिहास और सांस्कृतिक महत्व से जुड़े पहलुओं पर बातचीत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी इन बातों ने फिल्म की टीम को काफी प्रभावित किया। निर्माता नमित मल्होत्रा ने भी सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की झलक साझा की और गृह मंत्री से मिलने को सम्मान की बात बताया। गुरुद्वारा बंगला साहिब भी पहुंची फिल्म की टीम Amit Shah से मुलाकात से पहले रणबीर कपूर, नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे थे। यहां रणबीर कपूर ने मत्था टेका और अरदास की। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एग्जीक्यूटिव मेंबर बुपिंदर सिंह भुल्लर ने सोशल मीडिया पर टीम की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में रणबीर कपूर गुरुद्वारे की धार्मिक परंपराओं में शामिल होते नजर आए। Ramayana Worldwide Collection: 21 दिन में ₹1,755 करोड़ पार फिल्म की कमाई के आंकड़े भी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। Sacnilk के शुरुआती ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, 21 दिनों में रामायण ने दुनियाभर में करीब 1,755.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 982.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि घरेलू ग्रॉस कमाई 1,173.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं, विदेशों से फिल्म ने करीब 582 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 25 नवंबर यानी रिलीज के 21वें दिन फिल्म ने भारत में लगभग 9.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले कमाई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। Pushpa 2 को पछाड़कर बनी चौथी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म रामायण ने दुनियाभर की कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को पीछे छोड़ दिया है। दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तुलना करें तो तस्वीर कुछ ऐसी है: इस उपलब्धि के साथ रामायण भारतीय फिल्मों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब इसकी अगली नजर बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर है। 2027 Oscars की VFX Longlist में भी बनाई जगह रामायण की चर्चा सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है। फिल्म को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी 2027 Oscars की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की 20 फिल्मों वाली लॉन्गलिस्ट में भी शामिल किया गया है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और तकनीकी स्तर को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, लॉन्गलिस्ट में शामिल होना अंतिम ऑस्कर नॉमिनेशन या अवॉर्ड मिलने की पुष्टि नहीं है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी एआर रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर ने संभाली है। भारतीय संगीत और अंतरराष्ट्रीय स्तर की म्यूजिक प्रोडक्शन का यह मेल भी फिल्म की खासियत माना जा रहा है। ₹4,000 करोड़ का बजट, दो हिस्सों में आएगी Ramayana नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। इसे करीब 4,000 करोड़ रुपये के बड़े बजट वाला दो हिस्सों का सिनेमाई प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। फिल्म में कलाकारों की भूमिका इस प्रकार है: फिल्म के दूसरे भाग में भगवान राम और रावण के बीच युद्ध की कहानी दिखाई जाएगी। इसकी रिलीज दिवाली 2028 के दौरान निर्धारित बताई गई है। भारतीय महाकाव्य को Global पहचान दिलाने की कोशिश रामायण की सफलता के पीछे सिर्फ बड़े सितारे या भारी-भरकम बजट ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की एक ऐसी कहानी भी है, जिससे देश के करोड़ों लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। अमित शाह से मुलाकात के दौरान मिली सराहना ने फिल्म की चर्चा को एक नया आयाम दिया है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 को पीछे छोड़ना और ऑस्कर की VFX लॉन्गलिस्ट में जगह बनाना मेकर्स के लिए बड़ी उपलब्धियां हैं। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि फिल्म कब 1,000 करोड़ रुपये का घरेलू नेट कलेक्शन पार करती है और क्या आने वाले दिनों में बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी टूट पाएगा। फिलहाल रामायण की सफलता ने भारतीय सिनेमा में एक नई चर्चा जरूर छेड़ दी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Ramayana

Ramayana Box Office Collection: ₹1,755 करोड़ की कमाई, Pushpa 2 को पछाड़ चौथे नंबर पर पहुंची रामायण

भारतीय सिनेमा में इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है। 21वें दिन फिल्म ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की, जिसका इंतजार ट्रेड जगत की नजरें लगाए हुए था। रामायण ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ को पीछे छोड़ दिया है और दुनियाभर में ₹1,755.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है। हालांकि, अब इसकी रोजाना की कमाई में गिरावट भी दिखाई देने लगी है। ऐसे में अगला सवाल है कि क्या रणबीर कपूर की यह फिल्म प्रभास की ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? Ramayana Day 21 Collection: 21वें दिन कितनी हुई कमाई? ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार 25 नवंबर को भारत में ₹9.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इस दिन देशभर में फिल्म के करीब 15,700 शो चलाए गए। खास बात यह है कि रिलीज के बाद पहली बार फिल्म की एक दिन की घरेलू कमाई ₹10 करोड़ से नीचे पहुंची है। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को फिल्म ने ₹17.50 करोड़ कमाए थे। इस लिहाज से बुधवार की कमाई में करीब 45.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, तीन हफ्तों का कुल कारोबार देखें तो फिल्म की रफ्तार अब भी मजबूत बनी हुई है। 21 दिनों में भारत में इसका नेट कलेक्शन ₹982.55 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹1,173.60 करोड़ हो चुका है। Hindi Version से मिल रहा सबसे ज्यादा कलेक्शन 21वें दिन भी फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की। अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का कारोबार इस प्रकार रहा: विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹582 करोड़ बताया जा रहा है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,755.60 करोड़ तक पहुंच गया है। Pushpa 2 को पछाड़कर बनाया नया Box Office Record रामायण की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार कर लिया है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, पुष्पा 2 ने दुनियाभर में करीब ₹1,742.10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं रामायण अब ₹1,755.60 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच चुकी है। यानी रणबीर कपूर की फिल्म ने पुष्पा 2 को करीब ₹13.50 करोड़ से पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही भारतीय फिल्मों की ऑल टाइम कमाई की सूची में रामायण चौथे स्थान पर आ गई है। Baahubali 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ ₹32.46 करोड़ दूर अब रामायण के सामने अगली बड़ी चुनौती एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ है। प्रभास की इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹1,788.06 करोड़ का कारोबार किया था। रामायण का मौजूदा कलेक्शन ₹1,755.60 करोड़ है। इस हिसाब से बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने के लिए फिल्म को लगभग ₹32.46 करोड़ और कमाने होंगे। इसके बाद फिल्म के सामने धुरंधर 2 और आमिर खान की दंगल के रिकॉर्ड होंगे। हालांकि, इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ना रामायण के लिए बड़ी चुनौती होगी। भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली Top 5 फिल्में रिपोर्टेड वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर भारतीय फिल्मों की सूची इस प्रकार है: रैंक फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1 दंगल ₹2,070.30 करोड़ 2 धुरंधर 2 ₹1,813.39 करोड़ 3 बाहुबली 2 ₹1,788.06 करोड़ 4 रामायण ₹1,755.60 करोड़ 5 पुष्पा 2 ₹1,742.10 करोड़ तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने कमाए ₹118 करोड़ से ज्यादा रामायण का तीसरा हफ्ता भी बॉक्स ऑफिस के लिहाज से खास रहा। 16वें से 21वें दिन तक फिल्म ने भारत में करीब ₹118.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली। रविवार को फिल्म ने ₹35.60 करोड़ कमाए, जबकि शनिवार को ₹27.65 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि, सोमवार और बुधवार को कमाई में गिरावट आई। इसके बावजूद तीन हफ्तों में फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन ₹1,000 करोड़ के करीब पहुंच गया है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि फिल्म भारत में यह आंकड़ा कब पार करती है। Ranbir Kapoor से Yash तक, फिल्म में नजर आ रहे हैं बड़े सितारे नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने Prime Focus Studios, DNEG और यश की Monster Mind Creations के साथ मिलकर किया है। बड़े स्तर पर तैयार की गई इस फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। Ramayana Part 2 कब होगी रिलीज? पहले भाग की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच अब दर्शकों को इसके दूसरे हिस्से का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रामायण पार्ट 2’ को दिवाली 2028 के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है। दूसरे भाग में कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। ऐसे में फिल्म की मौजूदा सफलता ने अगले पार्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ा दी है। क्या ₹2,000 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी रामायण? ₹1,755 करोड़ से ज्यादा की कमाई के बाद अब फिल्म के सामने ₹2,000 करोड़ का लक्ष्य है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इसे अभी करीब ₹245 करोड़ और कमाने होंगे। फिलहाल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रोजाना कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, विदेशी बाजारों में प्रदर्शन और संभावित नए इंटरनेशनल रिलीज से आगे के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। कुल मिलाकर, रामायण ने तीन हफ्तों में पुष्पा 2 को पीछे छोड़कर भारतीय सिनेमा में अपनी जगह बना ली है। अब सबकी नजर बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर है। देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर की यह फिल्म अगला इतिहास रच पाती है या नहीं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.