आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में आज आतंकवाद के खिलाफ निकलेगा मशाल मार्च, मशाल की जगह मोबाइल फ्लैशलाइट जलाएंगे युवा; 5 मशालें भी रहेंगी◆BREAKINGभोपालज्ञानेश कुमार को पहचान नहीं पाए कांग्रेस नेता अजय सिंह, साथ में फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर डाली; बोले- मुझे नहीं पता कौन हैं◆BREAKINGदेश-हरपलS-400 Missile System: भारत की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, रूस से जल्द मिलेगी पांचवीं यूनिट◆BREAKINGदेश-हरपलParliament Special Session 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन पर आज Cabinet Meeting, कांग्रेस ने भी बुलाई बैठक◆BREAKINGदेश-हरपलIMD Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 13 राज्यों में घना कोहरा; दक्षिण में बारिश का अलर्ट◆BREAKINGबिज़नेसट्रैफिक नियम तोड़ने पर महंगा होगा गाड़ी का इंश्योरेंस! चालान हिस्ट्री से तय हो सकता है प्रीमियम, 9 सवालों में समझें प्रस्ताव◆BREAKINGभोपालभोपाल में 17 साल बाद 150 परिवारों को मिला प्लॉटों का कब्जा, प्रशासन ने कराया सीमांकन◆BREAKINGस्पोर्ट्सइंडिया-A एशिया कप राइजिंग स्टार्स से बाहर, श्रीलंका-A ने 8 विकेट से हराया; फाइनल में पहुंची टीम◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में आज आतंकवाद के खिलाफ निकलेगा मशाल मार्च, मशाल की जगह मोबाइल फ्लैशलाइट जलाएंगे युवा; 5 मशालें भी रहेंगी◆BREAKINGभोपालज्ञानेश कुमार को पहचान नहीं पाए कांग्रेस नेता अजय सिंह, साथ में फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर डाली; बोले- मुझे नहीं पता कौन हैं◆BREAKINGदेश-हरपलS-400 Missile System: भारत की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, रूस से जल्द मिलेगी पांचवीं यूनिट◆BREAKINGदेश-हरपलParliament Special Session 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन पर आज Cabinet Meeting, कांग्रेस ने भी बुलाई बैठक◆BREAKINGदेश-हरपलIMD Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 13 राज्यों में घना कोहरा; दक्षिण में बारिश का अलर्ट◆BREAKINGबिज़नेसट्रैफिक नियम तोड़ने पर महंगा होगा गाड़ी का इंश्योरेंस! चालान हिस्ट्री से तय हो सकता है प्रीमियम, 9 सवालों में समझें प्रस्ताव◆BREAKINGभोपालभोपाल में 17 साल बाद 150 परिवारों को मिला प्लॉटों का कब्जा, प्रशासन ने कराया सीमांकन◆BREAKINGस्पोर्ट्सइंडिया-A एशिया कप राइजिंग स्टार्स से बाहर, श्रीलंका-A ने 8 विकेट से हराया; फाइनल में पहुंची टीम◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

ज्ञानेश कुमार को पहचान नहीं पाए कांग्रेस नेता अजय सिंह, साथ में फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर डाली; बोले- मुझे नहीं पता कौन हैं

Table of Content

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पहचान नहीं पाए। खास बात यह है कि कांग्रेस पिछले दो महीने से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसके बावजूद अजय सिंह ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और उसे खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया।

मामला 23 नवंबर को भोपाल में आयोजित एक शादी समारोह का है। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) के डीजी उपेंद्र जैन के बेटे दिव्यांशु की शादी में ज्ञानेश कुमार और अजय सिंह दोनों शामिल हुए थे। समारोह में अजय सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपेंद्र जैन और ज्ञानेश कुमार के साथ तस्वीर खिंचवाई।

जबलपुर में संविधान रक्षा मार्च के दौरान मीडिया ने अजय सिंह से पूछा कि जिस व्यक्ति का कांग्रेस विरोध कर रही है, उसके साथ उन्होंने फोटो क्यों खिंचवाई? इस पर अजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा, “मुझे नहीं मालूम कि वो व्यक्ति ज्ञानेश कुमार हैं।”

उन्होंने बताया कि उपेंद्र जैन सीधी जिले में एसपी के रूप में पहली पोस्टिंग पर आए थे। उनके बेटे की शादी का रिसेप्शन था। वहां नरेंद्र सिंह तोमर सहित कुछ अन्य लोग खड़े थे। किसी ने उनका परिचय नहीं कराया और फोटो खींच ली गई। अजय सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि तस्वीर किसी ने वायरल नहीं की, बल्कि उन्होंने खुद फेसबुक पर पोस्ट की थी।

ज्ञानेश कुमार के भोपाल से जाने के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 23 नवंबर को सुबह 7:55 बजे भोपाल पहुंचे थे। वे दो दिन शहर में रहे और 25 नवंबर को सुबह 8:25 बजे दिल्ली रवाना हो गए।

उनके भोपाल से जाने के करीब सवा आठ घंटे बाद कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के वॉट्सएप ग्रुपों में कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने का संदेश भेजा गया। मैसेज में बताया गया कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कार्यालय पहुंच रहे हैं।

इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर विरोध जताया गया।

ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस के गंभीर आरोप

कांग्रेस लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा का पक्ष लेने, वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में पक्षपात करने के आरोप लगा रही है। इसी को लेकर पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

शादी समारोह में कांग्रेस और भाजपा के कई नेता पहुंचे

EOW डीजी उपेंद्र जैन के बेटे की शादी में कांग्रेस और भाजपा, दोनों दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए थे।

कांग्रेस की ओर से अजय सिंह के अलावा पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया भी समारोह में पहुंचीं।

वहीं भाजपा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद आलोक शर्मा, कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, राहुल कोठारी, गोविंद सिंह राजपूत, यशोधरा राजे सिंधिया और डॉ. राघवेंद्र शर्मा सहित कई नेता शामिल हुए।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खंडवा में आज आतंकवाद के खिलाफ निकलेगा मशाल मार्च, मशाल की जगह मोबाइल फ्लैशलाइट जलाएंगे युवा; 5 मशालें भी रहेंगी

खंडवा में आतंकवाद के खिलाफ जनजागरण और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को राष्ट्रभक्त वीर युवा मंच मशाल मार्च निकालेगा। इस बार मार्च में युवा हाथों में मशाल की जगह मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर शामिल होंगे। हालांकि, प्रतीकात्मक रूप से पांच मशालें भी मार्च में रखी जाएंगी। आयोजकों ने यह बदलाव दो साल पहले मशाल जुलूस के दौरान आग भभकने की घटना के बाद किया है। इस बार कार्यक्रम की थीम ‘हनुमान जागरण’ रखी गई है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे बड़ा बम चौक पर धर्मसभा से होगी। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रवादी विचारक और भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा युवाओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ मनोज परमार और पांडिचेरी के वैदिक धर्म प्रचारक आचार्य सोनेश्वर भी विचार रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश पिपलोनिया (मिर्ची बाबा) करेंगे। धर्मसभा के दौरान शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। वक्ताओं के संबोधन के बाद प्रतीकात्मक मशाल मार्च निकाला जाएगा। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ समाज को एकजुट करना और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। 2012 में शुरू हुआ युवा जनमत संग्रह कार्यक्रम महादेवगढ़ के संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि देश में आतंकवादी घटनाओं के बाद युवाओं को जागरूक करने के लिए वर्ष 2012 में युवा जनमत संग्रह कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। पिछले 14 वर्षों से यह आयोजन युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखना भी आयोजन की प्रमुख थीम है। उनका कहना है कि नशामुक्त और राष्ट्र के प्रति समर्पित युवा ही देश की ताकत बन सकते हैं। आतंकवादी विचारधारा के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। भगवा ध्वज लगाए, घर-घर जाकर बांटे निमंत्रण कार्यक्रम को लेकर खंडवा शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन से जुड़े युवा अलग-अलग स्थानों पर भगवा ध्वज लगा रहे हैं। गुरुवार को राष्ट्रभक्त वीर युवा मंच के सदस्यों ने सिंधी समाज के क्षेत्रों में घर-घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। युवाओं ने लोगों से परिवार सहित धर्मसभा और मशाल मार्च में शामिल होने की अपील की।

ज्ञानेश कुमार को पहचान नहीं पाए कांग्रेस नेता अजय सिंह, साथ में फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर डाली; बोले- मुझे नहीं पता कौन हैं

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पहचान नहीं पाए। खास बात यह है कि कांग्रेस पिछले दो महीने से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसके बावजूद अजय सिंह ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और उसे खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया। मामला 23 नवंबर को भोपाल में आयोजित एक शादी समारोह का है। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) के डीजी उपेंद्र जैन के बेटे दिव्यांशु की शादी में ज्ञानेश कुमार और अजय सिंह दोनों शामिल हुए थे। समारोह में अजय सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपेंद्र जैन और ज्ञानेश कुमार के साथ तस्वीर खिंचवाई। जबलपुर में संविधान रक्षा मार्च के दौरान मीडिया ने अजय सिंह से पूछा कि जिस व्यक्ति का कांग्रेस विरोध कर रही है, उसके साथ उन्होंने फोटो क्यों खिंचवाई? इस पर अजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा, “मुझे नहीं मालूम कि वो व्यक्ति ज्ञानेश कुमार हैं।” उन्होंने बताया कि उपेंद्र जैन सीधी जिले में एसपी के रूप में पहली पोस्टिंग पर आए थे। उनके बेटे की शादी का रिसेप्शन था। वहां नरेंद्र सिंह तोमर सहित कुछ अन्य लोग खड़े थे। किसी ने उनका परिचय नहीं कराया और फोटो खींच ली गई। अजय सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि तस्वीर किसी ने वायरल नहीं की, बल्कि उन्होंने खुद फेसबुक पर पोस्ट की थी। ज्ञानेश कुमार के भोपाल से जाने के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 23 नवंबर को सुबह 7:55 बजे भोपाल पहुंचे थे। वे दो दिन शहर में रहे और 25 नवंबर को सुबह 8:25 बजे दिल्ली रवाना हो गए। उनके भोपाल से जाने के करीब सवा आठ घंटे बाद कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के वॉट्सएप ग्रुपों में कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने का संदेश भेजा गया। मैसेज में बताया गया कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कार्यालय पहुंच रहे हैं। इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर विरोध जताया गया। ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस के गंभीर आरोप कांग्रेस लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा का पक्ष लेने, वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में पक्षपात करने के आरोप लगा रही है। इसी को लेकर पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। शादी समारोह में कांग्रेस और भाजपा के कई नेता पहुंचे EOW डीजी उपेंद्र जैन के बेटे की शादी में कांग्रेस और भाजपा, दोनों दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस की ओर से अजय सिंह के अलावा पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया भी समारोह में पहुंचीं। वहीं भाजपा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद आलोक शर्मा, कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, राहुल कोठारी, गोविंद सिंह राजपूत, यशोधरा राजे सिंधिया और डॉ. राघवेंद्र शर्मा सहित कई नेता शामिल हुए।
S-400

S-400 Missile System: भारत की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, रूस से जल्द मिलेगी पांचवीं यूनिट

भारत अपनी हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी में है। पाकिस्तान से लगती सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए भारतीय वायुसेना पांचवें S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सिस्टम को फरवरी 2027 तक तैनात करने की तैयारी है। इससे पहले दिसंबर 2026 में भारतीय वायुसेना की एक टीम रूस जाएगी और वहां सिस्टम की डिलीवरी से पहले जांच करेगी। भारत को अब तक रूस से चार S-400 सिस्टम मिल चुके हैं। पांचवें सिस्टम की आपूर्ति पूरी होने के साथ ही साल 2018 में दोनों देशों के बीच हुआ पांच यूनिट खरीदने का समझौता भी पूरा हो जाएगा। ऐसे में यह भारत की रक्षा तैयारियों के लिहाज से एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। दिसंबर में रूस जाएगी वायुसेना की टीम, डिलीवरी से पहले होगी जांच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय वायुसेना की एक विशेष टीम दिसंबर 2026 में रूस का दौरा करेगी। इस दौरान पांचवें S-400 सिस्टम का प्री-डिस्पैच इंस्पेक्शन किया जाएगा। यानी भारत को भेजे जाने से पहले सिस्टम की जांच की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2027 के आसपास इसकी आपूर्ति शुरू होने की संभावना है। इसके बाद फरवरी 2027 तक इसे तैनाती के लिए तैयार करने की योजना है। हालांकि, इसकी अंतिम तारीख और तैनाती की जगह को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पाकिस्तान बॉर्डर पर कहां तैनात हैं भारत के S-400 सिस्टम? भारत को रूस से अब तक चार S-400 एयर डिफेंस सिस्टम मिल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से तीन पश्चिमी क्षेत्र और एक पूर्वी क्षेत्र में तैनात है। पश्चिमी सीमा पर इनकी मौजूदगी भारत की हवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करती है। अब पांचवें सिस्टम को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में तैनात करने की योजना की खबर सामने आई है। इससे पाकिस्तान सीमा से जुड़े संवेदनशील इलाकों में हवाई सुरक्षा की क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। क्या है S-400 Air Defence System और क्यों है खास? S-400 रूस में विकसित एक आधुनिक लंबी दूरी की एयर डिफेंस प्रणाली है। भारत में इसे ‘सुदर्शन चक्र’ के नाम से भी जाना जाता है। इसका मुख्य काम दुश्मन की ओर से आने वाले हवाई खतरों की पहचान करना और उनसे देश की सुरक्षा करना है। यह सिस्टम लड़ाकू विमान, क्रूज मिसाइल और ड्रोन जैसे हवाई खतरों से निपटने के लिए बनाया गया है। इसकी बताई गई अधिकतम मारक दूरी लगभग 400 किलोमीटर तक है। हालांकि, इसकी वास्तविक क्षमता लक्ष्य और परिचालन परिस्थितियों पर निर्भर करती है। भारत की बहुस्तरीय एयर डिफेंस व्यवस्था में S-400 को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। Operation Sindoor के दौरान भी चर्चा में रहा S-400 मई 2025 में Operation Sindoor के बाद S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की भूमिका को लेकर काफी चर्चा हुई थी। इस दौरान भारत की हवाई सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक रक्षा तकनीक पर विशेष ध्यान गया। मीडिया रिपोर्ट्स में ऑपरेशन के दौरान S-400 के इस्तेमाल और उसकी भूमिका का उल्लेख किया गया था। हालांकि, इससे जुड़े अलग-अलग दावों और परिचालन विवरणों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। चीन-पाकिस्तान रक्षा सहयोग के बीच भारत की तैयारी भारत की पांचवीं S-400 यूनिट की तैनाती की योजना ऐसे समय सामने आई है, जब पाकिस्तान और चीन के बीच रक्षा सहयोग लगातार चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान चीन से आधुनिक लड़ाकू विमान और पनडुब्बियां हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके अलावा तुर्किये और अमेरिका के साथ भी पाकिस्तान का रक्षा सहयोग है। ऐसे क्षेत्रीय हालात में भारत अपनी सैन्य क्षमताओं और हवाई सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है। पांचवें S-400 सिस्टम की संभावित तैनाती को भी इसी व्यापक तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। क्या भारत खरीदेगा पांच और S-400 सिस्टम? भारत की S-400 खरीद को लेकर एक और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च 2026 में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने रूस से पांच अतिरिक्त S-400 सिस्टम खरीदने के प्रस्ताव को शुरुआती मंजूरी दी थी। इसका मतलब यह नहीं है कि पांच नए सिस्टम का सौदा पूरा हो चुका है। इसके लिए आगे की मंजूरी और खरीद प्रक्रिया जरूरी होगी। इसके अलावा रूस के Pantsir एयर डिफेंस सिस्टम पर भी भारत की संभावित दिलचस्पी की खबरें सामने आई हैं। 2018 में हुआ था 5.43 अरब डॉलर का समझौता भारत और रूस के बीच अक्टूबर 2018 में पांच S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का समझौता हुआ था। इसकी कुल कीमत करीब 5.43 अरब डॉलर थी। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के कारण इसकी डिलीवरी में देरी हुई। अब पांचवें सिस्टम की संभावित आपूर्ति के साथ इस समझौते की आखिरी यूनिट भारत को मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। फरवरी 2027 तक तैनाती पर रहेंगी नजरें फिलहाल भारत की पांचवीं S-400 यूनिट को लेकर दिसंबर 2026 और फरवरी 2027 की समयसीमा महत्वपूर्ण है। दिसंबर में रूस जाने वाली वायुसेना की टीम की जांच के बाद डिलीवरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक होता है, तो फरवरी 2027 तक भारत को पांचवां S-400 सिस्टम मिल सकता है। इससे देश की हवाई सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। हालांकि, अंतिम डिलीवरी और तैनाती को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार रहेगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Parliament

Parliament Special Session 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन पर आज Cabinet Meeting, कांग्रेस ने भी बुलाई बैठक

संसद (Parliament) के विशेष सत्र (Special Session) से पहले केंद्र सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन (Delimitation) को लेकर शुक्रवार, 27 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित विधेयक पर चर्चा और उसे मंजूरी देने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस ने भी संसद के भीतर सरकार की रणनीति का जवाब देने के लिए अपने नेताओं की बैठक बुलाई है। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने की संभावना है। इस दौरान सरकार एक बार फिर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की दिशा में कदम उठा सकती है। हालांकि, इस बार सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती संविधान संशोधन विधेयक के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटाने की होगी। DMK, NCP (शरदचंद्र पवार) और YSRCP जैसे दलों का रुख इस पूरे मामले में अहम हो गया है। 30 नवंबर से शुरू होगा Parliament Special Session संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 26 नवंबर को जानकारी दी कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से संसद की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा की कार्यवाही 30 नवंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चल सकती है। यह मानसून सत्र का ही विस्तार होगा, क्योंकि 13 अगस्त को सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था, लेकिन सत्र को औपचारिक रूप से समाप्त नहीं किया गया था। इस बार संसद की कार्यवाही सामान्य सत्र से कुछ अलग रहने वाली है। लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना के मुताबिक, इन बैठकों के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और गैर-सरकारी सदस्यों के कामकाज के लिए समय नहीं रखा गया है। मुख्य रूप से जरूरी सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा। लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव महिला आरक्षण के साथ परिसीमन का मुद्दा इस विशेष सत्र के केंद्र में रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इस योजना के तहत सभी राज्यों में मौजूदा लोकसभा सीटों में करीब 50 प्रतिशत तक आनुपातिक बढ़ोतरी की जा सकती है। इसका उद्देश्य संसद में राज्यों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के साथ महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार करना बताया जा रहा है। हालांकि, सीटों की वास्तविक संख्या और राज्यों के बीच उनका बंटवारा अंतिम विधेयक और परिसीमन की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा। परिसीमन का मतलब चुनाव क्षेत्रों की सीमाओं और सीटों का नए सिरे से निर्धारण करना है। यही वजह है कि इस प्रस्ताव पर खासकर दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंता सामने आ रही है। इन राज्यों का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने के कारण उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ना चाहिए। Women Reservation Bill को 2029 से लागू करने की तैयारी महिला आरक्षण कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है। सरकार की कोशिश है कि इस आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू किया जाए। इसके लिए जनगणना और परिसीमन से जुड़े मौजूदा प्रावधानों में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है। विपक्ष का एक प्रमुख सवाल यह है कि महिलाओं को आरक्षण देने के लिए परिसीमन की प्रक्रिया को अनिवार्य क्यों बनाया जा रहा है। कांग्रेस समेत कुछ दलों की मांग है कि महिला आरक्षण को परिसीमन से अलग करके लागू किया जाए। ऐसे में सरकार के नए विधेयक में क्या बदलाव किए जाते हैं, यह विशेष सत्र से पहले सबसे महत्वपूर्ण सवाल बना हुआ है। अप्रैल में गिर चुका है 131वां संविधान संशोधन विधेयक महिला आरक्षण और परिसीमन को जोड़ने वाला संविधान (131वां संशोधन) विधेयक इससे पहले अप्रैल 2026 में भी संसद में पेश किया गया था। 17 अप्रैल को लोकसभा में हुए मतदान में विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे। लेकिन संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण यह पारित नहीं हो सका। इसके बाद सरकार ने परिसीमन से जुड़े अन्य विधेयकों को भी आगे नहीं बढ़ाया था। अब सात महीने बाद सरकार संशोधित प्रस्ताव के साथ फिर से कोशिश करने की तैयारी में है। इस बार राजनीतिक समीकरण में भी बदलाव आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी खेमे से कुछ सांसदों के अलग होने और राजनीतिक दलों में हुए बदलावों से सरकार की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ी है। इसके बावजूद जरूरी बहुमत जुटाना आसान नहीं होगा। कांग्रेस ने सोनिया गांधी के आवास पर बुलाई बैठक संसद के विशेष सत्र की घोषणा के बाद कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम 4:30 बजे सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी की संसदीय रणनीति समिति की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक में परिसीमन, महिला आरक्षण और संसद में सरकार के प्रस्तावों पर कांग्रेस का रुख तय किया जा सकता है। कांग्रेस की मुख्य चिंता लोकसभा सीटों के पुनर्निर्धारण को लेकर है। पार्टी का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले राज्यों को इसकी वजह से नुकसान नहीं होना चाहिए। कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी परिसीमन को लेकर विपक्ष की चिंताओं और मांगों को सामने रख चुके हैं। पार्टी चाहती है कि सरकार विधेयक का पूरा प्रारूप सार्वजनिक करे और सभी राजनीतिक दलों के साथ चर्चा करे। DMK और NCP के समर्थन पर सरकार की नजर इस बार सरकार के लिए DMK और NCP (शरदचंद्र पवार) का रुख काफी अहम माना जा रहा है। दोनों दलों ने फिलहाल विधेयक को बिना देखे समर्थन देने से परहेज किया है। DMK: तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी की सबसे बड़ी चिंता दक्षिण भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व है। पार्टी चाहती है कि परिसीमन के बाद तमिलनाडु समेत दक्षिण के राज्यों की मौजूदा राजनीतिक हिस्सेदारी...
IMD

IMD Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 13 राज्यों में घना कोहरा; दक्षिण में बारिश का अलर्ट

नवंबर का महीना खत्म होने से पहले ही देश के कई हिस्सों में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कहीं तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है तो कहीं सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और आसपास के इलाकों में पानी जमने लगा है, जबकि श्रीनगर में लगातार दूसरी रात पारा माइनस में दर्ज किया गया। उधर राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट जारी है और मध्य प्रदेश में भी रातें ठंडी होने लगी हैं। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 और 28 नवंबर को उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यानी देश के एक हिस्से में लोग ठंड से परेशान हैं, तो दूसरे हिस्से में बारिश का इंतजार और अलर्ट दोनों बने हुए हैं। Kashmir Weather: कश्मीर में जमने लगा पानी, श्रीनगर में -1.9 डिग्री तापमान जम्मू-कश्मीर में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। घाटी के कई इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। शोपियां में न्यूनतम तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि श्रीनगर में लगातार दूसरी रात पारा -1.9 डिग्री पर रहा। हिमाचल प्रदेश के ताबो में भी तापमान -4.2 डिग्री तक पहुंच गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में पानी के स्रोत और झीलें जमने लगी हैं। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। Rajasthan Weather: राजस्थान में Cold Wave Alert, दो दिन सतर्क रहने की सलाह राजस्थान में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है। सीकर और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे पहुंच गया है। 25 नवंबर को सीकर में न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। IMD ने पूर्वी राजस्थान में 27 और 28 नवंबर को कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है। खासकर सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं से परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनने और सुबह जल्दी बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। MP Weather: मध्य प्रदेश में भी बढ़ी ठिठुरन, भोपाल समेत कई शहरों में गिरा पारा मध्य प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में सुबह और देर रात मौसम ठंडा रह रहा है। दमोह में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। कई अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि IMD के 27 नवंबर के बुलेटिन में मध्य प्रदेश के लिए अलग से शीतलहर की चेतावनी जारी नहीं की गई है। फिलहाल प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने के बावजूद मौसम विभाग ने किसी बड़े मौसमी बदलाव का संकेत नहीं दिया है। Fog Alert: 13 राज्यों में घना कोहरा, सुबह के सफर में बढ़ सकती है परेशानी मौसम विभाग ने उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 27 और 28 नवंबर को कुछ इलाकों में विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है। इन राज्यों और क्षेत्रों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है: उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 30 नवंबर तक कुछ स्थानों पर घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। खासकर सुबह के समय सफर करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। South India Rain Alert: तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना जहां उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर बढ़ रहा है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का मौसम बना हुआ है। IMD के अनुसार 27 नवंबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। Weather Health Tips: ठंड और कोहरे में सेहत का कैसे रखें ध्यान? बदलते मौसम में सिर्फ गर्म कपड़े पहनना ही काफी नहीं है। ठंड, कोहरा और प्रदूषण का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। सेहत का ध्यान रखने के लिए इन बातों को अपनाएं: अगर सांस लेने में परेशानी या कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। Weather Forecast: अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम? नवंबर के आखिरी दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिलेगा। पूर्वी राजस्थान में 28 नवंबर तक शीतलहर की संभावना है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। कश्मीर और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना रह सकता है। मध्य प्रदेश में रात की ठंड का असर जारी रहने की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। कुल मिलाकर सर्दी ने अब दस्तक दे दी है। कहीं सुबह की धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा रही है तो कहीं ठंडी हवाओं ने गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ा दी है। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपने शहर का Weather Update जरूर देख लें और मौसम के हिसाब से अपनी दिनचर्या रखें। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.