आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGस्पोर्ट्सएलिस्टेयर कुक वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, बोले- ऐसा टैलेंट पहले कभी नहीं देखा, बन सकते हैं दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज◆BREAKINGबिज़नेसपुराने iPhone यूजर्स सावधान! एक वेबसाइट खोलते ही हो सकता है फोन हैक, टेलीग्राम CEO ने दी चेतावनी◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में बिजनेसमैन के घर से 1.34 किलो सोने-हीरे के जेवर गायब, तिजोरी से 11 बड़े सेट चोरी होने की आशंका◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Afghanistan School Blast: बच्चों के स्कूल के पास फटा विस्फोटक, 7 की मौत और कई घायल◆BREAKINGदेश-हरपलDelimitation Bill पर Congress का विरोध, खड़गे बोले- चीन जैसी व्यवस्था चाहते हैं PM मोदी◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Price: इस हफ्ते चमकी सोने-चांदी की कीमतें, जानें 24K और 22K Gold के नए रेट◆BREAKINGBreaking NewsPM Modi का महिला आरक्षण पर बड़ा संदेश, स्टालिन-पवार समेत 34 सांसदों के समर्थन की चर्चा◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Peru में भारतीय नागरिक के साथ बड़ी लूट, कार पर 30 से ज्यादा गोलियां चलाईं; 2 घायल◆BREAKINGस्पोर्ट्सएलिस्टेयर कुक वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, बोले- ऐसा टैलेंट पहले कभी नहीं देखा, बन सकते हैं दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज◆BREAKINGबिज़नेसपुराने iPhone यूजर्स सावधान! एक वेबसाइट खोलते ही हो सकता है फोन हैक, टेलीग्राम CEO ने दी चेतावनी◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में बिजनेसमैन के घर से 1.34 किलो सोने-हीरे के जेवर गायब, तिजोरी से 11 बड़े सेट चोरी होने की आशंका◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Afghanistan School Blast: बच्चों के स्कूल के पास फटा विस्फोटक, 7 की मौत और कई घायल◆BREAKINGदेश-हरपलDelimitation Bill पर Congress का विरोध, खड़गे बोले- चीन जैसी व्यवस्था चाहते हैं PM मोदी◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Price: इस हफ्ते चमकी सोने-चांदी की कीमतें, जानें 24K और 22K Gold के नए रेट◆BREAKINGBreaking NewsPM Modi का महिला आरक्षण पर बड़ा संदेश, स्टालिन-पवार समेत 34 सांसदों के समर्थन की चर्चा◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Peru में भारतीय नागरिक के साथ बड़ी लूट, कार पर 30 से ज्यादा गोलियां चलाईं; 2 घायल◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

पुराने iPhone यूजर्स सावधान! एक वेबसाइट खोलते ही हो सकता है फोन हैक, टेलीग्राम CEO ने दी चेतावनी

Table of Content

अगर आप पुराना आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं। सिर्फ एक वेबसाइट खोलने से आपका फोन हैक होने का खतरा हो सकता है। टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आईफोन यूजर्स को इस संभावित साइबर खतरे के प्रति आगाह किया है। उन्होंने यूजर्स को तुरंत अपने फोन को लेटेस्ट iOS वर्जन पर अपडेट करने की सलाह दी है।

डुरोव के मुताबिक, पुराने सॉफ्टवेयर पर चलने वाले आईफोन हैकर्स के आसान निशाने बन सकते हैं। इससे यूजर्स की निजी जानकारी और ऑनलाइन अकाउंट्स की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

इस संभावित खतरे को देखते हुए टेलीग्राम की ओर से भी पुराने iOS वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अलर्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं।

सॉफ्टवेयर अपडेट करना क्यों जरूरी?

एपल समय-समय पर आईफोन के लिए नए iOS अपडेट जारी करता है। इन अपडेट्स में पुराने सॉफ्टवेयर की सुरक्षा खामियों को ठीक किया जाता है, ताकि हैकर्स डिवाइस में सेंध न लगा सकें। फोन को अपडेट रखने से साइबर हमलों का जोखिम कम करने में मदद मिलती है।

हालांकि, पावेल डुरोव की पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कौन-से iOS वर्जन इस खतरे की चपेट में हैं। उन्होंने सुरक्षा खामी की वजह, इस्तेमाल किए जा रहे स्पायवेयर या इसके पीछे किसी खास हैकिंग ग्रुप की जानकारी भी साझा नहीं की है।

iPhone यूजर्स क्या सावधानी बरतें?

साइबर सुरक्षा के जोखिम से बचने के लिए आईफोन यूजर्स को नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करना चाहिए। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर General और फिर Software Update पर जाएं।

अगर आपके डिवाइस के लिए नया iOS अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल करें। साथ ही अनजान लिंक और संदिग्ध वेबसाइट खोलने से बचें। फोन को अपडेट रखने से संभावित सुरक्षा कमजोरियों को समय रहते दूर करने में मदद मिल सकती है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एलिस्टेयर कुक वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, बोले- ऐसा टैलेंट पहले कभी नहीं देखा, बन सकते हैं दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। कुक ने शनिवार को कहा कि उन्होंने वैभव जैसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा। उनका मानना है कि वैभव भविष्य में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन सकते हैं। कुक के मुताबिक, वैभव की सबसे बड़ी ताकत लगातार बड़े शॉट खेलने की क्षमता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव का आक्रामक अंदाज केवल टी-20 क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे टेस्ट और वनडे में भी अपनी पहचान बनाएंगे। कुक ने गुरुग्राम में PTI से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने भारतीय टीम को मौजूदा दौर की सबसे मजबूत ऑल-फॉर्मेट टीम बताया। साथ ही अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पहुंचने की उम्मीद जताई। UAE के खिलाफ 53 गेंदों में जड़ा था दोहरा शतक वैभव ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया-A की ओर से खेलते हुए UAE के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया था। दोहा में खेले गए मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों पर 204 रन बनाए। इस पारी में 28 छक्के शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने पुरुषों के लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। लिस्ट-A क्रिकेट में 50 ओवर के घरेलू और वनडे मुकाबले शामिल होते हैं। वैभव की बल्लेबाजी में क्या खास मानते हैं कुक? एलिस्टेयर कुक के अनुसार, वैभव तेज गति से आने वाली गेंद को भी आसानी से समझ लेते हैं और उसे छक्के के लिए बाउंड्री के पार पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। वैभव के पिछले दो IPL सीजन का प्रदर्शन भी उनकी इस काबिलियत को दिखाता है। उन्होंने 2025 में 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। पहले ही सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए। इसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों पर लगाया गया शतक भी शामिल था। इसके साथ वे पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। 2026 के IPL सीजन में वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा और उन्होंने कुल 72 छक्के लगाए। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वैभव ने इसी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों पर 103 रन की पारी भी खेली थी। भारत को तीनों फॉर्मेट में मजबूत टीम मानते हैं कुक कुक ने भारतीय क्रिकेट की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के पास इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं कि टीम दुनिया के किसी भी हिस्से में मुकाबला कर सकती है। उनके मुताबिक, भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की बड़ी संख्या और टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा टीम को मजबूत बनाती है। जब एक स्थान के लिए कई खिलाड़ी दावेदारी करते हैं, तो सभी को लगातार बेहतर प्रदर्शन करना पड़ता है। 2012 में भारत को उसी की जमीन पर हराई थी टेस्ट सीरीज एलिस्टेयर कुक ने अपनी कप्तानी में 2012 में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलाई थी। चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हराया था। यह 1984-85 के बाद भारत में इंग्लैंड की पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। इस सीरीज में कुक ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4 टेस्ट की 8 पारियों में 562 रन बनाए और तीन शतक लगाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। कुक ने कहा कि भारत में टेस्ट सीरीज जीतना आसान नहीं है। हालांकि, पिछले कुछ समय में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों ने भी भारत में जीत दर्ज की है। इंग्लैंड के पास टैलेंट, लेकिन बड़ी जीत की जरूरत कुक ने मौजूदा इंग्लैंड टीम को भी प्रतिभाशाली बताया। उन्होंने हैरी ब्रूक की बल्लेबाजी और जो रूट के अनुभव की तारीफ की। उनके मुताबिक, रूट अपने अनुभव से टीम के दूसरे खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते हैं। हालांकि, कुक का मानना है कि इंग्लैंड की टेस्ट टीम को अब एक बड़ी और यादगार जीत की जरूरत है। यह जीत भारत में टेस्ट सीरीज जीतकर या ऑस्ट्रेलिया में एशेज अपने नाम करके हासिल की जा सकती है।

पुराने iPhone यूजर्स सावधान! एक वेबसाइट खोलते ही हो सकता है फोन हैक, टेलीग्राम CEO ने दी चेतावनी

अगर आप पुराना आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं। सिर्फ एक वेबसाइट खोलने से आपका फोन हैक होने का खतरा हो सकता है। टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आईफोन यूजर्स को इस संभावित साइबर खतरे के प्रति आगाह किया है। उन्होंने यूजर्स को तुरंत अपने फोन को लेटेस्ट iOS वर्जन पर अपडेट करने की सलाह दी है। डुरोव के मुताबिक, पुराने सॉफ्टवेयर पर चलने वाले आईफोन हैकर्स के आसान निशाने बन सकते हैं। इससे यूजर्स की निजी जानकारी और ऑनलाइन अकाउंट्स की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इस संभावित खतरे को देखते हुए टेलीग्राम की ओर से भी पुराने iOS वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अलर्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट करना क्यों जरूरी? एपल समय-समय पर आईफोन के लिए नए iOS अपडेट जारी करता है। इन अपडेट्स में पुराने सॉफ्टवेयर की सुरक्षा खामियों को ठीक किया जाता है, ताकि हैकर्स डिवाइस में सेंध न लगा सकें। फोन को अपडेट रखने से साइबर हमलों का जोखिम कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, पावेल डुरोव की पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कौन-से iOS वर्जन इस खतरे की चपेट में हैं। उन्होंने सुरक्षा खामी की वजह, इस्तेमाल किए जा रहे स्पायवेयर या इसके पीछे किसी खास हैकिंग ग्रुप की जानकारी भी साझा नहीं की है। iPhone यूजर्स क्या सावधानी बरतें? साइबर सुरक्षा के जोखिम से बचने के लिए आईफोन यूजर्स को नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करना चाहिए। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर General और फिर Software Update पर जाएं। अगर आपके डिवाइस के लिए नया iOS अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल करें। साथ ही अनजान लिंक और संदिग्ध वेबसाइट खोलने से बचें। फोन को अपडेट रखने से संभावित सुरक्षा कमजोरियों को समय रहते दूर करने में मदद मिल सकती है।

इंदौर में बिजनेसमैन के घर से 1.34 किलो सोने-हीरे के जेवर गायब, तिजोरी से 11 बड़े सेट चोरी होने की आशंका

इंदौर के पॉश इलाके वाईएन रोड पर एक बिजनेसमैन के घर से करीब 1 किलो 340 ग्राम सोने और हीरे के कीमती जेवर गायब हो गए। शुक्रवार को कारोबारी की पत्नी ने घर की तिजोरी खोली, तब चोरी का पता चला। हैरानी की बात यह है कि तिजोरी में रखा बाकी सामान सुरक्षित है, जबकि केवल बड़े और कीमती आभूषण गायब हैं। परिवार ने सुनियोजित चोरी की आशंका जताते हुए तुकोगंज थाने में लिखित शिकायत दी है। तुकोगंज क्षेत्र में वाईएन रोड स्थित रांका मेंशन के पास रहने वाले राजेश जैन (युवा) गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर एंड सप्लायर्स हैं। उन्होंने बताया कि तिजोरी में रखे सोने और हीरे के कई कीमती सेट गायब मिले। छोटी-मोटी वस्तुएं अपनी जगह पर थीं, लेकिन बड़े और भारी आभूषण नहीं मिले। स्टाफ और घर आने-जाने वालों पर शक परिवार को आशंका है कि किसी व्यक्ति ने पूरी योजना के तहत तिजोरी से चुनिंदा और महंगे जेवर निकाले हैं। ऐसे में घर में काम करने वाले स्टाफ और आने-जाने वाले लोगों समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। धनतेरस से पहले गोदरेज लॉकर में रखे थे जेवर राजेश जैन ने बताया कि धनतेरस से पहले उनकी पत्नी ने अपनी पूरी ज्वेलरी गोदरेज के लॉकर में रख दी थी। इनमें शादी से पहले के करीब 25-26 साल पुराने जेवर भी शामिल थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे पत्नी ने लॉकर खोला, तो उसमें रखे बड़े-बड़े सेट गायब मिले। गायब आभूषणों में हीरे का एक सेट और सोने के 10 सेट शामिल हैं। इनका कुल वजन करीब 1 किलो 340 ग्राम बताया गया है। परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
Afghanistan

Afghanistan School Blast: बच्चों के स्कूल के पास फटा विस्फोटक, 7 की मौत और कई घायल

Afghanistan के कुनार प्रांत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक स्कूल के पास स्थित मकान में हुए जोरदार धमाके ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में अब तक 7 बच्चों की मौत की खबर है, जबकि करीब 97 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया। शुरुआती रिपोर्ट में मृतकों की संख्या 6 बताई गई थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया। प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में स्कूली बच्चों की संख्या भी काफी है। Afghanistan School Blast: स्कूल के पास मकान में रखा था Dynamite मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना शनिवार, 28 नवंबर को अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत के अंदार सेर इलाके में हुई। धमाका सुबह करीब 10 बजे एक ऐसे मकान में हुआ, जो मिडिल स्कूल के बिल्कुल पास स्थित था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मकान में खनन कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाला डायनामाइट रखा गया था। आशंका है कि इसी विस्फोटक सामग्री में धमाका हुआ। हालांकि, विस्फोट की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि मकान में विस्फोटक किसने और किन परिस्थितियों में रखा था। 97 लोग घायल, अस्पतालों में चल रहा इलाज धमाके के बाद स्थानीय लोगों और राहत टीमों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुनार प्रांतीय अस्पताल के प्रमुख मौला दाद के मुताबिक, हादसे में करीब 97 लोग घायल हुए हैं। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। बेहतर इलाज के लिए कुछ लोगों को जलालाबाद के क्षेत्रीय अस्पताल भेजे जाने की जानकारी भी सामने आई है। अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है। धमाके से आसपास के मकानों को भी नुकसान विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ गए। धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं जांच का काम शुरू किया। अब जांच का मुख्य सवाल यह है कि स्कूल और रिहायशी इलाके के इतने करीब डायनामाइट क्यों रखा गया था। क्या विस्फोटक सामग्री रखने में सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई थी? फिलहाल अधिकारी हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। Afghanistan में पहले भी स्कूल परिसर में हुआ था हमला अफगानिस्तान में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अगस्त 2026 में राजधानी काबुल के एक स्कूल परिसर में ग्रेनेड हमले की घटना सामने आई थी। इस हमले में 40 से ज्यादा बच्चे घायल हुए थे। अब कुनार में हुए धमाके ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्कूल ऐसी जगह होते हैं, जहां बच्चे पढ़ने और अपना भविष्य बनाने जाते हैं। ऐसे में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विस्फोटक सामग्री का रखा जाना बेहद गंभीर मामला है। जांच में जुटा प्रशासन, धमाके की वजह का इंतजार फिलहाल स्थानीय अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी में खनन के लिए रखे गए डायनामाइट को धमाके की वजह माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि और पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद की जा रही है। आने वाले समय में जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर स्कूल के पास रखे विस्फोटक में धमाका कैसे हुआ और इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
खड़गे

Delimitation Bill पर Congress का विरोध, खड़गे बोले- चीन जैसी व्यवस्था चाहते हैं PM मोदी

परिसीमन बिल (Delimitation Bill 2026) को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी इस बिल का विरोध करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार इस प्रक्रिया के जरिए सत्ता को अपने हाथों में केंद्रित करना चाहती है। शनिवार (28 नवंबर) को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA ब्लॉक के नेताओं की अहम बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, कपिल सिब्बल और मनोज झा समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। बैठक का मुख्य एजेंडा संसद के आगामी विशेष सत्र में परिसीमन बिल को लेकर विपक्ष की साझा रणनीति तैयार करना था। खड़गे का PM मोदी पर हमला, परिसीमन बिल का करेंगे विरोध कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी चीन जैसी व्यवस्था की तरह सत्ता अपने हाथ में लेना चाहते हैं। विपक्ष का कहना है कि महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन के जरिए देश के राजनीतिक और संवैधानिक ढांचे में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। कांग्रेस का तर्क है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों के आधार पर भी कानून लागू किया जा सकता है। इसके लिए परिसीमन को अनिवार्य बनाना जरूरी नहीं है। INDIA ब्लॉक की बैठक में बनी रणनीति, तीन बड़ी मांगें परिसीमन बिल पर चर्चा के लिए हुई बैठक में विपक्षी दलों ने अपनी प्रमुख मांगें सामने रखीं। INDIA ब्लॉक चाहता है कि लोकसभा की मौजूदा सीटों की संख्या और राज्यों के बीच सीटों का अनुपात अगले 25 वर्षों तक बरकरार रखा जाए। विपक्ष की तीन प्रमुख मांगें हैं: बैठक में कांग्रेस नेताओं के अलावा टीएमसी, आरजेडी, सीपीआई और अन्य विपक्षी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। हालांकि, डीएमके, आम आदमी पार्टी और बीजेडी को आमंत्रित किए जाने के बावजूद वे बैठक में शामिल नहीं हुए। Rahul Gandhi शाम 5 बजे करेंगे Press Conference परिसीमन बिल पर बढ़ते विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी अहम मानी जा रही है। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी 28 नवंबर को शाम 5 बजे मीडिया से बातचीत करेंगे। इस दौरान परिसीमन बिल, महिला आरक्षण और केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर कांग्रेस का पक्ष सामने आने की उम्मीद है। विपक्ष की आगे की रणनीति को लेकर भी उनके बयान पर नजर रहेगी। क्या है सरकार का 850 लोकसभा सीटों वाला प्रस्ताव? केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर नए विधायी प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इनमें संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 शामिल हैं। प्रस्ताव के मुताबिक लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान है। इसमें राज्यों के लिए अधिकतम 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटों की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा राज्यों की विधानसभा सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव भी शामिल है। सरकार का कहना है कि सीटों में बढ़ोतरी से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता आसान होगा। दक्षिण भारत के राज्यों को क्यों है परिसीमन से चिंता? परिसीमन बिल को लेकर दक्षिण भारतीय राज्यों में भी चर्चा तेज है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य की लोकसभा में मौजूदा 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी को बनाए रखने की मांग की है। दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंता है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने पर उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से इन राज्यों की ओर से मौजूदा प्रतिनिधित्व अनुपात को अगले 25 वर्षों तक सुरक्षित रखने की मांग की जा रही है। हालांकि, केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव में सभी राज्यों की सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया है। सरकार का दावा है कि इससे राज्यों के बीच मौजूदा प्रतिनिधित्व अनुपात को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। शरद पवार की NCP और DMK के रुख से बदला सियासी समीकरण परिसीमन बिल पर विपक्षी एकजुटता के बीच कुछ क्षेत्रीय दलों के रुख ने राजनीतिक चर्चा को और दिलचस्प बना दिया है। शरद पवार की एनसीपी (NCP-SP) ने प्रस्तावित बिल को सशर्त समर्थन देने की बात कही है। पार्टी की मांग है कि सभी राज्यों की लोकसभा सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ोतरी होनी चाहिए। वहीं, डीएमके ने भी नए प्रस्ताव के कुछ प्रावधानों पर समर्थन का संकेत दिया है। हालांकि, तमिलनाडु की मौजूदा संसदीय हिस्सेदारी को लेकर पार्टी की मांग बरकरार है। ऐसे में परिसीमन बिल पर INDIA ब्लॉक के भीतर भी सभी दलों की राय एक जैसी नहीं दिखाई दे रही है। 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र, बिल पर होगी चर्चा केंद्र सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के लिए संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए दोनों सदनों में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी। इसके अलावा कम से कम आधे राज्यों की विधानसभाओं से मंजूरी भी आवश्यक होगी। गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल 2026 में परिसीमन से जुड़ा पिछला संविधान संशोधन प्रस्ताव लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाया था। Delimitation Bill पर अब सबकी नजर संसद के विशेष सत्र पर परिसीमन बिल को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच मतभेद लगातार सामने आ रहे हैं। सरकार इसे महिला आरक्षण जल्द लागू करने और संसद में प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में जरूरी कदम बता रही है। वहीं, विपक्ष का जोर मौजूदा सीटों के आधार पर महिला आरक्षण लागू करने और राज्यों के प्रतिनिधित्व का अनुपात सुरक्षित रखने पर है। अब 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इस मुद्दे पर चर्चा होगी। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस और विपक्ष की आगे की रणनीति भी इस राजनीतिक बहस को नई दिशा दे सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.