भेल दशहरा मैदान में 13 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नगरीय यातायात पुलिस ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों और आम वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। यह व्यवस्था प्रतिदिन शाम 6 बजे से यातायात के दबाव के अनुसार लागू होगी।
इन रास्तों से गुजर सकेंगे वाहन
1. महात्मा गांधी चौराहे से ISBT जाने के लिए
महात्मा गांधी चौराहे से कैरियर कॉलेज की ओर आने वाले वाहन गेट नंबर-6, गुलाब उद्यान तिराहा और कस्तूरबा अस्पताल के रास्ते ISBT व चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे।
2. MP नगर से अवधपुरी जाने के लिए
MP नगर थाना चौराहे से डॉ. भीमराव आंबेडकर फ्लाईओवर, RRL तिराहा और एम्स अस्पताल के सामने से होते हुए चार लेन सड़क के रास्ते अवधपुरी की ओर आवागमन किया जा सकेगा।
3. चेतक ब्रिज से महात्मा गांधी चौराहे जाने के लिए
गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहे की ओर जाने वाले वाहन सांची डेयरी कट पॉइंट, कस्तूरबा अस्पताल के आगे, गुलाब उद्यान रोड, गेट नंबर-6 और बरखेड़ा मार्केट से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
4. ITI तिराहे से चेतक ब्रिज और ISBT जाने के लिए
ITI तिराहे से कैरियर कॉलेज तिराहा होकर चेतक ब्रिज और ISBT जाने वाले वाहन सिक्योरिटी लाइन चौराहे से सांविका पेट्रोल पंप तिराहा होते हुए आगे जा सकेंगे।
5. बसों और व्यावसायिक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
सभी प्रकार की बसें और व्यावसायिक वाहन पटेल नगर से 11 मील होते हुए बागसेवनिया के रास्ते ISBT की ओर आ-जा सकेंगे।
ट्रैफिक पुलिस की वाहन चालकों से अपील
नगरीय यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे गरबा महोत्सव के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इससे कार्यक्रम स्थल के आसपास जाम की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी।
ट्रैफिक संबंधी परेशानी पर यहां करें संपर्क
यातायात संबंधी समस्या होने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
- ट्रैफिक हेल्पलाइन: 0755-2677340
- वैकल्पिक हेल्पलाइन: 0755-2443850
- व्हाट्सऐप नंबर: 7587602055

