सागर। मोतीनगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में आदतन अपराधी दिनेश लडिया (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्माश्री अंबेडकर वार्ड का रहने वाला है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने मंदिर से दानपेटी चोरी करने की वारदात कबूल की है।
दानपेटी चोरी की घटना
13 अगस्त को फरियादी अभिनाश तिवारी, निवासी अतिशय होम्स कॉलोनी धर्माश्री सागर, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी के शिव मंदिर की देखभाल पुजारी भगवत प्रसाद अवस्थी करते हैं। पिछली बैठक में तय हुआ था कि दानपेटी में हर माह सभी लोग 200 रुपए डालेंगे। शिकायत के अनुसार, सुबह पूजा के समय दानपेटी मंदिर में थी, लेकिन शाम करीब 6 बजे पुजारी ने देखा कि वह गायब थी।
घेराबंदी कर आरोपी पकड़ा गया
दानपेटी चोरी की शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी पर संदिग्ध दिनेश लडिया का नाम सामने आया। गुरुवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।
📢 ऐसी और ताज़ा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
