मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सलमान गुरुवार देर रात पुलिस की कार्रवाई में घायल हो गया। पुलिस उसे गौहरगंज ले जा रही थी, तभी उसने भागने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी।
फिलहाल आरोपी का इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
कैसे हुआ था वारदात का खुलासा
21 नवंबर की शाम आरोपी सलमान बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। बच्ची रोती हुई जंगल में मिली।
घटना के बाद इलाके में उबाल था और लोगों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की।
लंदन के बिजनेसमैन ने बढ़ाया मदद का हाथ
सुल्तानपुर निवासी और लंदन में बिजनेस करने वाले रविराज सिंह (रॉबी) ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपए देने की घोषणा की थी।
रॉबी ने कहा कि वे बच्ची की पूरी शिक्षा का खर्च उठाएंगे।
6 दिन बाद गिरफ्तारी
गुरुवार रात पुलिस ने आरोपी को भोपाल के गांधी नगर से गिरफ्तार किया।
अब्दुल, रिजवान और आसिफ नाम के युवाओं ने आरोपी की पहचान कर पुलिस को सूचना दी।
इन युवाओं ने आग्रह किया कि इनाम की राशि बच्ची को दी जाए।
कैसे हुई मुठभेड़?
गौहरगंज ले जाते समय पुलिस गाड़ी जंगल में पंक्चर हो गई। इसी दौरान सलमान ने थाना प्रभारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे पैर में गोली लगी।
फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर पुलिस के संघर्ष के सबूत भी जुटाए हैं।
विधायक ने की कड़ी सजा की मांग
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सलमान जैसे दरिंदों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
हिंदू संगठनों ने हमीदिया अस्पताल के बाहर पहुंचकर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।
बच्ची की हालत गंभीर, ICU में भर्ती
बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटें थीं और उसके निजी अंगों पर गहरी क्षति हुई है।
डॉक्टरों ने कई सर्जरी की हैं। बच्ची फिलहाल ICU में है और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार पूरी रिकवरी में 6 महीने लग सकते हैं।
मां ने बताया—
“मेरी बच्ची को बहुत मारा गया… उसके गाल सूज गए थे और शरीर पर गहरे निशान थे।”
CM ने रायसेन SP को हटाया
गिरफ्तारी में देरी और बढ़ते प्रदर्शनों के चलते मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रायसेन SP को हटाकर नए SP की नियुक्ति की है।
