बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर गढ़ाकोटा रोड स्थित चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खंती में उतर गई।
राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना
दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान सामने नहीं आई है।
बस चालक मौके से फरार
टक्कर के बाद बस सड़क से उतरकर खंती में चली गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।


