आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल के होटल में पकड़े जाने के डर से युवक-युवती ने खिड़की से लगाई छलांग, टीन शेड पर भागते दिखे◆BREAKINGबिज़नेससोना इस हफ्ते ₹5,643 और चांदी ₹4,868 सस्ती हुई, जानें ऑल टाइम हाई से कितने गिरे दाम◆BREAKINGदेश-हरपलYogi Adityanath in Meerut: आतंकवाद पर मोदी सरकार की कार्रवाई का किया जिक्र, सेना को किया सलाम◆BREAKINGदेश-हरपलPhone Tapping Controversy: राहुल गांधी से अलग बोले सैम पित्रोदा, PM Modi को लेकर कही ये बात◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Britain Crime 14 साल का बनकर 70 लड़कियों को फंसाया, भारतीय मूल के युवक को 30 साल की जेल◆BREAKINGदेश-हरपलRahul Gandhi in Hyderabad: महिला डिलीवरी पार्टनर के पीछे बैठे राहुल, गिग वर्कर्स के लिए किए बड़े ऐलान◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में सहेली से 1.88 लाख की ठगी, खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर ऐंठे पैसे◆BREAKINGदेश-हरपलNCP Merger: शरद पवार और सुनेत्रा पवार के बीच क्या नहीं बनेगी बात? संजय राउत का बड़ा बयान◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल के होटल में पकड़े जाने के डर से युवक-युवती ने खिड़की से लगाई छलांग, टीन शेड पर भागते दिखे◆BREAKINGबिज़नेससोना इस हफ्ते ₹5,643 और चांदी ₹4,868 सस्ती हुई, जानें ऑल टाइम हाई से कितने गिरे दाम◆BREAKINGदेश-हरपलYogi Adityanath in Meerut: आतंकवाद पर मोदी सरकार की कार्रवाई का किया जिक्र, सेना को किया सलाम◆BREAKINGदेश-हरपलPhone Tapping Controversy: राहुल गांधी से अलग बोले सैम पित्रोदा, PM Modi को लेकर कही ये बात◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Britain Crime 14 साल का बनकर 70 लड़कियों को फंसाया, भारतीय मूल के युवक को 30 साल की जेल◆BREAKINGदेश-हरपलRahul Gandhi in Hyderabad: महिला डिलीवरी पार्टनर के पीछे बैठे राहुल, गिग वर्कर्स के लिए किए बड़े ऐलान◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में सहेली से 1.88 लाख की ठगी, खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर ऐंठे पैसे◆BREAKINGदेश-हरपलNCP Merger: शरद पवार और सुनेत्रा पवार के बीच क्या नहीं बनेगी बात? संजय राउत का बड़ा बयान◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

सोना इस हफ्ते ₹5,643 और चांदी ₹4,868 सस्ती हुई, जानें ऑल टाइम हाई से कितने गिरे दाम

Table of Content

सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 5,643 रुपए गिरकर करीब 1.36 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 4,868 रुपए कम होकर करीब 1.78 लाख रुपए रह गई है।

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी 6 नवंबर को सोना 1.41 लाख रुपए और चांदी 1.83 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर थी।

ऑल टाइम हाई से 2.08 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी

इस साल सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। मौजूदा भाव के मुकाबले यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 2.08 लाख रुपए नीचे है।

इसी तरह, 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा भाव के मुकाबले सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 40 हजार रुपए सस्ता है।

अलग-अलग शहरों में क्यों बदलते हैं सोने के दाम?

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। इसके पीछे कई वजहें होती हैं:

  • ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में परिवहन और सुरक्षा का खर्च जुड़ता है। दूरी बढ़ने पर लागत भी बढ़ सकती है।
  • खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में सोने की खपत अधिक होने के कारण ज्वेलर्स बड़ी मात्रा में खरीदारी करते हैं। हालांकि, इसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचना स्थानीय बाजार पर निर्भर करता है।
  • स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहरों में मांग और आपूर्ति के आधार पर स्थानीय बाजार के भाव में अंतर हो सकता है।
  • पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स के पुराने स्टॉक की खरीद कीमत भी ग्राहकों को मिलने वाले बिक्री भाव को प्रभावित करती है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है। हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524।

2. कीमत और वजन जांचें: सोना खरीदने से पहले उसका सही वजन और उस दिन का बाजार भाव अलग-अलग स्रोतों से जांच लें। IBJA की वेबसाइट पर भी भाव देख सकते हैं। ध्यान रखें कि 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भोपाल के होटल में पकड़े जाने के डर से युवक-युवती ने खिड़की से लगाई छलांग, टीन शेड पर भागते दिखे

भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में पकड़े जाने के डर से एक युवक और युवती ने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। दोनों नीचे बने टीन शेड पर कूदकर भागने लगे, लेकिन करीब 50 फीट आगे रास्ता खत्म हो गया। आगे गिरने का खतरा देखकर दोनों वापस लौट आए। इसी दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना 12 नवंबर की शाम की बताई जा रही है। इसके वीडियो 14 नवंबर को सामने आए हैं। शनिवार को घटना से जुड़े तीन अलग-अलग वीडियो भी सामने आए, जिनमें युवक को पकड़ने के बाद कार्यकर्ता उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। होटल में युवक-युवती के होने की सूचना पर पहुंचे थे कार्यकर्ता जानकारी के मुताबिक, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को होटल में युवक और युवती के मौजूद होने की सूचना मिली थी। जब कार्यकर्ता कमरे के बाहर पहुंचे तो अंदर मौजूद दोनों घबरा गए। बाहर निकलने का रास्ता बंद होता देख उन्होंने खिड़की से भागने का फैसला किया। इसके बाद दोनों टीन शेड पर कूदकर आगे बढ़ने लगे। करीब 50 फीट जाने के बाद रास्ता खत्म हो गया और आगे गिरने का खतरा नजर आया। इसके बाद दोनों वापस लौट आए। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया। युवक पर फर्जी आईडी से कमरा बुक कराने का आरोप पुलिस को सौंपे गए युवक की पहचान सलमान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने कथित तौर पर युवती की मुस्लिम नाम से फर्जी आईडी तैयार कराई थी। इसी आईडी के जरिए होटल में कमरा बुक कराया गया था। पुलिस अब पता लगा रही है कि युवती के नाम से यह आईडी किसने और कैसे तैयार की। सामने आए तीन वीडियो, युवक के साथ मारपीट घटना के तीन वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता होटल में दाखिल होते और रिसेप्शन पर बैठे व्यक्ति से युवक-युवती की आईडी दिखाने के लिए कहते नजर आते हैं। इसके बाद वे होटल में दोनों की तलाश शुरू करते हैं। अन्य वीडियो में युवक को पकड़ने के बाद कार्यकर्ता उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों, होटल में आईडी के इस्तेमाल और घटना के दौरान हुई मारपीट की जांच कर रही है।

सोना इस हफ्ते ₹5,643 और चांदी ₹4,868 सस्ती हुई, जानें ऑल टाइम हाई से कितने गिरे दाम

सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 5,643 रुपए गिरकर करीब 1.36 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 4,868 रुपए कम होकर करीब 1.78 लाख रुपए रह गई है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी 6 नवंबर को सोना 1.41 लाख रुपए और चांदी 1.83 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर थी। ऑल टाइम हाई से 2.08 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी इस साल सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। मौजूदा भाव के मुकाबले यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 2.08 लाख रुपए नीचे है। इसी तरह, 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा भाव के मुकाबले सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 40 हजार रुपए सस्ता है। अलग-अलग शहरों में क्यों बदलते हैं सोने के दाम? देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। इसके पीछे कई वजहें होती हैं: सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है। हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524। 2. कीमत और वजन जांचें: सोना खरीदने से पहले उसका सही वजन और उस दिन का बाजार भाव अलग-अलग स्रोतों से जांच लें। IBJA की वेबसाइट पर भी भाव देख सकते हैं। ध्यान रखें कि 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है।
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath in Meerut: आतंकवाद पर मोदी सरकार की कार्रवाई का किया जिक्र, सेना को किया सलाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और आतंकी हमला करने वालों की हेकड़ी निकाल दी है। इस दौरान सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना के पराक्रम और सैनिकों के सम्मान से लेकर पूर्व सैनिकों के लिए सरकार की योजनाओं तक कई अहम बातें कहीं। शनिवार, 14 नवंबर को मेरठ छावनी के कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके परिवार शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री ने सैनिकों के योगदान को याद किया और कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। Operation Sindoor का जिक्र, आतंकवाद पर सरकार का रुख बताया अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के साहस और पराक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से जुड़े मामलों में मजबूती के साथ जवाब देता है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और सैनिकों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकी हमला करने वालों की हेकड़ी निकाल दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की रक्षा क्षेत्र में बढ़ती भूमिका पर भी बात की। योगी ने यूपी डिफेंस कॉरिडोर और लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश रक्षा उत्पादन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। UP में 5.19 लाख पूर्व सैनिक, 20 लाख लोगों का सैन्य परिवार मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब 5.19 लाख पूर्व सैनिक हैं। इनके परिवारों को मिलाकर लगभग 15 से 20 लाख लोगों का विशाल सैन्य परिवार बनता है। उन्होंने कहा कि देश में हर साल करीब 60 हजार सैनिक सेवानिवृत्त होते हैं, जिनमें 10 से 12 हजार उत्तर प्रदेश के होते हैं। यह आंकड़ा बताता है कि देश की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश के जवानों का कितना बड़ा योगदान है। योगी ने कहा कि सैनिक की पहचान केवल उसकी वर्दी से नहीं होती। देश के प्रति उसका समर्पण और जिम्मेदारी सेवानिवृत्ति के बाद भी बनी रहती है। सैनिक कभी वास्तव में रिटायर नहीं होता, उसका देश के साथ रिश्ता हमेशा कायम रहता है। शहीद परिवारों को 50 लाख रुपये, एक सदस्य को सरकारी नौकरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शहीदों के परिजनों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण प्रावधानों का जिक्र किया गया। मुख्यमंत्री ने इन कदमों को सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी से जोड़कर पेश किया। वीरता पुरस्कार की राशि बढ़ाने और स्टांप ड्यूटी में छूट का ऐलान मेरठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए कुछ और महत्वपूर्ण घोषणाएं भी सामने आईं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वीरता पुरस्कारों की राशि दोगुनी करने, 50 लाख रुपये तक की संपत्ति पर स्टांप शुल्क में छूट और पात्र पूर्व सैनिकों को उनके गृह जनपद में नौकरी देने से जुड़े कदमों का ऐलान किया गया। इन घोषणाओं का उद्देश्य सैनिक परिवारों को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सहायता देना बताया गया। 13 जिलों में बनेंगे ECHS Polyclinic पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रदेश के 13 जिलों में ECHS पॉलीक्लीनिक बनाने की योजना भी सामने आई है। इन जिलों में इटावा, जालौन, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बांदा, गाजीपुर, मिर्जापुर, देवरिया, सुल्तानपुर, आजमगढ़ और गोंडा शामिल हैं। इन पॉलीक्लीनिक के बनने से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को इलाज के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्हें अपने जिले में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह अहम पहल मानी जा रही है। 8 जिलों में नए सैनिक कल्याण कार्यालयों का लोकार्पण समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालयों का लोकार्पण भी किया गया। इनमें शामली, अमेठी, औरैया, गोरखपुर, चंदौली, संत कबीरनगर, अंबेडकरनगर और सोनभद्र शामिल हैं। इन कार्यालयों के जरिए पूर्व सैनिकों को पेंशन, दस्तावेज, सरकारी योजनाओं और पुनर्वास से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 15 वीर नारियों का सम्मान, समस्याओं के समाधान पर भी जोर कार्यक्रम का एक भावुक पहलू वीर नारियों का सम्मान रहा। समारोह में 15 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। ये वे महिलाएं हैं जिन्होंने देश की रक्षा में अपने जीवन का सबसे बड़ा सहारा खोया है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों की पेंशन, बैंकिंग, चिकित्सा, कैंटीन और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को सुनने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। SPARSH पोर्टल पर पेंशन से जुड़े काम और जीवन प्रमाणपत्र जमा करने जैसी प्रक्रियाओं में सहायता देने के लिए संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी रखी गई। सैनिकों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान मेरठ का यह पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उन लोगों के प्रति आभार जताने का अवसर भी बना जिन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष देश की सुरक्षा में लगाए हैं। सीएम योगी ने आतंकवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई और सेना के पराक्रम को लेकर अपनी बात रखी। वहीं, पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं, आरक्षण और शहीद परिवारों की सहायता से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में रहे। कार्यक्रम का संदेश साफ रहा कि देश की रक्षा करने वाले जवानों और उनके परिवारों का सम्मान केवल सेवा के दौरान नहीं, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उतना ही जरूरी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Phone Tapping

Phone Tapping Controversy: राहुल गांधी से अलग बोले सैम पित्रोदा, PM Modi को लेकर कही ये बात

देश की राजनीति में Phone Tapping का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग के आरोप के बीच अब पार्टी के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा का बयान सामने आया है। पित्रोदा ने दावा किया है कि उनका फोन टैप हो रहा है, लैपटॉप पर साइबर हमले किए जा रहे हैं और उनके बैंक अकाउंट्स की भी निगरानी की जा रही है। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी से अलग राय रखी। पित्रोदा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि प्रधानमंत्री खुद इस तरह की गतिविधियों में शामिल होते हैं। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। PM मोदी पर क्या बोले सैम पित्रोदा? सैम पित्रोदा ने NDTV को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले आरोप पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद किसी का फोन टैप नहीं करते होंगे। पित्रोदा ने अपनी बात रखते हुए कहा, “PM ऐसा नहीं करते। PM कोई स्क्रूड्राइवर लेकर कंप्यूटर पर थोड़ी बैठेंगे।” उनके इस बयान का मतलब था कि प्रधानमंत्री खुद तकनीकी रूप से ऐसी गतिविधियों को अंजाम नहीं देते होंगे। हालांकि, उन्होंने फोन टैपिंग और डिजिटल निगरानी की आशंका को पूरी तरह खारिज भी नहीं किया। सैम पित्रोदा का दावा- फोन टैप और Laptop पर Cyber Attack इंटरव्यू के दौरान पित्रोदा ने अपने डिजिटल उपकरणों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने दावा किया कि उनका फोन टैप किया जा रहा है और लैपटॉप पर भी साइबर हमले हो रहे हैं। उन्होंने अपने बैंक अकाउंट्स की निगरानी किए जाने की बात भी कही। पित्रोदा के मुताबिक, उन्होंने इस मामले में विशेषज्ञों से सलाह ली थी। जांच के बाद उन्हें संभावित निगरानी को लेकर सतर्क किया गया। हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति, संस्था या सरकार का नाम लेकर आरोप नहीं लगाया। उनका कहना था कि उन्हें नहीं पता कि इसके पीछे कौन है। राहुल गांधी ने PM मोदी पर लगाया था Phone Tapping का आरोप दरअसल, राहुल गांधी ने 13 नवंबर को सोशल मीडिया पर आयोजित ‘Ask Me Anything’ सेशन में फोन टैपिंग का मुद्दा उठाया था। राहुल गांधी ने कहा था कि उनके फोन में कई अहम मुद्दों से जुड़े सबूत मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पता है कि उनका फोन टैप किया जाता है। राहुल ने प्रधानमंत्री को आमने-सामने बैठकर खुली बहस करने की चुनौती भी दी थी। उन्होंने कहा कि इस बातचीत में देश के सामने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान राहुल गांधी ने वोट चोरी, SIR, चीन, कृषि कानून और दूसरे राजनीतिक मुद्दों का भी जिक्र किया था। BJP ने राहुल गांधी के आरोपों को किया खारिज राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले बयान पर बीजेपी नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए राहुल गांधी से अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करने की बात कही। बीजेपी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी बिना प्रमाण के सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से पेगासस विवाद का हवाला देते हुए डिजिटल निगरानी और निजता से जुड़े सवाल उठाए जाते रहे हैं। हालांकि, राहुल गांधी के ताजा फोन टैपिंग दावे की स्वतंत्र तकनीकी पुष्टि सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है। दिवाली पर PM मोदी और पित्रोदा के बीच हुआ था संवाद सैम पित्रोदा का यह बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बीच दिवाली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पित्रोदा और उनकी पत्नी को दिवाली तथा गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दी थीं। जवाब में पित्रोदा ने भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। पित्रोदा पहले भी कह चुके हैं कि राजनीतिक विचारों में मतभेद होने के बावजूद व्यक्तिगत संबंध बनाए रखे जा सकते हैं। Phone Tapping Controversy में अब क्या है खास? सैम पित्रोदा के ताजा बयान ने इस पूरे विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है। एक तरफ राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर फोन टैपिंग का आरोप लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ पित्रोदा अपने फोन और लैपटॉप की निगरानी का दावा करते हुए भी प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत भूमिका से असहमति जता रहे हैं। फिलहाल इस मामले में कई सवाल बाकी हैं। पित्रोदा के डिवाइस पर कथित साइबर हमलों के पीछे कौन है? क्या उनके दावों की तकनीकी जांच से कोई ठोस जानकारी सामने आएगी? और क्या राहुल गांधी अपने फोन टैपिंग के आरोपों के समर्थन में कोई प्रमाण सार्वजनिक करेंगे? इन सवालों के जवाब आने बाकी हैं। फिलहाल सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस के भीतर और देश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Britain

Britain Crime 14 साल का बनकर 70 लड़कियों को फंसाया, भारतीय मूल के युवक को 30 साल की जेल

ब्रिटेन (Britain) में भारतीय मूल के 27 वर्षीय युवक बिलाल काजी (Bilal Kazi) को नाबालिग लड़कियों को ऑनलाइन अपने जाल में फंसाने और ब्लैकमेल करने के मामले में 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपी सोशल मीडिया पर खुद को महज 14 साल का लड़का बताकर लड़कियों से दोस्ती करता था। धीरे-धीरे उनका भरोसा जीतता और फिर निजी तस्वीरों व वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था। इस मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस जांच में 70 पीड़ित लड़कियों की पहचान हुई है, जबकि करीब 180 संभावित पीड़ितों का पता चला। ये लड़कियां ब्रिटेन के अलग-अलग इलाकों से थीं। 13 नवंबर 2026 को Chester Crown Court ने आरोपी को 30 साल की सजा सुनाई। सोशल मीडिया पर 14 साल का लड़का बनकर करता था दोस्ती पुलिस जांच में सामने आया कि बिलाल काजी इंटरनेट पर अपनी असली पहचान छिपाकर लड़कियों से संपर्क करता था। वह खुद को ‘रीस (Reece)’ नाम का 14 वर्षीय ब्रिटिश लड़का बताता था। इसके लिए उसने एक अनजान किशोर की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। आरोपी Snapchat, Roblox और Wink जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लड़कियों से दोस्ती करता था। शुरुआत में उसकी बातचीत सामान्य होती थी, लेकिन धीरे-धीरे वह उनका विश्वास जीतकर उन्हें अपने करीब लाने की कोशिश करता था। लड़कियों को लगता था कि वे अपनी उम्र के किसी लड़के से बात कर रही हैं, लेकिन इसके पीछे आरोपी की असली पहचान और मंशा कुछ और ही थी। 70 लड़कियां बनीं शिकार, 180 संभावित पीड़ितों की पहचान इस मामले की जांच मई 2022 में Cheshire Police की Online Child Abuse Investigation Team ने शुरू की थी। शुरुआत में एक नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल उपकरणों से कई अहम सबूत मिले। इसके बाद पुलिस ने करीब 180 संभावित पीड़ितों की पहचान की। इनमें से 70 लड़कियों की पहचान की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक, अपराध के समय इन लड़कियों की उम्र 11 से 17 साल के बीच थी। वे ब्रिटेन के 28 अलग-अलग पुलिस क्षेत्रों से संबंधित थीं। निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिए करता था Blackmail पुलिस के अनुसार, बिलाल पहले लड़कियों का भरोसा जीतता था और फिर उनसे निजी तस्वीरें व वीडियो साझा करने के लिए दबाव बनाता था। बाद में इसी सामग्री को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। कुछ मामलों में आरोपी ने लंबे समय तक लड़कियों से संपर्क बनाए रखा। इस तरह ऑनलाइन दोस्ती के नाम पर शुरू हुई बातचीत उनके लिए डर और मानसिक दबाव का कारण बन गई। जांच के दौरान आरोपी के डिजिटल उपकरणों से 400 से अधिक आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले। बर्मिंघम में उसके अन्य उपकरणों की जांच के दौरान 500 से ज्यादा अतिरिक्त तस्वीरें और वीडियो भी बरामद किए गए। एक लड़की की शिकायत से खुला पूरा मामला इस मामले का खुलासा नवंबर 2021 में हुआ, जब एक लड़की ने Derbyshire Police में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि Snapchat पर उसकी एक लड़के से दोस्ती हुई थी, जिसे वह अपनी उम्र का समझती थी। बाद में बातचीत के दौरान आरोपी की असली मंशा सामने आने लगी। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और धीरे-धीरे कई अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी मिली। आरोपी जुलाई 2023 में ब्रिटेन लौटा तो उसे Heathrow Airport से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच में मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत सामने आए। 37 आरोपों में अपराध स्वीकार, Court ने सुनाई 30 साल की सजा बिलाल काजी ने नाबालिगों से जुड़े यौन अपराधों और ब्लैकमेलिंग समेत कुल 37 आरोपों में अपना अपराध स्वीकार किया था। 13 नवंबर 2026 को Chester Crown Court ने उसे 30 साल जेल की सजा सुनाई। इसके साथ ही रिहाई के बाद आठ साल तक निगरानी में रखने का आदेश भी दिया गया है। अदालत ने आरोपी पर Sexual Harm Prevention Order और Restraining Order भी लगाया है। सजा के तहत उसे कम से कम 20 साल जेल में बिताने होंगे, जिसके बाद ही पैरोल की पात्रता पर विचार किया जा सकेगा। Online Safety को लेकर Parents के लिए बड़ा सबक यह मामला सिर्फ ब्रिटेन की अदालत और एक आरोपी की सजा तक सीमित नहीं है। यह उन परिवारों के लिए भी चेतावनी है, जिनके बच्चे सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट पर किसी की प्रोफाइल देखकर उसकी असली पहचान और उम्र का अंदाजा लगाना आसान नहीं है। कई बार दोस्ती के नाम पर शुरू हुई बातचीत बच्चों को गंभीर परेशानी में डाल सकती है। पुलिस ने माता-पिता को सलाह दी है कि वे बच्चों से उनकी ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में खुलकर बात करें। साथ ही बच्चों को यह समझाना भी जरूरी है कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी या तस्वीरें साझा न करें और ऑनलाइन धमकी मिलने पर बिना डर के किसी भरोसेमंद बड़े व्यक्ति को बताएं। बिलाल काजी को मिली 30 साल की सजा इस बात की याद दिलाती है कि इंटरनेट पर बच्चों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऑनलाइन दुनिया में सावधानी और जागरूकता ही ऐसे अपराधों से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.