आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGएंटरटेनमेंटRamayana Worldwide Collection: दुनिया भर में छाई रामायण, विदेशों से कमाए ₹533 करोड़◆BREAKINGस्पोर्ट्सIND A vs PAK A: हर्षित राणा और आयुष बदोनी का कमाल, पाकिस्तान की शुरुआत बिगड़ी◆BREAKINGधर्म-कर्मKal Ka Rashifal 23 November 2026: सोमवार को 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ◆BREAKINGएंटरटेनमेंटHanuman Ansh Box Office: 450 करोड़ की कमाई के बाद भी निराश Director, बॉलीवुड पर उठाए सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold Rate Update: सोना ₹65 हजार प्रति 10 ग्राम सस्ता, PM मोदी की सलाह पर Trade Body ने दिया श्रेय◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़US Immigration Policy: अमेरिका में भारतीयों पर शिकंजा, हजारों Detention Center पहुंचे◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Bangladesh Violence: बांग्लादेश में 100 से ज्यादा IED बम बरामद, Myanmar से तस्करी का शक◆BREAKINGदेश-हरपलNagercoil Train Crime: महिला से यौन हिंसा के बाद हत्या, 4 दिन तक कोच में पड़ा रहा शव◆BREAKINGएंटरटेनमेंटRamayana Worldwide Collection: दुनिया भर में छाई रामायण, विदेशों से कमाए ₹533 करोड़◆BREAKINGस्पोर्ट्सIND A vs PAK A: हर्षित राणा और आयुष बदोनी का कमाल, पाकिस्तान की शुरुआत बिगड़ी◆BREAKINGधर्म-कर्मKal Ka Rashifal 23 November 2026: सोमवार को 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ◆BREAKINGएंटरटेनमेंटHanuman Ansh Box Office: 450 करोड़ की कमाई के बाद भी निराश Director, बॉलीवुड पर उठाए सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold Rate Update: सोना ₹65 हजार प्रति 10 ग्राम सस्ता, PM मोदी की सलाह पर Trade Body ने दिया श्रेय◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़US Immigration Policy: अमेरिका में भारतीयों पर शिकंजा, हजारों Detention Center पहुंचे◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Bangladesh Violence: बांग्लादेश में 100 से ज्यादा IED बम बरामद, Myanmar से तस्करी का शक◆BREAKINGदेश-हरपलNagercoil Train Crime: महिला से यौन हिंसा के बाद हत्या, 4 दिन तक कोच में पड़ा रहा शव◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Ahmedabad

Ahmedabad में 10th Class Student की हत्या, School Campus में हड़कंप

Ahmedabad, 20 अगस्त 2025: गुजरात के अहमदाबाद शहर के खोखरा इलाके में स्थित सेवन्थ डे स्कूल में 19 अगस्त को एक दुखद घटना सामने आई। कक्षा 10 के छात्र नयन की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कैसे हुआ हमला Ahmedabad पुलिस के अनुसार, हमलावर कक्षा 8 का छात्र था। यह घटना एक साधारण विवाद का परिणाम बताई जा रही है। हमले के बाद नयन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा नयन के परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। घटना ने इलाके में शोक और आक्रोश फैलाया। पुलिस की कार्रवाई Ahmedabad पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर छात्र को हिरासत में लिया गया है। जांच के अनुसार, यह हमला धार्मिक या सांप्रदायिक कारण से नहीं हुआ था, बल्कि व्यक्तिगत रंजिश की वजह से हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव स्कूल प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने अब सुरक्षा कड़े करने के उपायों पर विचार करना शुरू कर दिया है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Ambika Ranjanka

TMKOC की Komal Bhabhi हुई गायब Ambika Ranjankar ने किया स्पष्ट

Komal Bhabhi की अचानक अनुपस्थिति Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah (TMKOC) की लोकप्रिय किरदार Komal Bhabhi यानी Ambika Ranjanka ने हाल ही में अपनी absence को लेकर फैली अफवाहों पर सफाई दी। अंबिका रांजनकर का बयान Ambika Ranjanka ने इंटरव्यू में बताया, “नहीं, मैंने शो नहीं छोड़ा है। मैं अभी भी Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का हिस्सा हूं। मेरी कुछ personal reasons की वजह से थोड़े समय के लिए अनुपस्थित रही। मुझे अपने लिए कुछ समय चाहिए था।” फैंस में फैली अफवाहें उनकी recent अनुपस्थिति ने फैंस में यह सवाल खड़ा कर दिया था कि क्या वह शो छोड़ रही हैं। खासतौर पर तब, जब शो अपने 17th anniversary का जश्न मना रहा है और नए किरदारों की एंट्री हो रही है। फैंस के लिए संदेश Ambika Ranjanka ने फैंस को आश्वस्त किया कि वह जल्दी ही वापसी करेंगी और Gokuldham Society की कहानी का अहम हिस्सा बनी रहेंगी। फैंस ने भी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार शुरू कर दिया है। TMKOC के दर्शकों के लिए यह साफ संदेश है कि Komal Bhabhi अब भी शो का हिस्सा हैं और उनकी ह्यूमर और किरदार की रौनक दर्शकों के लिए वैसी ही बनी रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Archana Tiwari

Archana Tiwari Safe: लापता सिविल जज Aspirant 12 दिन बाद मिली GRP ने बरामद

भोपाल, 20 अगस्त 2025: 12 दिन से लापता अर्चना तिवारी (Archana Tiwari), जो कटनी की रहने वाली हैं और एक Law Graduate व Civil Judge Aspirant हैं, आज सुरक्षित भोपाल लौट आई हैं। उन्हें नेपाल बॉर्डर के पास उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से GRP (Government Railway Police) ने बरामद किया। कैसे हुई लापता Archana Tiwari 7 अगस्त 2025 को इंदौर से कटनी जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही थीं। बताया गया कि वह रानी कमलापति स्टेशन के पास शौचालय जाने के लिए उठीं और फिर ट्रेन में वापस नहीं लौटीं। इसके बाद उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई और पुलिस ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन और पुलिस की कार्रवाई बरामदगी और परिवार से मिलना 20 अगस्त को GRP ने अर्चना को लखीमपुर खीरी के पास नेपाल बॉर्डर से बरामद किया और उन्हें भोपाल लाया गया। परिवार से मिलते ही उनके खुशी के पल देखे गए। आगे की जांच पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि Archana Tiwari 12 दिनों के दौरान कहाँ थीं और उनके लापता होने में किसी की भूमिका थी या नहीं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Russia

Russia-Ukraine War रोकने के लिए Trump ने India पर लगाए Sanctions, 50% Tax लागू

अमेरिका और भारत के बीच रिश्ते अब तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत पर बड़ा Economic Sanction लगाया है। इसके तहत भारतीय सामान पर कुल 50% Tariff (टैक्स) लगाया गया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह कदम भारत को दंडित करने के लिए नहीं, बल्कि Russia पर दबाव बनाने के लिए उठाया गया है ताकि वह जल्द से जल्द Ukraine War खत्म करे। 50% Tariff का पूरा प्लान India पर Profiteering का आरोप अमेरिका के Treasury Secretary Scott Bessent ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह Russia से सस्ता Crude Oil खरीदकर उसे महंगे दामों पर यूरोप व अन्य देशों को बेच रहा है। White House का बयान व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी Karoline Leavitt ने कहा कि: “यह कदम भारत को दंडित करने के लिए नहीं, बल्कि रूस पर सेकेंडरी प्रेशर डालने के लिए उठाया गया है।” उनका कहना है कि Russia को आर्थिक रूप से कमजोर करके ही उसे Ukraine War खत्म करने पर मजबूर किया जा सकता है। India-US Relations पर असर इन Sanctions के बाद अमेरिका-भारत रिश्तों में खिंचाव साफ दिख रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Rekha Gupta

जनसुनवाई में बड़ा हंगामा: Delhi CM Rekha Gupta पर Gujarat के राजेश भाई ने किया हमला

दिल्ली की राजनीति में मंगलवार (20 अगस्त 2025) को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया जब Delhi CM Rekha Gupta पर उनके जनसुनवाई (Jan Sunwai) कार्यक्रम के दौरान हमला हो गया। यह घटना मुख्यमंत्री के आवास पर हुई, जहाँ वे जनता की समस्याएँ सुन रही थीं। कैसे हुआ हमला? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर आम नागरिक बनकर लाइन में खड़ा था और हाथ में कुछ कागज लिए हुए मुख्यमंत्री के पास पहुँचा। जैसे ही वह Rekha Gupta के सामने पहुँचा, उसने अचानक उनका बाल खींचा और थप्पड़ मार दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे काबू में कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हमलावर कौन है? दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खीमजी भाई साकारिया (उम्र 41 वर्ष) बताया है। वह राजकोट, Gujarat का निवासी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह दिल्ली क्यों आया और उसके पीछे क्या मकसद था। रेखा गुप्ता की सेहत हमले के बाद मुख्यमंत्री Rekha Gupta को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं है। सियासत गरमाई इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पुलिस की जांच जारी दिल्ली पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हमलावर ने खुद को शिकायतकर्ता बनाकर जनसुनवाई में एंट्री ली थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाँ उसके गुजरात कनेक्शन और किसी राजनीतिक षड्यंत्र की संभावना पर भी जांच कर रही हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Sensex

शेयर बाजार में तेजी: Sensex 81,600 के पार, Nifty 24,980 पर बंद

भारतीय शेयर बाज़ार (Indian Share Market) ने मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को लगातार चौथे दिन मजबूती दर्ज की। शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी का रुझान बना रहा, जिसके चलते Sensex और Nifty दोनों हरे निशान पर बंद हुए। Sensex और Nifty का Closing Update यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब शेयर बाजार (Share Bazaar) हरे निशान पर बंद हुआ है। Sector Performance: किन सेक्टर्स में दिखी तेजी? Midcap और Smallcap का हाल Market Rally के पीछे कारण विशेषज्ञों के अनुसार— ने Sensex और Nifty की रैली को सपोर्ट दिया। निवेशकों को हुआ फायदा बाजार की लगातार बढ़त से निवेशकों की संपत्ति में हजारों करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। अगर निफ्टी 25,000 का स्तर पार कर लेता है तो आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिल सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Archana Tiwari

Archana Tiwari Missing Case: कटनी की सिविल जज Aspirant 11 दिन से लापता

कटनी (Katni) की 29 वर्षीय सिविल जज (Civil Judge) बनने की तैयारी कर रही युवती अर्चना तिवारी (Archana Tiwari) की गुमशुदगी को 11 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस केस में नया मोड़ आया है—जहां परिजन और कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि अर्चना सुरक्षित है, वहीं पुलिस इस दावे को मानने से इंकार कर रही है। Relatives का दावा – Archana Tiwari Safe हैं कटनी यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा और अर्चना के एक रिश्तेदार ने कहा है कि अर्चना सुरक्षित है। उनका दावा है कि उसने परिवार से फोन पर बात की और रेलवे पुलिस (GRP) से भी संपर्क किया है। उनका कहना है कि जल्द ही अर्चना सबके सामने आएगी। Police का जवाब – कोई Official Contact नहीं जीआरपी (GRP) उपनिरीक्षक अनिल मरावी ने इन दावों को खारिज किया है। उनका कहना है कि अब तक अर्चना से कोई संपर्क स्थापित नहीं हुआ है। पुलिस का मानना है कि यह खबर सिर्फ अफवाह भी हो सकती है और बिना प्रमाण के इसे सच नहीं माना जा सकता। Investigation Update – Cyber Cell से मिले Inputs पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। साइबर सेल से मिले इनपुट पर जीआरपी की एक टीम ग्वालियर भेजी गई है। माना जा रहा है कि वहां से कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं। कैसे हुई थी गुमशुदगी? 7 अगस्त की रात अर्चना नर्मदा एक्सप्रेस (Indore–Bilaspur) से कटनी आ रही थी। भोपाल स्टेशन पर रात करीब 11:30 बजे वह टॉयलेट के लिए उठी, लेकिन इसके बाद वापस अपनी सीट पर नहीं लौटी। तभी से वह लापता है। Family की चिंता और लोगों की उम्मीद अर्चना की गुमशुदगी से परिवार और शहर के लोग बेहद चिंतित हैं। परिजनों के दावे ने उम्मीद जरूर जगाई है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि न होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bhopal

Bhopal बनेगा Electronics Hub: MP Cabinet ने 371 Cr Cluster, Kaynes Investment और Scholarship को दी मंजूरी

Bhopal । मध्यप्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल को Electronics & Semiconductor Hub बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को हुई MP Cabinet Meeting में कई अहम फैसले लिए गए जिनमें 371.95 करोड़ का Electronics Manufacturing Cluster (EMC), Kaynes Technology का 352 करोड़ का निवेश, Geeta Bhavan Wellness Center और नई Scholarship Schemes शामिल हैं। 371 करोड़ का Electronics Manufacturing Cluster in Bhopal MP Semiconductor Policy 2025 का बड़ा विज़न Kaynes Electronics का 352 Cr Investment Geeta Bhavan Wellness Center & Scholarship मध्यप्रदेश सरकार के ये फैसले राज्य को Electronics Manufacturing और Semiconductor Industry में नई पहचान देंगे। इससे न केवल Industrial Growth और Job Opportunities बढ़ेंगी बल्कि भोपाल को Innovation और Technology Hub बनाने का सपना भी पूरा होगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Asia Cup 2025

Team India for Asia Cup 2025: Surya Kumar Yadav बने Captain, Gill Vice-Captain

भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई (UAE) में खेला जाएगा। चयन समिति ने इस बार कई अहम फैसले लिए हैं, जिसमें नए कप्तान की नियुक्ति से लेकर कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर करने तक के निर्णय शामिल हैं। Captain Surya Kumar Yadav, Vice-Captain Shubman Gill टीम इंडिया की कमान इस बार सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को सौंपी गई है। उनके साथ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को उपकप्तान बनाया गया है। दोनों खिलाड़ियों के शानदार फॉर्म को देखते हुए यह फैसला लिया गया। Shreyas Iyer और Yashasvi Jaiswal को बाहर का रास्ता चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को मुख्य टीम में जगह नहीं दी है। हालांकि, जायसवाल को स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। Jasprit Bumrah की धमाकेदार वापसी चोट के कारण लंबे समय से बाहर रहे स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की टीम में जोरदार वापसी हुई है। उनकी मौजूदगी गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने वाली साबित होगी। India Squad for Asia Cup 2025 (15 Member Team) Standby Players (स्टैंडबाय खिलाड़ी) निष्कर्ष (Conclusion) Asia Cup 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल टीम को नई दिशा देंगे, जबकि बुमराह की वापसी गेंदबाजी को मजबूत बनाएगी। अब देखना होगा कि क्या यह टीम एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर पाती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Asia Cup

Asia Cup 2025 India Team: Rishabh Pant, Hardik Pandya और Jaiswal शामिल

मुंबई में मंगलवार (19 अगस्त 2025) को होने वाली Team India Asia Cup 2025 Squad Announcement का क्रिकेट फैन्स को लंबे समय से इंतजार था। दोपहर 1:30 बजे मुंबई में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में BCCI Chief Selector अजीत आगरकर और कप्तान Suryakumar Yadav टीम का ऐलान करने वाले थे। लेकिन तेज बारिश की वजह से पूरा कार्यक्रम टालना पड़ा। Asia Cup 2025 India Squad: संभावित लिस्ट हालाँकि आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया की 15 सदस्यीय स्क्वाड लगभग तय है। इसमें युवा और अनुभवी दोनों खिलाड़ियों का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। India Squad for Asia Cup 2025 (Reported List): Team India Leadership & Fitness Update Selection Strategy: Young + Experienced Combo BCCI ने इस बार टीम चुनते समय T20 Specialists और Young Talent पर खास फोकस किया है। ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक पावर हिटर बल्लेबाज मौजूद हैं। वहीं बॉलिंग डिपार्टमेंट में बुमराह, सिराज और अर्शदीप जैसे तेज गेंदबाजों के साथ कुलदीप-अक्षर की स्पिन जोड़ी भी मजबूती देगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 5 6 7 8 9 … 23

Trending News

Editor's Picks

Ramayana

Ramayana Worldwide Collection: दुनिया भर में छाई रामायण, विदेशों से कमाए ₹533 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ (Ramayana) की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की इस फिल्म को दर्शकों का लगातार साथ मिल रहा है। रिलीज के 17वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की और दुनियाभर में ₹1,600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,616.70 करोड़ बताया जा रहा है। तीसरे शनिवार को Ramayana फिल्म की कमाई में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। भारत में 17वें दिन फिल्म ने ₹27.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं, विदेशों से इसकी कुल कमाई ₹533 करोड़ तक पहुंच गई है। इस प्रदर्शन के साथ ‘रामायण’ ₹1,600 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। Ramayana Day 17 Collection: शनिवार को 74% बढ़ी कमाई फिल्म के लिए तीसरा शनिवार काफी अच्छा रहा। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 21 नवंबर को ‘रामायण’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹27.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म की कमाई ₹15.75 करोड़ रही थी। यानी शनिवार को एक दिन में कलेक्शन में करीब 74 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वीकेंड शुरू होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने का असर कमाई पर भी दिखाई दिया। 17 दिनों के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹906.90 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹1,083.70 करोड़ हो गया है। हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई, इन भाषाओं में भी मिला रिस्पॉन्स ‘रामायण’ को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म के हिंदी वर्जन का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा है। 17वें दिन भी हिंदी भाषा ने कुल कमाई में सबसे बड़ा योगदान दिया। 17वें दिन का भाषा के अनुसार कलेक्शन इस प्रकार रहा: इन सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने एक दिन में ₹27.40 करोड़ की कमाई की। इससे साफ है कि फिल्म को हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय बाजारों में भी दर्शक मिल रहे हैं। Ramayana Worldwide Collection: विदेशों से मिले ₹533 करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन के साथ फिल्म विदेशी बाजारों में भी अच्छा कारोबार कर रही है। 17वें दिन विदेशों से फिल्म ने करीब ₹10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल Overseas Collection ₹533 करोड़ हो गई है। भारत में ₹1,083.70 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन और विदेशों की कमाई को मिलाकर इसका Worldwide Collection ₹1,616.70 करोड़ पहुंच गया है। यही वजह है कि फिल्म को भारतीय सिनेमा की बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में गिना जा रहा है। Ranbir Kapoor से Yash तक, दमदार Star Cast ने खींचा ध्यान नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ की स्टार कास्ट भी लगातार चर्चा में है। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है। यश फिल्म में रावण बने हैं। फिल्म में सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। इसके विजुअल इफेक्ट्स, भव्य सेट और संगीत को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। खास बात यह है कि इसके संगीत पर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर ने साथ काम किया है। दो पार्ट में आएगी Ramayana, दूसरे भाग का भी इंतजार फिल्म को दो भागों में पेश करने की योजना है। पहले भाग की कहानी के बाद दर्शकों को अब दूसरे हिस्से का इंतजार है। मेकर्स की योजना के मुताबिक, रामायण का दूसरा भाग दिवाली 2028 के आसपास रिलीज किया जाना है। पहले भाग को मिल रहे बॉक्स ऑफिस रिस्पॉन्स के बाद दूसरे पार्ट को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है। क्या Ramayana पार करेगी ₹1,700 करोड़ का आंकड़ा? 17 दिनों में ₹1,616.70 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई के बाद अब फिल्म ₹1,700 करोड़ के आंकड़े से लगभग ₹83 करोड़ दूर है। तीसरे शनिवार को कलेक्शन में आई तेजी ने इसकी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। हालांकि, फिल्म आगे कितनी कमाई करेगी, यह आने वाले दिनों में दर्शकों की दिलचस्पी और सिनेमाघरों में इसकी पकड़ पर निर्भर करेगा। फिलहाल ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि फिल्म ₹1,700 करोड़ का आंकड़ा कब पार करती है। Ramayana Box Office Collection Highlights: 17 दिनों में ₹1,616.70 करोड़ Worldwide Collection, भारत में ₹906.90 करोड़ Net Collection और विदेशों में ₹533 करोड़ की कमाई। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
IND A vs PAK A

IND A vs PAK A: हर्षित राणा और आयुष बदोनी का कमाल, पाकिस्तान की शुरुआत बिगड़ी

IND A vs PAK A के बीच क्रिकेट का मुकाबला हो और रोमांच न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। Rising Stars Asia Cup 2026 में दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की। पाकिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम को शुरुआती ओवरों में ही दो झटके लग गए। आयुष बदोनी और हर्षित राणा ने एक-एक विकेट लेकर भारत को मुकाबले में मजबूत शुरुआत दिलाई। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में उपलब्ध लाइव स्कोर अपडेट के मुताबिक, पाकिस्तान ने 8.3 ओवर में 67 रन बनाए थे और उसके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। भारतीय टीम की कोशिश पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकने की है। Ayush Badoni और Harshit Rana ने झटके विकेट पाकिस्तान की पारी के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। आयुष बदोनी ने विकेट लेकर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद हर्षित राणा ने भी पाकिस्तान के बल्लेबाज को आउट कर दिया। हर्षित राणा की गेंदबाजी पर खास नजरें थीं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में चार विकेट लेकर अपनी क्षमता दिखाई थी। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने शुरुआती विकेट लेकर भारतीय टीम को राहत दी। Pakistan ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी मुकाबले में पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा संभाल रहे हैं। भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, आयुष बदोनी और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। युवा खिलाड़ियों से सजी दोनों टीमें इस मुकाबले में अपनी ताकत दिखाने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। India A ने नेपाल को 306 रन से दी थी करारी शिकस्त भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। नेपाल के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए थे। इस दौरान कुमार कुशाग्र ने 117 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 107 रन बनाकर शतक लगाया। दोनों बल्लेबाजों की पारियों ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और महज 26 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रिंस यादव ने पांच विकेट और हर्षित राणा ने चार विकेट लेकर नेपाल की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया। भारत ने यह मुकाबला 306 रन से अपने नाम किया। Pakistan A ने UAE को 61 रन से हराया था पाकिस्तान ए की टीम भी इस टूर्नामेंट में जीत के साथ उतरी है। अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने UAE को 61 रन से हराया था। पाकिस्तान की ओर से शमिल हुसैन ने 62 रन और माज सदाकत ने 53 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। टीम ने 245 रन बनाए। इसके जवाब में UAE की टीम 184 रन पर सिमट गई। इस जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है। ऐसे में भारत के खिलाफ मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 2023 के फाइनल का बदला लेने उतरी India A? भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले को 2023 के इमर्जिंग एशिया कप फाइनल के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। उस फाइनल में पाकिस्तान ए ने भारत ए को 128 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब भारतीय टीम के पास इस बार बेहतर प्रदर्शन करने और टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका है। हालांकि, पाकिस्तान की टीम भी पिछली जीत के आत्मविश्वास के साथ मैदान पर है। India A vs Pakistan A Live Streaming: कहां देखें मैच? Rising Stars Asia Cup 2026 के इस मुकाबले का भारत में सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जा रहा है। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है। India A vs Pakistan A Match Details भारत और पाकिस्तान के इस मुकाबले में शुरुआती विकेटों ने रोमांच बढ़ा दिया है। अब भारतीय फैंस की नजरें इस बात पर रहेंगी कि गेंदबाज पाकिस्तान की पारी को कितने कम स्कोर पर रोक पाते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Rashifal

Kal Ka Rashifal 23 November 2026: सोमवार को 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ

Kal Ka Rashifal 23 November 2026 नवंबर महीने का नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। सोमवार, 23 नवंबर का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। किसी को नौकरी में तरक्की के संकेत मिलेंगे, तो किसी के कारोबार में नए अवसर बन सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने और पारिवारिक रिश्तों को समय देने की जरूरत होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सोमवार को चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे और भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और वरियान योग भी इस दिन को खास बना रहे हैं। इस दिन मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सोमवार को आपकी किस्मत क्या कह रही है, नौकरी में कोई अच्छी खबर मिलेगी या कारोबार में फायदा होगा, तो पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। 23 नवंबर 2026 का पंचांग (Panchang) पंचांग के समय अलग-अलग शहरों में कुछ मिनट बदल सकते हैं। 23 November Horoscope: जानें सभी 12 राशियों का हाल 1. मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वालों के लिए सोमवार नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आ सकता है। अगर पिछले कुछ दिनों से किसी काम को लेकर असमंजस में थे, तो अब स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है। हालांकि, पैसों के मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। 2. वृषभ राशि (Taurus Horoscope) वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कामकाज में व्यस्तता बढ़ने से परिवार को कम समय दे पाएंगे। कारोबार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत करने से छोटी-मोटी परेशानियां दूर हो सकती हैं। 3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope) मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का अच्छा परिणाम मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। कारोबार में नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ का रास्ता खोल सकती है। प्रेम जीवन में भी अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है। 4. कर्क राशि (Cancer Horoscope) कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार अच्छा रहने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। व्यापारियों को किसी नए प्रस्ताव पर विचार करने का मौका मिलेगा। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से मन प्रसन्न हो सकता है। 5. सिंह राशि (Leo Horoscope) सिंह राशि वालों के लिए सोमवार काम और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। ऑफिस में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व देना जरूरी होगा। व्यापार में जल्दबाजी से कोई फैसला न लें। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है। अपनी दिनचर्या और आराम का ध्यान रखें। 6. कन्या राशि (Virgo Horoscope) कन्या राशि वालों को सोमवार योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी से काम समय पर पूरे हो सकते हैं। किसी नए निवेश या साझेदारी के प्रस्ताव पर तुरंत फैसला न लें। परिवार में किसी पुराने मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। 7. तुला राशि (Libra Horoscope) तुला राशि के जातकों के लिए सोमवार अच्छी खबर लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है। पहले से नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ की संभावना है। परिवार में भी सुखद माहौल रहेगा। 8. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार सकारात्मक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुभव की सराहना होगी। कारोबार करने वालों को नए ग्राहक या व्यावसायिक संपर्क मिल सकते हैं। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का मौका भी मिल सकता है। हालांकि, संपत्ति और पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें। 9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope) धनु राशि के जातकों के लिए सोमवार सामान्य से बेहतर रह सकता है। आपके मन में चल रही किसी योजना को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। यात्रा की योजना बना रहे हैं तो जरूरी तैयारियां पहले कर लें। 10. मकर राशि (Capricorn Horoscope) मकर राशि वालों को सोमवार थोड़ा संभलकर बिताना चाहिए। कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है और किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में अतिरिक्त समय लग सकता है। कारोबार में पुराने फैसलों की समीक्षा करना फायदेमंद रहेगा। किसी को पैसा उधार देने से पहले अपनी स्थिति जरूर देखें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। 11. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) कुंभ राशि के जातकों के लिए सोमवार कई अच्छी संभावनाएं लेकर आ सकता है। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार के साथ किसी खास विषय पर बातचीत हो सकती है। 12. मीन राशि (Pisces Horoscope) मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन खास रह सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में किसी पुराने सौदे से फायदा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको खुशी देगा। सोमवार को इन 7 राशियों के लिए बन सकते हैं अच्छे योग 23 नवंबर के राशिफल में मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। खासतौर पर नौकरी की तलाश कर रहे लोगों और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की...
Hanuman Ansh

Hanuman Ansh Box Office: 450 करोड़ की कमाई के बाद भी निराश Director, बॉलीवुड पर उठाए सवाल

बॉलीवुड में अक्सर बड़ी फिल्मों की सफलता का श्रेय बड़े सितारों, भारी बजट और नामी प्रोडक्शन हाउस को दिया जाता है। लेकिन फिल्म ‘हनुमान अंश (Hanuman Ansh)’ ने इन सभी धारणाओं को चुनौती देते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 452.86 करोड़ रुपये की कमाई की है। इतनी बड़ी सफलता के बावजूद फिल्म के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी इस बात से निराश हैं कि बॉलीवुड के किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने खुलकर फिल्म की तारीफ नहीं की। नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित इस फिल्म ने शुरुआत में भले ही ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोरीं, लेकिन दर्शकों की पसंद ने इसे बड़ी हिट बना दिया। अब फिल्म की OTT Release, प्रोड्यूसर्स के बीच अधिकारों को लेकर विवाद और दूसरे पार्ट की चर्चा भी लगातार सुर्खियों में है। Hanuman Ansh Box Office Collection: ₹2 करोड़ से ₹452.86 करोड़ तक का सफर ‘Hanuman Ansh‘ की सबसे बड़ी उपलब्धि इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी और इसने दुनियाभर में 452.86 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती दौर में फिल्म को सीमित स्क्रीन मिलीं, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के बीच इसकी चर्चा बढ़ने लगी। सोशल मीडिया और Word of Mouth के जरिए फिल्म को फायदा मिला और इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता गया। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले शानदार कमाई की। यही वजह है कि इसे साल 2026 की अप्रत्याशित बॉक्स ऑफिस सफलताओं में गिना जा रहा है। Bollywood की चुप्पी पर Director Vishal Chaturvedi ने उठाए सवाल फिल्म की सफलता के बाद सबसे ज्यादा चर्चा निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के बयान की हो रही है। उन्होंने SCREEN को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि इतनी बड़ी सफलता के बावजूद किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने सार्वजनिक तौर पर फिल्म की तारीफ नहीं की। विशाल के मुताबिक, जब किसी बड़ी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलती है, तो इंडस्ट्री के बड़े बैनर अक्सर आधिकारिक बयान जारी करते हैं। लेकिन ‘हनुमान अंश’ के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शायद फिल्म का छोटा बजट और उनका पहली बार निर्देशक होना इसकी एक वजह हो सकती है। हालांकि, उन्हें आम दर्शकों से लगातार प्यार और सराहना मिल रही है। डायरेक्टर ने अभिनेता वरुण धवन और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का भी जिक्र किया, जिन्होंने फिल्म की खुलकर तारीफ की। विशाल का मानना है कि दर्शकों का प्यार किसी भी फिल्ममेकर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। Big Star और Big Budget के बिना भी हिट हो सकती है फिल्म विशाल चतुर्वेदी ने अपनी फिल्म की सफलता को बॉलीवुड के पुराने फॉर्मूले के लिए एक जवाब बताया। उनका कहना है कि किसी फिल्म को सफल बनाने के लिए हमेशा बड़े स्टार या बड़े स्टूडियो की जरूरत नहीं होती। उनके अनुसार, सिनेमा आखिरकार दर्शकों के लिए बनाया जाता है। अगर कहानी लोगों के दिल तक पहुंचती है, तो वे खुद सिनेमाघरों तक आते हैं। ‘हनुमान अंश’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। फिल्म की सफलता यह भी दिखाती है कि दर्शक अब केवल स्टार पावर के आधार पर फिल्म देखने का फैसला नहीं करते, बल्कि कहानी और उसके भावनात्मक जुड़ाव को भी महत्व देते हैं। Neem Karoli Baba की जिंदगी पर आधारित है Hanuman Ansh की कहानी ‘हनुमान अंश’ की कहानी आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में शौभिनव सत्‍या ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ चंदन के आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है। मां को खोने के बाद उसके मन में जीवन, मृत्यु और ईश्वर को लेकर कई सवाल पैदा होते हैं। इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए वह आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है। इस सफर में उसे कई अनुभव होते हैं, जो धीरे-धीरे उसके जीवन की दिशा बदल देते हैं। फिल्म में प्रेम, करुणा, सेवा और भक्ति जैसे मूल्यों को प्रमुखता से दिखाया गया है। खास बात यह है कि फिल्म निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘Divine Detour: That Changed My Life’ पर आधारित है। Hanuman Ansh OTT Release: 27 नवंबर को Sony LIV पर होगी रिलीज सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। ‘हनुमान अंश’ 27 नवंबर 2026 से Sony LIV पर स्ट्रीम होगी। Sony Pictures Networks India ने फिल्म के डिजिटल और टेलीविजन प्रसारण अधिकार हासिल किए हैं। इसके बाद फिल्म का प्रसारण Sony MAX पर भी किया जाएगा। हालांकि, टेलीविजन प्रीमियर की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। OTT रिलीज से उन दर्शकों को भी फिल्म देखने का मौका मिलेगा, जो सिनेमाघरों में इसे नहीं देख पाए थे। Hanuman Ansh Producers Dispute: फिल्म के अधिकारों को लेकर क्यों हुआ विवाद? फिल्म की सफलता के बीच इसके प्रोडक्शन से जुड़ा विवाद भी चर्चा में आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के चार प्रोड्यूसर्स- नम्रता जी सिंह, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और अनुप्रिया नगर के बीच प्रचार, प्रतिनिधित्व और फिल्म के अधिकारों को लेकर मतभेद सामने आए। 2 नवंबर 2026 को नम्रता जी सिंह और डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने Swambhu Media Network के माध्यम से संयुक्त सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इस नोटिस में फिल्म के थिएटर, OTT, ब्रॉडकास्ट, म्यूजिक और अन्य कमर्शियल राइट्स को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई। बयान के अनुसार, फिल्म के अधिकार चारों प्रोड्यूसर्स के पास संयुक्त रूप से हैं और संबंधित समझौतों के तहत ही अधिकारों से जुड़े फैसले लिए जाएंगे। नोटिस में नम्रता जी सिंह और विशाल चतुर्वेदी को कंपनी की ओर से PR, Marketing, Awards और Partnerships से जुड़े कामों के लिए अधिकृत प्रतिनिधि बताया गया। इस विवाद के बाद फिल्म की प्रस्तावित फ्रेंचाइजी और दूसरे पार्ट को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ गई है। Hanuman Ansh 2: क्या बनेगा फिल्म का दूसरा पार्ट? फिल्म की सफलता के बाद दर्शक इसके दूसरे पार्ट...
Gold

Gold Rate Update: सोना ₹65 हजार प्रति 10 ग्राम सस्ता, PM मोदी की सलाह पर Trade Body ने दिया श्रेय

Gold की कीमतों में आई बड़ी गिरावट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मई में की गई अपील एक बार फिर चर्चा में है। करीब छह महीने पहले PM मोदी ने देशवासियों से एक साल तक गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। उस समय उनके इस बयान पर कई सवाल भी उठे थे, लेकिन अब सोने के भाव में आई गिरावट के बाद दिल्ली के व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र लिखा है। संगठन का दावा है कि प्रधानमंत्री की सलाह मानने से लाखों ज्वेलर्स, छोटे कारोबारियों और निवेशकों को संभावित आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिली। CTI के मुताबिक, जिस समय यह अपील की गई थी, उस दौरान सोने की कीमत करीब 1.90 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थी। अब यह घटकर लगभग 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। यानी कीमत में करीब 65 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट बताई जा रही है। हालांकि, सोने की कीमतों में इस बदलाव के पीछे केवल प्रधानमंत्री की अपील ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और आर्थिक परिस्थितियों की भी भूमिका रही है। CTI ने PM मोदी को लिखा Thank You Letter 22 नवंबर 2026 को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनकी अपील के लिए आभार जताया। संगठन ने पत्र का शीर्षक रखा- ‘आपकी दूरदर्शिता ने लाखों ज्वेलर्स और निवेशकों को कर्ज में डूबने से बचाया।’ CTI का कहना है कि देशभर में लाखों ज्वेलर्स कई महीनों का सोना अपने स्टॉक में रखते हैं। अगर कारोबारियों ने मई में ऊंचे भाव पर बड़ी मात्रा में सोना खरीद लिया होता, तो बाद में कीमतें गिरने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था। संगठन के मुताबिक, छोटे ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबारियों के साथ निवेशकों को भी इस दौरान संभावित नुकसान से बचने का मौका मिला। CTI ने यह भी कहा कि शुरुआत में प्रधानमंत्री की सलाह का विरोध करने वाले कुछ व्यापारी अब इसके फायदे स्वीकार कर रहे हैं। 10 मई को PM मोदी ने की थीं 7 बड़ी अपीलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई 2026 को सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से सात अपीलें की थीं। उस समय पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव की चिंता थी। प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा था कि देशहित में कुछ समय तक गैर-जरूरी खर्च और आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत है। उनकी सात अपीलें इस प्रकार थीं: इन अपीलों का मुख्य उद्देश्य विदेशी मुद्रा की बचत करना और देश की आयात पर निर्भरता कम करना था। लखनऊ में PM मोदी ने फिर किया Gold Appeal का जिक्र 21 नवंबर को लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सोना खरीदारी वाली अपील को फिर याद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने देशवासियों से एक साल तक गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदने का आग्रह किया था। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की उस अपील का भी जिक्र किया, जिसमें 1965 के खाद्य संकट के समय लोगों से एक समय का भोजन छोड़ने की अपील की गई थी। PM मोदी ने कहा कि जिस तरह उस समय देशवासियों ने शास्त्री जी की बात मानी थी, उसी तरह लोगों ने उनकी सोना खरीदारी कम करने की सलाह पर भी ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि अब कई लोग उनसे कह रहे हैं कि उनकी सलाह मानने से उनका पैसा बच गया। Gold Import में करीब 40% की गिरावट सोने की कीमतों में गिरावट के साथ भारत में इसके आयात और मांग में भी कमी देखने को मिली है। उपलब्ध सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच भारत का आधिकारिक सोना आयात करीब 40% घटकर 24.78 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 41.24 अरब डॉलर था। वहीं, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में भारत की सोने की मांग 162 टन रही। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 29% कम थी। इस दौरान आभूषणों की मांग में भी लगभग 20% की गिरावट दर्ज की गई। इन आंकड़ों से साफ है कि देश में सोने की खरीदारी पर असर पड़ा है। हालांकि, मांग में कमी के पीछे कीमतों के अलावा ग्राहकों की खरीदारी की क्षमता, बाजार की स्थिति और आर्थिक अनिश्चितता जैसे कारण भी हो सकते हैं। Gold Price गिरने की एक और वजह Import Duty सोने की कीमतों में आई गिरावट को समझने के लिए सरकारी नीतियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति पर भी नजर डालना जरूरी है। मई 2026 में सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% किया था। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों, डॉलर की मजबूती, रुपये की विनिमय दर और निवेशकों की मांग में बदलाव का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा। यही वजह है कि सोने के भाव में आई पूरी गिरावट का श्रेय केवल खरीदारी कम करने की अपील को देना सही नहीं होगा। इसमें कई घरेलू और वैश्विक आर्थिक कारकों की भूमिका रही है। Wedding Season में आम लोगों को मिल सकती है राहत सोने की कीमतों में गिरावट से उन परिवारों को राहत मिल सकती है, जो शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। CTI के मुताबिक, मौजूदा शादी के सीजन में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। ऐसे में सोने के भाव कम होने से परिवारों के बजट पर कुछ राहत मिल सकती है। भारत में शादी के दौरान सोने के गहने खरीदने की परंपरा काफी पुरानी है। ऐसे में कीमतों में बड़ी गिरावट का असर सीधे ज्वेलरी बाजार और ग्राहकों की खरीदारी पर पड़ता है। हालांकि, ग्राहकों को गहने खरीदने से पहले 22 कैरेट और 24 कैरेट के ताजा भाव, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। PM मोदी की अपील पर पहले हुई थी राजनीतिक बहस मई में जब प्रधानमंत्री ने एक साल तक गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदने की सलाह दी थी, तब इस पर राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई थी। विपक्ष के कुछ नेताओं ने...

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.