आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGएंटरटेनमेंटRamayana Worldwide Collection: दुनिया भर में छाई रामायण, विदेशों से कमाए ₹533 करोड़◆BREAKINGस्पोर्ट्सIND A vs PAK A: हर्षित राणा और आयुष बदोनी का कमाल, पाकिस्तान की शुरुआत बिगड़ी◆BREAKINGधर्म-कर्मKal Ka Rashifal 23 November 2026: सोमवार को 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ◆BREAKINGएंटरटेनमेंटHanuman Ansh Box Office: 450 करोड़ की कमाई के बाद भी निराश Director, बॉलीवुड पर उठाए सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold Rate Update: सोना ₹65 हजार प्रति 10 ग्राम सस्ता, PM मोदी की सलाह पर Trade Body ने दिया श्रेय◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़US Immigration Policy: अमेरिका में भारतीयों पर शिकंजा, हजारों Detention Center पहुंचे◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Bangladesh Violence: बांग्लादेश में 100 से ज्यादा IED बम बरामद, Myanmar से तस्करी का शक◆BREAKINGदेश-हरपलNagercoil Train Crime: महिला से यौन हिंसा के बाद हत्या, 4 दिन तक कोच में पड़ा रहा शव◆BREAKINGएंटरटेनमेंटRamayana Worldwide Collection: दुनिया भर में छाई रामायण, विदेशों से कमाए ₹533 करोड़◆BREAKINGस्पोर्ट्सIND A vs PAK A: हर्षित राणा और आयुष बदोनी का कमाल, पाकिस्तान की शुरुआत बिगड़ी◆BREAKINGधर्म-कर्मKal Ka Rashifal 23 November 2026: सोमवार को 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ◆BREAKINGएंटरटेनमेंटHanuman Ansh Box Office: 450 करोड़ की कमाई के बाद भी निराश Director, बॉलीवुड पर उठाए सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold Rate Update: सोना ₹65 हजार प्रति 10 ग्राम सस्ता, PM मोदी की सलाह पर Trade Body ने दिया श्रेय◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़US Immigration Policy: अमेरिका में भारतीयों पर शिकंजा, हजारों Detention Center पहुंचे◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Bangladesh Violence: बांग्लादेश में 100 से ज्यादा IED बम बरामद, Myanmar से तस्करी का शक◆BREAKINGदेश-हरपलNagercoil Train Crime: महिला से यौन हिंसा के बाद हत्या, 4 दिन तक कोच में पड़ा रहा शव◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Putin

Donald Trump–Putin Alaska Summit : Melania Trump का Secret Letter बना चर्चा का विषय

अमेरिका-रूस (America-Russia) अलास्का समिट में एक ऐसा अनोखा पल देखने को मिला जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin को अमेरिका की फर्स्ट लेडी Melania Trump का एक Secret Letter सौंपा। यह पत्र किसी राजनीतिक समझौते पर नहीं, बल्कि War Victims और Innocent Children पर आधारित था। मेलानिया ने अपने भावुक संदेश में लिखा कि युद्ध ने बच्चों की मासूम हंसी और खुशियां छीन ली हैं। अब समय आ गया है कि उनकी मासूमियत को बचाया जाए और उनके जीवन में फिर से मुस्कान लौटाई जाए। House of Cards जैसा पल पत्र सौंपने के बाद Putin ने इसे निजी तौर पर पढ़ने की बजाय Delegations के सामने जोर से पढ़ा, जिससे पूरा माहौल भावुक हो गया। यह दृश्य बिल्कुल House of Cards सीरीज़ के उस डिप्लोमैटिक सीन जैसा लगा, जहां एक पत्र पूरी कूटनीति का रुख बदल देता है। Ukraine का अप्रत्यक्ष जिक्र पत्र में सीधे तौर पर Ukraine का नाम नहीं था, लेकिन उसमें जिन Children का उल्लेख किया गया, वे यूक्रेन युद्ध से प्रभावित बच्चे ही समझे जा रहे हैं। इस कदम की सराहना करते हुए Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy और विदेश मंत्री ने कहा कि यह “Humanity का सच्चा संदेश” है। International Reactions यह Secret Letter पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया। विश्लेषकों का मानना है कि मेलानिया ट्रंप का यह भावुक कदम Soft Diplomacy का हिस्सा है। आमतौर पर जहां समिट्स कड़े शब्दों और रणनीतिक समझौतों पर केंद्रित होती हैं, वहीं यह पत्र मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में लेकर आया। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Mumbai

Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, IMD ने Red Alert जारी, Schools-Colleges बंद

मुंबई (Mumbai) में एक बार फिर मानसून का कहर देखने को मिल रहा है। सोमवार, 18 अगस्त 2025 को हुई Heavy Rainfall ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने Red Alert in Mumbai जारी किया है और लोगों को घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। Mumbai Rains ने बिगाड़ा City Life सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण मुंबई की कई सड़कों पर Waterlogging हो गया है। Schools-Colleges बंद, BMC का फैसला स्थिति को देखते हुए BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation) ने सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। लोगों से अपील की गई है कि वे Mumbai Weather Update पर नजर रखें और बिना जरूरत यात्रा न करें। Trains और Flights पर असर भारी बारिश का असर लोकल ट्रेन और हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। जनजीवन प्रभावित जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण लोगों की दिनचर्या ठप हो गई है। निचले इलाकों के कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Pakistani Warship

Operation Sindoor: भारतीय Navy के डर से Pakistani Warship ईरान Border के पास छिपे

Pakistani Warships Gwadar Port में छिपे ताज़ा Satellite Images ने पाकिस्तान की नौसेना की असली हालत उजागर कर दी है। Operation Sindoor के दौरान भारतीय Navy के जबरदस्त दबाव और मिसाइल स्ट्राइक के डर से Pakistani Warships सीधे टक्कर लेने के बजाय ईरान बॉर्डर के पास ग्वादर पोर्ट में जाकर छिप गए। ग्वादर, पाकिस्तान का अहम बंदरगाह है जो ईरान की सीमा से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है। Civilian Port के बीच Warship छुपाए गए Satellite तस्वीरों में साफ दिखा कि पाकिस्तानी Navy ने अपने Warships को कराची के Naval Base से हटाकर Commercial Ports और Civilian Activities के बीच खड़ा कर दिया। विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान ने ऐसा कदम भारतीय Missiles से बचने के लिए उठाया। पूर्व वाइस एडमिरल एस. सी. सुरेश बांगरा के अनुसार – “नागरिक जहाजों के बीच वॉरशिप छुपाना पाकिस्तान की कमजोर रणनीति को दिखाता है।” भारतीय Navy का दबदबा ऑपरेशन सिंदूर (7-10 मई 2025) पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ था। इस दौरान भारतीय Navy ने 36 Warships तैनात किए, जिसमें Aircraft Carrier INS Vikrant भी शामिल था। नौसेना की शक्ति के सामने पाकिस्तान की Navy अपने Base से बाहर निकल ही नहीं सकी। CDS जनरल अनिल चौहान ने कहा था कि – “Operation Sindoor के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान की नौसेना को उनके बंदरगाहों में पूरी तरह Confine कर दिया।” Pak Navy की Strategy या Compulsion? ग्वादर और कराची के Civilian Ports पर Warships खड़ा करना पाकिस्तान की Strategy थी या मजबूरी – इस पर चर्चा जारी है। लेकिन Satellite Images ने यह साफ कर दिया कि पाकिस्तान की नौसेना भारतीय शक्ति के सामने कमजोर और रक्षात्मक थी। India का Strong Message Operation Sindoor ने साबित कर दिया कि भारत की Navy न सिर्फ Arabian Sea में बल्कि पूरे Region में Dominance रखती है। Pakistani Warships का छिपना इस बात का सबूत है कि भारत की Missile और Naval Power के सामने पाकिस्तान के पास कोई ठोस Strategy नहीं थी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Janhvi Kapoor

Param Sundari Promotion: Janhvi Kapoor का Traditional लुक Viral, Bharat Mata Ki Jai नारे पर Trolls का निशाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) के प्रमोशन में बिजी हैं। जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने मुंबई में आयोजित दही-हांडी (Dahi Handi 2025) कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उनका लुक और उनका बयान, दोनों ही सुर्खियों में आ गए। Golden-White Lehenga में Janhvi का Gopi Avatar Janhvi Kapoor ने मशहूर डिजाइनर अनीता डोंगरे (Anita Dongre) का डिजाइन किया हुआ गोल्डन-व्हाइट लहंगा पहना। गोल्डन स्लीवलेस ब्लाउज और व्हाइट स्कर्ट पर सुनहरी कढ़ाई ने उनके लुक को रॉयल टच दिया।उन्होंने अपने स्टाइल को कुंदन ज्वेलरी, लेयर्ड नेकलेस और फूलों से सजी लंबी चोटी से पूरा किया। फैन्स ने उनके इस लुक को “मॉडर्न गोपी अवतार” कहा। Param Sundari Promotion के साथ Janmashtami Vibes यह लुक सिर्फ फेस्टिव सेलिब्रेशन के लिए नहीं था, बल्कि फिल्म प्रमोशन का भी हिस्सा था। फिल्म Param Sundari में Janhvi Kapoor के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) नजर आएंगे। यह नॉर्थ-साउथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। Bharat Mata Ki Jai नारे पर शुरू हुआ विवाद इस कार्यक्रम में जान्हवी कपूर ने मंच से “भारत माता की जय” का नारा लगाया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया और कहा कि जन्माष्टमी जैसे धार्मिक पर्व पर “जय श्रीकृष्ण” का नारा ज्यादा उपयुक्त होता। जान्हवी कपूर का Reaction ट्रोलिंग का जवाब देते हुए Janhvi Kapoor ने कहा कि उन्होंने मंच पर वही नारे लगाए जो उनके साथ मौजूद लोग बोल रहे थे। अगर वे कुछ न कहतीं तो भी लोग सवाल उठाते। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अपने कहे पर कोई पछतावा नहीं है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
C.P. Radhakrishnan

Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA ने C.P. Radhakrishnan को बनाया उम्मीदवार

देश में Vice President Election 2025 (उपराष्ट्रपति चुनाव 2025) की हलचल तेज हो गई है। NDA (एनडीए) ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल और तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता C.P. Radhakrishnan (सी.पी. राधाकृष्णन) को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस घोषणा के बाद विपक्षी दलों की ओर से रणनीति बनाने की कवायद तेज हो गई है। Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav (अखिलेश यादव) ने कहा– “एनडीए का उम्मीदवार आना अच्छी बात है, लेकिन अब फैसला INDIA गठबंधन की बैठक के बाद ही लिया जाएगा। INDIA Bloc बैठक विपक्षी दलों का गठबंधन INDIA Bloc (इंडिया ब्लॉक) आज (18 अगस्त 2025) शाम अहम बैठक करने वाला है। माना जा रहा है कि इस बैठक में या तो विपक्ष अपना साझा उम्मीदवार उतार सकता है या रणनीतिक कारणों से एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने पर विचार कर सकता है। कौन हैं C.P. Radhakrishnan? सी.पी. राधाकृष्णन भाजपा के दिग्गज नेता हैं। वे दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। दक्षिण भारत से आते होने के कारण भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है। कब होगा चुनाव? Vice President Election 2025 की वोटिंग 9 सितंबर 2025 को होगी। मौजूदा उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar (जगदीप धनखड़) के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हुआ है। आगे की तस्वीर अब सबकी नजरें INDIA Bloc Meeting पर टिकी हैं। यदि विपक्षी दल नया उम्मीदवार लाते हैं तो मुकाबला दिलचस्प होगा। लेकिन अगर एनडीए उम्मीदवार को समर्थन मिलता है तो सी.पी. राधाकृष्णन का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Rahul Gandhi

Aurangabad दौरे पर Rahul Gandhi : सूर्य मंदिर पूजा और Public Rally में दिखा जोश

कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi अपनी “मतदाता अधिकार यात्रा (Voter Rights Yatra)” के तहत रविवार सुबह करीब 8 बजे औरंगाबाद पहुँचे। उनके काफिले ने अंबा होते हुए यात्रा की, लेकिन वे अंबा चौक पर नहीं रुके और किसानों से मुलाकात भी नहीं की। इसी तरह भभंडीह का सप्तभवानी मंदिर भी उनके कार्यक्रम से बाहर रहा, जिससे स्थानीय कार्यकर्ता निराश नज़र आए। देव सूर्य मंदिर में पूजा औरंगाबाद से आगे बढ़ते हुए राहुल गांधी का काफिला देव सूर्य मंदिर पहुँचा। यहाँ उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दंडवत द्वार से प्रवेश कर राहुल ने गर्भगृह में जाकर फूल चढ़ाए, मंदिर की परिक्रमा की, घंटा बजाया और माथे पर तिलक लगाया। पुजारियों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाई और गुलाबी चुनरी भेंट की। गया में जनसभा देव से रफीगंज होते हुए Rahul Gandhi का काफिला गया ज़िले के डबरू पहुँचा और फिर शाम करीब 5:30 बजे Khalish Park Chowk पर जनसभा की। इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। लोग बसों की छतों, घरों की छतों और पेड़ों पर चढ़कर नेताओं की झलक पाने की कोशिश करते दिखे। भीड़ का उत्साह और अफरातफरी जनसभा में जोश इतना था कि कई जगह पुलिस और समर्थकों के बीच हल्की झड़प की नौबत भी आ गई। हालांकि स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया। कार्यकर्ताओं की मिली-जुली प्रतिक्रिया Rahul Gandhi के इस दौरे से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह तो बढ़ा, लेकिन कुछ कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखने के कारण कार्यकर्ताओं का एक वर्ग निराश भी दिखा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Janmashtami

Shri Krishna Janmashtami 2025: नंदलाल के जन्म का पावन पर्व

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को Shri Krishna Janmashtami पूरे देश में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। यह दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार, माखनचोर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में विशेष महत्व रखता है। 2025 में यह पर्व रोहिणी नक्षत्र के संयोग में आ रहा है, जिससे इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। जन्माष्टमी का आध्यात्मिक संदेश श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, साहस और प्रेम का अद्वितीय पाठ पढ़ाता है। उन्होंने गीता में कर्म योग, भक्ति योग और ज्ञान योग का मार्ग दिखाया। उनकी लीलाएं बताती हैं कि कठिन से कठिन समय में भी सच्चाई और सदाचार का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। व्रत और पूजन विधि Janmashtami के दिन भक्त निर्जला उपवास रखते हैं। रात 12 बजे, जब नंदलाल का जन्म हुआ था, मंदिरों में घंटियों और शंखनाद के साथ भजन-कीर्तन की गूंज होती है। श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप में पूजा कर उन्हें माखन, मिश्री, पंचामृत और तुलसी पत्र अर्पित किए जाते हैं। झांकियों और दही हांडी की धूम मथुरा, वृंदावन, द्वारका और देशभर में सजाई गई कृष्ण लीलाओं की झांकियां भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में दही हांडी का आयोजन जन्माष्टमी की शोभा बढ़ाता है। गोविंदा टीमें मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ती हैं, जो एकता, साहस और आनंद का प्रतीक है। 2025 का विशेष संयोग इस वर्ष Janmashtami पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का मेल दुर्लभ है। ज्योतिष के अनुसार, यह योग भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति लाएगा। उत्सव का असली अर्थ Janmashtami हमें यह सिखाती है कि भगवान श्रीकृष्ण की तरह अन्याय के खिलाफ खड़ा होना, प्रेम और करुणा का भाव रखना ही जीवन का सच्चा उत्सव है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

छत्तीसगढ़ के वीर पुलिसकर्मियों की कहानियां: नक्सली से इंस्पेक्टर बने संजय पोटाम से लेकर जांबाज अफसरों का साहस

छत्तीसगढ़ में 11 पुलिस अफसर और जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनमें दंतेवाड़ा में तैनात इंस्पेक्टर संजय पोटाम का नाम भी शामिल है। कभी नक्सलियों के खेमे में रहकर काम करने वाले संजय ने अत्याचार से तंग आकर आत्मसमर्पण किया और फिर पुलिस में शामिल होकर नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाला। संजय ने पहले पुलिस के लिए गुप्त सैनिक के रूप में काम शुरू किया। लगातार अभियानों में बहादुरी दिखाने के बाद वह कॉन्स्टेबल बने और सात साल में पाँच बार प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर के पद तक पहुंचे। नक्सलियों के तौर-तरीकों की उनकी गहरी समझ ने कई ऑपरेशनों में पुलिस को बड़ी सफलता दिलाई। रणनीति को उनके खिलाफ किया इस्तेमाल संजय ने नक्सलियों के बीच रहकर उनकी रणनीतियां और भागने के रास्ते समझे। जब वह पुलिस के साथ ऑपरेशन पर गए, तो इन्हीं जानकारियों का इस्तेमाल कर नक्सलियों को मात दी, जिससे कम नुकसान में बड़ी जीत मिली। दो महिला नक्सलियों को किया ढेर इंस्पेक्टर चैतराम गुरुपंच ने बताया कि 14 मार्च 2003 को कटे कल्याण इलाके में नक्सलियों के एंबुश में फंसने के बाद जवाबी कार्रवाई में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया। IED ब्लास्ट में घायल हुए जवान को बचाया हेड कॉन्स्टेबल दिनेश भास्कर ने एक ऑपरेशन में वीरता दिखाई, जब IED ब्लास्ट में एक आरक्षक के दोनों पैर उड़ गए। खतरनाक हालात में भी उन्होंने मोर्चा संभाला। रायपुर के इंस्पेक्टर भुनेश्वर कुमार साहू का साहस निरीक्षक साहू को भी वीरता पदक मिला। उन्होंने नक्सलियों से घिरे होने के बावजूद अपनी टीम का मनोबल बनाए रखा और जवाबी कार्रवाई में नेतृत्व किया। अब तक वह 25 से अधिक सफल नक्सल अभियानों का नेतृत्व कर चुके हैं। और खबरें पढ़ें: www.deshharpal.com
Read more
Cristiano Ronaldo

India में Football Fever Cristiano Ronaldo खेल सकते हैं FC Goa के खिलाफ मैच

दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के भारत आने की संभावना ने भारतीय फैन्स का उत्साह दोगुना कर दिया है। रोनाल्डो की टीम अल-नस्र (Al-Nassr) को AFC Champions League Two 2025-26 के ग्रुप D में शामिल किया गया है, जहां उसका सामना भारत की एफसी गोवा (FC Goa) से होगा। ड्रॉ में बना Golden Opportunity 15 अगस्त 2025 को कुआलालंपुर (मलेशिया) में हुए ड्रॉ में ग्रुप D में चार टीमें आईं — अल-नस्र, एफसी गोवा, अल ज़वरा एफसी (इराक) और एफसी इस्तिक़लोल (ताजिकिस्तान)। यह भारतीय फुटबॉल इतिहास का एक यादगार मौका हो सकता है क्योंकि पहली बार रोनाल्डो किसी भारतीय क्लब के खिलाफ आधिकारिक मैच खेल सकते हैं। क्या Cristiano Ronaldo सच में India आएंगे? हालांकि फैन्स के लिए एक बड़ी चिंता यह है कि रोनाल्डो के कॉन्ट्रैक्ट में कुछ ट्रैवल रेस्ट्रिक्शन्स हैं, जो AFC Champions League के अवे मैचों में उनकी यात्रा को सीमित कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर यह पाबंदी लागू रही, तो रोनाल्डो केवल रियाद (सऊदी अरब) में होने वाले होम मैच में ही FC Goa के खिलाफ उतरेंगे, और भारत में उनका खेलना संभव नहीं होगा। Indian Football के लिए Historic Moment अगर रोनाल्डो भारत आते हैं, तो यह भारतीय फुटबॉल के लिए अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक पल होगा। यह न केवल गोवा, बल्कि पूरे भारत के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक सपने जैसा होगा। ग्रुप D की टीमें Fans की नजर अब Fixture Announcement पर अब सभी की नजर AFC Champions League Two के शेड्यूल और अल-नस्र के आधिकारिक बयान पर है। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि Cristiano Ronaldo वाकई India Tour पर आएंगे या नहीं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

मंदिर की दानपेटी चोरी करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार

सागर। मोतीनगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में आदतन अपराधी दिनेश लडिया (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्माश्री अंबेडकर वार्ड का रहने वाला है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने मंदिर से दानपेटी चोरी करने की वारदात कबूल की है। दानपेटी चोरी की घटना 13 अगस्त को फरियादी अभिनाश तिवारी, निवासी अतिशय होम्स कॉलोनी धर्माश्री सागर, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी के शिव मंदिर की देखभाल पुजारी भगवत प्रसाद अवस्थी करते हैं। पिछली बैठक में तय हुआ था कि दानपेटी में हर माह सभी लोग 200 रुपए डालेंगे। शिकायत के अनुसार, सुबह पूजा के समय दानपेटी मंदिर में थी, लेकिन शाम करीब 6 बजे पुजारी ने देखा कि वह गायब थी। घेराबंदी कर आरोपी पकड़ा गया दानपेटी चोरी की शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी पर संदिग्ध दिनेश लडिया का नाम सामने आया। गुरुवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। 📢 ऐसी और ताज़ा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more
1 … 7 8 9 10 11 … 23

Trending News

Editor's Picks

Ramayana

Ramayana Worldwide Collection: दुनिया भर में छाई रामायण, विदेशों से कमाए ₹533 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ (Ramayana) की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की इस फिल्म को दर्शकों का लगातार साथ मिल रहा है। रिलीज के 17वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की और दुनियाभर में ₹1,600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,616.70 करोड़ बताया जा रहा है। तीसरे शनिवार को Ramayana फिल्म की कमाई में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। भारत में 17वें दिन फिल्म ने ₹27.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं, विदेशों से इसकी कुल कमाई ₹533 करोड़ तक पहुंच गई है। इस प्रदर्शन के साथ ‘रामायण’ ₹1,600 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। Ramayana Day 17 Collection: शनिवार को 74% बढ़ी कमाई फिल्म के लिए तीसरा शनिवार काफी अच्छा रहा। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 21 नवंबर को ‘रामायण’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹27.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म की कमाई ₹15.75 करोड़ रही थी। यानी शनिवार को एक दिन में कलेक्शन में करीब 74 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वीकेंड शुरू होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने का असर कमाई पर भी दिखाई दिया। 17 दिनों के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹906.90 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹1,083.70 करोड़ हो गया है। हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई, इन भाषाओं में भी मिला रिस्पॉन्स ‘रामायण’ को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म के हिंदी वर्जन का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा है। 17वें दिन भी हिंदी भाषा ने कुल कमाई में सबसे बड़ा योगदान दिया। 17वें दिन का भाषा के अनुसार कलेक्शन इस प्रकार रहा: इन सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने एक दिन में ₹27.40 करोड़ की कमाई की। इससे साफ है कि फिल्म को हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय बाजारों में भी दर्शक मिल रहे हैं। Ramayana Worldwide Collection: विदेशों से मिले ₹533 करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन के साथ फिल्म विदेशी बाजारों में भी अच्छा कारोबार कर रही है। 17वें दिन विदेशों से फिल्म ने करीब ₹10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल Overseas Collection ₹533 करोड़ हो गई है। भारत में ₹1,083.70 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन और विदेशों की कमाई को मिलाकर इसका Worldwide Collection ₹1,616.70 करोड़ पहुंच गया है। यही वजह है कि फिल्म को भारतीय सिनेमा की बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में गिना जा रहा है। Ranbir Kapoor से Yash तक, दमदार Star Cast ने खींचा ध्यान नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ की स्टार कास्ट भी लगातार चर्चा में है। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है। यश फिल्म में रावण बने हैं। फिल्म में सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। इसके विजुअल इफेक्ट्स, भव्य सेट और संगीत को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। खास बात यह है कि इसके संगीत पर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर ने साथ काम किया है। दो पार्ट में आएगी Ramayana, दूसरे भाग का भी इंतजार फिल्म को दो भागों में पेश करने की योजना है। पहले भाग की कहानी के बाद दर्शकों को अब दूसरे हिस्से का इंतजार है। मेकर्स की योजना के मुताबिक, रामायण का दूसरा भाग दिवाली 2028 के आसपास रिलीज किया जाना है। पहले भाग को मिल रहे बॉक्स ऑफिस रिस्पॉन्स के बाद दूसरे पार्ट को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है। क्या Ramayana पार करेगी ₹1,700 करोड़ का आंकड़ा? 17 दिनों में ₹1,616.70 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई के बाद अब फिल्म ₹1,700 करोड़ के आंकड़े से लगभग ₹83 करोड़ दूर है। तीसरे शनिवार को कलेक्शन में आई तेजी ने इसकी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। हालांकि, फिल्म आगे कितनी कमाई करेगी, यह आने वाले दिनों में दर्शकों की दिलचस्पी और सिनेमाघरों में इसकी पकड़ पर निर्भर करेगा। फिलहाल ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि फिल्म ₹1,700 करोड़ का आंकड़ा कब पार करती है। Ramayana Box Office Collection Highlights: 17 दिनों में ₹1,616.70 करोड़ Worldwide Collection, भारत में ₹906.90 करोड़ Net Collection और विदेशों में ₹533 करोड़ की कमाई। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
IND A vs PAK A

IND A vs PAK A: हर्षित राणा और आयुष बदोनी का कमाल, पाकिस्तान की शुरुआत बिगड़ी

IND A vs PAK A के बीच क्रिकेट का मुकाबला हो और रोमांच न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। Rising Stars Asia Cup 2026 में दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की। पाकिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम को शुरुआती ओवरों में ही दो झटके लग गए। आयुष बदोनी और हर्षित राणा ने एक-एक विकेट लेकर भारत को मुकाबले में मजबूत शुरुआत दिलाई। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में उपलब्ध लाइव स्कोर अपडेट के मुताबिक, पाकिस्तान ने 8.3 ओवर में 67 रन बनाए थे और उसके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। भारतीय टीम की कोशिश पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकने की है। Ayush Badoni और Harshit Rana ने झटके विकेट पाकिस्तान की पारी के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। आयुष बदोनी ने विकेट लेकर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद हर्षित राणा ने भी पाकिस्तान के बल्लेबाज को आउट कर दिया। हर्षित राणा की गेंदबाजी पर खास नजरें थीं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में चार विकेट लेकर अपनी क्षमता दिखाई थी। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने शुरुआती विकेट लेकर भारतीय टीम को राहत दी। Pakistan ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी मुकाबले में पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा संभाल रहे हैं। भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, आयुष बदोनी और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। युवा खिलाड़ियों से सजी दोनों टीमें इस मुकाबले में अपनी ताकत दिखाने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। India A ने नेपाल को 306 रन से दी थी करारी शिकस्त भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। नेपाल के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए थे। इस दौरान कुमार कुशाग्र ने 117 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 107 रन बनाकर शतक लगाया। दोनों बल्लेबाजों की पारियों ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और महज 26 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रिंस यादव ने पांच विकेट और हर्षित राणा ने चार विकेट लेकर नेपाल की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया। भारत ने यह मुकाबला 306 रन से अपने नाम किया। Pakistan A ने UAE को 61 रन से हराया था पाकिस्तान ए की टीम भी इस टूर्नामेंट में जीत के साथ उतरी है। अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने UAE को 61 रन से हराया था। पाकिस्तान की ओर से शमिल हुसैन ने 62 रन और माज सदाकत ने 53 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। टीम ने 245 रन बनाए। इसके जवाब में UAE की टीम 184 रन पर सिमट गई। इस जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है। ऐसे में भारत के खिलाफ मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 2023 के फाइनल का बदला लेने उतरी India A? भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले को 2023 के इमर्जिंग एशिया कप फाइनल के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। उस फाइनल में पाकिस्तान ए ने भारत ए को 128 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब भारतीय टीम के पास इस बार बेहतर प्रदर्शन करने और टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका है। हालांकि, पाकिस्तान की टीम भी पिछली जीत के आत्मविश्वास के साथ मैदान पर है। India A vs Pakistan A Live Streaming: कहां देखें मैच? Rising Stars Asia Cup 2026 के इस मुकाबले का भारत में सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जा रहा है। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है। India A vs Pakistan A Match Details भारत और पाकिस्तान के इस मुकाबले में शुरुआती विकेटों ने रोमांच बढ़ा दिया है। अब भारतीय फैंस की नजरें इस बात पर रहेंगी कि गेंदबाज पाकिस्तान की पारी को कितने कम स्कोर पर रोक पाते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Rashifal

Kal Ka Rashifal 23 November 2026: सोमवार को 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ

Kal Ka Rashifal 23 November 2026 नवंबर महीने का नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। सोमवार, 23 नवंबर का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। किसी को नौकरी में तरक्की के संकेत मिलेंगे, तो किसी के कारोबार में नए अवसर बन सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने और पारिवारिक रिश्तों को समय देने की जरूरत होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सोमवार को चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे और भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और वरियान योग भी इस दिन को खास बना रहे हैं। इस दिन मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सोमवार को आपकी किस्मत क्या कह रही है, नौकरी में कोई अच्छी खबर मिलेगी या कारोबार में फायदा होगा, तो पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। 23 नवंबर 2026 का पंचांग (Panchang) पंचांग के समय अलग-अलग शहरों में कुछ मिनट बदल सकते हैं। 23 November Horoscope: जानें सभी 12 राशियों का हाल 1. मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वालों के लिए सोमवार नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आ सकता है। अगर पिछले कुछ दिनों से किसी काम को लेकर असमंजस में थे, तो अब स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है। हालांकि, पैसों के मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। 2. वृषभ राशि (Taurus Horoscope) वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कामकाज में व्यस्तता बढ़ने से परिवार को कम समय दे पाएंगे। कारोबार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत करने से छोटी-मोटी परेशानियां दूर हो सकती हैं। 3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope) मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का अच्छा परिणाम मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। कारोबार में नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ का रास्ता खोल सकती है। प्रेम जीवन में भी अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है। 4. कर्क राशि (Cancer Horoscope) कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार अच्छा रहने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। व्यापारियों को किसी नए प्रस्ताव पर विचार करने का मौका मिलेगा। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से मन प्रसन्न हो सकता है। 5. सिंह राशि (Leo Horoscope) सिंह राशि वालों के लिए सोमवार काम और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। ऑफिस में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व देना जरूरी होगा। व्यापार में जल्दबाजी से कोई फैसला न लें। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है। अपनी दिनचर्या और आराम का ध्यान रखें। 6. कन्या राशि (Virgo Horoscope) कन्या राशि वालों को सोमवार योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी से काम समय पर पूरे हो सकते हैं। किसी नए निवेश या साझेदारी के प्रस्ताव पर तुरंत फैसला न लें। परिवार में किसी पुराने मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। 7. तुला राशि (Libra Horoscope) तुला राशि के जातकों के लिए सोमवार अच्छी खबर लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है। पहले से नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ की संभावना है। परिवार में भी सुखद माहौल रहेगा। 8. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार सकारात्मक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुभव की सराहना होगी। कारोबार करने वालों को नए ग्राहक या व्यावसायिक संपर्क मिल सकते हैं। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का मौका भी मिल सकता है। हालांकि, संपत्ति और पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें। 9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope) धनु राशि के जातकों के लिए सोमवार सामान्य से बेहतर रह सकता है। आपके मन में चल रही किसी योजना को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। यात्रा की योजना बना रहे हैं तो जरूरी तैयारियां पहले कर लें। 10. मकर राशि (Capricorn Horoscope) मकर राशि वालों को सोमवार थोड़ा संभलकर बिताना चाहिए। कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है और किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में अतिरिक्त समय लग सकता है। कारोबार में पुराने फैसलों की समीक्षा करना फायदेमंद रहेगा। किसी को पैसा उधार देने से पहले अपनी स्थिति जरूर देखें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। 11. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) कुंभ राशि के जातकों के लिए सोमवार कई अच्छी संभावनाएं लेकर आ सकता है। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार के साथ किसी खास विषय पर बातचीत हो सकती है। 12. मीन राशि (Pisces Horoscope) मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन खास रह सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में किसी पुराने सौदे से फायदा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको खुशी देगा। सोमवार को इन 7 राशियों के लिए बन सकते हैं अच्छे योग 23 नवंबर के राशिफल में मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। खासतौर पर नौकरी की तलाश कर रहे लोगों और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की...
Hanuman Ansh

Hanuman Ansh Box Office: 450 करोड़ की कमाई के बाद भी निराश Director, बॉलीवुड पर उठाए सवाल

बॉलीवुड में अक्सर बड़ी फिल्मों की सफलता का श्रेय बड़े सितारों, भारी बजट और नामी प्रोडक्शन हाउस को दिया जाता है। लेकिन फिल्म ‘हनुमान अंश (Hanuman Ansh)’ ने इन सभी धारणाओं को चुनौती देते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 452.86 करोड़ रुपये की कमाई की है। इतनी बड़ी सफलता के बावजूद फिल्म के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी इस बात से निराश हैं कि बॉलीवुड के किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने खुलकर फिल्म की तारीफ नहीं की। नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित इस फिल्म ने शुरुआत में भले ही ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोरीं, लेकिन दर्शकों की पसंद ने इसे बड़ी हिट बना दिया। अब फिल्म की OTT Release, प्रोड्यूसर्स के बीच अधिकारों को लेकर विवाद और दूसरे पार्ट की चर्चा भी लगातार सुर्खियों में है। Hanuman Ansh Box Office Collection: ₹2 करोड़ से ₹452.86 करोड़ तक का सफर ‘Hanuman Ansh‘ की सबसे बड़ी उपलब्धि इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी और इसने दुनियाभर में 452.86 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती दौर में फिल्म को सीमित स्क्रीन मिलीं, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के बीच इसकी चर्चा बढ़ने लगी। सोशल मीडिया और Word of Mouth के जरिए फिल्म को फायदा मिला और इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता गया। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले शानदार कमाई की। यही वजह है कि इसे साल 2026 की अप्रत्याशित बॉक्स ऑफिस सफलताओं में गिना जा रहा है। Bollywood की चुप्पी पर Director Vishal Chaturvedi ने उठाए सवाल फिल्म की सफलता के बाद सबसे ज्यादा चर्चा निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के बयान की हो रही है। उन्होंने SCREEN को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि इतनी बड़ी सफलता के बावजूद किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने सार्वजनिक तौर पर फिल्म की तारीफ नहीं की। विशाल के मुताबिक, जब किसी बड़ी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलती है, तो इंडस्ट्री के बड़े बैनर अक्सर आधिकारिक बयान जारी करते हैं। लेकिन ‘हनुमान अंश’ के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शायद फिल्म का छोटा बजट और उनका पहली बार निर्देशक होना इसकी एक वजह हो सकती है। हालांकि, उन्हें आम दर्शकों से लगातार प्यार और सराहना मिल रही है। डायरेक्टर ने अभिनेता वरुण धवन और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का भी जिक्र किया, जिन्होंने फिल्म की खुलकर तारीफ की। विशाल का मानना है कि दर्शकों का प्यार किसी भी फिल्ममेकर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। Big Star और Big Budget के बिना भी हिट हो सकती है फिल्म विशाल चतुर्वेदी ने अपनी फिल्म की सफलता को बॉलीवुड के पुराने फॉर्मूले के लिए एक जवाब बताया। उनका कहना है कि किसी फिल्म को सफल बनाने के लिए हमेशा बड़े स्टार या बड़े स्टूडियो की जरूरत नहीं होती। उनके अनुसार, सिनेमा आखिरकार दर्शकों के लिए बनाया जाता है। अगर कहानी लोगों के दिल तक पहुंचती है, तो वे खुद सिनेमाघरों तक आते हैं। ‘हनुमान अंश’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। फिल्म की सफलता यह भी दिखाती है कि दर्शक अब केवल स्टार पावर के आधार पर फिल्म देखने का फैसला नहीं करते, बल्कि कहानी और उसके भावनात्मक जुड़ाव को भी महत्व देते हैं। Neem Karoli Baba की जिंदगी पर आधारित है Hanuman Ansh की कहानी ‘हनुमान अंश’ की कहानी आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में शौभिनव सत्‍या ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ चंदन के आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है। मां को खोने के बाद उसके मन में जीवन, मृत्यु और ईश्वर को लेकर कई सवाल पैदा होते हैं। इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए वह आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है। इस सफर में उसे कई अनुभव होते हैं, जो धीरे-धीरे उसके जीवन की दिशा बदल देते हैं। फिल्म में प्रेम, करुणा, सेवा और भक्ति जैसे मूल्यों को प्रमुखता से दिखाया गया है। खास बात यह है कि फिल्म निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘Divine Detour: That Changed My Life’ पर आधारित है। Hanuman Ansh OTT Release: 27 नवंबर को Sony LIV पर होगी रिलीज सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। ‘हनुमान अंश’ 27 नवंबर 2026 से Sony LIV पर स्ट्रीम होगी। Sony Pictures Networks India ने फिल्म के डिजिटल और टेलीविजन प्रसारण अधिकार हासिल किए हैं। इसके बाद फिल्म का प्रसारण Sony MAX पर भी किया जाएगा। हालांकि, टेलीविजन प्रीमियर की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। OTT रिलीज से उन दर्शकों को भी फिल्म देखने का मौका मिलेगा, जो सिनेमाघरों में इसे नहीं देख पाए थे। Hanuman Ansh Producers Dispute: फिल्म के अधिकारों को लेकर क्यों हुआ विवाद? फिल्म की सफलता के बीच इसके प्रोडक्शन से जुड़ा विवाद भी चर्चा में आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के चार प्रोड्यूसर्स- नम्रता जी सिंह, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और अनुप्रिया नगर के बीच प्रचार, प्रतिनिधित्व और फिल्म के अधिकारों को लेकर मतभेद सामने आए। 2 नवंबर 2026 को नम्रता जी सिंह और डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने Swambhu Media Network के माध्यम से संयुक्त सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इस नोटिस में फिल्म के थिएटर, OTT, ब्रॉडकास्ट, म्यूजिक और अन्य कमर्शियल राइट्स को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई। बयान के अनुसार, फिल्म के अधिकार चारों प्रोड्यूसर्स के पास संयुक्त रूप से हैं और संबंधित समझौतों के तहत ही अधिकारों से जुड़े फैसले लिए जाएंगे। नोटिस में नम्रता जी सिंह और विशाल चतुर्वेदी को कंपनी की ओर से PR, Marketing, Awards और Partnerships से जुड़े कामों के लिए अधिकृत प्रतिनिधि बताया गया। इस विवाद के बाद फिल्म की प्रस्तावित फ्रेंचाइजी और दूसरे पार्ट को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ गई है। Hanuman Ansh 2: क्या बनेगा फिल्म का दूसरा पार्ट? फिल्म की सफलता के बाद दर्शक इसके दूसरे पार्ट...
Gold

Gold Rate Update: सोना ₹65 हजार प्रति 10 ग्राम सस्ता, PM मोदी की सलाह पर Trade Body ने दिया श्रेय

Gold की कीमतों में आई बड़ी गिरावट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मई में की गई अपील एक बार फिर चर्चा में है। करीब छह महीने पहले PM मोदी ने देशवासियों से एक साल तक गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। उस समय उनके इस बयान पर कई सवाल भी उठे थे, लेकिन अब सोने के भाव में आई गिरावट के बाद दिल्ली के व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र लिखा है। संगठन का दावा है कि प्रधानमंत्री की सलाह मानने से लाखों ज्वेलर्स, छोटे कारोबारियों और निवेशकों को संभावित आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिली। CTI के मुताबिक, जिस समय यह अपील की गई थी, उस दौरान सोने की कीमत करीब 1.90 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थी। अब यह घटकर लगभग 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। यानी कीमत में करीब 65 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट बताई जा रही है। हालांकि, सोने की कीमतों में इस बदलाव के पीछे केवल प्रधानमंत्री की अपील ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और आर्थिक परिस्थितियों की भी भूमिका रही है। CTI ने PM मोदी को लिखा Thank You Letter 22 नवंबर 2026 को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनकी अपील के लिए आभार जताया। संगठन ने पत्र का शीर्षक रखा- ‘आपकी दूरदर्शिता ने लाखों ज्वेलर्स और निवेशकों को कर्ज में डूबने से बचाया।’ CTI का कहना है कि देशभर में लाखों ज्वेलर्स कई महीनों का सोना अपने स्टॉक में रखते हैं। अगर कारोबारियों ने मई में ऊंचे भाव पर बड़ी मात्रा में सोना खरीद लिया होता, तो बाद में कीमतें गिरने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था। संगठन के मुताबिक, छोटे ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबारियों के साथ निवेशकों को भी इस दौरान संभावित नुकसान से बचने का मौका मिला। CTI ने यह भी कहा कि शुरुआत में प्रधानमंत्री की सलाह का विरोध करने वाले कुछ व्यापारी अब इसके फायदे स्वीकार कर रहे हैं। 10 मई को PM मोदी ने की थीं 7 बड़ी अपीलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई 2026 को सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से सात अपीलें की थीं। उस समय पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव की चिंता थी। प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा था कि देशहित में कुछ समय तक गैर-जरूरी खर्च और आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत है। उनकी सात अपीलें इस प्रकार थीं: इन अपीलों का मुख्य उद्देश्य विदेशी मुद्रा की बचत करना और देश की आयात पर निर्भरता कम करना था। लखनऊ में PM मोदी ने फिर किया Gold Appeal का जिक्र 21 नवंबर को लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सोना खरीदारी वाली अपील को फिर याद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने देशवासियों से एक साल तक गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदने का आग्रह किया था। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की उस अपील का भी जिक्र किया, जिसमें 1965 के खाद्य संकट के समय लोगों से एक समय का भोजन छोड़ने की अपील की गई थी। PM मोदी ने कहा कि जिस तरह उस समय देशवासियों ने शास्त्री जी की बात मानी थी, उसी तरह लोगों ने उनकी सोना खरीदारी कम करने की सलाह पर भी ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि अब कई लोग उनसे कह रहे हैं कि उनकी सलाह मानने से उनका पैसा बच गया। Gold Import में करीब 40% की गिरावट सोने की कीमतों में गिरावट के साथ भारत में इसके आयात और मांग में भी कमी देखने को मिली है। उपलब्ध सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच भारत का आधिकारिक सोना आयात करीब 40% घटकर 24.78 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 41.24 अरब डॉलर था। वहीं, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में भारत की सोने की मांग 162 टन रही। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 29% कम थी। इस दौरान आभूषणों की मांग में भी लगभग 20% की गिरावट दर्ज की गई। इन आंकड़ों से साफ है कि देश में सोने की खरीदारी पर असर पड़ा है। हालांकि, मांग में कमी के पीछे कीमतों के अलावा ग्राहकों की खरीदारी की क्षमता, बाजार की स्थिति और आर्थिक अनिश्चितता जैसे कारण भी हो सकते हैं। Gold Price गिरने की एक और वजह Import Duty सोने की कीमतों में आई गिरावट को समझने के लिए सरकारी नीतियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति पर भी नजर डालना जरूरी है। मई 2026 में सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% किया था। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों, डॉलर की मजबूती, रुपये की विनिमय दर और निवेशकों की मांग में बदलाव का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा। यही वजह है कि सोने के भाव में आई पूरी गिरावट का श्रेय केवल खरीदारी कम करने की अपील को देना सही नहीं होगा। इसमें कई घरेलू और वैश्विक आर्थिक कारकों की भूमिका रही है। Wedding Season में आम लोगों को मिल सकती है राहत सोने की कीमतों में गिरावट से उन परिवारों को राहत मिल सकती है, जो शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। CTI के मुताबिक, मौजूदा शादी के सीजन में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। ऐसे में सोने के भाव कम होने से परिवारों के बजट पर कुछ राहत मिल सकती है। भारत में शादी के दौरान सोने के गहने खरीदने की परंपरा काफी पुरानी है। ऐसे में कीमतों में बड़ी गिरावट का असर सीधे ज्वेलरी बाजार और ग्राहकों की खरीदारी पर पड़ता है। हालांकि, ग्राहकों को गहने खरीदने से पहले 22 कैरेट और 24 कैरेट के ताजा भाव, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। PM मोदी की अपील पर पहले हुई थी राजनीतिक बहस मई में जब प्रधानमंत्री ने एक साल तक गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदने की सलाह दी थी, तब इस पर राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई थी। विपक्ष के कुछ नेताओं ने...

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.