भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Asian Paints ने BCCI के साथ तीन साल का करार किया है, जिसके तहत कंपनी अब BCCI का Official Colour Partner बन गई है। यह पार्टनरशिप अगले 110 से ज्यादा भारत मैचों में एक्टिव रहेगी, जिसमें पुरुष टीम, महिला टीम और घरेलू सीरीज शामिल होंगी। यह डील ब्रांडिंग, फैन एंगेजमेंट और कलर-थीम्ड अनुभवों के लिहाज से भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय जोड़ेगी।
Asian Paints-BCCI Deal Highlights
- एशियन पेंट्स अगले 3 साल तक आधिकारिक Colour Partner की भूमिका निभाएगा।
- यह गठबंधन 110+ अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों को कवर करेगा।
- स्टेडियम और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर Colour-Themed Activations, इवेंट्स और कैंपेन चलाए जाएंगे।
- खास आकर्षण होगा “Colour Cam”, जिसके जरिए जोशीले फैंस को लाइव स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
- BCCI का कहना है कि Asian Paints का ‘रंग और भावना’ वाला ब्रांड DNA भारतीय क्रिकेट की भावना से पूरी तरह मेल खाता है।
Cricket + Colours: ब्रांड का नया विज़न
Asian Paints के MD & CEO अमित सिंघले ने कहा कि भारत में क्रिकेट एक उत्सव है और रंग हर उत्सव की आत्मा होते हैं। इसी सोच के साथ कंपनी चाहती है कि क्रिकेट और रंगों का यह संगम फैंस के अनुभव को और ज्यादा जीवंत बनाए।
कंपनी आने वाले समय में स्टेडियम, सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ब्रांड स्टोर और इवेंट्स के जरिए एक रंगीन फैन एक्सपीरियंस देने की योजना बना रही है।
Fans ke लिए क्या होगा नया?
- मैच के दौरान स्टेडियम में नई Colour Branding देखने को मिलेगी।
- “Colour Cam” के जरिए लाइव मैच में फीचर होने का मौका।
- फैंस को केंद्र में रखकर डिजिटल कैंपेन और सोशल मीडिया एक्टिवेशन।
- भारत के अलग-अलग शहरों में Cricket + Colour आधारित इवेंट्स और प्रमोशन।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


