Lok Sabha की कार्यवाही सोमवार को उस समय गरमा गई, जब विपक्षी सांसद विभिन्न मुद्दों को लेकर वेल में पहुंच गए। सांसदों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कराना उनका हक है।
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “लोकतंत्र को बचाना आज सबसे जरूरी है। संसद में बहस हो, सवाल पूछे जाएं और जवाब भी मिले।” खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा से बच रही है।
दूसरी ओर केंद्र सरकार ने कहा कि वह किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन सरकार का कहना है कि विपक्ष बहस पर समय सीमा थोपने की कोशिश कर रहा है, जो संसद की परंपराओं के खिलाफ है। सरकार ने विपक्ष से शांतिपूर्ण चर्चा की अपील की।
लोकसभा अध्यक्ष ने भी सांसदों से सदन की गरिमा बनाए रखने और व्यवधान न पैदा करने की अपील की।
सदन में हंगामे के चलते कई बार कार्यवाही बाधित करनी पड़ी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि अगली बैठक में क्या विपक्ष और सत्ता पक्ष किसी सहमति पर पहुंच पाते हैं या नहीं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
