NE

News Elementor

What's Hot

रायपुर में छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट: विरोध करने पर कपड़े फाड़े, आरोपी फरार

Table of Content

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां देर रात टहलने निकली एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है।

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी भाठापारा इलाके का है। पीड़िता बीए की छात्रा है और अपनी आजीविका के लिए एक अस्पताल की कैंटीन में काम करती है।

रात में टहलते वक्त हुई वारदात

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार (2 अप्रैल) रात करीब 12:20 बजे वह अपनी दो सहेलियों के साथ खाना खाने के बाद घर के पास टहल रही थी। इसी दौरान ‘छाया फैंसी स्टोर’ के पास पहले से बैठे कुछ युवकों ने उन्हें देखकर भद्दे कमेंट्स करना शुरू कर दिया।

आरोपियों ने छात्रा से अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा, “इतने कम कपड़े पहनकर क्यों घूम रही हो?” इसके बाद उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर किया हमला

जब छात्रा और उसकी सहेलियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी उग्र हो गए। उन्होंने युवतियों को जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए।

इस हमले में छात्रा के बाएं हाथ, दाएं कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।

मकान मालिक ने बचाई जान

युवतियों के शोर मचाने पर पीड़िता के मकान मालिक मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद छात्रा अपनी सहेलियों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

👉 ऐसी ही जमीनी और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com https://deshharpal.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुछ मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है: सरकार का Supreme Court में बयान

कुछ मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है: सरकार का Supreme Court में बयान

देश में आस्था और परंपराओं से जुड़े मामलों पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। सबरीमाला मंदिर से जुड़े केस की सुनवाई के दौरान सरकार ने Supreme Court में एक अहम बात कही है। सरकार ने अदालत को बताया कि देश के कई मंदिरों में प्रसाद के रूप में शराब भी चढ़ाई जाती...
IRAN बोला- अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ीं:अब बातचीत बेकार

IRAN बोला- अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ीं:अब बातचीत बेकार

Iran और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने साफ कहा है कि अमेरिका ने सीजफायर की तीन अहम शर्तों का उल्लंघन किया है, जिससे अब बातचीत का कोई मतलब नहीं रह गया है। ईरान के अधिकारियों का कहना है कि जब समझौते की शर्तों का सम्मान ही...

सागर मंडी हड़ताल से खरीदी ठप, किसानों ने किया चक्काजाम; जीतू पटवारी ने कलेक्टर को लगाई फटकार

सागर कृषि उपज मंडी में हम्मालों की हड़ताल के चलते गुरुवार को खरीदी पूरी तरह बंद हो गई। इससे परेशान किसानों ने मंडी के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। किसानों ने रोकी जीतू पटवारी की गाड़ी इसी दौरान छतरपुर जा रहे Jitu Patwari की कार को किसानों...

इंदौर नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ पर विवाद: कांग्रेस पार्षदों के इनकार से गरमाई राजनीति

इंदौर नगर निगम में बजट चर्चा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल ने सदन में ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद माहौल अचानक गरमा गया। सदन में हुआ हंगामा सभापति के निर्देश पर जब ‘वंदे मातरम्’ गाने को कहा गया,...
Badruddin Ajmal Impact in Assam Politics: BJP या Congress—किसे हो रहा ज्यादा नुकसान?

Badruddin Ajmal Impact in Assam Politics: BJP या Congress—किसे हो रहा ज्यादा नुकसान?

असम की राजनीति में Badruddin Ajmal एक ऐसा नाम है, जो हर चुनाव में चर्चा का केंद्र बन जाता है। उनकी पार्टी AIUDF का प्रभाव खासकर कुछ क्षेत्रों में काफी मजबूत है, और यही वजह है कि उनके राजनीतिक कदम सीधे तौर पर BJP और Congress—दोनों पर असर डालते हैं। अब सवाल यह उठता है...