मध्य प्रदेश के ग्वालियर केंद्रीय जेल से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
क्या है वीडियो में?
बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक जेल प्रहरी और एक बंदी द्वारा साझा किया गया है। इसमें जेल के अंदर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, कैदियों की प्रताड़ना, नशे की सप्लाई, पैसे लेकर बैरक बदलने और यहां तक कि वेश्यावृत्ति जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
खाने-पीने की चीजों में भी वसूली
वीडियो में दावा किया गया है कि कैदियों से खाने-पीने की चीजों के लिए तय दरों से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं।
आरोपों के मुताबिक—
- 5 रुपये का बिस्किट 10 रुपये में
- 50 रुपये की नमकीन 150 रुपये में
- राजश्री 250 रुपये में बेची जा रही है
नशा और अन्य अवैध सुविधाओं के आरोप
वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि जेल के अंदर पैसे देकर नशा उपलब्ध कराया जाता है।
- गांजे की पुड़िया 1000 रुपये में
- 100 रुपये में 4 बीड़ी
- 600 रुपये में बीड़ी का बंडल
यहां तक कि ज्यादा पैसे देने पर वेश्यावृत्ति जैसी सुविधाएं मिलने की बात भी सामने आई है।
नए कैदियों से प्रताड़ना के आरोप
वीडियो में कहा गया है कि नए कैदियों को पैसे के लिए प्रताड़ित किया जाता है। जब तक उनके घर से पैसे नहीं आते, तब तक उन्हें मारपीट और जबरन काम कराया जाता है।
कुछ कैदियों द्वारा आत्महत्या करने के आरोप भी सामने आए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
बैरक बदलने के लिए लाखों की मांग
आरोप है कि हवालात से दूसरी बैरक में शिफ्ट होने के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की मांग की जाती है।
एक कैदी ने दावा किया कि उसने 50 हजार रुपये देकर अपनी बैरक बदलवाई।
प्रशासन की कार्रवाई और जांच
वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने संबंधित प्रहरी को निलंबित कर दिया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उसकी बयानबाजी से जेल की छवि खराब हुई है।
वहीं, जिला एवं सत्र न्यायालय के रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुशवाह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। अब सभी आरोपों की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।
👉 ऐसी ही सटीक और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें —

👉 ऐसी ही सटीक और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें —www.deshharpal.com