आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, 42 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर नगर भ्रमणBREAKINGBreaking Newsअमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, डिसैलिनेशन प्लांट बने निशाना; ईरान ने अमेरिकी हमले का लगाया आरोपBREAKINGदेश-हरपलटीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के अमतला स्थित पार्टी कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई, हाईकोर्ट जाने की तैयारीBREAKINGदेश-हरपलअहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की मौत; 15 घायलBREAKINGदेश-हरपलभूख हड़ताल के 21वें दिन अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, डिहाइड्रेशन की पुष्टि; इलाज लेने से किया इनकारBREAKINGदेश-हरपलHDFC बैंक का पहली तिमाही मुनाफा 5% बढ़कर ₹19,060 करोड़, बाजार के अनुमान से रहा कमBREAKINGस्पोर्ट्सहर्ष दुबे को भारतीय टीम में मौका, वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहरBREAKINGदेश-हरपलUMANG App UAN Activation: करोड़ों कर्मचारियों को राहत, मोबाइल से मिनटों में होगा PF UAN एक्टिवेटBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, 42 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर नगर भ्रमणBREAKINGBreaking Newsअमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, डिसैलिनेशन प्लांट बने निशाना; ईरान ने अमेरिकी हमले का लगाया आरोपBREAKINGदेश-हरपलटीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के अमतला स्थित पार्टी कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई, हाईकोर्ट जाने की तैयारीBREAKINGदेश-हरपलअहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की मौत; 15 घायलBREAKINGदेश-हरपलभूख हड़ताल के 21वें दिन अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, डिहाइड्रेशन की पुष्टि; इलाज लेने से किया इनकारBREAKINGदेश-हरपलHDFC बैंक का पहली तिमाही मुनाफा 5% बढ़कर ₹19,060 करोड़, बाजार के अनुमान से रहा कमBREAKINGस्पोर्ट्सहर्ष दुबे को भारतीय टीम में मौका, वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहरBREAKINGदेश-हरपलUMANG App UAN Activation: करोड़ों कर्मचारियों को राहत, मोबाइल से मिनटों में होगा PF UAN एक्टिवेट

NE

News Elementor

छत्तीसगढ़ में सड़क पर बवाल: कोरबा और बिलासपुर में मामूली बात पर जमकर मारपीट, VIDEO वायरल

Table of Content

छत्तीसगढ़ में बीच सड़क मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोरबा और बिलासपुर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां लात-घूंसे और डंडे तक चल गए। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कोरबा में हाथ टकराने पर बवाल

पहला मामला कोरबा जिले के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र का है। 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे निहारिका स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने भीड़ के बीच हाथ टकराने से विवाद शुरू हुआ।

देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। एक युवक ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी का डंडा लेकर दूसरों पर हमला कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पकड़कर जमकर लात-घूंसे बरसाए। काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा।

VIDEO वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार

घटना के समय पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में वीडियो वायरल होने के बाद 14 अप्रैल को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • शिवम सिंह (25), नगर निगम कॉलोनी
  • मयूर टांक (25), सीएसईबी कॉलोनी
  • सोमेश दीवान (27), सीएसईबी कॉलोनी रामपुर

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।

बिलासपुर में युवक को घेरकर पीटा

दूसरा मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है। सिरगिट्टी के गणेश नगर निवासी शेख इकबाल 13 अप्रैल की रात रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुल्कराज होटल से खाना लेकर लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में लक्की दास और पंकज से उनका विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों ने अपने साथियों को बुला लिया और युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे और मुक्कों से मार रहे हैं। इस हमले में वह घायल हो गया।

देर रात तक खुले होटल पर उठे सवाल

रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुल्कराज होटल देर रात तक खुला रहता है, जहां अक्सर युवकों की भीड़ लगी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी वजह से इलाके में मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं।

लोगों का आरोप है कि पहले भी यहां कई बार झगड़े हो चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

👉 ताज़ा अपडेट और ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

ग्वालियर में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, 42 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर नगर भ्रमण

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शनिवार को इस्कॉन (ISKCON) की ओर से भगवान श्रीजगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। 42 फीट ऊंचे विशेष हाइड्रोलिक रथ पर सवार भगवान के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। “जय जगन्नाथ” और “हरे कृष्ण” के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। रथयात्रा का शुभारंभ जीवाजी क्लब से हुआ। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भगवान की पूजा-अर्चना की और पारंपरिक छेरा पहंरा (स्वर्ण झाड़ू) सेवा निभाकर यात्रा को रवाना किया। 200 किलो प्राकृतिक फूलों से सजा रथ इस वर्ष की रथयात्रा कई मायनों में विशेष रही। 42 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ को लगभग 200 किलोग्राम प्राकृतिक फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने रस्सियों से रथ खींचते हुए भगवान जगन्नाथ की आराधना की। यात्रा में रूस से आए कीर्तन मंडल, वृंदावन के श्रद्धालु और दिल्ली का प्रसिद्ध माधवास रॉक बैंड हरे नाम संकीर्तन प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके अलावा भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु और पंचतत्त्व की भव्य पालकी भी आकर्षण का केंद्र रही। इन मार्गों से होकर निकली रथयात्रा रथयात्रा जीवाजी क्लब से शुरू होकर अचलेश्वर, इंदरगंज, दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, महाराज बाड़ा, नई सड़क और लक्ष्मीगंज होते हुए गोयल वाटिका पहुंचेगी। यहां महाआरती, विशाल भंडारे और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ रथयात्रा का समापन होगा। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी और भक्ति भाव से सराबोर इस आयोजन ने ग्वालियर में आध्यात्मिक उत्सव का माहौल बना दिया। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, डिसैलिनेशन प्लांट बने निशाना; ईरान ने अमेरिकी हमले का लगाया आरोप

तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब समुद्र के खारे पानी को पीने योग्य बनाने वाले डिसैलिनेशन (जल शोधन) प्लांटों तक पहुंच गया है। ईरान ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिकी हवाई हमले में होर्मोजगान प्रांत स्थित बोंजी डिसैलिनेशन प्लांट पूरी तरह तबाह हो गया, जिससे करीब 20 गांवों के 10 हजार लोगों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। दूसरी ओर, कुवैत ने भी आरोप लगाया है कि लगातार दूसरे दिन उसके जल शोधन संयंत्र को निशाना बनाया गया। कुवैत में लगभग 90 प्रतिशत पेयजल समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले डिसैलिनेशन प्लांटों से प्राप्त होता है। ऐसे में इन संयंत्रों पर किसी भी तरह का हमला देश की जल सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है। पिछले 24 घंटे के प्रमुख घटनाक्रम बढ़ते सैन्य तनाव के बीच पश्चिम एशिया में जल, ऊर्जा और रणनीतिक ठिकानों पर हमलों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। हालांकि, दोनों पक्षों के कई दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के अमतला स्थित पार्टी कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के अमतला में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को शनिवार को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का दावा है कि भवन बिना स्वीकृत निर्माण योजना के बनाया गया था, जबकि टीएमसी ने कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। प्रशासन का दावा- अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई जिला प्रशासन के अनुसार, पार्टी कार्यालय के खिलाफ अवैध निर्माण की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद 15 जुलाई को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर दस्तावेज और स्पष्टीकरण मांगा गया था। अधिकारियों का कहना है कि दो नोटिसों के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई। प्रशासन ने यह भी बताया कि जिस जमीन पर कार्यालय बनाया गया है, वह कथित तौर पर ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ नामक कंपनी के नाम पर खरीदी गई थी और उसी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अभिषेक बनर्जी बोले- सभी दस्तावेज मौजूद, हाईकोर्ट जाएंगे कार्रवाई के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अमतला का पार्टी कार्यालय उनके लिए मंदिर के समान है। उन्होंने दावा किया कि जमीन विधिवत खरीदी गई थी और भवन स्वीकृत नक्शे के अनुसार बनाया गया था। उन्होंने कहा कि टीएमसी इस कार्रवाई को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती देगी और आवश्यकता पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करेगी। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की और इस संबंध में वीडियो देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के कार्यालय को भी भेजे गए हैं। भाजपा ने कार्रवाई का किया स्वागत कार्यालय गिराए जाने के दौरान मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और नारेबाजी की। स्थानीय भाजपा विधायक अग्निश्वर नस्कर ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने उचित कार्रवाई की है। राजनीतिक टकराव तेज अमतला स्थित यह कार्यालय डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में टीएमसी की संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाता रहा है। ऐसे में इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच राजनीतिक टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की मौत; 15 घायल

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले के वस्त्राल क्षेत्र में शनिवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा रामोल-गटराड रोड पर महमूदपुरा टैलेंट के पास स्थित फैक्ट्री में हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 25 कर्मचारी काम कर रहे थे। RAF जवानों ने संभाला मोर्चा घटनास्थल के पास ही रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का कैंप होने के कारण धमाके की आवाज सुनते ही जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं। लाइसेंस रद्द होने के बावजूद चल रही थी फैक्ट्री संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि फैक्ट्री संचालक मेहुल डोडिया का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था। इसके बावजूद खुले मैदान में तिरपाल और अस्थायी ढांचे बनाकर अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी फैक्ट्री का संचालन कैसे जारी रहा और संबंधित अधिकारियों की भूमिका क्या रही। घायलों का अस्पताल में इलाज घायलों को एलजी अस्पताल और असरवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रधानमंत्री ने जताया शोक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जांच शुरू पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में फैक्ट्री के अवैध संचालन और सुरक्षा नियमों की अनदेखी की बात सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

भूख हड़ताल के 21वें दिन अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, डिहाइड्रेशन की पुष्टि; इलाज लेने से किया इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि वांगचुक डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से पीड़ित हैं। साथ ही उनके शरीर में पोटैशियम का स्तर कम पाया गया है और यूरिन कीटोन 3+ दर्ज किया गया है। अस्पताल के अनुसार, उन्होंने फिलहाल दवा लेने से इनकार कर दिया है। डॉक्टरों को नहीं मिलने देने का दावा वांगचुक के निजी डॉक्टर डॉ. नितिन दीघे ने दावा किया कि अस्पताल में गृह मंत्रालय के एक अधिकारी की मौजूदगी के कारण उनकी मेडिकल टीम को सोनम वांगचुक से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, उनकी पत्नी गीतांजलि जे. अंग्मो ने भी कहा कि पोटैशियम की कमी का उपचार धरना स्थल पर भी संभव था और इसके लिए अस्पताल में भर्ती करना जरूरी नहीं था। पेपर लीक मामले को लेकर कर रहे हैं अनशन सोनम वांगचुक कथित पेपर लीक मामले की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। लंबे अनशन के कारण उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी और उनका वजन भी करीब 9.5 किलोग्राम कम हो चुका है। वांगचुक के बाद अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जब तक वांगचुक दोबारा धरना स्थल पर नहीं लौटते, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। इसी दौरान प्रदर्शन स्थल पर एक महिला ने अभिजीत दीपके पर स्याही फेंक दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाला। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.