देश के सर्राफा बाजार में आज फिर हलचल देखने को मिली। Gold और Silver की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम खरीदार से लेकर निवेशकों तक सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शादी-ब्याह के सीजन और वैश्विक हालात के बीच गोल्ड की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।
बड़े शहरों में क्या है आज का भाव?
राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने के रेट में आज बढ़त दर्ज की गई।
24 कैरेट Gold (10 ग्राम):
- दिल्ली: ₹1,54,180 – ₹1,54,200
- मुंबई: ₹1,53,900 – ₹1,54,040
22 कैरेट गोल्ड (ज्वेलरी):
- दिल्ली: ₹1,41,300 के करीब
- मुंबई: ₹1,41,100 के करीब
सीधे शब्दों में कहें तो 10 ग्राम गोल्ड की कीमत अब ₹1.54 लाख के आसपास पहुंच चुकी है।
Silver के दाम का हाल
सोने के साथ चांदी भी पीछे नहीं है। बाजार में हल्की तेजी देखी जा रही है, हालांकि इसमें उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इंडस्ट्रियल डिमांड और अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर चांदी के भाव पर साफ दिख रहा है
आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
अगर आप सोच रहे हैं कि अचानक ये तेजी क्यों आई, तो इसके पीछे कई वजहें हैं—
- वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और तनाव
- कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
- निवेशकों का “safe investment” के रूप में गोल्ड की तरफ रुख
- डॉलर और ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

