आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Canada Politics Shock: Alberta के अलग देश बनने की मांग ने बढ़ाई सरकार की चिंताBREAKINGदेश-हरपलOperation Sindoor Indian Forces ने पाकिस्तान के 11 Airbases को किया ध्वस्तBREAKINGएंटरटेनमेंटAkshay Kumar Health Update: आंखों की Surgery के बाद काम से दूरी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाहBREAKINGदेश-हरपलBihar Cabinet Expansion 2026: निशांत कुमार की एंट्री से बदले सियासी समीकरण, PM मोदी भी रहे मौजूदBREAKINGप्रदेशग्वालियर में पुरानी रंजिश ने ली जान, शादी में ‘भात’ देने जा रहे मामा की गोली मारकर हत्याBREAKINGदेश-हरपलTamil Nadu Politics में बड़ा उलटफेर! Vijay ने फिर की Governor से मुलाकात, Bengal में BJP एक्टिवBREAKINGबिज़नेसSilver Price Today: 3 दिन में ₹13,000 उछाल | Gold Silver Rate में बड़ा बदलावBREAKINGIPL 2026IPL 2026 Update – SRH-PBKS मैच- ईशान किशन ने लगातार 3 छक्कों से पूरी की फिफ्टीBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Canada Politics Shock: Alberta के अलग देश बनने की मांग ने बढ़ाई सरकार की चिंताBREAKINGदेश-हरपलOperation Sindoor Indian Forces ने पाकिस्तान के 11 Airbases को किया ध्वस्तBREAKINGएंटरटेनमेंटAkshay Kumar Health Update: आंखों की Surgery के बाद काम से दूरी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाहBREAKINGदेश-हरपलBihar Cabinet Expansion 2026: निशांत कुमार की एंट्री से बदले सियासी समीकरण, PM मोदी भी रहे मौजूदBREAKINGप्रदेशग्वालियर में पुरानी रंजिश ने ली जान, शादी में ‘भात’ देने जा रहे मामा की गोली मारकर हत्याBREAKINGदेश-हरपलTamil Nadu Politics में बड़ा उलटफेर! Vijay ने फिर की Governor से मुलाकात, Bengal में BJP एक्टिवBREAKINGबिज़नेसSilver Price Today: 3 दिन में ₹13,000 उछाल | Gold Silver Rate में बड़ा बदलावBREAKINGIPL 2026IPL 2026 Update – SRH-PBKS मैच- ईशान किशन ने लगातार 3 छक्कों से पूरी की फिफ्टी

Tamil Nadu Politics में बड़ा उलटफेर! Vijay ने फिर की Governor से मुलाकात, Bengal में BJP एक्टिव

Table of Content

देश की राजनीति में इस समय तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। एक तरफ तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख और अभिनेता Vijay लगातार दूसरे दिन राज्यपाल से मिले, तो दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज पश्चिम बंगाल दौरे पर जा रहे हैं। इन दोनों घटनाओं ने राष्ट्रीय राजनीति का तापमान अचानक बढ़ा दिया है।

Vijay की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता ने बढ़ाई हलचल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन को लेकर तेजी से गतिविधियां बढ़ रही हैं। TVK चीफ विजय ने एक दिन पहले राज्यपाल को 113 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था। राज्य में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है, यानी विजय फिलहाल सिर्फ 5 विधायकों के समर्थन से दूर बताए जा रहे हैं।

लगातार दूसरे दिन राज्यपाल से उनकी मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि TVK अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। कांग्रेस के संभावित समर्थन की अटकलों ने भी तमिलनाडु की राजनीति को और दिलचस्प बना दिया है।

फिल्मों से राजनीति में आए विजय ने कम समय में युवाओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। यही वजह है कि उनके हर राजनीतिक कदम पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

DMK और विपक्ष ने भी तेज की रणनीति

विजय की सक्रियता बढ़ने के बाद डीएमके और उसके सहयोगी दल भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई दौर की बैठकों का सिलसिला जारी है। सभी दल सरकार गठन को लेकर अपनी-अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर विजय बहुमत साबित कर देते हैं, तो तमिलनाडु की राजनीति में यह सबसे बड़े बदलावों में से एक माना जाएगा।

Bengal Visit पर अमित शाह का फोकस

उधर पश्चिम बंगाल में भी राजनीतिक माहौल गर्म है। अमित शाह आज बंगाल पहुंचकर पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। हाल के राजनीतिक विवादों और सुरक्षा मुद्दों के बीच शाह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा बंगाल में संगठन को और मजबूत करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि शाह आगामी रणनीति, संगठन विस्तार और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

South से East तक गर्म हुई देश की राजनीति

तमिलनाडु में विजय की बढ़ती राजनीतिक ताकत और बंगाल में भाजपा की सक्रियता ने देश की राजनीति को नई दिशा दे दी है। एक तरफ TVK सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है, तो दूसरी तरफ भाजपा पूर्वी भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

आने वाले दिनों में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों से बड़े राजनीतिक फैसले सामने आ सकते हैं, जिनका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी साफ दिखाई देगा।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Yukta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Canada

Canada Politics Shock: Alberta के अलग देश बनने की मांग ने बढ़ाई सरकार की चिंता

कनाडा (Canada) का सबसे चर्चित प्रांत Alberta इन दिनों राजनीतिक उथल-पुथल के बीच खड़ा है। यहां कनाडा से अलग होकर स्वतंत्र देश बनाने की मांग तेजी पकड़ती दिखाई दे रही है। अलगाववादी संगठनों ने दावा किया है कि उन्होंने जनमत संग्रह (Referendum) के समर्थन में 3 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर जुटा लिए हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर 2026 में इस मुद्दे पर ऐतिहासिक Voting हो सकती है। यह मामला केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कनाडा की एकता, अर्थव्यवस्था और भविष्य की राजनीति पर भी बड़ा असर पड़ सकता है। 3 लाख से ज्यादा लोगों ने दिया समर्थन Alberta में सक्रिय अलगाववादी संगठन “Stay Free Alberta” ने चुनाव अधिकारियों को करीब 3.02 लाख हस्ताक्षर सौंपे हैं। नियमों के अनुसार जनमत संग्रह शुरू कराने के लिए लगभग 1.78 लाख वैध हस्ताक्षरों की जरूरत थी। ऐसे में तय संख्या से कहीं ज्यादा समर्थन मिलने के बाद यह मुद्दा राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है। संगठन का कहना है कि Alberta के लोगों को अपने संसाधनों, टैक्स और आर्थिक नीतियों पर खुद नियंत्रण मिलना चाहिए। आखिर क्यों बढ़ रही है अलग देश की मांग? Alberta को कनाडा का ऊर्जा केंद्र माना जाता है। यहां तेल और गैस का विशाल भंडार है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिलता है। लेकिन कई स्थानीय लोग और नेता मानते हैं कि संघीय सरकार की नीतियां Alberta के उद्योगों को नुकसान पहुंचा रही हैं। लोगों का आरोप है कि Ottawa की सरकार पर्यावरण नियमों और टैक्स नीतियों के जरिए Alberta के तेल कारोबार पर लगातार दबाव बना रही है। इसी नाराजगी को “Western Alienation” कहा जाता है, जो पिछले कई वर्षों से यहां की राजनीति का बड़ा मुद्दा रहा है। अक्टूबर में हो सकती है बड़ी Voting Alberta की प्रीमियर Danielle Smith ने कहा है कि यदि हस्ताक्षर वैध पाए जाते हैं तो सरकार जनमत संग्रह की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अक्टूबर 2026 में वोटिंग कराई जा सकती है। हालांकि Danielle Smith खुद कनाडा से अलग होने के समर्थन में खुलकर नहीं दिखतीं, लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया है कि जनता की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। कोर्ट पहुंचा मामला, बढ़ सकती है कानूनी लड़ाई इस विवाद ने अब कानूनी रूप भी ले लिया है। कई Indigenous यानी मूल निवासी समुदायों ने अदालत में याचिका दायर कर कहा है कि Alberta का अलग होना पुराने संवैधानिक समझौतों और संधि अधिकारों का उल्लंघन होगा। कोर्ट अब हस्ताक्षरों की जांच और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। आने वाले समय में यह मामला कनाडा की सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच सकता है। क्या सच में अलग हो सकता है Alberta? राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक अभी Alberta में पूरी तरह अलग देश बनने के समर्थन में बहुमत नहीं दिख रहा है। कई सर्वे में 30% से कम लोग अलगाव के पक्ष में नजर आए हैं। लेकिन 3 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर यह जरूर बताते हैं कि लोगों के बीच असंतोष लगातार बढ़ रहा है। अगर जनमत संग्रह होता है, तो यह कनाडा के इतिहास का सबसे बड़ा राजनीतिक मोड़ साबित हो सकता है। पूरी दुनिया की नजर अब Alberta और कनाडा सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Operation Sindoor

Operation Sindoor Indian Forces ने पाकिस्तान के 11 Airbases को किया ध्वस्त

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’(Operation Sindoor) को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने बड़ा खुलासा किया है। तीनों सेनाओं की संयुक्त ब्रीफिंग में दावा किया गया कि इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के 13 एयरक्राफ्ट नष्ट किए गए, जबकि 11 एयरबेस को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह मिशन कई दिनों की रणनीतिक तैयारी और खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया। ऑपरेशन का मकसद सीमापार से होने वाली गतिविधियों पर रोक लगाना और भारत की सुरक्षा को मजबूत करना था। कैसे अंजाम दिया गया Operation Sindoor? सेना अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। भारतीय वायुसेना ने सबसे पहले पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद थलसेना और नौसेना ने भी समन्वय के साथ मिशन को आगे बढ़ाया। अधिकारियों के मुताबिक, कई एयरस्ट्रिप, हैंगर और सैन्य संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचा है। मिशन में आधुनिक हथियारों, ड्रोन टेक्नोलॉजी और रियल टाइम इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया। LoC से लेकर बड़े शहरों तक हाई अलर्ट ऑपरेशन के खुलासे के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। LoC और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। दिल्ली, मुंबई, जयपुर और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सरकार ने साफ कहा है कि देश की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। दुनिया की नजर भारत-पाक तनाव पर ऑपरेशन सिंदूर का खुलासा सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। कई रक्षा विशेषज्ञ इसे भारत की बड़ी सामरिक कार्रवाई मान रहे हैं। विदेशी मीडिया में भी इस ऑपरेशन को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान की ओर से इन दावों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दुनिया की नजरें अब अगले घटनाक्रम पर टिकी हैं। सोशल मीडिया पर सेना की तारीफ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल Media पर भी चर्चा तेज है। बड़ी संख्या में लोग भारतीय सेनाओं की कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे भारत की मजबूत सैन्य रणनीति और तकनीकी क्षमता का उदाहरण बताया। रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि तीनों सेनाओं का इस तरह एक साथ समन्वय भारत की सैन्य ताकत को नई पहचान देता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Akshay Kumar

Akshay Kumar Health Update: आंखों की Surgery के बाद काम से दूरी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

Akshay Kumar एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी नई फिल्म नहीं बल्कि हेल्थ अपडेट है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने हाल ही में आंखों की सर्जरी करवाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उन्हें साफ देखने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से वह लगातार काम करते रहे। आखिरकार डॉक्टर्स की सलाह के बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और फिलहाल उन्होंने एक्टिंग से छोटा ब्रेक ले लिया है। 5 मई तक करते रहे शूटिंग जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार 5 मई तक लगातार शूटिंग कर रहे थे। फिल्म सेट पर लंबे घंटे, तेज लाइट्स और लगातार स्क्रीन एक्सपोजर का असर उनकी आंखों पर पड़ने लगा था। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य थकान समझा, लेकिन धीरे-धीरे परेशानी बढ़ती गई। इसके बाद मेडिकल चेकअप में आंखों से जुड़ी समस्या सामने आई। डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह डॉक्टर्स ने तुरंत सर्जरी की सलाह दी, जिसके बाद अभिनेता ने इलाज करवाया। राहत की बात यह है कि उनकी सर्जरी सफल रही है और अब वह रिकवरी पर फोकस कर रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय तक आराम करने, मोबाइल और तेज रोशनी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। फिलहाल शूट और इवेंट्स से बनाई दूरी करीबी सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार अपने काम को लेकर हमेशा बेहद अनुशासित रहे हैं। यही वजह है कि स्वास्थ्य समस्या होने के बावजूद उन्होंने आखिरी समय तक शूटिंग पूरी करने की कोशिश की। हालांकि अब उन्होंने अपने कुछ शूट्स और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली है ताकि पूरी तरह ठीक हो सकें। सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई चिंता सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि अक्षय कुमार हमेशा फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उनकी सर्जरी की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। जल्द काम पर लौट सकते हैं अक्षय कुमार फिलहाल अभिनेता मेडिकल निगरानी में आराम कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि रिकवरी पूरी होने के बाद वह जल्द ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
निशांत कुमार

Bihar Cabinet Expansion 2026: निशांत कुमार की एंट्री से बदले सियासी समीकरण, PM मोदी भी रहे मौजूद

बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन कई बड़े संकेत छोड़ गया। राजधानी पटना में हुए सम्राट कैबिनेट विस्तार ने सिर्फ सरकार का चेहरा नहीं बदला, बल्कि आने वाले चुनावों की राजनीतिक तस्वीर भी काफी हद तक साफ कर दी। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ लेकर पहली बार सक्रिय राजनीति में कदम रखा, जिससे बिहार की सियासत अचानक नई चर्चा के केंद्र में आ गई। राजभवन में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah समेत NDA के कई बड़े नेता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन और आगामी चुनावी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। NDA ने दिखाया ताकत का बड़ा संदेश कैबिनेट विस्तार में बीजेपी और जेडीयू दोनों ने अपने-अपने नेताओं को संतुलित तरीके से जगह दी। बीजेपी कोटे से 15 और जेडीयू से 13 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि बाकी सीटें सहयोगी दलों के खाते में गईं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विस्तार सिर्फ मंत्रालय बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति भी इसका बड़ा हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना रोड शो भी पूरे दिन चर्चा में रहा। गांधी मैदान से लेकर कई इलाकों तक लोगों की भीड़ देखने को मिली। बीजेपी नेताओं ने इसे बिहार में NDA के मजबूत जनाधार का संकेत बताया। निशांत कुमार की एंट्री ने बढ़ाई हलचल इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा चेहरा निशांत कुमार रहे। अब तक सार्वजनिक राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत को सीधे मंत्री पद देकर जेडीयू ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी अब भविष्य की नई टीम तैयार करने में जुट गई है। शपथ लेने के बाद समर्थकों ने निशांत कुमार का जोरदार स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कई लोग इसे नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि विपक्ष परिवारवाद को लेकर हमलावर नजर आया। वंदेमातरम की जगह सीधे राष्ट्रगान, नई बहस शुरू शपथ ग्रहण समारोह में एक और बदलाव ने लोगों का ध्यान खींचा। आमतौर पर सरकारी कार्यक्रमों में वंदेमातरम के साथ शुरुआत होती है, लेकिन इस बार सीधे राष्ट्रगान बजाया गया। इसे लेकर सोशल media और राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि सरकार की ओर से इस बदलाव पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई, लेकिन विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले युवा और सामाजिक समीकरण पर फोकस नई कैबिनेट में युवाओं, पिछड़े वर्गों, दलित नेताओं और क्षेत्रीय चेहरों को जगह देकर NDA ने साफ संकेत दिया है कि चुनाव से पहले हर वर्ग को साधने की कोशिश की जा रही है। बिहार की राजनीति में लंबे समय बाद ऐसा विस्तार देखने को मिला है, जिसमें सत्ता और संगठन दोनों का संतुलन साधने पर खास जोर दिखाई दिया। आने वाले दिनों में यह कैबिनेट विस्तार बिहार की राजनीति को किस दिशा में ले जाएगा, इस पर सबकी नजर बनी हुई है। फिलहाल इतना तय है कि निशांत कुमार की एंट्री ने बिहार के राजनीतिक माहौल को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

ग्वालियर में पुरानी रंजिश ने ली जान, शादी में ‘भात’ देने जा रहे मामा की गोली मारकर हत्या

Gwalior के बड़ागांव खुरैरी इलाके में मंगलवार रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों ने छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी। इस घटना में 50 वर्षीय रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बेटे घायल हो गए। रमेश अपनी बहन के घर शादी में ‘भात’ देने जाने वाले थे। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर में सब मातम में बदल गया। बाजार से लौटते समय हुआ विवाद परिवार के अनुसार रमेश बाजार से शादी का सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पिछले 5 साल से विवाद चल रहा था। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और आरोपी पक्ष के लोग छत पर चढ़ गए। इसके बाद उन्होंने नीचे खड़े कुशवाह परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घर के दरवाजे पर गिर पड़े रमेश स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। जान बचाने के लिए रमेश अपने घर की ओर भागे, लेकिन दरवाजे तक पहुंचते ही गोली लगने से गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी पुष्पा और बेटे अनिल व रवि भी गोली के छर्रों से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। शादी वाले घर में छाया मातम जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। बुधवार को एक तरफ भांजी की डोली उठी, तो दूसरी तरफ मामा की चिता जली। इस दर्दनाक घटना से पूरा मोहल्ला सदमे में है। आरोपी परिवार फरार, पुलिस तैनात घटना के बाद आरोपी परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों के घरों पर ताले लगे हैं। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि मामले में एक आरोपी अनार सिंह पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.