CBSE ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार मध्यप्रदेश से 80 हजार 454 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
हालांकि, इस साल भोपाल रीजन का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कमजोर रहा। भोपाल रीजन में कुल 79.43% विद्यार्थी पास हुए, जबकि देशभर का औसत पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया। यानी भोपाल रीजन राष्ट्रीय औसत से 5.77% पीछे रहा। बता दें कि भोपाल रीजन में पूरा मध्यप्रदेश शामिल होता है।
90% से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों के लिए खास पहल
कई छात्रों ने इस बार 12वीं परीक्षा में 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं। ऐसे मेधावी छात्रों के लिए दैनिक भास्कर ने विशेष पहल शुरू की है। छात्रों के फोटो एप पर प्रकाशित किए जा रहे हैं।
अगर किसी छात्र के 90% से ज्यादा अंक आए हैं, तो वह इस फॉर्म के जरिए अपनी जानकारी भेज सकता है:
इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
CBSE ने वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक को देखते हुए DigiLocker और UMANG ऐप का विकल्प भी उपलब्ध कराया है।
👉 शिक्षा और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
