आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में सनसनीखेज घटना: लिवइन पार्टनर पर हमला कर युवक ने किया सुसाइड, VIDEO आया सामनेBREAKINGदेश-हरपलUmar Khalid मामले में Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवादBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे PM MODI, भारत-नॉर्डिक समिट में लेंगे हिस्सा; 5 देशों के नेताओं से करेंगे मुलाकातBREAKINGबिज़नेसDollar के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा, कच्चा तेल 110 डॉलर के पारBREAKINGस्पोर्ट्सNSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे Dhoni, मशीनगन और पिस्टल से लगाया निशाना; बोले- ‘फिट लग रहा हूं न?’BREAKINGप्रदेशUP के Lakhimpur में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौतBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़America ने Iran के सामने रखीं 5 बड़ी शर्तें, जंग खत्म करने के लिए यूरेनियम सौंपने की मांगBREAKINGदेश-हरपलKerala में VD Satheesan ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 60 साल बाद पूरी कैबिनेट ने साथ लिया शपथ ग्रहणBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में सनसनीखेज घटना: लिवइन पार्टनर पर हमला कर युवक ने किया सुसाइड, VIDEO आया सामनेBREAKINGदेश-हरपलUmar Khalid मामले में Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवादBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे PM MODI, भारत-नॉर्डिक समिट में लेंगे हिस्सा; 5 देशों के नेताओं से करेंगे मुलाकातBREAKINGबिज़नेसDollar के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा, कच्चा तेल 110 डॉलर के पारBREAKINGस्पोर्ट्सNSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे Dhoni, मशीनगन और पिस्टल से लगाया निशाना; बोले- ‘फिट लग रहा हूं न?’BREAKINGप्रदेशUP के Lakhimpur में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौतBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़America ने Iran के सामने रखीं 5 बड़ी शर्तें, जंग खत्म करने के लिए यूरेनियम सौंपने की मांगBREAKINGदेश-हरपलKerala में VD Satheesan ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 60 साल बाद पूरी कैबिनेट ने साथ लिया शपथ ग्रहण

NE

News Elementor

बिजनेसमैन पति संग Ankita ने की गौ सेवा, आश्रम में उठाया गोबर; सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल

Table of Content

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Ankita Lokhande एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार अंकिता अपने बिजनेसमैन पति Vicky Jain के साथ एक आश्रम में गौ सेवा करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में अंकिता गायों की सेवा करते हुए गोबर उठाती दिखाई दे रही हैं।

अंकिता और विक्की ने आश्रम पहुंचकर सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं किया, बल्कि वहां मौजूद गायों की सेवा में भी समय बिताया। दोनों ने बेहद साधारण कपड़ों में आश्रम का माहौल अपनाया और पूरी श्रद्धा के साथ सेवा कार्य किया। अंकिता का यह रूप देखकर फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ग्लैमर की दुनिया में रहने के बावजूद अंकिता जमीन से जुड़ी हुई हैं। कई यूजर्स ने उनकी सादगी और संस्कारों की सराहना की। वीडियो में अंकिता गायों को चारा खिलाते और गोबर साफ करते हुए भी नजर आईं, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

हाल ही में अंकिता लोकहांडे कई धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी दिखाई दी हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली और पति विक्की जैन के साथ मंदिरों और आश्रमों में जाती रहती हैं। इस बार भी दोनों ने आश्रम में समय बिताकर लोगों को सेवा और सादगी का संदेश दिया।

अंकिता और विक्की की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Manya

manyajadoun42@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

भोपाल में सनसनीखेज घटना: लिवइन पार्टनर पर हमला कर युवक ने किया सुसाइड, VIDEO आया सामने

भोपाल के सोनागिरी इलाके में हुई दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। लिवइन पार्टनर पर हथौड़ी और चाकू से हमला करने के बाद युवक ने खुद भी आत्महत्या कर ली। वीडियो में आरोपी पहले अपना गला काटता दिखाई देता है, फिर पेट पर कई बार चाकू से वार करता है। इसके बाद वह लहूलुहान हालत में फुटपाथ पर लेट जाता है और कुछ मिनटों बाद उसकी मौत हो जाती है। राहगीर ने बनाया VIDEO घटना का वीडियो एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में आसपास मौजूद लोग पुलिस को बुलाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति आरोपी को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। महिला की हालत अब भी गंभीर हमले में घायल महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी और घरों में साफ-सफाई व खाना बनाने का काम करती थी। विवाद के बाद किया हमला जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद लक्ष्मण ने महिला के सिर पर हथौड़ी से हमला कर दिया। उसे मृत समझने के बाद उसने चाकू से अपना गला काट लिया और पेट में भी कई वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 5 साल से महिला के साथ रह रहा था एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के अनुसार, 50 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया सोनागिरी की झुग्गी बस्ती में रहता था और ड्राइवरी करता था। करीब 5 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह मोहल्ले में रहने वाली कल्पना के साथ लिवइन रिलेशन में रह रहा था। चरित्र शंका को लेकर होता था विवाद पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लक्ष्मण महिला के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 👉 भोपाल और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Umar Khalid मामले में Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवाद

Umar Khalid मामले में Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवाद

दिल्ली दंगा मामले में आरोपी Umar Khalid को लेकर Supreme Court ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि “जमानत नियम है और जेल अपवाद”, जबकि उमर खालिद को पहले बेल मिल सकती थी। अदालत ने अपने पुराने फैसले पर भी आपत्ति जताई और कहा कि कई मामलों में इस मूल सिद्धांत का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि किसी भी आरोपी को ट्रायल से पहले लंबे समय तक जेल में रखना सही नहीं माना जा सकता। अदालत ने साफ कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था में व्यक्तिगत स्वतंत्रता बेहद महत्वपूर्ण है और बेल को अधिकार की तरह देखा जाना चाहिए। दरअसल, उमर खालिद पर 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश रचने का आरोप है। उनके खिलाफ यूएपीए (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया था। जनवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जबकि मामले के कुछ अन्य आरोपियों को राहत दी गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट की नई टिप्पणी के बाद इस फैसले को लेकर फिर बहस शुरू हो गई है। अदालत ने कहा कि “बेल नियम और जेल अपवाद” का सिद्धांत सिर्फ सामान्य मामलों में ही नहीं, बल्कि यूएपीए जैसे मामलों में भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। कानूनी जानकारों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी आने वाले समय में जमानत से जुड़े मामलों पर बड़ा असर डाल सकती है। इससे निचली अदालतों को भी यह संदेश गया है कि लंबे समय तक बिना ट्रायल जेल में रखना न्याय के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे PM MODI, भारत-नॉर्डिक समिट में लेंगे हिस्सा; 5 देशों के नेताओं से करेंगे मुलाकात

43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे PM MODI, भारत-नॉर्डिक समिट में लेंगे हिस्सा; 5 देशों के नेताओं से करेंगे मुलाकात

PM Narendra Modi सोमवार को नॉर्वे पहुंच गए। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का 43 साल बाद पहला नॉर्वे दौरा है। पीएम मोदी यहां तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे और नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ अहम बैठकें करेंगे। यह दौरा भारत और नॉर्डिक देशों के बीच बढ़ते रिश्तों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री के अलावा स्वीडन, फिनलैंड, डेनमार्क और आइसलैंड के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, ग्रीन टेक्नोलॉजी और समुद्री सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पीएम मोदी का यह पहला नॉर्वे दौरा है। इससे पहले साल 1983 में किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नॉर्वे की यात्रा की थी। ऐसे में इस दौरे को ऐतिहासिक माना जा रहा है। दौरे के दौरान पीएम मोदी नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम और क्वीन सोन्या से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही भारत-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट को संबोधित करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Dollar के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा, कच्चा तेल 110 डॉलर के पार

Dollar के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा, कच्चा तेल 110 डॉलर के पार

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सोमवार का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। अमेरिकी Dollar के मुकाबले भारतीय रुपया पहली बार 96.18 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी करीब 2% की तेजी देखी गई और ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। रुपये में आई इस बड़ी गिरावट का असर शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 1000 अंक तक टूट गया। हालांकि बाद में बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिली और निवेशकों को थोड़ी राहत मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की महंगी कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने का सीधा असर रुपये और आम लोगों की जेब पर पड़ता है। रुपये की कमजोरी से आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स और विदेश से आने वाले कई सामान महंगे हो सकते हैं। इसका असर आम लोगों के घरेलू बजट पर भी पड़ने की आशंका है। वहीं शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव से छोटे निवेशकों की चिंता भी बढ़ गई है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक, यदि कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं और वैश्विक हालात सामान्य नहीं हुए, तो भारतीय बाजारों में आगे भी दबाव बना रह सकता है। देश-दुनिया और कारोबार की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे धोनी, मशीनगन और पिस्टल से लगाया निशाना; बोले- ‘फिट लग रहा हूं न?’

NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे Dhoni, मशीनगन और पिस्टल से लगाया निशाना; बोले- ‘फिट लग रहा हूं न?’

Mahendra Singh Dhoni एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार धोनी क्रिकेट मैदान नहीं, बल्कि NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में नजर आए। यहां उन्होंने मशीनगन और पिस्टल से निशाने लगाए और अपनी फिटनेस से सभी को प्रभावित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धोनी चेन्नई स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के रीजनल हब में कमांडोज के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फायरिंग प्रैक्टिस की और कई निशाने सटीक लगाए। वीडियो में धोनी मजाकिया अंदाज में कमांडोज से पूछते नजर आए— “फिट लग रहा हूं न?” उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। धोनी का भारतीय सेना और सुरक्षा बलों से खास जुड़ाव रहा है। उन्हें साल 2011 में भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि भी मिल चुकी है। इससे पहले भी वे कई बार सेना के जवानों के साथ समय बिताते और ट्रेनिंग गतिविधियों में हिस्सा लेते नजर आए हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि 44 साल की उम्र में भी धोनी की फिटनेस और फोकस कमाल का है। वहीं, कुछ फैंस ने उन्हें ‘रियल कैप्टन कूल’ बताया। धोनी फिलहाल आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings का हिस्सा हैं। हालांकि, चोट की खबरों के बीच उनका यह वीडियो सामने आने से फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.