अगर आपने कभी गाड़ी पर “BH” लिखा हुआ नंबर प्लेट देखा है, तो इसका मतलब है कि वह वाहन Bharat Series (BH Series) के तहत रजिस्टर्ड है। यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक खास नंबर प्लेट व्यवस्था है, जिसका मकसद है देश में कहीं भी वाहन चलाने को आसान बनाना।
BH सीरीज नंबर प्लेट क्या है?
BH (Bharat) सीरीज एक All India Vehicle Registration System है।
इसका मतलब यह है कि इस नंबर प्लेट वाली गाड़ी को आप भारत के किसी भी राज्य में बिना दोबारा रजिस्ट्रेशन कराए चला सकते हैं।
पहले अगर कोई व्यक्ति एक राज्य से दूसरे राज्य में शिफ्ट होता था, तो उसे RTO में जाकर गाड़ी फिर से रजिस्टर करानी पड़ती थी। BH सीरीज ने इस झंझट को काफी हद तक खत्म कर दिया है।
BH नंबर प्लेट का फॉर्मेट कैसा होता है?
BH नंबर प्लेट इस तरह दिखती है:
YY BH #### XX
जैसे: 24 BH 1234 AB
- YY = गाड़ी का रजिस्ट्रेशन ईयर
- BH = Bharat Series
- = यूनिक नंबर
- XX = अल्फाबेट कोड
BH सीरीज नंबर प्लेट किसे मिलती है?
यह सभी लोगों को नहीं मिलती। इसके लिए कुछ शर्तें होती हैं:
ये लोग पात्र (Eligible) हैं:
- केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी
- डिफेंस (Army, Navy, Air Force) कर्मी
- PSU (सरकारी कंपनियों) के कर्मचारी
- ऐसी प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी जिनकी ऑफिस कम से कम 4 राज्यों/UTs में हों
- जिनकी नौकरी में बार-बार दूसरे राज्य में ट्रांसफर होता हो
