आज की बदलती लाइफस्टाइल में लंबे समय तक कुर्सी (chair) पर बैठकर काम करना आम बात हो गई है, लेकिन यही आदत अब सेहत के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक हर दिन 4 से 5 नए मामले ऐसे सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग स्लिप डिस्क (Slipped Disc) की समस्या से जूझ रहे हैं।
बिना दर्द के भी हो रहा बड़ा नुकसान
चौंकाने वाली बात यह है कि कई मरीजों में शुरुआत में कोई तेज दर्द नहीं होता, इसलिए बीमारी का पता देर से चलता है। जब तक लक्षण समझ में आते हैं, तब तक समस्या गंभीर हो चुकी होती है और कुछ मामलों में यह लकवे (Paralysis) तक पहुंच जाती है।
खराब पोश्चर और लगातार बैठना बड़ी वजह
विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक गलत तरीके से बैठना, लगातार स्क्रीन के सामने काम करना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी इस बीमारी के मुख्य कारण हैं। खासकर ऑफिस वर्कर्स, स्टूडेंट्स और ड्राइवर ज्यादा जोखिम में हैं।
किन बातों का रखें ध्यान
डॉक्टर सलाह देते हैं कि:
- हर 30–40 मिनट में उठकर थोड़ा चलें
- सही कुर्सी और सपोर्ट का इस्तेमाल करें
- रोज हल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग करें
- कमर और गर्दन के पोश्चर को सीधा रखें
