France से राफेल फाइटर जेट डील को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। फ्रांसीसी डिप्लोमेटिक सूत्रों के अनुसार, भारत को मिलने वाली नई राफेल डील पहले की तुलना में और ज्यादा एडवांस और बेहतर हो सकती है।
बताया जा रहा है कि नई डील में राफेल जेट्स में भारतीय हथियार सिस्टम को शामिल करने पर भी सहमति बनने की संभावना है, जिससे इन लड़ाकू विमानों की क्षमता और भी बढ़ जाएगी।
भारत के पास पहले से ही अमेरिका के F-35 Lightning II और रूस के Sukhoi Su-57 जैसे एडवांस फाइटर जेट्स के प्रस्ताव भी मौजूद हैं। लेकिन फ्रांसीसी डिप्लोमेटिक सूत्रों का कहना है कि राफेल की तुलना किसी अन्य विमान से करना सही नहीं होगा, क्योंकि इसकी अपनी अलग क्षमता और टेक्नोलॉजी है।
इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron फरवरी के तीसरे सप्ताह में भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरे से पहले भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा भारतीय वायु सेना के लिए 114 राफेल फाइटर जेट्स की संभावित खरीद प्रस्ताव की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बड़े रक्षा सौदे की अनुमानित कीमत करीब 32 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है। रक्षा खरीद बोर्ड पहले ही भारतीय वायु सेना के इस प्रस्ताव को शुरुआती मंजूरी दे चुका है।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारत और फ्रांस के बीच यह नई डील किस दिशा में आगे बढ़ती है और इससे भारतीय वायुसेना की ताकत कितनी बढ़ती है।
