उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी में हुई, जिसे राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में उत्तर प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों, चल रही योजनाओं और आगामी परियोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी बातचीत हुई।
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब उत्तर प्रदेश में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की यह बैठक राज्य के भविष्य की योजनाओं को लेकर अहम मानी जा रही है।
हालांकि बैठक की आधिकारिक जानकारी सीमित है, लेकिन इसे शिष्टाचार मुलाकात के साथ-साथ रणनीतिक चर्चा के रूप में भी देखा जा रहा है।
