तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रही बयानबाजी के बीच पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने अपने रुख को नरम कर लिया है। कल्याण बनर्जी द्वारा उन पर सवाल उठाए जाने के बाद अब अभिषेक बनर्जी ने संयमित प्रतिक्रिया दी है।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कल्याण बनर्जी उनके सीनियर हैं और उन्होंने उन्हें बचपन से बड़ा होते हुए देखा है। उन्होंने यह भी कहा कि कल्याण बनर्जी को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।
अभिषेक ने आगे कहा कि वह कल्याण बनर्जी का बहुत सम्मान करते हैं और उनकी कही गई बातों को गंभीरता से लेते हैं।
इस बयान के बाद पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि दोनों नेताओं की ओर से अब तक किसी बड़े टकराव की स्थिति नहीं दिखाई दी है
