मुंबई की मेयर Ritu Tawde ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो को लेकर बड़ा बयान दिया है और इन पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इन शो की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह बच्चों और युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकते हैं।
रितु तावड़े ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर भारी खर्च करते हैं, लेकिन स्टैंड-अप कॉमेडी शो में जाकर वे क्या सीखते हैं, यह गंभीर सवाल है।
उन्होंने यह भी कहा कि मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभिव्यक्ति की आज़ादी लोकतंत्र का हिस्सा जरूर है, लेकिन इसके नाम पर महिलाओं का अपमान या समाज में गलत संदेश देने वाला कंटेंट स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है और लोग इस मुद्दे पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।
