Samay Raina News: कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो ‘India’s Got Latent Season 2’ का दूसरा एपिसोड रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस एपिसोड में कॉमेडी के साथ एक ऐसा पल भी देखने को मिला जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शो में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने हिस्सा लिया और मंच पर अपराध (Crime) को लेकर बातचीत की। वहीं समय रैना ने भी अपने कश्मीरी पंडित होने का जिक्र करते हुए एक मजाकिया टिप्पणी की, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
UP Police के कॉन्स्टेबल ने किया सबको हैरान
शो में पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंचे कपिल दिनकर को पहले सभी ने एक सामान्य प्रतियोगी समझा। लेकिन जब उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं, तो समय रैना और जज पैनल भी चौंक गए। इसके बाद मंच पर हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत शुरू हुई।
Crime पर हुई चर्चा
बातचीत के दौरान समय रैना ने उत्तर प्रदेश में अपराध की स्थिति को लेकर सवाल किया। इस पर कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर ने दावा किया कि राज्य में अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है और बड़ी संख्या में आरोपियों को सजा दिलाई गई है। यह बातचीत शो का एक चर्चित हिस्सा बन गई।
कश्मीर छोड़ने पर समय रैना का मजाकिया कमेंट
एपिसोड के दौरान एक प्रतियोगी के साथ बातचीत में समय रैना ने अपने कश्मीरी पंडित परिवार का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि वह “ऐसी ही चीजों से बचने के लिए कश्मीर छोड़कर आए थे।” यह टिप्पणी शो के हास्य का हिस्सा थी और सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है।
