आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूटBREAKINGदेश-हरपलगैस सिलेंडर e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक मौका; सर्वर डाउन से उपभोक्ता परेशानBREAKINGदेश-हरपलसुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट: 251 लोकसभा सांसदों पर आपराधिक मामले, 4,192 केस लंबितBREAKINGदेश-हरपलहवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 3 हफ्ते में नए नियम बनाने का निर्देशBREAKINGप्रदेशUjjain के Nagchandreshwar मंदिर के बाहर भीड़ का दबावBREAKINGप्रदेशLakhisarai में मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौतBREAKINGदेश-हरपलBengal Hotel Fire: बीरभूम के तारापीठ में दर्दनाक हादसा, 7 की मौत; 9 घायलBREAKINGदेश-हरपलUP से Odisha तक Flood का कहर: प्रयागराज जलमग्न, स्कूल में 312 छात्र फंसेBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूटBREAKINGदेश-हरपलगैस सिलेंडर e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक मौका; सर्वर डाउन से उपभोक्ता परेशानBREAKINGदेश-हरपलसुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट: 251 लोकसभा सांसदों पर आपराधिक मामले, 4,192 केस लंबितBREAKINGदेश-हरपलहवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 3 हफ्ते में नए नियम बनाने का निर्देशBREAKINGप्रदेशUjjain के Nagchandreshwar मंदिर के बाहर भीड़ का दबावBREAKINGप्रदेशLakhisarai में मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौतBREAKINGदेश-हरपलBengal Hotel Fire: बीरभूम के तारापीठ में दर्दनाक हादसा, 7 की मौत; 9 घायलBREAKINGदेश-हरपलUP से Odisha तक Flood का कहर: प्रयागराज जलमग्न, स्कूल में 312 छात्र फंसे

NE

News Elementor

गॉल टेस्ट: पड्डिकल के 167 रन से भारत मजबूत, दूसरे दिन 9 विकेट पर 460 रन

Table of Content

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण करीब साढ़े चार घंटे की देरी से शुरू हुए दिन के खेल में देवदत्त पड्डिकल ने 167 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वह श्रीलंका में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय बन गए।

पड्डिकल ने इस मामले में चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2017 में इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 153 रन बनाए थे।

बारिश के कारण साढ़े चार घंटे देर से शुरू हुआ खेल

दूसरे दिन लगातार बारिश के कारण मुकाबला समय पर शुरू नहीं हो सका। करीब 4 घंटे 35 मिनट की देरी के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ। बारिश के चलते लगभग आधे दिन का खेल प्रभावित हुआ।

राहुल दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे, 82 रन बनाकर आउट

पहले दिन क्रैम्प की समस्या के कारण 77 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए केएल राहुल दूसरे दिन दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे। ऋषभ पंत के आउट होने के बाद राहुल मैदान पर आए, लेकिन अपने स्कोर में सिर्फ 5 रन जोड़ सके।

राहुल 82 रन बनाकर केशर नुवंथा की गेंद पर निशान फर्नांडो के हाथों कैच आउट हुए।

पड्डिकल ने चौके से पूरा किया 150 का आंकड़ा

देवदत्त पड्डिकल ने 86वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 150 रन पूरे किए। असिथा फर्नांडो की पैड्स पर आई गेंद को उन्होंने ऑन-साइड में फ्लिक कर बाउंड्री के पार पहुंचाया। इसके बाद पड्डिकल ने बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया, जबकि ड्रेसिंग रूम में मौजूद भारतीय खिलाड़ियों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया।

रॉड टकर की तबीयत बिगड़ी

ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रॉड टकर की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने तीसरे सेशन में अंपायरिंग नहीं की। उनकी जगह रिजर्व अंपायर रवींद्र विमलासिरी ने अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभाली।

ध्रुव जुरेल का कैच भी छूटा

101.5वें ओवर में प्रभात जयसूर्या की गेंद पर ध्रुव जुरेल का कैच स्लिप में छूट गया। जुरेल ने कट शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में गई। धनंजय डी सिल्वा ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर बाजू और फिर पसली से टकरा गई।

दिन का खेल खत्म होने तक भारत 9 विकेट पर 460 रन बना चुका है और पड्डिकल की रिकॉर्ड पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट

रायपुर: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में होने वाले रेलवे निर्माण कार्य के चलते 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में बदले हुए रूट से चलेगी। वहीं, 13 अक्टूबर को गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। ट्रेनों के प्रभावित होने से झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। पांचवीं रेल लाइन के काम से ट्रेनों पर असर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन की कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द रद्द की गई ट्रेनों में प्रमुख रूप से: समेत कुल 18 एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। गीतांजलि एक्सप्रेस भी होगी प्रभावित 12860 हावड़ा-CSMT गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से हावड़ा से रवाना होगी। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस का संचालन भी कुछ तारीखों में बदले हुए मार्ग से किया जाएगा। यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस और शेड्यूल जरूर जांच लें। ट्रेन रद्द होने, रूट बदलने या समय में बदलाव की जानकारी पहले से मिलने पर यात्री अपनी यात्रा की योजना बदल सकते हैं।

गैस सिलेंडर e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक मौका; सर्वर डाउन से उपभोक्ता परेशान

भोपाल: घरेलू गैस सिलेंडर की e-KYC कराने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी गई है। पहले यह समयसीमा 16 अगस्त थी। हालांकि डेडलाइन बढ़ने के बावजूद कई उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हुई है। तेल कंपनियों के सर्वर में तकनीकी दिक्कत और मोबाइल ऐप के ठीक से काम नहीं करने के कारण e-KYC प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। गैस एजेंसियों के काउंटरों पर भीड़ बढ़ रही है। कई उपभोक्ताओं को घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी सर्वर की समस्या के कारण बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा नहीं हो पा रहा है। 23 अगस्त तक करना होगा e-KYC तेल विपणन कंपनियों ने आधार आधारित e-KYC की समयसीमा सात दिन बढ़ाई है। अब उपभोक्ताओं को 23 अगस्त तक अपना वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। सर्वर डाउन से बढ़ी परेशानी डेडलाइन बढ़ने के बावजूद तकनीकी समस्या बनी हुई है। सर्वर डाउन होने, ऐप के क्रैश होने और प्रोसेसिंग धीमी होने के कारण उपभोक्ता ऑनलाइन e-KYC नहीं कर पा रहे हैं। गैस एजेंसियों के डीलर्स का कहना है कि सिस्टम बंद होने पर पूरे दिन का काम प्रभावित होता है और बैकलॉग बढ़ता जाता है। एजेंसियों पर लंबी कतारें e-KYC कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। घंटों लाइन में इंतजार करने के बाद भी अगर सर्वर काम नहीं करता तो बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं हो पाता। इससे उपभोक्ताओं को दोबारा एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सवाल-जवाब में समझिए e-KYC से जुड़ी जरूरी बातें सवाल: 23 अगस्त तक e-KYC नहीं हुई तो क्या होगा?जवाब: समयसीमा के भीतर e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को मिलने वाली घरेलू गैस से जुड़ी सब्सिडी या रियायती लाभ प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि कनेक्शन तुरंत रद्द होने की बात अलग विषय है और लागू नियमों पर निर्भर करेगी। सवाल: क्या मोबाइल से e-KYC की जा सकती है?जवाब: हां, उपभोक्ता अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऐप में उपलब्ध e-KYC विकल्प के जरिए आधार और फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। सवाल: फेस ऑथेंटिकेशन फेल हो जाए तो क्या करें?जवाब: पर्याप्त रोशनी में दोबारा फेस स्कैन करें और मोबाइल को स्थिर रखें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐप में e-KYC Success का स्टेटस जरूर जांचें। सिर्फ फेस स्कैन हो जाने को e-KYC पूरी होने का प्रमाण न मानें। ऑफलाइन e-KYC के भी विकल्प अगर मोबाइल ऐप से e-KYC नहीं हो पा रही है तो उपभोक्ता गैस एजेंसी जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं। इसके अलावा, उपलब्ध आधिकारिक डिवाइस के जरिए सिलेंडर डिलीवरी के समय भी e-KYC की सुविधा मिल सकती है। ध्यान दें: सर्वर या ऐप की तकनीकी समस्या होने पर उपभोक्ता को बार-बार प्रयास करने के बजाय अपनी संबंधित गैस एजेंसी से e-KYC का स्टेटस कन्फर्म कर लेना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट: 251 लोकसभा सांसदों पर आपराधिक मामले, 4,192 केस लंबित

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पेश की गई रिपोर्ट में सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा के 543 सांसदों में से 251 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 170 मामले गंभीर श्रेणी के हैं। वहीं, राज्यसभा के 233 सदस्यों में से 75 के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एफिडेविट के अनुसार, मौजूदा और पूर्व सांसदों-विधायकों के खिलाफ देशभर में 4,192 आपराधिक मामले लंबित हैं। यह एफिडेविट वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने दाखिल किया है। वह जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों के जल्द निपटारे से जुड़ी जनहित याचिका में कोर्ट की सहायता कर रहे हैं। तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी पर 89 मामले एफिडेविट में मुख्यमंत्रियों के खिलाफ दर्ज मामलों का भी जिक्र किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर 89 मामले दर्ज हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर 29 और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर 19 मामले बताए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 28 राज्यों में से 14 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें गंभीर मामले भी शामिल हैं। 2025 में 1,243 मामलों का हुआ निपटारा हाईकोर्ट से जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में सांसदों और विधायकों से जुड़े 1,243 आपराधिक मामलों का फैसला हुआ, जबकि इसी दौरान 1,050 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बावजूद कुल 4,192 मामले अभी लंबित हैं। राज्यसभा के 33% सदस्यों पर आपराधिक मामले एफिडेविट के मुताबिक, राज्यसभा के 233 सदस्यों में से 75 यानी करीब 33% सदस्यों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 40 मामले गंभीर श्रेणी के हैं, जिनमें पांच साल या उससे अधिक की सजा का प्रावधान हो सकता है। लोकसभा के 251 सांसदों पर मामलों में से 170 को गंभीर श्रेणी में रखा गया है। केरल के 95% सांसदों पर मामले राज्यवार आंकड़ों में केरल सबसे ऊपर है। वहां 20 में से 19 सांसदों यानी 95% सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। इनमें 11 सांसद गंभीर मामलों का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा तेलंगाना के 17 में से 14, ओडिशा के 21 में से 16, झारखंड के 14 में से 10 और तमिलनाडु के 39 में से 26 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भी करीब आधे सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात रिपोर्ट में कही गई है। विशेष अदालतों को लेकर मांग वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने सुप्रीम कोर्ट से सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की निगरानी की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अदालतों को प्रभावी तरीके से काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि सांसदों और विधायकों के लिए बनाई गई विशेष अदालतों में पहले केवल जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई पूरी की जाए, उसके बाद ही अन्य मामलों को लिया जाए।

हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 3 हफ्ते में नए नियम बनाने का निर्देश

नई दिल्ली। हवाई किराए में बढ़ोतरी और यात्रियों से लिए जाने वाले अतिरिक्त शुल्क को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के तहत नए नियम जल्द अंतिम रूप देने को कहा है। केंद्र ने अदालत को बताया कि नियमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तीन सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि नियमों को सात दिन के भीतर प्रकाशित किया जाए और एयरलाइंस द्वारा नियमों का पालन नहीं करने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाए। मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी। किराए और हिडन चार्ज को लेकर दायर हुई थी याचिका यह मामला सोशल एक्टिविस्ट एस. लक्ष्मीनारायणन की याचिका से जुड़ा है। याचिका में हवाई किराए में पारदर्शिता, यात्रियों की सुरक्षा और एयरलाइंस के अतिरिक्त शुल्क पर निगरानी के लिए स्वतंत्र नियामक व्यवस्था बनाने की मांग की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एयरलाइंस डायनेमिक प्राइसिंग के जरिए किराए में भारी बढ़ोतरी करती हैं। इसके अलावा बैगेज, सीट चयन, भोजन और अन्य सेवाओं के लिए अलग-अलग शुल्क लिए जाते हैं। त्योहारों में किराए बढ़ने पर कोर्ट ने जताई थी चिंता सुप्रीम कोर्ट पहले भी त्योहारों और आपात स्थिति के दौरान हवाई किराए में अचानक बढ़ोतरी को लेकर चिंता जता चुका है। कोर्ट ने कहा था कि यात्रियों को राहत देने और किराए को तर्कसंगत बनाने की जरूरत है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र से भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के तहत तैयार किए जा रहे नियमों को पेश करने को कहा था। सरकार ने ड्राफ्ट नियम सीलबंद लिफाफे में अदालत के सामने रखे। क्या है डायनेमिक प्राइसिंग? हवाई टिकट की कीमत मांग और सीटों की उपलब्धता के आधार पर बदलती रहती है। सस्ती फेयर कैटेगरी की सीटें बिकने के बाद उसी फ्लाइट में अगली कैटेगरी का किराया अधिक हो जाता है। इसी वजह से एक ही फ्लाइट में अलग-अलग यात्रियों को अलग कीमत पर टिकट मिल सकता है। बैगेज और अतिरिक्त शुल्क भी मुद्दा याचिका में चेक-इन बैगेज की सीमा, अतिरिक्त बैगेज शुल्क, सीट चयन, टिकट कैंसिलेशन और अन्य सेवाओं पर लिए जाने वाले शुल्क को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में यात्रियों को इन शुल्कों और किराए में बदलाव से पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलती। अगली सुनवाई 7 सितंबर को केंद्र सरकार ने अदालत को बताया है कि नए नियमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है और इसे तीन सप्ताह में पूरा किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर 2026 को निर्धारित की है।
Ujjain के Nagchandreshwar मंदिर के बाहर भीड़ का दबाव

Ujjain के Nagchandreshwar मंदिर के बाहर भीड़ का दबाव

नागपंचमी के मौके पर Ujjain के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर में स्थित Nagchandreshwar Temple के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। भीड़ के दबाव में करीब 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य टीम ने सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। नागचंद्रेश्वर मंदिर साल में सिर्फ नागपंचमी के दिन श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जाता है। यही वजह है कि इस दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर के दर्शन को लेकर भक्तों में खास उत्साह रहता है और दूर-दूर से लोग उज्जैन आते हैं। भीड़ बढ़ने के साथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर दबाव बढ़ गया। इस दौरान कुछ लोगों को घबराहट और कमजोरी महसूस हुई। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर सक्रिय रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए लगातार भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। फिलहाल सभी प्रभावित श्रद्धालुओं की हालत सामान्य बताई जा रही है। क्यों खास है नागचंद्रेश्वर मंदिर? नागचंद्रेश्वर मंदिर महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है। मान्यता है कि यहां भगवान शिव नाग के आसन पर विराजमान हैं। नागपंचमी पर साल में एक बार मंदिर के कपाट खुलते हैं, जिसके चलते इस दिन दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.