आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में फर्जी सर्पदंश घोटाले के आरोपी डॉक्टर फरार, 3 दर्जन से ज्यादा पोस्टमार्टम रिपोर्ट अटकीBREAKINGस्पोर्ट्सहॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया, 32 साल से जीत का इंतजार जारीBREAKINGदेश-हरपलयूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 65 शहरों में बारिश; प्रयागराज में 4 फीट तक भरा पानी, 75 जिलों में अलर्टBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूटBREAKINGदेश-हरपलगैस सिलेंडर e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक मौका; सर्वर डाउन से उपभोक्ता परेशानBREAKINGदेश-हरपलसुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट: 251 लोकसभा सांसदों पर आपराधिक मामले, 4,192 केस लंबितBREAKINGदेश-हरपलहवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 3 हफ्ते में नए नियम बनाने का निर्देशBREAKINGप्रदेशUjjain के Nagchandreshwar मंदिर के बाहर भीड़ का दबावBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में फर्जी सर्पदंश घोटाले के आरोपी डॉक्टर फरार, 3 दर्जन से ज्यादा पोस्टमार्टम रिपोर्ट अटकीBREAKINGस्पोर्ट्सहॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया, 32 साल से जीत का इंतजार जारीBREAKINGदेश-हरपलयूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 65 शहरों में बारिश; प्रयागराज में 4 फीट तक भरा पानी, 75 जिलों में अलर्टBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूटBREAKINGदेश-हरपलगैस सिलेंडर e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक मौका; सर्वर डाउन से उपभोक्ता परेशानBREAKINGदेश-हरपलसुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट: 251 लोकसभा सांसदों पर आपराधिक मामले, 4,192 केस लंबितBREAKINGदेश-हरपलहवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 3 हफ्ते में नए नियम बनाने का निर्देशBREAKINGप्रदेशUjjain के Nagchandreshwar मंदिर के बाहर भीड़ का दबाव

NE

News Elementor

सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट: 251 लोकसभा सांसदों पर आपराधिक मामले, 4,192 केस लंबित

Table of Content

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पेश की गई रिपोर्ट में सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा के 543 सांसदों में से 251 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 170 मामले गंभीर श्रेणी के हैं। वहीं, राज्यसभा के 233 सदस्यों में से 75 के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एफिडेविट के अनुसार, मौजूदा और पूर्व सांसदों-विधायकों के खिलाफ देशभर में 4,192 आपराधिक मामले लंबित हैं। यह एफिडेविट वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने दाखिल किया है। वह जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों के जल्द निपटारे से जुड़ी जनहित याचिका में कोर्ट की सहायता कर रहे हैं।

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी पर 89 मामले

एफिडेविट में मुख्यमंत्रियों के खिलाफ दर्ज मामलों का भी जिक्र किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर 89 मामले दर्ज हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर 29 और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर 19 मामले बताए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 28 राज्यों में से 14 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें गंभीर मामले भी शामिल हैं।

2025 में 1,243 मामलों का हुआ निपटारा

हाईकोर्ट से जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में सांसदों और विधायकों से जुड़े 1,243 आपराधिक मामलों का फैसला हुआ, जबकि इसी दौरान 1,050 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बावजूद कुल 4,192 मामले अभी लंबित हैं।

राज्यसभा के 33% सदस्यों पर आपराधिक मामले

एफिडेविट के मुताबिक, राज्यसभा के 233 सदस्यों में से 75 यानी करीब 33% सदस्यों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 40 मामले गंभीर श्रेणी के हैं, जिनमें पांच साल या उससे अधिक की सजा का प्रावधान हो सकता है।

लोकसभा के 251 सांसदों पर मामलों में से 170 को गंभीर श्रेणी में रखा गया है।

केरल के 95% सांसदों पर मामले

राज्यवार आंकड़ों में केरल सबसे ऊपर है। वहां 20 में से 19 सांसदों यानी 95% सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। इनमें 11 सांसद गंभीर मामलों का सामना कर रहे हैं।

इसके अलावा तेलंगाना के 17 में से 14, ओडिशा के 21 में से 16, झारखंड के 14 में से 10 और तमिलनाडु के 39 में से 26 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भी करीब आधे सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात रिपोर्ट में कही गई है।

विशेष अदालतों को लेकर मांग

वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने सुप्रीम कोर्ट से सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की निगरानी की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अदालतों को प्रभावी तरीके से काम करना चाहिए।

उन्होंने यह भी मांग की कि सांसदों और विधायकों के लिए बनाई गई विशेष अदालतों में पहले केवल जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई पूरी की जाए, उसके बाद ही अन्य मामलों को लिया जाए।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

बिलासपुर में फर्जी सर्पदंश घोटाले के आरोपी डॉक्टर फरार, 3 दर्जन से ज्यादा पोस्टमार्टम रिपोर्ट अटकी

बिलासपुर: फर्जी सर्पदंश घोटाले के आरोपी और सिम्स के फॉरेंसिक विभाग के तत्कालीन डॉक्टर डॉ. एसएन गोले के फरार होने से अब पुराने पोस्टमार्टम मामलों पर भी असर पड़ रहा है। डॉ. गोले द्वारा किए गए तीन दर्जन से ज्यादा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अब तक लंबित हैं। रिपोर्ट लेने के लिए मृतकों के परिजन सिम्स की पुलिस चौकी और फॉरेंसिक विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। इन लंबित रिपोर्टों में जांजगीर, मुंगेली और आसपास के जिलों के मामलों से जुड़े दस्तावेज भी शामिल बताए जा रहे हैं। डॉ. गोले के फरार होने से कानूनी अड़चन बताया जा रहा है कि डॉ. गोले पिछले करीब दो महीने से सिम्स नहीं आ रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में दूसरे डॉक्टर विभाग का काम संभाल रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए पुराने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट जारी करने में परेशानी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, कई मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर डॉ. गोले के हस्ताक्षर जरूरी हैं। ऐसे में उनके फरार होने से पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। सर्पदंश घोटाले में आरोपी हैं डॉ. गोले डॉ. एसएन गोले पर सर्पदंश से मौत के फर्जी दस्तावेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के मामले में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में अब तक दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कई आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस डॉ. गोले की तलाश कर रही है। उनके पकड़े जाने के बाद पुराने लंबित पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने से परिवार परेशान पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृतक के परिजनों के लिए भी कई मामलों में जरूरी दस्तावेज होती है। रिपोर्ट नहीं मिलने से एलआईसी क्लेम, दुर्घटना बीमा और अन्य कानूनी दावों की प्रक्रिया प्रभावित होने की बात सामने आई है। वहीं, पुलिस मामलों में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इससे जांच और आरोपियों से संबंधित कानूनी कार्रवाई में देरी हो सकती है। डीन बोले- दूसरे डॉक्टर को जिम्मेदारी दी गई सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति के मुताबिक, डॉ. गोले कई सप्ताह से सिम्स नहीं आ रहे हैं। उनकी जगह दूसरे डॉक्टर को विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, जिन शवों का पोस्टमार्टम डॉ. गोले ने किया था, उनकी रिपोर्ट को लेकर स्थिति अलग है। पुलिस तलाश में जुटी एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि फरार डॉक्टर की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद पुराने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तैयार कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। साथ ही, लंबित रिपोर्टों के कारण किसी जांच या कानूनी कार्रवाई पर असर न पड़े, इसके लिए वैधानिक रास्ता तलाशा जा रहा है। मामले में कानूनी सलाह लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया, 32 साल से जीत का इंतजार जारी

एम्सटेलवीन: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 4-2 से हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को वैगनर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने हाफ टाइम तक 2-1 की बढ़त बना रखी थी, लेकिन दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने लगातार तीन गोल कर मैच अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत का इंतजार 32 साल का हो गया है। भारत ने आखिरी बार 1994 में इंग्लैंड को हराया था। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। पहले क्वार्टर में इंग्लैंड ने बनाई बढ़त भारत ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। छठे मिनट में जरमनप्रीत सिंह के पास गोल करने का मौका था, लेकिन उनका शॉट पोस्ट के बाहर चला गया। 14वें मिनट में निकोलस बंडुराक ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी। हरमनप्रीत और दिलप्रीत ने पलटा मैच पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। 17वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद 24वें मिनट में हार्दिक सिंह और अभिषेक के शानदार मूव के बाद दिलप्रीत सिंह ने फील्ड गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक भारत इसी बढ़त पर रहा। तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड की वापसी दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने आक्रामक खेल दिखाया। 39वें मिनट में स्टुअर्ट रशमेयर ने शानदार फ्लिक के जरिए गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके कुछ ही मिनट बाद 44वें मिनट में रशमेयर ने गेंद हेनरी क्रॉफ्ट तक पहुंचाई। क्रॉफ्ट ने जोरदार हिट लगाकर गेंद को गोल पोस्ट के निचले कोने में पहुंचाया और इंग्लैंड 3-2 से आगे हो गया। चौथे क्वार्टर में बंडुराक ने किया दूसरा गोल 51वें मिनट में अभिषेक के पास भारत को बराबरी का मौका था, लेकिन उनका शॉट पोस्ट के बेहद करीब से बाहर निकल गया। 54वें मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला। निकोलस बंडुराक ने इसे गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल किया और इंग्लैंड की बढ़त 4-2 कर दी। इसके बाद भारत ने वापसी की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सका। इंग्लैंड पूल-डी में टॉप पर इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और पूल-डी में दो जीत के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत के खाते में अब एक जीत और एक हार है। भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम अब 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा। दोनों टीमों के स्क्वॉड भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, सुमित, नीलकंठ शर्मा, लालगे आदित्य अर्जुन, शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्ली, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय, सूरज करकेरा, राजिंदर सिंह, शिलानंद लाकड़ा। इंग्लैंड: जैचरी वॉलेस (कप्तान), निकोलस पार्क, जैक वॉलर, थॉमस सॉर्सबी, हेनरी क्रॉफ्ट, सैम वार्ड, जेम्स अल्बरी, फिल रोपर, जेम्स मजारेजो, स्टुअर्ट रशमेयर, टिमोथी नर्स, डेविड गुडफील्ड, ऑलिवर पेन, निकोलस बंडुराक, जेम्स गॉल, लियाम सैनफोर्ड, कॉनर विलियमसन, विल कैलनन, सैमुअल हूपर, बेन फॉक्स।

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 65 शहरों में बारिश; प्रयागराज में 4 फीट तक भरा पानी, 75 जिलों में अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार को राजधानी लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 65 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई। कई जिलों में भारी बारिश के चलते जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रयागराज में रविवार देर रात से जारी बारिश के बाद करेली इलाके की कॉलोनियों और गलियों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। कई कारें और बाइकें पानी में डूब गईं। जलभराव के कारण लोगों को घरों की पहली मंजिल पर रहने को मजबूर होना पड़ा। पुलिस और NDRF की टीमों ने कई लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। लखनऊ में 4 घंटे तक हुई तेज बारिश लखनऊ में सोमवार सुबह करीब 5 बजे से लगभग चार घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इसके चलते कई इलाकों की सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। इससे एक दिन पहले रविवार को राजधानी में इस सीजन की एक दिन में सबसे ज्यादा 40.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क में हुआ गहरा गड्ढा उन्नाव में बारिश के कारण गंगा एक्सप्रेस-वे पर भी परेशानी सामने आई है। सोनिक के पास किलोमीटर 421 पर मेरठ-प्रयागराज लेन में करीब 10 मीटर लंबा और गहरा गड्ढा हो गया। साइड रेलिंग के पास भी जमीन धंसने की सूचना है। 10 से ज्यादा नदियां उफान पर यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कानपुर और उन्नाव में गंगा किनारे बसे इलाकों में पानी भर गया है। 500 से ज्यादा घरों में पानी पहुंचने की बात सामने आई है। कई इलाकों में सड़कों और गलियों में नावों की मदद से आवाजाही की जा रही है। कुछ स्थानों पर लोग घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं। वाराणसी के मंदिरों में घुसा पानी वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों के किनारे बने 100 से ज्यादा छोटे मंदिरों में पानी घुस गया है। रत्नेश्वर महादेव और ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर भी करीब 70 फीसदी तक डूब गए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। रामघाट की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। सोनभद्र में सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा 65.7 मिमी बारिश सोनभद्र में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते हरदोई और जौनपुर में मंगलवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट

रायपुर: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में होने वाले रेलवे निर्माण कार्य के चलते 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में बदले हुए रूट से चलेगी। वहीं, 13 अक्टूबर को गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। ट्रेनों के प्रभावित होने से झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। पांचवीं रेल लाइन के काम से ट्रेनों पर असर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन की कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द रद्द की गई ट्रेनों में प्रमुख रूप से: समेत कुल 18 एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। गीतांजलि एक्सप्रेस भी होगी प्रभावित 12860 हावड़ा-CSMT गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से हावड़ा से रवाना होगी। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस का संचालन भी कुछ तारीखों में बदले हुए मार्ग से किया जाएगा। यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस और शेड्यूल जरूर जांच लें। ट्रेन रद्द होने, रूट बदलने या समय में बदलाव की जानकारी पहले से मिलने पर यात्री अपनी यात्रा की योजना बदल सकते हैं।

गैस सिलेंडर e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक मौका; सर्वर डाउन से उपभोक्ता परेशान

भोपाल: घरेलू गैस सिलेंडर की e-KYC कराने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी गई है। पहले यह समयसीमा 16 अगस्त थी। हालांकि डेडलाइन बढ़ने के बावजूद कई उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हुई है। तेल कंपनियों के सर्वर में तकनीकी दिक्कत और मोबाइल ऐप के ठीक से काम नहीं करने के कारण e-KYC प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। गैस एजेंसियों के काउंटरों पर भीड़ बढ़ रही है। कई उपभोक्ताओं को घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी सर्वर की समस्या के कारण बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा नहीं हो पा रहा है। 23 अगस्त तक करना होगा e-KYC तेल विपणन कंपनियों ने आधार आधारित e-KYC की समयसीमा सात दिन बढ़ाई है। अब उपभोक्ताओं को 23 अगस्त तक अपना वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। सर्वर डाउन से बढ़ी परेशानी डेडलाइन बढ़ने के बावजूद तकनीकी समस्या बनी हुई है। सर्वर डाउन होने, ऐप के क्रैश होने और प्रोसेसिंग धीमी होने के कारण उपभोक्ता ऑनलाइन e-KYC नहीं कर पा रहे हैं। गैस एजेंसियों के डीलर्स का कहना है कि सिस्टम बंद होने पर पूरे दिन का काम प्रभावित होता है और बैकलॉग बढ़ता जाता है। एजेंसियों पर लंबी कतारें e-KYC कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। घंटों लाइन में इंतजार करने के बाद भी अगर सर्वर काम नहीं करता तो बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं हो पाता। इससे उपभोक्ताओं को दोबारा एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सवाल-जवाब में समझिए e-KYC से जुड़ी जरूरी बातें सवाल: 23 अगस्त तक e-KYC नहीं हुई तो क्या होगा?जवाब: समयसीमा के भीतर e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को मिलने वाली घरेलू गैस से जुड़ी सब्सिडी या रियायती लाभ प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि कनेक्शन तुरंत रद्द होने की बात अलग विषय है और लागू नियमों पर निर्भर करेगी। सवाल: क्या मोबाइल से e-KYC की जा सकती है?जवाब: हां, उपभोक्ता अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऐप में उपलब्ध e-KYC विकल्प के जरिए आधार और फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। सवाल: फेस ऑथेंटिकेशन फेल हो जाए तो क्या करें?जवाब: पर्याप्त रोशनी में दोबारा फेस स्कैन करें और मोबाइल को स्थिर रखें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐप में e-KYC Success का स्टेटस जरूर जांचें। सिर्फ फेस स्कैन हो जाने को e-KYC पूरी होने का प्रमाण न मानें। ऑफलाइन e-KYC के भी विकल्प अगर मोबाइल ऐप से e-KYC नहीं हो पा रही है तो उपभोक्ता गैस एजेंसी जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं। इसके अलावा, उपलब्ध आधिकारिक डिवाइस के जरिए सिलेंडर डिलीवरी के समय भी e-KYC की सुविधा मिल सकती है। ध्यान दें: सर्वर या ऐप की तकनीकी समस्या होने पर उपभोक्ता को बार-बार प्रयास करने के बजाय अपनी संबंधित गैस एजेंसी से e-KYC का स्टेटस कन्फर्म कर लेना चाहिए।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.