आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नाले में गिरा 4 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत; खुले नालों की सुरक्षा पर उठे सवालBREAKINGदेश-हरपलJSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से अब तक की परीक्षाओं की CID जांच के आदेशBREAKINGमध्य प्रदेशसंपत्ति कर खातों में नामांतरण गड़बड़ी पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 2 कर्मचारी सस्पेंड और 3 की सेवा समाप्तBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में फर्जी सर्पदंश घोटाले के आरोपी डॉक्टर फरार, 3 दर्जन से ज्यादा पोस्टमार्टम रिपोर्ट अटकीBREAKINGस्पोर्ट्सहॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया, 32 साल से जीत का इंतजार जारीBREAKINGदेश-हरपलयूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 65 शहरों में बारिश; प्रयागराज में 4 फीट तक भरा पानी, 75 जिलों में अलर्टBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूटBREAKINGदेश-हरपलगैस सिलेंडर e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक मौका; सर्वर डाउन से उपभोक्ता परेशानBREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नाले में गिरा 4 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत; खुले नालों की सुरक्षा पर उठे सवालBREAKINGदेश-हरपलJSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से अब तक की परीक्षाओं की CID जांच के आदेशBREAKINGमध्य प्रदेशसंपत्ति कर खातों में नामांतरण गड़बड़ी पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 2 कर्मचारी सस्पेंड और 3 की सेवा समाप्तBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में फर्जी सर्पदंश घोटाले के आरोपी डॉक्टर फरार, 3 दर्जन से ज्यादा पोस्टमार्टम रिपोर्ट अटकीBREAKINGस्पोर्ट्सहॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया, 32 साल से जीत का इंतजार जारीBREAKINGदेश-हरपलयूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 65 शहरों में बारिश; प्रयागराज में 4 फीट तक भरा पानी, 75 जिलों में अलर्टBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूटBREAKINGदेश-हरपलगैस सिलेंडर e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक मौका; सर्वर डाउन से उपभोक्ता परेशान

NE

News Elementor

बिलासपुर में फर्जी सर्पदंश घोटाले के आरोपी डॉक्टर फरार, 3 दर्जन से ज्यादा पोस्टमार्टम रिपोर्ट अटकी

Table of Content

बिलासपुर: फर्जी सर्पदंश घोटाले के आरोपी और सिम्स के फॉरेंसिक विभाग के तत्कालीन डॉक्टर डॉ. एसएन गोले के फरार होने से अब पुराने पोस्टमार्टम मामलों पर भी असर पड़ रहा है। डॉ. गोले द्वारा किए गए तीन दर्जन से ज्यादा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अब तक लंबित हैं। रिपोर्ट लेने के लिए मृतकों के परिजन सिम्स की पुलिस चौकी और फॉरेंसिक विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।

इन लंबित रिपोर्टों में जांजगीर, मुंगेली और आसपास के जिलों के मामलों से जुड़े दस्तावेज भी शामिल बताए जा रहे हैं।

डॉ. गोले के फरार होने से कानूनी अड़चन

बताया जा रहा है कि डॉ. गोले पिछले करीब दो महीने से सिम्स नहीं आ रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में दूसरे डॉक्टर विभाग का काम संभाल रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए पुराने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट जारी करने में परेशानी सामने आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, कई मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर डॉ. गोले के हस्ताक्षर जरूरी हैं। ऐसे में उनके फरार होने से पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

सर्पदंश घोटाले में आरोपी हैं डॉ. गोले

डॉ. एसएन गोले पर सर्पदंश से मौत के फर्जी दस्तावेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के मामले में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में अब तक दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कई आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस डॉ. गोले की तलाश कर रही है। उनके पकड़े जाने के बाद पुराने लंबित पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने से परिवार परेशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृतक के परिजनों के लिए भी कई मामलों में जरूरी दस्तावेज होती है। रिपोर्ट नहीं मिलने से एलआईसी क्लेम, दुर्घटना बीमा और अन्य कानूनी दावों की प्रक्रिया प्रभावित होने की बात सामने आई है।

वहीं, पुलिस मामलों में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इससे जांच और आरोपियों से संबंधित कानूनी कार्रवाई में देरी हो सकती है।

डीन बोले- दूसरे डॉक्टर को जिम्मेदारी दी गई

सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति के मुताबिक, डॉ. गोले कई सप्ताह से सिम्स नहीं आ रहे हैं। उनकी जगह दूसरे डॉक्टर को विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, जिन शवों का पोस्टमार्टम डॉ. गोले ने किया था, उनकी रिपोर्ट को लेकर स्थिति अलग है।

पुलिस तलाश में जुटी

एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि फरार डॉक्टर की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद पुराने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तैयार कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। साथ ही, लंबित रिपोर्टों के कारण किसी जांच या कानूनी कार्रवाई पर असर न पड़े, इसके लिए वैधानिक रास्ता तलाशा जा रहा है। मामले में कानूनी सलाह लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

रायपुर में नाले में गिरा 4 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत; खुले नालों की सुरक्षा पर उठे सवाल

रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 4 साल के मासूम की मौत हो गई। महात्मा गांधी नगर वार्ड नंबर-4 में खेलते समय काव्यांश साहू नाले में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को नाले से बाहर निकाला गया और तत्काल मेडिशाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चा किन परिस्थितियों में नाले में गिरा। खुले नालों को लेकर व्यवस्था पर सवाल हादसे के बाद इलाके में खुले नालों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह नालों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिससे बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से अब तक की परीक्षाओं की CID जांच के आदेश

झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार रात मंत्रियों के साथ करीब 4 घंटे चली बैठक के बाद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि SIT और CID की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। अब 2014 से लेकर अब तक आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच CID से कराई जाएगी। JPSC सिविल सेवा परीक्षा की भी होगी जांचमुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की सबसे बड़ी मांग JPSC सिविल सेवा परीक्षा को लेकर है। इसकी पूरी जांच एक रिटायर्ड जज की निगरानी में कराई जाएगी। छात्र नेताओं ने कहा- मास्टरमाइंड पकड़े जाएंJSSC-CGL रद्द होने के फैसले का आंदोलन कर रहे छात्रों ने स्वागत किया। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जांच बारीकी से होनी चाहिए और भ्रष्टाचार में शामिल सभी लोगों के साथ-साथ गिरोह के मास्टरमाइंड को भी पकड़ा जाना चाहिए। वहीं, छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि CBI जांच की मांग अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए आंदोलन जारी रहेगा। बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग उठाईनेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने परीक्षा रद्द होने को छात्रों की बड़ी जीत बताया, लेकिन कहा कि सरकार ने CBI जांच का आदेश नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर निर्णायक कार्रवाई के लिए CBI जांच जरूरी है। 24 दिन से आंदोलन कर रहे छात्रझारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को रद्द करने तथा CBI जांच की मांग को लेकर छात्र करीब 24 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा रद्द करना पहला कदम है, लेकिन निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई के बाद ही आंदोलन की वास्तविक जीत होगी। 2014 से सभी परीक्षाओं की होगी जांचसरकार के मुताबिक, 2014 से अब तक आयोजित सभी परीक्षाओं को जांच के दायरे में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई कंपनियों का जटिल और आपस में जुड़ा नेटवर्क सामने आया है, इसलिए जांच पूरी होने तक सभी तथ्यों को सार्वजनिक करना संभव नहीं है।

संपत्ति कर खातों में नामांतरण गड़बड़ी पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 2 कर्मचारी सस्पेंड और 3 की सेवा समाप्त

रायपुर नगर निगम में संपत्ति कर खातों के नामांतरण में हुई गड़बड़ी के मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में दोषी पाए गए कर्मचारियों में दो को निलंबित किया गया है, जबकि तीन मस्टर कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जोन क्रमांक 10, वार्ड क्रमांक 39 के बिल कलेक्टर रियाज अंसारी और मुख्यालय राजस्व में पदस्थ संजय यादव को सस्पेंड किया गया है। वहीं जोन क्रमांक 13 के बिल कलेक्टर सौरभ तिवारी, रिमूवल विभाग में पदस्थ मस्टर कर्मचारी संतोष मालवीय और जोन क्रमांक 20 के बिल कलेक्टर अजय सोलंकी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साइबर क्राइम शाखा में FIR के निर्देश मामले में नगर निगम के उपायुक्त राजस्व को साइबर क्राइम शाखा में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आउटसोर्स कर्मचारी सागर पवार को ब्लैकलिस्ट करने के लिए संबंधित एजेंसी को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जोन क्रमांक 4 में पदस्थ प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी तरुण जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बिना आवेदन बदले जा रहे थे संपत्ति कर खातों के नाम जानकारी के मुताबिक, नवंबर से अप्रैल के बीच संपत्ति कर खातों में बिना विधिवत आवेदन के ओनर नेम में बदलाव किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम कमिश्नर ने जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी की जांच रिपोर्ट में कर्मचारियों की भूमिका सामने आने के बाद अब उनके खिलाफ निलंबन, सेवा समाप्ति और एफआईआर समेत कई स्तरों पर कार्रवाई की गई है।

बिलासपुर में फर्जी सर्पदंश घोटाले के आरोपी डॉक्टर फरार, 3 दर्जन से ज्यादा पोस्टमार्टम रिपोर्ट अटकी

बिलासपुर: फर्जी सर्पदंश घोटाले के आरोपी और सिम्स के फॉरेंसिक विभाग के तत्कालीन डॉक्टर डॉ. एसएन गोले के फरार होने से अब पुराने पोस्टमार्टम मामलों पर भी असर पड़ रहा है। डॉ. गोले द्वारा किए गए तीन दर्जन से ज्यादा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अब तक लंबित हैं। रिपोर्ट लेने के लिए मृतकों के परिजन सिम्स की पुलिस चौकी और फॉरेंसिक विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। इन लंबित रिपोर्टों में जांजगीर, मुंगेली और आसपास के जिलों के मामलों से जुड़े दस्तावेज भी शामिल बताए जा रहे हैं। डॉ. गोले के फरार होने से कानूनी अड़चन बताया जा रहा है कि डॉ. गोले पिछले करीब दो महीने से सिम्स नहीं आ रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में दूसरे डॉक्टर विभाग का काम संभाल रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए पुराने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट जारी करने में परेशानी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, कई मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर डॉ. गोले के हस्ताक्षर जरूरी हैं। ऐसे में उनके फरार होने से पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। सर्पदंश घोटाले में आरोपी हैं डॉ. गोले डॉ. एसएन गोले पर सर्पदंश से मौत के फर्जी दस्तावेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के मामले में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में अब तक दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कई आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस डॉ. गोले की तलाश कर रही है। उनके पकड़े जाने के बाद पुराने लंबित पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने से परिवार परेशान पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृतक के परिजनों के लिए भी कई मामलों में जरूरी दस्तावेज होती है। रिपोर्ट नहीं मिलने से एलआईसी क्लेम, दुर्घटना बीमा और अन्य कानूनी दावों की प्रक्रिया प्रभावित होने की बात सामने आई है। वहीं, पुलिस मामलों में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इससे जांच और आरोपियों से संबंधित कानूनी कार्रवाई में देरी हो सकती है। डीन बोले- दूसरे डॉक्टर को जिम्मेदारी दी गई सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति के मुताबिक, डॉ. गोले कई सप्ताह से सिम्स नहीं आ रहे हैं। उनकी जगह दूसरे डॉक्टर को विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, जिन शवों का पोस्टमार्टम डॉ. गोले ने किया था, उनकी रिपोर्ट को लेकर स्थिति अलग है। पुलिस तलाश में जुटी एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि फरार डॉक्टर की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद पुराने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तैयार कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। साथ ही, लंबित रिपोर्टों के कारण किसी जांच या कानूनी कार्रवाई पर असर न पड़े, इसके लिए वैधानिक रास्ता तलाशा जा रहा है। मामले में कानूनी सलाह लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया, 32 साल से जीत का इंतजार जारी

एम्सटेलवीन: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 4-2 से हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को वैगनर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने हाफ टाइम तक 2-1 की बढ़त बना रखी थी, लेकिन दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने लगातार तीन गोल कर मैच अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत का इंतजार 32 साल का हो गया है। भारत ने आखिरी बार 1994 में इंग्लैंड को हराया था। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। पहले क्वार्टर में इंग्लैंड ने बनाई बढ़त भारत ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। छठे मिनट में जरमनप्रीत सिंह के पास गोल करने का मौका था, लेकिन उनका शॉट पोस्ट के बाहर चला गया। 14वें मिनट में निकोलस बंडुराक ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी। हरमनप्रीत और दिलप्रीत ने पलटा मैच पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। 17वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद 24वें मिनट में हार्दिक सिंह और अभिषेक के शानदार मूव के बाद दिलप्रीत सिंह ने फील्ड गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक भारत इसी बढ़त पर रहा। तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड की वापसी दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने आक्रामक खेल दिखाया। 39वें मिनट में स्टुअर्ट रशमेयर ने शानदार फ्लिक के जरिए गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके कुछ ही मिनट बाद 44वें मिनट में रशमेयर ने गेंद हेनरी क्रॉफ्ट तक पहुंचाई। क्रॉफ्ट ने जोरदार हिट लगाकर गेंद को गोल पोस्ट के निचले कोने में पहुंचाया और इंग्लैंड 3-2 से आगे हो गया। चौथे क्वार्टर में बंडुराक ने किया दूसरा गोल 51वें मिनट में अभिषेक के पास भारत को बराबरी का मौका था, लेकिन उनका शॉट पोस्ट के बेहद करीब से बाहर निकल गया। 54वें मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला। निकोलस बंडुराक ने इसे गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल किया और इंग्लैंड की बढ़त 4-2 कर दी। इसके बाद भारत ने वापसी की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सका। इंग्लैंड पूल-डी में टॉप पर इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और पूल-डी में दो जीत के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत के खाते में अब एक जीत और एक हार है। भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम अब 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा। दोनों टीमों के स्क्वॉड भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, सुमित, नीलकंठ शर्मा, लालगे आदित्य अर्जुन, शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्ली, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय, सूरज करकेरा, राजिंदर सिंह, शिलानंद लाकड़ा। इंग्लैंड: जैचरी वॉलेस (कप्तान), निकोलस पार्क, जैक वॉलर, थॉमस सॉर्सबी, हेनरी क्रॉफ्ट, सैम वार्ड, जेम्स अल्बरी, फिल रोपर, जेम्स मजारेजो, स्टुअर्ट रशमेयर, टिमोथी नर्स, डेविड गुडफील्ड, ऑलिवर पेन, निकोलस बंडुराक, जेम्स गॉल, लियाम सैनफोर्ड, कॉनर विलियमसन, विल कैलनन, सैमुअल हूपर, बेन फॉक्स।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.