आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशMP कैबिनेट का बड़ा फैसला: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना 5 साल और जारी, नर्मदा मिशन को भी मंजूरीBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान फटी सड़क, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजरBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में शराब दुकान पर पुलिसकर्मियों के हंगामे का CCTV सामने आया, गाली-गलौज और धमकी के आरोपBREAKINGदेश-हरपलरींगस में CA विनय जोशी के घर इनकम टैक्स का छापा, यूपी नंबर की 3 गाड़ियों से पहुंची टीमBREAKINGदेश-हरपलसुंधा माता दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालु को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मौतBREAKINGछत्तीसगढ़वंदे मातरम् को लेकर BJP-कांग्रेस में सियासी घमासान, दीपक बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाएBREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नाले में गिरा 4 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत; खुले नालों की सुरक्षा पर उठे सवालBREAKINGदेश-हरपलJSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से अब तक की परीक्षाओं की CID जांच के आदेशBREAKINGमध्य प्रदेशMP कैबिनेट का बड़ा फैसला: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना 5 साल और जारी, नर्मदा मिशन को भी मंजूरीBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान फटी सड़क, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजरBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में शराब दुकान पर पुलिसकर्मियों के हंगामे का CCTV सामने आया, गाली-गलौज और धमकी के आरोपBREAKINGदेश-हरपलरींगस में CA विनय जोशी के घर इनकम टैक्स का छापा, यूपी नंबर की 3 गाड़ियों से पहुंची टीमBREAKINGदेश-हरपलसुंधा माता दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालु को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मौतBREAKINGछत्तीसगढ़वंदे मातरम् को लेकर BJP-कांग्रेस में सियासी घमासान, दीपक बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाएBREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नाले में गिरा 4 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत; खुले नालों की सुरक्षा पर उठे सवालBREAKINGदेश-हरपलJSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से अब तक की परीक्षाओं की CID जांच के आदेश

NE

News Elementor

रींगस में CA विनय जोशी के घर इनकम टैक्स का छापा, यूपी नंबर की 3 गाड़ियों से पहुंची टीम

Table of Content

सीकर के रींगस शहर में मंगलवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) विनय जोशी के घर छापेमारी की। टीम सुबह करीब 5 बजे यूपी नंबर की तीन गाड़ियों से खेमकों का मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर 27 में पहुंची। करीब 15 अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई में शामिल बताए जा रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए रींगस पुलिस का जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा। टीम के घर में प्रवेश करने के बाद आयकर विभाग की कार्रवाई शुरू की गई।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से हुई बहस

छापेमारी के दौरान कुछ स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच कहासुनी भी हो गई। जानकारी के अनुसार, सीए विनय जोशी के परिवार में विनोद कुमार जोशी होमगार्ड में हैं। सुबह जब उन्होंने घर में अचानक अधिकारियों को प्रवेश करते देखा तो उन्हें रोकने की कोशिश की।

इसी दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोग भी मौके पर जमा हो गए। अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच बहस होने लगी। स्थिति को देखते हुए टीम के सदस्यों ने अपने आई कार्ड दिखाकर पहचान बताई, जिसके बाद मामला शांत हुआ और कार्रवाई आगे बढ़ी।

आगरा से पहुंची टीम की जानकारी

बताया जा रहा है कि कार्रवाई में इनकम टैक्स विभाग आगरा के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। टीम तीन वाहनों से रींगस पहुंची थी। पुलिस की मौजूदगी में घर के अंदर आयकर विभाग की जांच जारी है।

कार्रवाई से व्यापारियों में भी हलचल

इनकम टैक्स विभाग की टीम के पहुंचने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा होने लगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि छापेमारी किस मामले में और किन दस्तावेजों या वित्तीय लेन-देन से संबंधित है।

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई को लेकर जानकारी देने से इनकार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकती है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

MP कैबिनेट का बड़ा फैसला: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना 5 साल और जारी, नर्मदा मिशन को भी मंजूरी

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महिलाओं, बेटियों, किसानों, स्वास्थ्य और नर्मदा संरक्षण से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला किया है। सरकार अगले पांच साल में लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ रुपये और लाड़ली लक्ष्मी योजना पर 16,326 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बैठक में नर्मदा मिशन, स्वास्थ्य योजनाओं और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम में 35 नए पदों समेत कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट से पहले CM मोहन यादव ने AI और युवाओं पर की बात कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले से दिए संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि 5 से 15 वर्ष के बच्चों की प्रतिभा पहचानने के लिए टैलेंट हंट अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग का बड़ा नेटवर्क तैयार करने और देश के एक करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी युवा आबादी वाले लोकतांत्रिक देश के रूप में AI के क्षेत्र में भारत की अहम भूमिका होगी। उन्होंने नशामुक्त भारत के लिए 100 सप्ताह का अभियान चलाने और इसमें समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने की बात भी कही। साथ ही सिविल डिफेंस नेटवर्क को मजबूत करने की जरूरत बताई। लाड़ली बहना योजना पर 1.14 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव के अनुसार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 को अगले पांच साल तक जारी रखा जाएगा। इस अवधि में योजना के लिए 1,14,365 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को भी जारी रखने का फैसला लिया गया है। अगले पांच साल में इसके लिए 16,326 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी जारी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इसमें केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी 60:40 रहेगी। योजना के लिए पांच साल में 2,137 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 11,835 करोड़ रुपये लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की मौजूदा योजनाओं को भी अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला हुआ है। इनमें उप स्वास्थ्य केंद्रों को जारी रखना, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना, अस्पतालों और औषधालयों के भवन निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं। आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाला अतिरिक्त प्रोत्साहन भी जारी रहेगा। इन स्वास्थ्य योजनाओं के लिए पांच साल में 11,835 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। नर्मदा मिशन को मिली मंजूरी कैबिनेट ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के ‘निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन’ यानी ‘नमन मिशन’ के गठन को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य नर्मदा नदी के संरक्षण और उससे जुड़े विकास कार्यों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाना है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि नर्मदा को अविरल बनाए रखने के उद्देश्य से यह मिशन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 35 प्रतिशत से अधिक आबादी नर्मदा नदी के किनारे रहती है। किसानों की 3 योजनाएं 5 साल और चलेंगी किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की 500 करोड़ रुपये से कम वित्तीय आकार वाली तीन योजनाओं को अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक रहेगी। सड़क विकास निगम में 35 नए पद मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए स्वीकृत संरचना में 35 नए पद सृजित करने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा पहले से स्वीकृत 7 पदों को भी 19 सितंबर 2026 के बाद अगले पांच साल तक जारी रखने की अनुमति दी गई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की योजनाएं जारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अनुसंधान, योजना एवं विकास गतिविधियों, प्रशासन और विज्ञान के प्रचार-प्रसार से जुड़ी योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दी गई है। मंत्री राकेश सिंह के मुताबिक इन योजनाओं के लिए पांच साल में 492 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव है। पुलिस कर्मचारियों के चिकित्सा बिल मंजूर गृह विभाग से जुड़े दो मामलों में राज्य के बाहर निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले पुलिस कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों के भुगतान को मंजूरी दी गई। इनमें भोपाल के निरीक्षक कर्ण सिंह और छतरपुर के सहायक उप निरीक्षक स्वर्गीय चन्द्रभान सिंह का मामला शामिल है। रिटायर्ड वनपाल की 10% पेंशन 3 साल रोकने का फैसला कैबिनेट ने सेवानिवृत्त तत्कालीन वनपाल रघुवीर सिंह यादव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसमें नुकसान की राशि की वसूली के साथ उनकी 10 प्रतिशत पेंशन तीन साल के लिए रोकने का फैसला शामिल है। कृषि विज्ञान केंद्र के लिए 20 हेक्टेयर जमीन सीहोर जिले के इछावर तहसील के ग्राम भाउखेड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र के निर्माण के लिए ICAR के नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट को जमीन आवंटित करने की मंजूरी दी गई है। कुल 36.022 हेक्टेयर भूमि में से 20 हेक्टेयर जमीन स्थायी पट्टे पर दी जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट ने सेवानिवृत्त सहकारी निरीक्षक प्रवीण जैन के खिलाफ विभागीय जांच, विभिन्न न्यायालयों के आदेशों के पालन और अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।

इंदौर में पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान फटी सड़क, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

इंदौर के गोराकुंड चौराहे के पास मंगलवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए गए काम पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। 24 घंटे पानी की सप्लाई के लिए बिछाई गई नई पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान अचानक पानी का दबाव बढ़ गया। इसके बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा फट गया। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सड़क पर सामान्य आवाजाही के बीच अचानक जमीन के नीचे से तेज पानी निकलता दिखाई दे रहा है। घटना के समय सड़क से कार, ऑटो और बाइक सवार गुजर रहे थे। अचानक हुए धमाके जैसे हालात से लोग घबरा गए और कुछ लोग अपने वाहन छोड़कर मौके से दूर भागते नजर आए। पानी के दबाव से उखड़े डामर और पेवर ब्लॉक पाइपलाइन से पानी का दबाव इतना अधिक था कि सड़क का डामर और पेवर ब्लॉक उखड़कर दूर जा गिरे। सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास पानी भर गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टेस्टिंग के दौरान बढ़ा पानी का दबाव जानकारी के अनुसार, गोराकुंड क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाने के बाद इंजीनियर पानी छोड़कर उसकी टेस्टिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पाइपलाइन में पानी का दबाव बढ़ गया। इसके बाद पाइपलाइन में लीकेज हुआ और पानी सड़क को चीरते हुए बाहर निकल आया। करीब 40 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल यह सड़क ‘एरिया बेस्ड डेवलपमेंट’ के तहत एमजी रोड और आसपास के इलाकों के विकास के लिए करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क को बने अभी तीन साल भी पूरे नहीं हुए हैं। पहली ही पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान सड़क के इस तरह क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता और इस्तेमाल की गई सामग्री पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

सागर में शराब दुकान पर पुलिसकर्मियों के हंगामे का CCTV सामने आया, गाली-गलौज और धमकी के आरोप

सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर पुलिसकर्मियों के कथित हंगामे का CCTV फुटेज सामने आया है। मामला 16 अगस्त की रात का बताया जा रहा है। शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की शराब दुकान के बाहर रिकॉर्ड हुए फुटेज में कुछ पुलिसकर्मी दुकान कर्मचारियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। CCTV के साथ सामने आई वॉइस रिकॉर्डिंग में एक आरक्षक कथित तौर पर कर्मचारियों से गाली-गलौज और धमकी भरे अंदाज में बात करता सुनाई दे रहा है। हालांकि, इस पूरे विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। दुकान के बाहर पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों में विवाद सामने आए CCTV फुटेज में कुछ पुलिसकर्मी शराब दुकान के बाहर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों और दुकान कर्मचारियों के बीच बातचीत के बाद विवाद जैसी स्थिति बनती नजर आती है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों से कथित तौर पर बहस की और पुलिस चौकी का हवाला देते हुए धौंस दिखाई। फुटेज में दुकान कर्मचारियों को फोन पर किसी व्यक्ति से आरक्षक की बात कराते हुए भी देखा जा सकता है। ऑडियो में ‘सेठ को बुलाओ’ कहने का दावा वायरल वॉइस रिकॉर्डिंग में एक आरक्षक के कथित तौर पर कर्मचारियों से ‘सेठ को बुलाओ’ कहने की बात सामने आ रही है। रिकॉर्डिंग में गाली-गलौज और धमकाने जैसे शब्द भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, रिकॉर्डिंग किस परिस्थिति में हुई और विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया संज्ञान CCTV फुटेज और ऑडियो सामने आने के बाद मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनाक्रम और फुटेज में नजर आ रहे पुलिसकर्मियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल संबंधित पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। चौकी प्रभारी बोले- अभी कोई शिकायत नहीं मिली मामले को लेकर शाहपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि अब तक शराब दुकान संचालक या कर्मचारियों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, CCTV फुटेज सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

रींगस में CA विनय जोशी के घर इनकम टैक्स का छापा, यूपी नंबर की 3 गाड़ियों से पहुंची टीम

सीकर के रींगस शहर में मंगलवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) विनय जोशी के घर छापेमारी की। टीम सुबह करीब 5 बजे यूपी नंबर की तीन गाड़ियों से खेमकों का मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर 27 में पहुंची। करीब 15 अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई में शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए रींगस पुलिस का जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा। टीम के घर में प्रवेश करने के बाद आयकर विभाग की कार्रवाई शुरू की गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से हुई बहस छापेमारी के दौरान कुछ स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच कहासुनी भी हो गई। जानकारी के अनुसार, सीए विनय जोशी के परिवार में विनोद कुमार जोशी होमगार्ड में हैं। सुबह जब उन्होंने घर में अचानक अधिकारियों को प्रवेश करते देखा तो उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोग भी मौके पर जमा हो गए। अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच बहस होने लगी। स्थिति को देखते हुए टीम के सदस्यों ने अपने आई कार्ड दिखाकर पहचान बताई, जिसके बाद मामला शांत हुआ और कार्रवाई आगे बढ़ी। आगरा से पहुंची टीम की जानकारी बताया जा रहा है कि कार्रवाई में इनकम टैक्स विभाग आगरा के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। टीम तीन वाहनों से रींगस पहुंची थी। पुलिस की मौजूदगी में घर के अंदर आयकर विभाग की जांच जारी है। कार्रवाई से व्यापारियों में भी हलचल इनकम टैक्स विभाग की टीम के पहुंचने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा होने लगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि छापेमारी किस मामले में और किन दस्तावेजों या वित्तीय लेन-देन से संबंधित है। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई को लेकर जानकारी देने से इनकार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकती है।

सुंधा माता दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालु को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

रानीवाड़ा में मंगलवार तड़के सुंधा माता मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रहे एक श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोटड़ा और धनपुरा गांव के बीच पीछे से आए पिकअप ट्राला ने श्रद्धालु को टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रूपावटी कलां निवासी हितेश कुमार (28) पुत्र नानजी राम चौधरी के रूप में हुई है। हितेश सुंधा माता के दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के दल में शामिल था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को भीनमाल के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। सहायक उप निरीक्षक संग्रामाराम ने बताया कि पुलिस ने हादसे में शामिल पिकअप वाहन को दस्तयाब कर लिया है। मामले की जांच जारी है। एक साल पहले हुई थी शादी हितेश गांव में खेती का काम करता था। परिजनों के मुताबिक उसकी शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। वह इस बार पांचवीं बार सुंधा माता के दर्शन के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.