इंदौर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच गए हैं। यह कार्यक्रम IDA ग्राउंड पर आयोजित किया जा रहा है, जहां करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं की मौजूदगी बताई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी विद्यार्थियों से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान छात्रों की समस्याओं और उनके सुझावों को भी सुना जाएगा।
इंदौर में पहली बार आयोजित हो रहा कार्यक्रम
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इंदौर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस के अनुसार, यह देशभर में आयोजित होने वाला पांचवां कार्यक्रम है। पार्टी ने दावा किया है कि इंदौर के कार्यक्रम के लिए करीब 2 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
31 शर्तों के साथ मिली कार्यक्रम की अनुमति
कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से 31 शर्तों के साथ अनुमति दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकासी, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आयोजकों को निर्धारित निर्देशों का पालन करना होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


