आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलजमुई में 10वीं की छात्रा से सड़क पर बदसलूकी, वीडियो सामने आने के बाद 3 नाबालिग आरोपी पकड़े गएBREAKINGदेश-हरपलमेरठ में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- सपा और कांग्रेस ने प्रदेश को परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी दीBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में जहरीली शराबकांड के बाद बड़ा पुलिस एक्शन, बंडा थाना और गूगरा चौकी के 40 पुलिसकर्मी लाइन हाजिरBREAKINGस्पोर्ट्सएशियन गेम्स: भारत ने दूसरे दिन जीते 4 मेडल, शूटिंग में 3 पदक; मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी मिली ऐतिहासिक सफलताBREAKINGस्पोर्ट्सAsian Games 2026 भारत की Medal Tally पहुंची 6, Shooting में धमाल; Pakistan के खिलाफ Table Tennis में बड़ी जीतBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Imran Khan Sisters Arrest: पूर्व PM की बहनों पर PAK Police का शिकंजा, 30 दिन की हिरासत का आदेशBREAKINGदेश-हरपलPunjab Drugs Issue: Shivraj Singh Chouhan ने भगवंत मान को घेरा, पूछा- नशे के कारोबारियों के पीछे किसका हाथ?BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी फिसली; 10 ग्राम Gold ₹1.53 लाखBREAKINGदेश-हरपलजमुई में 10वीं की छात्रा से सड़क पर बदसलूकी, वीडियो सामने आने के बाद 3 नाबालिग आरोपी पकड़े गएBREAKINGदेश-हरपलमेरठ में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- सपा और कांग्रेस ने प्रदेश को परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी दीBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में जहरीली शराबकांड के बाद बड़ा पुलिस एक्शन, बंडा थाना और गूगरा चौकी के 40 पुलिसकर्मी लाइन हाजिरBREAKINGस्पोर्ट्सएशियन गेम्स: भारत ने दूसरे दिन जीते 4 मेडल, शूटिंग में 3 पदक; मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी मिली ऐतिहासिक सफलताBREAKINGस्पोर्ट्सAsian Games 2026 भारत की Medal Tally पहुंची 6, Shooting में धमाल; Pakistan के खिलाफ Table Tennis में बड़ी जीतBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Imran Khan Sisters Arrest: पूर्व PM की बहनों पर PAK Police का शिकंजा, 30 दिन की हिरासत का आदेशBREAKINGदेश-हरपलPunjab Drugs Issue: Shivraj Singh Chouhan ने भगवंत मान को घेरा, पूछा- नशे के कारोबारियों के पीछे किसका हाथ?BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी फिसली; 10 ग्राम Gold ₹1.53 लाख

NE

News Elementor

Banner

सागर में जहरीली शराबकांड के बाद बड़ा पुलिस एक्शन, बंडा थाना और गूगरा चौकी के 40 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Table of Content

बंडा विकासखंड में सामने आए जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने बंडा थाना और गूगरा चौकी में तैनात 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें एसआई, मुंशी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों की जगह पुलिस लाइन से नए स्टाफ की तैनाती की गई है। इस कार्रवाई के बाद बंडा थाना और गूगरा चौकी का पुलिस स्टाफ बड़े स्तर पर बदल गया है।

पहले भी हो चुकी है पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई

जहरीली शराबकांड के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। तत्कालीन बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को उनके पद से हटा दिया गया था।

इसके बाद बंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह को सौंपी गई थी।

पुलिस लाइन से नए कर्मचारियों की तैनाती

जारी आदेश के अनुसार, बंडा थाना में पदस्थ एसआई मुन्ना लाल धुर्वे, आदिल खान समेत 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

इनके स्थान पर पुलिस लाइन से एसआई रामू प्रजापति, शिवम दुबे सहित प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को बंडा थाना भेजा गया है। इसके अलावा जिले के अन्य थानों में भी पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में मामूली बदलाव किया गया है।

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद बंडा थाना और गूगरा चौकी में नई टीम की तैनाती कर दी गई है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

जमुई में 10वीं की छात्रा से सड़क पर बदसलूकी, वीडियो सामने आने के बाद 3 नाबालिग आरोपी पकड़े गए

बिहार के जमुई में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और कथित तौर पर छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं। सड़क पर रोककर छात्रा से की गई बदसलूकी बताया जा रहा है कि छात्रा और उसका क्लासमेट जब मड़वा पहाड़ से लौट रहे थे, तभी कुछ लड़कों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। वीडियो में कुछ लड़के छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में छात्रा को परेशान करने, उसके साथ अभद्र व्यवहार करने और घसीटने जैसी घटनाएं नजर आ रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तीन नाबालिग आरोपी हिरासत में घटना का वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी नाबालिग हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जमुई के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित छात्रा और उसके साथ मौजूद दोस्त दोनों 10वीं कक्षा के नाबालिग विद्यार्थी हैं और जमुई शहर के रहने वाले हैं। राहुल गांधी ने जताई चिंता कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वीडियो को बेचैन करने वाला बताया और बिहार में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। मामले में पुलिस की जांच और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

मेरठ में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- सपा और कांग्रेस ने प्रदेश को परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मेरठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने उत्तर प्रदेश को परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति दी है। सीएम योगी ने सनातन, कांवड़ यात्रा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की तारीफ की। नितिन नवीन ने कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर की योगी सरकार की तारीफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर मेरठ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सुभारती यूनिवर्सिटी में शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में दंगों और भय का माहौल था, जबकि अब कानून का राज है। उनके अनुसार, पहले प्रदेश में पहचान का संकट था, युवाओं के साथ भेदभाव होता था और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते थे। अब विकास उत्तर प्रदेश की पहचान बन रहा है। नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की दिशा में काम किया है। ‘जिन्होंने अपने परिवार के बारे में सोचा, वे दलितों की बात कर रहे’ नितिन नवीन ने विपक्षी दलों पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो लोग आज पिछड़ों और दलितों की बात कर रहे हैं, उन्होंने पहले अपने परिवार के अलावा किसी और के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने संत रविदास की 650वीं जयंती का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस के लोग केवल अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस मनाते थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक दलों की प्राथमिकता देशहित होनी चाहिए और उत्तर प्रदेश के विकास को रोकने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। ‘2017 से पहले कुछ लोग नल की टोंटी चुरा लेते थे’ नितिन नवीन ने कहा कि आज सरकारी योजनाएं गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं, न कि धर्म या समाज के आधार पर। उन्होंने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय कुछ लोग सरकारी नलों की टोंटियां तक चुरा लेते थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने केवल अपने परिवार के भविष्य की चिंता की, वे उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं कर सकते। कांवड़ यात्रा और एक्सप्रेस-वे का किया उल्लेख भाजपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में बन रहे नए एक्सप्रेस-वे और विकास परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान कांवड़ यात्रा और रामनवमी जैसे आयोजनों को रोकने का प्रयास किया जाता था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने ऐसे प्रयासों का जवाब दिया है। सीएम योगी बोले- समाज को जातीय आधार पर बांटने की कोशिश नहीं होने देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दल फिर से समाज को जातीय आधार पर बांटने और महापुरुषों को जाति के आधार पर विभाजित करने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे विभाजन को रोकने की अपील की। योगी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें दंगाइयों के सामने झुकती थीं और उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित करती थीं। ‘सपा, बसपा और कांग्रेस ने परिवारवाद-जातिवाद को बढ़ावा दिया’ सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने देश को परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति दी। उनके अनुसार, राजनीति को निजी हित साधने का माध्यम बना दिया गया था। उन्होंने भाजपा की विचारधारा का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनीति का उद्देश्य व्यक्तिगत लाभ नहीं, बल्कि देशहित होना चाहिए। योगी ने कहा, “व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर राष्ट्र।” सनातन और कांवड़ यात्रा को लेकर विपक्ष पर निशाना मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग सनातन और भारतीय विरासत की आलोचना करते हैं, उन्होंने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा जारी रहेगी और श्रद्धालु इसे धूमधाम से मनाएंगे। योगी ने बताया कि वह स्वयं कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं और पुष्प वर्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजनों पर रोक नहीं लगाई जा सकती। सीएम योगी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में अब ‘कट्टा और बंदूक की राजनीति’ नहीं चल सकती।

सागर में जहरीली शराबकांड के बाद बड़ा पुलिस एक्शन, बंडा थाना और गूगरा चौकी के 40 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बंडा विकासखंड में सामने आए जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने बंडा थाना और गूगरा चौकी में तैनात 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें एसआई, मुंशी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों की जगह पुलिस लाइन से नए स्टाफ की तैनाती की गई है। इस कार्रवाई के बाद बंडा थाना और गूगरा चौकी का पुलिस स्टाफ बड़े स्तर पर बदल गया है। पहले भी हो चुकी है पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई जहरीली शराबकांड के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। तत्कालीन बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को उनके पद से हटा दिया गया था। इसके बाद बंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह को सौंपी गई थी। पुलिस लाइन से नए कर्मचारियों की तैनाती जारी आदेश के अनुसार, बंडा थाना में पदस्थ एसआई मुन्ना लाल धुर्वे, आदिल खान समेत 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन से एसआई रामू प्रजापति, शिवम दुबे सहित प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को बंडा थाना भेजा गया है। इसके अलावा जिले के अन्य थानों में भी पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में मामूली बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद बंडा थाना और गूगरा चौकी में नई टीम की तैनाती कर दी गई है।

एशियन गेम्स: भारत ने दूसरे दिन जीते 4 मेडल, शूटिंग में 3 पदक; मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी मिली ऐतिहासिक सफलता

जापान के नगोया में आयोजित एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 मेडल अपने नाम किए। इनमें 3 पदक शूटिंग और 1 मेडल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मिला। 10 मीटर राइफल में भारत को दो व्यक्तिगत पदक सोमवार को पुरुषों की 10 मीटर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांश पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। चीन के शेंग लिहाओ ने स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम इवेंट में भी भारत को सिल्वर पुरुषों की 10 मीटर राइफल टीम स्पर्धा में भी भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल जीता। पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों की टीम ने कुल 1890.1 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रही। टीम इवेंट का परिणाम: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल को ब्रॉन्ज मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के एक विवादित मुकाबले में भारत की सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यह एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के खेल में भारत का पहला पदक भी है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन शूटिंग के अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी पदक जीता।
Asian Games 2026

Asian Games 2026 भारत की Medal Tally पहुंची 6, Shooting में धमाल; Pakistan के खिलाफ Table Tennis में बड़ी जीत

Asian Games 2026 में भारत का अभियान अच्छी रफ्तार पकड़ चुका है। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत में ही दमदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 6 Medals अपने नाम कर लिए हैं। इनमें 4 Silver और 2 Bronze Medals शामिल हैं। खास बात यह है कि भारत को सबसे ज्यादा सफलता Shooting में मिली है। वहीं, Table Tennis में भी भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल दिखाया। टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया और Quarterfinal में जगह बना ली। Shooting में भारत का शानदार प्रदर्शन भारत के लिए Shooting इस Asian Games में अब तक सबसे सफल खेल रहा है। भारतीय निशानेबाजों ने अलग-अलग मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडल टैली में लगातार इजाफा किया। 10m Air Rifle के Team और Individual Events में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। Shooting से भारत के खाते में अब तक 5 Medals आए हैं। इनमें Silver और Bronze दोनों शामिल हैं। भारतीय निशानेबाजों का यह प्रदर्शन आगे होने वाले मुकाबलों के लिए भी उम्मीद बढ़ाता है। MMA में सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास भारत के लिए Mixed Martial Arts (MMA) में भी बड़ी खबर सामने आई। सुचिका तारियाल ने महिलाओं के Traditional 60kg वर्ग में Bronze Medal अपने नाम किया। सेमीफाइनल तक पहुंचने के साथ ही उनका Bronze Medal पक्का हो गया था। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि Asian Games में MMA में यह भारत का पहला Medal है। सुचिका के प्रदर्शन ने भारतीय खेलों में एक नए क्षेत्र की शुरुआत की है और आने वाले समय में MMA को लेकर भी उम्मीदें बढ़ी हैं। Table Tennis में Pakistan का 3-0 से Clean Sweep Asian Games में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों पर हमेशा नजर रहती है। इस बार Table Tennis में भारतीय महिला टीम ने एकतरफा अंदाज में बाजी मारी। भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पाकिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। पहले मैच में सुतirthा मुखर्जी ने जीत दर्ज की। इसके बाद सिंड्रेला दास ने अपना मुकाबला जीता। तीसरे मैच में श्रीजा अकुला ने जीत हासिल कर भारत को 3-0 की बढ़त के साथ मुकाबला खत्म कराया। खास बात यह रही कि भारतीय टीम ने इस मुकाबले में एक भी गेम नहीं गंवाया। Quarterfinal में पहुंची भारतीय टीम पाकिस्तान पर जीत के साथ भारतीय महिला Table Tennis टीम ने Group F में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। टीम ने अपने शुरुआती मुकाबलों में भी अच्छी लय दिखाई थी। अब भारतीय टीम की नजर Quarterfinal पर है। खिलाड़ियों का मौजूदा प्रदर्शन देखते हुए आने वाले मुकाबलों में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। भारत की नजर अब Medal Tally बढ़ाने पर Asian Games 2026 अभी जारी है और भारत के खाते में 6 Medals आ चुके हैं। Shooting में शानदार प्रदर्शन के साथ MMA में ऐतिहासिक Bronze ने भारतीय अभियान को और खास बना दिया है। दूसरी तरफ Table Tennis में पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 की जीत ने भी भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। अब नजर उन मुकाबलों पर है, जहां भारतीय खिलाड़ी मेडल टैली में और इजाफा कर सकते हैं। कुल मिलाकर, Asian Games 2026 की शुरुआत भारत के लिए कई अच्छी खबरें लेकर आई है। आने वाले दिनों में भारतीय खिलाड़ियों से इसी लय को बरकरार रखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.