इंदौर से अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट बुधवार को करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई। उड़ान निरस्त होने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों में नाराजगी फैल गई। एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, बाद में तकनीकी समस्याओं को दूर कर विमान को रवाना कर दिया गया।
दरअसल, फ्लाइट के बुधवार सुबह 8:30 बजे इंदौर से अबूधाबी के लिए उड़ान भरने का निर्धारित समय था। इसी दौरान इमिग्रेशन और तकनीकी समस्याओं के चलते यात्रियों को पहले फ्लाइट निरस्त होने की सूचना दी गई। इससे यात्री नाराज हो गए और उन्होंने अपनी आपत्ति जताई।
सुबह 10 बजे अबूधाबी के लिए रवाना हुआ विमान
बाद में तकनीकी समस्याओं का समाधान किया गया और विमान सुबह करीब 10 बजे अबूधाबी के लिए रवाना हुआ।
एयरपोर्ट के पीआरओ रामस्वरूप यादव ने बताया कि फ्लाइट में कुछ तकनीकी समस्याएं थीं। इन्हें ठीक करने के बाद विमान को रवाना कर दिया गया।









































