आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलअसम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 50 यात्रियों के घायल होने की खबर◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में 19 नवंबर से एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, 6 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा◆BREAKINGस्पोर्ट्सIPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड: हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़े◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर-अबूधाबी फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट, निरस्तीकरण की सूचना से यात्रियों में नाराजगी◆BREAKINGमध्य प्रदेशबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नो एंट्री जोन में पहुंचा रिटायर्ड IAS का बेटा, वाहन चालक और गाइड को नोटिस◆BREAKINGछत्तीसगढ़छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ संभालने रायपुर रेलवे स्टेशन पर खास इंतजाम, 400 लोगों के लिए बना होल्डिंग एरिया◆BREAKINGमध्य प्रदेशस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया उज्जैन, महापौर और निगम अधिकारी दिल्ली रवाना◆BREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर डबल मर्डर: आरोपियों का जुलूस निकालते समय भड़के परिजन, पत्थर लेकर दौड़ी मृतक की बहन; 7 गिरफ्तार◆BREAKINGदेश-हरपलअसम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 50 यात्रियों के घायल होने की खबर◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में 19 नवंबर से एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, 6 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा◆BREAKINGस्पोर्ट्सIPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड: हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़े◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर-अबूधाबी फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट, निरस्तीकरण की सूचना से यात्रियों में नाराजगी◆BREAKINGमध्य प्रदेशबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नो एंट्री जोन में पहुंचा रिटायर्ड IAS का बेटा, वाहन चालक और गाइड को नोटिस◆BREAKINGछत्तीसगढ़छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ संभालने रायपुर रेलवे स्टेशन पर खास इंतजाम, 400 लोगों के लिए बना होल्डिंग एरिया◆BREAKINGमध्य प्रदेशस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया उज्जैन, महापौर और निगम अधिकारी दिल्ली रवाना◆BREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर डबल मर्डर: आरोपियों का जुलूस निकालते समय भड़के परिजन, पत्थर लेकर दौड़ी मृतक की बहन; 7 गिरफ्तार◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

भोपाल में 19 नवंबर से एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, 6 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

Table of Content

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन होगा। प्रदेश पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। सभी मुकाबले अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भारत सहित छह देशों की शीर्ष महिला हॉकी टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

भारत के अलावा जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसमें करीब 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। टूर्नामेंट के मुकाबलों का लाइव प्रसारण दुनिया के 166 देशों में किया जाएगा।

बुधवार को खेल मंत्री विश्वास सारंग टीटी नगर स्टेडियम में प्रतियोगिता के आधिकारिक लोगो का अनावरण करेंगे और ट्रॉफी टूर की शुरुआत करेंगे। वहीं, 19 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे।

फ्लड लाइट में होंगे डे-नाइट मुकाबले

करीब 5 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में फ्लड लाइट की रोशनी में डे-नाइट मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए भोपाल से ट्रॉफी टूर भी शुरू किया जाएगा। यह टूर मध्य प्रदेश के सभी संभागों तक पहुंचेगा।

हॉकी के साथ दुनिया देखेगी जनजातीय संस्कृति

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान खेल के साथ मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इसके लिए आयोजन परिसर में विशेष ट्राइबल फूड और आर्ट स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक खानपान और लोककलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।

आयोजन से प्रदेश में खेल पर्यटन और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश में 27 हॉकी फीडर सेंटर, 22 एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास

खेल मंत्री विश्वास सारंग के मुताबिक, प्रदेश में हॉकी प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए 27 हॉकी फीडर सेंटर और 13 खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 22 हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं, जबकि 7 नए एस्ट्रोटर्फ का निर्माण जारी है।

मंत्री ने भोपाल को हॉकी की नर्सरी बताते हुए कहा कि प्रदेश ने कई ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

महिला हॉकी खिलाड़ियों ने जीते 177 पदक

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 18 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 36 पदक जीते हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने 74 स्वर्ण, 34 रजत और 33 कांस्य सहित 141 पदक हासिल किए हैं।

प्रदेश की तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की सात महिला खिलाड़ी ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

सलीमा टेटे संभालेंगी भारतीय टीम की कप्तानी

एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल-2026 के लिए हॉकी इंडिया ने मंगलवार को भारतीय महिला टीम की घोषणा की। मिडफील्डर सलीमा टेटे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

जापान में पिछले महीने हुए एशियन गेम्स में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उतरेगी। घरेलू मैदान पर खेलने वाली भारतीय टीम की नजर लगातार तीसरी और कुल चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर होगी।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 50 यात्रियों के घायल होने की खबर

असम के कामरूप जिले में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 6:54 बजे हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुर्घटना में करीब 50 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि, रेलवे ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के अनुसार, हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन को डिगारू स्टेशन पर दूसरी लाइन पर लिया जा रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेन दूसरी लाइन पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई, जिसके बाद इंजन सहित पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। लोको पायलट का वीडियो आया सामने हादसे के बाद करीब 45 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें ट्रेन के लोको पायलट केबिन का अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है। वीडियो में कंट्रोल पैनल, डिजिटल डिस्प्ले, स्विच और इंजन के उपकरण नजर आ रहे हैं। वीडियो में लोको पायलट की आवाज भी सुनाई दे रही है। वह कह रहे हैं कि कुछ भी काम नहीं कर रहा है और सिग्नल फेल है। साथ ही इमरजेंसी सिस्टम और एस9-ए9 के काम नहीं करने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, वीडियो में कही गई बातों और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। रेलवे अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। रेलवे की ओर से प्रभावित यात्रियों के आगे के सफर के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था भी की गई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे की ओर से जांच की जाएगी।

भोपाल में 19 नवंबर से एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, 6 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन होगा। प्रदेश पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। सभी मुकाबले अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भारत सहित छह देशों की शीर्ष महिला हॉकी टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। भारत के अलावा जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसमें करीब 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। टूर्नामेंट के मुकाबलों का लाइव प्रसारण दुनिया के 166 देशों में किया जाएगा। बुधवार को खेल मंत्री विश्वास सारंग टीटी नगर स्टेडियम में प्रतियोगिता के आधिकारिक लोगो का अनावरण करेंगे और ट्रॉफी टूर की शुरुआत करेंगे। वहीं, 19 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। फ्लड लाइट में होंगे डे-नाइट मुकाबले करीब 5 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में फ्लड लाइट की रोशनी में डे-नाइट मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए भोपाल से ट्रॉफी टूर भी शुरू किया जाएगा। यह टूर मध्य प्रदेश के सभी संभागों तक पहुंचेगा। हॉकी के साथ दुनिया देखेगी जनजातीय संस्कृति अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान खेल के साथ मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इसके लिए आयोजन परिसर में विशेष ट्राइबल फूड और आर्ट स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक खानपान और लोककलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजन से प्रदेश में खेल पर्यटन और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में 27 हॉकी फीडर सेंटर, 22 एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास खेल मंत्री विश्वास सारंग के मुताबिक, प्रदेश में हॉकी प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए 27 हॉकी फीडर सेंटर और 13 खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 22 हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं, जबकि 7 नए एस्ट्रोटर्फ का निर्माण जारी है। मंत्री ने भोपाल को हॉकी की नर्सरी बताते हुए कहा कि प्रदेश ने कई ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। महिला हॉकी खिलाड़ियों ने जीते 177 पदक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 18 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 36 पदक जीते हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने 74 स्वर्ण, 34 रजत और 33 कांस्य सहित 141 पदक हासिल किए हैं। प्रदेश की तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की सात महिला खिलाड़ी ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सलीमा टेटे संभालेंगी भारतीय टीम की कप्तानी एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल-2026 के लिए हॉकी इंडिया ने मंगलवार को भारतीय महिला टीम की घोषणा की। मिडफील्डर सलीमा टेटे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। जापान में पिछले महीने हुए एशियन गेम्स में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उतरेगी। घरेलू मैदान पर खेलने वाली भारतीय टीम की नजर लगातार तीसरी और कुल चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर होगी।

IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड: हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़े

IPL 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। वहीं, पंजाब ने अपने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया है। IPL की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हार्दिक पंड्या की फीस 16.35 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 18 करोड़ रुपए कर दी गई है। वहीं, अर्शदीप सिंह 18 करोड़ रुपए की मौजूदा फीस पर ही मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। मुंबई के लिए 10 सीजन खेल चुके हैं हार्दिक हार्दिक पंड्या ने 2015 से 2021 तक लगातार सात सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेले। इसके बाद वे 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे। IPL 2024 में उनकी मुंबई इंडियंस में वापसी हुई और 2026 तक उन्होंने टीम के लिए तीन और सीजन खेले। बताया गया है कि IPL 2026 के बाद हार्दिक खुद मुंबई इंडियंस छोड़ना चाहते थे। इस ट्रेड के साथ तीन साल में यह दूसरी बार है, जब उन्होंने ट्रेड के जरिए अपनी टीम बदली है। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन रहा उतार-चढ़ाव भरा IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ऑल-कैश डील के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद उन्हें रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी सौंपी गई। रोहित की अगुआई में मुंबई पांच बार IPL खिताब जीत चुकी थी। हालांकि, हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम ने 2024 में अंक तालिका में आखिरी स्थान हासिल किया। 2025 में प्लेऑफ तक पहुंची, जबकि 2026 में नौवें स्थान पर रही। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर हार्दिक का रिकॉर्ड बेहतर रहा था। उनकी कप्तानी में गुजरात ने 31 मैच खेले, जिनमें 22 में जीत और 9 में हार मिली। पहली बार पंजाब के अलावा किसी दूसरी टीम से खेलेंगे अर्शदीप अर्शदीप सिंह ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए IPL डेब्यू किया था। इसके बाद से वे लगातार इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे। अब मुंबई इंडियंस के साथ जुड़कर वे पहली बार किसी दूसरी टीम की जर्सी में नजर आएंगे। अर्शदीप ने IPL में अब तक 96 मैच खेले हैं और 111 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.18 रही है। पंजाब किंग्स के पास भारतीय तेज गेंदबाजों के तौर पर यश ठाकुर और विजयकुमार वैशाक भी मौजूद हैं।

इंदौर-अबूधाबी फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट, निरस्तीकरण की सूचना से यात्रियों में नाराजगी

इंदौर से अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट बुधवार को करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई। उड़ान निरस्त होने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों में नाराजगी फैल गई। एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, बाद में तकनीकी समस्याओं को दूर कर विमान को रवाना कर दिया गया। दरअसल, फ्लाइट के बुधवार सुबह 8:30 बजे इंदौर से अबूधाबी के लिए उड़ान भरने का निर्धारित समय था। इसी दौरान इमिग्रेशन और तकनीकी समस्याओं के चलते यात्रियों को पहले फ्लाइट निरस्त होने की सूचना दी गई। इससे यात्री नाराज हो गए और उन्होंने अपनी आपत्ति जताई। सुबह 10 बजे अबूधाबी के लिए रवाना हुआ विमान बाद में तकनीकी समस्याओं का समाधान किया गया और विमान सुबह करीब 10 बजे अबूधाबी के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट के पीआरओ रामस्वरूप यादव ने बताया कि फ्लाइट में कुछ तकनीकी समस्याएं थीं। इन्हें ठीक करने के बाद विमान को रवाना कर दिया गया।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नो एंट्री जोन में पहुंचा रिटायर्ड IAS का बेटा, वाहन चालक और गाइड को नोटिस

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आईसीपी केशरी के बेटे सुयश केशरी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में आ गए हैं। आरोप है कि उन्होंने टाइगर रिजर्व के नो एंट्री जोन में प्रवेश कर वन प्रबंधन के नियमों का उल्लंघन किया। मामले में सुयश केशरी, वाहन चालक और गाइड निखिल सिंह को नोटिस जारी किया गया है। बताया गया है कि सुयश केशरी अपने विदेशी मित्रों को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में भ्रमण कराने के लिए खुद वाहन चलाते हैं। इसी दौरान 9 नवंबर की शाम वे निखिल सिंह के साथ पर्यटकों को लेकर पनपथा बफर जोन में पार्क भ्रमण के लिए पहुंचे थे। तय पर्यटन मार्ग से हटकर वन क्षेत्र में पहुंचा वाहन मामले में जारी नोटिस के अनुसार, सहायक संचालक ताला के निरीक्षण के दौरान सुयश केशरी का वाहन निर्धारित पर्यटन मार्ग से हटकर वन क्षेत्र में पाया गया। जांच में सामने आया कि सुयश केशरी और गाइड निखिल सिंह ने पर्यटन नियमों तथा पार्क प्रबंधन की ओर से जारी निर्देशों का पालन नहीं किया। वन प्रबंधन ने इस मामले को नियमों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.