आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलसूरत में चलती लग्जरी बस से गिरा 3 साल का बच्चा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान; CCTV फुटेज वायरल◆BREAKINGदेश-हरपलपंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 12 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति; 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची◆BREAKINGदेश-हरपलफरीदाबाद में 12वीं के छात्र ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली, घर के बाथरूम में मिला शव◆BREAKINGस्पोर्ट्सश्रीलंका ने पाकिस्तान पर पहली पारी में बनाई 12 रन की बढ़त, धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस के शतक◆BREAKINGदेश-हरपलसा रे गा मा पा 2026’ में शुरू होगी टॉप 10 की जंग, चिल्ड्रन्स डे पर माता-पिता के साथ मंच पर परफॉर्म करेंगे कंटेस्टेंट्स◆BREAKINGमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर शोक जताने भोपाल पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी और बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर की स्वच्छता रैंकिंग पर सियासत तेज, कांग्रेस ने महापौर को बताया ‘पनौती’; BJP का पलटवार◆BREAKINGस्पोर्ट्सअंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 228 रन का लक्ष्य, नुमान और शाह फैसल के अर्धशतक◆BREAKINGदेश-हरपलसूरत में चलती लग्जरी बस से गिरा 3 साल का बच्चा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान; CCTV फुटेज वायरल◆BREAKINGदेश-हरपलपंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 12 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति; 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची◆BREAKINGदेश-हरपलफरीदाबाद में 12वीं के छात्र ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली, घर के बाथरूम में मिला शव◆BREAKINGस्पोर्ट्सश्रीलंका ने पाकिस्तान पर पहली पारी में बनाई 12 रन की बढ़त, धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस के शतक◆BREAKINGदेश-हरपलसा रे गा मा पा 2026’ में शुरू होगी टॉप 10 की जंग, चिल्ड्रन्स डे पर माता-पिता के साथ मंच पर परफॉर्म करेंगे कंटेस्टेंट्स◆BREAKINGमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर शोक जताने भोपाल पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी और बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर की स्वच्छता रैंकिंग पर सियासत तेज, कांग्रेस ने महापौर को बताया ‘पनौती’; BJP का पलटवार◆BREAKINGस्पोर्ट्सअंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 228 रन का लक्ष्य, नुमान और शाह फैसल के अर्धशतक◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

पंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 12 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति; 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची

Table of Content

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2027 के तहत बुधवार को राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी गई। मतदाता अब इस सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकते हैं।

अगर किसी मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है या नाम, पता अथवा अन्य जानकारी में कोई गलती है, तो वह 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है।

28 दिसंबर तक होगा दावे-आपत्तियों का निपटारा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपीं।

उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में नाम

मतदाता घर बैठे भी प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकते हैं। इसके लिए इन वेबसाइटों पर जाना होगा:

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब की वेबसाइट: www.ceopunjab.gov.in
  • चुनाव आयोग का मतदाता सेवा पोर्टल: voters.eci.gov.in

इन पोर्टल पर उपलब्ध सुविधा के जरिए मतदाता सूची में अपना नाम और संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

18 साल के युवा भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2027 को या उससे पहले 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं, वे भी मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरना होगा।

हेल्प डेस्क और विशेष कैंप की भी व्यवस्था

मतदाताओं की सहायता के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ERO) के कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इसके अलावा राज्यभर में जल्द ही विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे।

किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं। ईसीआईनेट मोबाइल ऐप के जरिए बीएलओ के साथ कॉल बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने लोगों से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सूरत में चलती लग्जरी बस से गिरा 3 साल का बच्चा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान; CCTV फुटेज वायरल

गुजरात के सूरत में एक चलती लग्जरी बस से तीन साल का बच्चा सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम थी और चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस रोक दी। बच्चा किसी दूसरे वाहन की चपेट में आने से बच गया। हादसे में उसे मामूली चोटें आईं। घटना 7 नवंबर की है, जिसका बस में लगे CCTV कैमरे का फुटेज अब सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मां फोन पर बात करती रही, बच्चा पहुंचा ड्राइवर केबिन तक जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट लग्जरी बस सौराष्ट्र के राजकोट से सूरत जा रही थी। बस में एक महिला अपने तीन साल के बेटे और आठ साल की बेटी के साथ सफर कर रही थी। यात्रा के दौरान महिला मोबाइल फोन पर बात करने में व्यस्त थी। इसी बीच बच्चा खेलते-खेलते एक सीट से दूसरी सीट पर होते हुए ड्राइवर के केबिन तक पहुंच गया। चालक की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसने उसे पकड़ने के लिए हाथ बढ़ाया और जोर-जोर से आवाज लगाई। हालांकि, एक हाथ से स्टीयरिंग संभालने के कारण वह बच्चे तक नहीं पहुंच सका। बस में मौजूद किसी यात्री ने भी उसकी आवाज पर ध्यान नहीं दिया। दो सेकंड में बस से नीचे गिर गया बच्चा ड्राइवर के हाथ बढ़ाने के करीब दो सेकंड बाद बच्चा दरवाजे के पास वाली सीट से संतुलन खो बैठा और चलती बस से सड़क पर गिर गया। उस समय बस सूरत के किम इलाके से गुजर रही थी। ट्रैफिक के कारण बस की रफ्तार कम थी। बच्चे को गिरता देख चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया और बस रोककर यात्रियों को आवाज दी। बस रुकते ही मां नीचे उतरी और बच्चे को उठाकर वापस बस में ले आई। पीछे आ रही कार में मौजूद डॉक्टर ने की जांच खुशकिस्मती से बच्चा सड़क पर गिरने के बाद किसी दूसरे वाहन की चपेट में नहीं आया। इसी दौरान बस के पीछे आ रही एक कार में मौजूद डॉक्टर ने बच्चे की जांच की। प्रारंभिक जांच में बच्चा स्वस्थ पाया गया। उसे केवल मामूली चोटें आई थीं। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद ड्राइवर की तत्परता की चर्चा हो रही है।

पंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 12 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति; 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2027 के तहत बुधवार को राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी गई। मतदाता अब इस सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकते हैं। अगर किसी मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है या नाम, पता अथवा अन्य जानकारी में कोई गलती है, तो वह 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है। 28 दिसंबर तक होगा दावे-आपत्तियों का निपटारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। ऑनलाइन ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में नाम मतदाता घर बैठे भी प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकते हैं। इसके लिए इन वेबसाइटों पर जाना होगा: इन पोर्टल पर उपलब्ध सुविधा के जरिए मतदाता सूची में अपना नाम और संबंधित जानकारी देख सकते हैं। 18 साल के युवा भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2027 को या उससे पहले 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं, वे भी मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरना होगा। हेल्प डेस्क और विशेष कैंप की भी व्यवस्था मतदाताओं की सहायता के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ERO) के कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इसके अलावा राज्यभर में जल्द ही विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं। ईसीआईनेट मोबाइल ऐप के जरिए बीएलओ के साथ कॉल बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने लोगों से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

फरीदाबाद में 12वीं के छात्र ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली, घर के बाथरूम में मिला शव

हरियाणा के फरीदाबाद में 17 वर्षीय 12वीं के छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। घटना डबुआ थाना क्षेत्र के पाली गांव की है, जहां छात्र ने कथित तौर पर देसी कट्टे से खुद को गोली मार ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाथरूम में खून से लथपथ मिला छात्र मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा ओपन स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था और कोचिंग भी जाता था। बुधवार शाम करीब 5 बजे उसकी मां और बड़ा भाई घेर में गए थे। उस समय छात्र घर पर अकेला था। शाम करीब 6 बजे बड़ा भाई घर लौटा तो उसे छोटा भाई दिखाई नहीं दिया। तलाश करते हुए वह तीसरी मंजिल पर पहुंचा। वहां खिड़की से बाथरूम में झांककर देखा तो छात्र खून से लथपथ पड़ा था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद गैलरी के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर देखा गया। बाथरूम में छात्र के पास एक देसी कट्टा पड़ा मिला। पुलिस ने दर्ज किया आर्म्स एक्ट का केस घटना की सूचना मिलने पर पाली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और एफएसएल व क्राइम ब्रांच की टीम को भी जांच के लिए बुलाया। मृतक के पिता ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कट्टा कहां से आया, इसकी जांच जारी पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र के पास देसी कट्टा कहां से आया और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

श्रीलंका ने पाकिस्तान पर पहली पारी में बनाई 12 रन की बढ़त, धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस के शतक

रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका की पहली पारी 446 रन पर सिमट गई। टीम ने पाकिस्तान के पहली पारी के 434 रन के जवाब में 12 रन की बढ़त हासिल की। दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए थे। इस तरह उसकी कुल बढ़त 45 रन हो गई। श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा ने 167 और कप्तान कुसल मेंडिस ने 119 रन की शानदार पारियां खेलीं। पाकिस्तान के लिए साकिब खान ने सात विकेट झटके। धनंजय और कुसल मेंडिस की बड़ी साझेदारी श्रीलंका ने चौथे दिन अपनी पहली पारी 404/4 के स्कोर से आगे बढ़ाई। उस समय धनंजय डी सिल्वा 167 और कुसल मेंडिस 117 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 249 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। धनंजय डी सिल्वा 246 गेंदों पर 167 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 20 चौके शामिल रहे। वहीं, कप्तान कुसल मेंडिस ने 202 गेंदों पर 119 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इनके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 58 और लाहिरू उदारा ने 42 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की पूरी टीम 117.2 ओवर में 446 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए थे 434 रन पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 106.3 ओवर में 9 विकेट पर 434 रन बनाकर घोषित की थी। टीम की ओर से सऊद शकील ने सर्वाधिक 93 रन बनाए। वह शतक से चूक गए। तैयब आरिफ ने 51 गेंदों पर 57 रन, मोहम्मद ताहा ने 105 गेंदों पर 51 रन और आराफात मिन्हास ने 72 गेंदों पर 52 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम ने भी 58 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली, जबकि गाजी घोरी ने 48 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका ने 3-3 विकेट हासिल किए। मिलान रथनायके और सोनल दिनुषा को एक-एक सफलता मिली। दूसरी पारी में पाकिस्तान का एक विकेट गिरा पहली पारी में 12 रन से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी शुरू की। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 15 ओवर में एक विकेट पर 57 रन बना लिए थे। तैयब आरिफ 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर LBW आउट हुए। अजान अवैस 46 गेंदों पर 20 और मोहम्मद ताहा 36 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। चौथे दिन के अंत तक पाकिस्तान की कुल बढ़त 45 रन हो चुकी थी। अब पांचवें दिन टीम की कोशिश बढ़त को मजबूत कर श्रीलंका के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने की होगी।

सा रे गा मा पा 2026’ में शुरू होगी टॉप 10 की जंग, चिल्ड्रन्स डे पर माता-पिता के साथ मंच पर परफॉर्म करेंगे कंटेस्टेंट्स

ज़ी टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ इस हफ्ते दर्शकों के लिए संगीत, भावनाओं और रोमांच से भरपूर एपिसोड लेकर आ रहा है। चिल्ड्रन्स डे के खास मौके पर शो में कंटेस्टेंट्स अपने माता-पिता के साथ मंच पर परफॉर्म करेंगे। वहीं, प्रतियोगिता अब एक नए पड़ाव पर पहुंचने वाली है और ‘टॉप 10 : सुरों की जंग’ की शुरुआत होगी। शो की टैगलाइन ‘हिंदुस्तान का संगीतस्तान’ के अनुरूप इस बार भारतीय संगीत की विविधता और पारिवारिक संगीत विरासत की झलक देखने को मिलेगी। पिता के साथ मंच पर गाएंगे मीर और शिवानी चिल्ड्रन्स डे स्पेशल एपिसोड की शुरुआत मीर और उनके पिता की परफॉर्मेंस से होगी। दोनों पहली बार साथ में ‘केसरिया बालम’ गाते नजर आएंगे। उनकी प्रस्तुति के जरिए परिवार में सात पीढ़ियों से चली आ रही संगीत की विरासत को दर्शाया जाएगा। वहीं, शिवानी अपने पिता के साथ ‘काहे छेड़े’ पर प्रस्तुति देंगी। उनकी परफॉर्मेंस से जज जावेद अली इतने प्रभावित होंगे कि शूटिंग के दौरान उनके मुंह से निकल पड़ेगा, “ये क्या देख लिया, मुझे तो रोंगटे खड़े हो गए!” इस खास मौके पर शिवानी के पिता और शंकर महादेवन के बीच म्यूजिकल जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी। गीत और मिन्हा फातिमा की परफॉर्मेंस में दिखेगा भावनाओं का रंग गीत अपने पिता के साथ ‘कैसे पहेली जिंदगानी’ गाने पर परफॉर्म करेंगी। इस दौरान उनके पिता बताएंगे कि बेटी के संगीत के सफर ने ही उन्हें इस मंच तक पहुंचाया है। यह प्रस्तुति परिवार के लिए एक भावुक और यादगार पल होगी। इसके अलावा कुमार सानू, मिन्हा फातिमा और उनके पिता के साथ ‘आज मैं ऊपर’ गाने पर खास प्रस्तुति देंगे। टॉप 10 में जगह बनाने के लिए होगी सुरों की टक्कर चिल्ड्रन्स डे के जश्न के साथ ही शो में मुकाबला भी और कठिन होने जा रहा है। ‘टॉप 10 : सुरों की जंग’ के तहत कंटेस्टेंट्स को अपनी जगह बनाए रखने के लिए कई म्यूजिकल चुनौतियों का सामना करना होगा। होस्ट श्रेयस तलपड़े ‘सुरों का रिंग’ पर आधारित कव्वाली चैलेंज पेश करेंगे। इसके साथ ‘फेस ऑफ स्पेशल’ की शुरुआत होगी। इसमें अतुल और मीर के बीच ‘छाप तिलक’ को लेकर मुकाबला होगा। वहीं, श्रद्धा और शिवानी ‘घर मोरे परदेसिया’ पर आमने-सामने होंगी। अयान और सहजदीप ‘वो शाम कुछ अजीब थी’ गाने पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। सभी कंटेस्टेंट्स की कोशिश होगी कि वे अपनी प्रस्तुति से प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़कर टॉप 10 में मजबूत जगह बना सकें। दर्शकों के लिए ‘घर का संगीतस्तान’ गेम शो के अनुभव को टीवी स्क्रीन से आगे ले जाने के लिए दर्शकों के लिए ‘घर का संगीतस्तान’ नाम से एक टेक्नोलॉजी आधारित गेम भी पेश किया गया है। इसके जरिए दर्शक शो देखते हुए खुद भी खेल में हिस्सा ले सकेंगे। टीवी स्क्रीन पर दिखाई देने वाले QR कोड को मोबाइल से स्कैन करके दर्शक इस गेम से जुड़ सकते हैं। इसमें संगीत से जुड़े मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे। हर सही जवाब पर पॉइंट्स मिलेंगे और खिलाड़ी लीडरबोर्ड में अपनी रैंक बेहतर कर सकेंगे। गेम के अंत में इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा। कब और कहां देखें शो? माता-पिता और बच्चों की खास प्रस्तुतियों, संगीत की विरासत, टॉप 10 के मुकाबलों और इंटरैक्टिव गेम के साथ ‘सा रे गा मा पा 2026’ का यह एपिसोड खास होने वाला है।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.