आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलफरीदाबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत◆BREAKINGदेश-हरपल8 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा, मौसी ने जेठ और उसके बेटे के साथ मिलकर रची साजिश◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल के होटल में पकड़े जाने के डर से युवक-युवती ने खिड़की से लगाई छलांग, टीन शेड पर भागते दिखे◆BREAKINGबिज़नेससोना इस हफ्ते ₹5,643 और चांदी ₹4,868 सस्ती हुई, जानें ऑल टाइम हाई से कितने गिरे दाम◆BREAKINGदेश-हरपलYogi Adityanath in Meerut: आतंकवाद पर मोदी सरकार की कार्रवाई का किया जिक्र, सेना को किया सलाम◆BREAKINGदेश-हरपलPhone Tapping Controversy: राहुल गांधी से अलग बोले सैम पित्रोदा, PM Modi को लेकर कही ये बात◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Britain Crime 14 साल का बनकर 70 लड़कियों को फंसाया, भारतीय मूल के युवक को 30 साल की जेल◆BREAKINGदेश-हरपलRahul Gandhi in Hyderabad: महिला डिलीवरी पार्टनर के पीछे बैठे राहुल, गिग वर्कर्स के लिए किए बड़े ऐलान◆BREAKINGदेश-हरपलफरीदाबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत◆BREAKINGदेश-हरपल8 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा, मौसी ने जेठ और उसके बेटे के साथ मिलकर रची साजिश◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल के होटल में पकड़े जाने के डर से युवक-युवती ने खिड़की से लगाई छलांग, टीन शेड पर भागते दिखे◆BREAKINGबिज़नेससोना इस हफ्ते ₹5,643 और चांदी ₹4,868 सस्ती हुई, जानें ऑल टाइम हाई से कितने गिरे दाम◆BREAKINGदेश-हरपलYogi Adityanath in Meerut: आतंकवाद पर मोदी सरकार की कार्रवाई का किया जिक्र, सेना को किया सलाम◆BREAKINGदेश-हरपलPhone Tapping Controversy: राहुल गांधी से अलग बोले सैम पित्रोदा, PM Modi को लेकर कही ये बात◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Britain Crime 14 साल का बनकर 70 लड़कियों को फंसाया, भारतीय मूल के युवक को 30 साल की जेल◆BREAKINGदेश-हरपलRahul Gandhi in Hyderabad: महिला डिलीवरी पार्टनर के पीछे बैठे राहुल, गिग वर्कर्स के लिए किए बड़े ऐलान◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

‘sa-re-ga-ma-pa-2026’ में शिवानी की गायकी ने जीता कुमार सानू का दिल

Table of Content

संगीत में इतनी ताकत होती है कि वह किसी को भी भावुक कर सकता है। ऐसा ही एक खूबसूरत पल जी टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘sa-re-ga-ma-pa-2026’ में देखने को मिलेगा। चिल्ड्रन्स डे के खास मौके पर आने वाले इस एपिसोड में छोटी सी कंटेस्टेंट शिवानी अपनी शानदार गायकी से दिग्गज गायक और शो के जज कुमार सानू का दिल जीत लेंगी।

शिवानी की परफॉर्मेंस से कुमार सानू इतने प्रभावित होंगे कि वह खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे। इतना ही नहीं, वह शिवानी के पैर छूकर उन्हें आशीर्वाद देंगे और एक खास तोहफे के रूप में लग्जरी घड़ी भी गिफ्ट करेंगे।

पिता के साथ शिवानी ने दी शानदार परफॉर्मेंस

शो की शूटिंग के दौरान शिवानी ने अपने पिता शिवदास स्वामी के साथ मंच पर ‘कहे छेड़े’ गाने की खूबसूरत प्रस्तुति दी। पिता और बेटी की इस जुगलबंदी ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

शिवानी की गायकी और दोनों के बीच तालमेल देखकर जज जावेद अली भी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि इसे देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए।

इस प्रस्तुति में सिर्फ संगीत ही नहीं, बल्कि पिता और बेटी के बीच का प्यार और जुड़ाव भी साफ नजर आया।

कुमार सानू हुए भावुक, जमकर की शिवानी की तारीफ

शिवानी की आवाज और कम उम्र में उनकी शानदार गायकी देखकर कुमार सानू काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में इतना मुश्किल गाना बिना किसी गलती के एक ही टेक में गाना बहुत बड़ी बात है।

कुमार सानू ने शिवानी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी प्रस्तुति उन्हें ओरिजिनल रिकॉर्डिंग से भी बेहतर लगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिवानी को अपने माता-पिता का खास आशीर्वाद मिला है।

शिवानी के पैर छूकर दिया आशीर्वाद, गिफ्ट की घड़ी

इस एपिसोड का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला, जब कुमार सानू खुद शिवानी के पास पहुंचे। उन्होंने सम्मान और प्यार जताते हुए शिवानी के पैर छुए और उनके अच्छे भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

इसके बाद उन्होंने शिवानी को नीले और सफेद रंग की एक खूबसूरत लग्जरी घड़ी भी गिफ्ट की। अपने पसंदीदा गायक से इतना प्यार और सम्मान पाकर शिवानी भी भावुक हो गईं।

यह पल शो के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया।

शंकर महादेवन और शिवानी के पिता की होगी खास जुगलबंदी

चिल्ड्रन्स डे के इस खास एपिसोड में दर्शकों को एक और शानदार संगीत का अनुभव मिलेगा। शिवानी के पिता शिवदास स्वामी और मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन के बीच खास म्यूजिकल जुगलबंदी देखने को मिलेगी।

इस खास प्रस्तुति में अलग-अलग पीढ़ियों के कलाकार एक साथ संगीत के सुर मिलाते नजर आएंगे।

कब और कहां देखें ‘सा रे गा मा पा 2026’?

शानदार गायकी, पिता-बेटी का खूबसूरत रिश्ता, जजों की भावुक प्रतिक्रियाएं और यादगार म्यूजिकल परफॉर्मेंस से सजा यह चिल्ड्रन्स डे स्पेशल एपिसोड दर्शकों के लिए खास होने वाला है।

‘सा रे गा मा पा 2026’ हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे ज़ी टीवी और हिंदी ZEE5 पर प्रसारित होता है।

ऐसे ही मनोरंजन जगत की ताजा खबरों के लिए Desh Har Pal से जुड़े रहें।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Neha Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 कट के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान अर्चना और उनकी बेटी अंजली के रूप में हुई है। दोनों राजकुमार के परिवार से थीं। राजकुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ नवादा के पास जोगी बस्ती में रहते हैं। टप्पल से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, शनिवार को राजकुमार अपनी पत्नी अर्चना और बेटी अंजली के साथ बाइक से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल गए थे। वहां से वापस फरीदाबाद लौटते समय सेक्टर-2 कट के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। अर्चना और अंजली को गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राजकुमार भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। कार कब्जे में, चालक की तलाश हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल राजकुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अर्चना और अंजली के शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाए गए। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

8 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा, मौसी ने जेठ और उसके बेटे के साथ मिलकर रची साजिश

झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर गांव में आठ साल की बच्ची शिवानी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की हत्या उसकी मौसी ने अपने जेठ और उनके बेटे के साथ मिलकर की थी। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में माता-पिता से विवाद और तांत्रिक सिद्धि हासिल करने के इरादे से हत्या की बात स्वीकार की है। बच्ची का शव 13 नवंबर को उसके घर से करीब 150 मीटर पश्चिम दिशा में झाड़ियों और धान के खेत से बरामद किया गया था। झाड़-फूंक का काम करती थी मुख्य आरोपी पुलिस ने इस मामले में सोहरी देवी, बिन्दु भारती और जुगेश भारती को गिरफ्तार किया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सोहरी देवी अपने घर पर ओझा-गुणी और झाड़-फूंक का काम करती थी। जांच में सामने आया कि सोहरी देवी ने कथित तौर पर तांत्रिक सिद्धि पाने के लिए अपने जेठ बिन्दु भारती और उसके बेटे जुगेश भारती के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। शिवानी दीपावली की अमावस्या की रात लापता हुई थी और उसी रात उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। जांच भटकाने के लिए रची गई थी साजिश पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जांच को भटकाने और मामले को दुष्कर्म की घटना का रूप देने की कोशिश की थी। इसके लिए बच्ची के गुप्तांग में बांस डाल दिया गया था, ताकि पुलिस का ध्यान दूसरी दिशा में चला जाए। घटनास्थल और घर से मिले अहम साक्ष्य छापेमारी और जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और मुख्य आरोपी सोहरी देवी के घर से कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। इनमें लाल रंग की टूटी चूड़ी, टूटी बाली, खून लगा प्लास, खून लगी घास और बच्ची का आसमानी रंग का पैंट शामिल है। इसके अलावा टोना-टोटका में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, जैसे सिंदूर, इत्र, गुलाब जल, धूप और हल्दी भी जब्त की गई है। पुलिस ने खून लगा हसुवा, करणी और लोहे की छेनी भी बरामद की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

भोपाल के होटल में पकड़े जाने के डर से युवक-युवती ने खिड़की से लगाई छलांग, टीन शेड पर भागते दिखे

भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में पकड़े जाने के डर से एक युवक और युवती ने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। दोनों नीचे बने टीन शेड पर कूदकर भागने लगे, लेकिन करीब 50 फीट आगे रास्ता खत्म हो गया। आगे गिरने का खतरा देखकर दोनों वापस लौट आए। इसी दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना 12 नवंबर की शाम की बताई जा रही है। इसके वीडियो 14 नवंबर को सामने आए हैं। शनिवार को घटना से जुड़े तीन अलग-अलग वीडियो भी सामने आए, जिनमें युवक को पकड़ने के बाद कार्यकर्ता उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। होटल में युवक-युवती के होने की सूचना पर पहुंचे थे कार्यकर्ता जानकारी के मुताबिक, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को होटल में युवक और युवती के मौजूद होने की सूचना मिली थी। जब कार्यकर्ता कमरे के बाहर पहुंचे तो अंदर मौजूद दोनों घबरा गए। बाहर निकलने का रास्ता बंद होता देख उन्होंने खिड़की से भागने का फैसला किया। इसके बाद दोनों टीन शेड पर कूदकर आगे बढ़ने लगे। करीब 50 फीट जाने के बाद रास्ता खत्म हो गया और आगे गिरने का खतरा नजर आया। इसके बाद दोनों वापस लौट आए। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया। युवक पर फर्जी आईडी से कमरा बुक कराने का आरोप पुलिस को सौंपे गए युवक की पहचान सलमान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने कथित तौर पर युवती की मुस्लिम नाम से फर्जी आईडी तैयार कराई थी। इसी आईडी के जरिए होटल में कमरा बुक कराया गया था। पुलिस अब पता लगा रही है कि युवती के नाम से यह आईडी किसने और कैसे तैयार की। सामने आए तीन वीडियो, युवक के साथ मारपीट घटना के तीन वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता होटल में दाखिल होते और रिसेप्शन पर बैठे व्यक्ति से युवक-युवती की आईडी दिखाने के लिए कहते नजर आते हैं। इसके बाद वे होटल में दोनों की तलाश शुरू करते हैं। अन्य वीडियो में युवक को पकड़ने के बाद कार्यकर्ता उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों, होटल में आईडी के इस्तेमाल और घटना के दौरान हुई मारपीट की जांच कर रही है।

सोना इस हफ्ते ₹5,643 और चांदी ₹4,868 सस्ती हुई, जानें ऑल टाइम हाई से कितने गिरे दाम

सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 5,643 रुपए गिरकर करीब 1.36 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 4,868 रुपए कम होकर करीब 1.78 लाख रुपए रह गई है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी 6 नवंबर को सोना 1.41 लाख रुपए और चांदी 1.83 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर थी। ऑल टाइम हाई से 2.08 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी इस साल सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। मौजूदा भाव के मुकाबले यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 2.08 लाख रुपए नीचे है। इसी तरह, 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा भाव के मुकाबले सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 40 हजार रुपए सस्ता है। अलग-अलग शहरों में क्यों बदलते हैं सोने के दाम? देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। इसके पीछे कई वजहें होती हैं: सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है। हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524। 2. कीमत और वजन जांचें: सोना खरीदने से पहले उसका सही वजन और उस दिन का बाजार भाव अलग-अलग स्रोतों से जांच लें। IBJA की वेबसाइट पर भी भाव देख सकते हैं। ध्यान रखें कि 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है।
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath in Meerut: आतंकवाद पर मोदी सरकार की कार्रवाई का किया जिक्र, सेना को किया सलाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और आतंकी हमला करने वालों की हेकड़ी निकाल दी है। इस दौरान सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना के पराक्रम और सैनिकों के सम्मान से लेकर पूर्व सैनिकों के लिए सरकार की योजनाओं तक कई अहम बातें कहीं। शनिवार, 14 नवंबर को मेरठ छावनी के कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके परिवार शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री ने सैनिकों के योगदान को याद किया और कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। Operation Sindoor का जिक्र, आतंकवाद पर सरकार का रुख बताया अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के साहस और पराक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से जुड़े मामलों में मजबूती के साथ जवाब देता है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और सैनिकों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकी हमला करने वालों की हेकड़ी निकाल दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की रक्षा क्षेत्र में बढ़ती भूमिका पर भी बात की। योगी ने यूपी डिफेंस कॉरिडोर और लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश रक्षा उत्पादन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। UP में 5.19 लाख पूर्व सैनिक, 20 लाख लोगों का सैन्य परिवार मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब 5.19 लाख पूर्व सैनिक हैं। इनके परिवारों को मिलाकर लगभग 15 से 20 लाख लोगों का विशाल सैन्य परिवार बनता है। उन्होंने कहा कि देश में हर साल करीब 60 हजार सैनिक सेवानिवृत्त होते हैं, जिनमें 10 से 12 हजार उत्तर प्रदेश के होते हैं। यह आंकड़ा बताता है कि देश की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश के जवानों का कितना बड़ा योगदान है। योगी ने कहा कि सैनिक की पहचान केवल उसकी वर्दी से नहीं होती। देश के प्रति उसका समर्पण और जिम्मेदारी सेवानिवृत्ति के बाद भी बनी रहती है। सैनिक कभी वास्तव में रिटायर नहीं होता, उसका देश के साथ रिश्ता हमेशा कायम रहता है। शहीद परिवारों को 50 लाख रुपये, एक सदस्य को सरकारी नौकरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शहीदों के परिजनों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण प्रावधानों का जिक्र किया गया। मुख्यमंत्री ने इन कदमों को सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी से जोड़कर पेश किया। वीरता पुरस्कार की राशि बढ़ाने और स्टांप ड्यूटी में छूट का ऐलान मेरठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए कुछ और महत्वपूर्ण घोषणाएं भी सामने आईं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वीरता पुरस्कारों की राशि दोगुनी करने, 50 लाख रुपये तक की संपत्ति पर स्टांप शुल्क में छूट और पात्र पूर्व सैनिकों को उनके गृह जनपद में नौकरी देने से जुड़े कदमों का ऐलान किया गया। इन घोषणाओं का उद्देश्य सैनिक परिवारों को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सहायता देना बताया गया। 13 जिलों में बनेंगे ECHS Polyclinic पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रदेश के 13 जिलों में ECHS पॉलीक्लीनिक बनाने की योजना भी सामने आई है। इन जिलों में इटावा, जालौन, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बांदा, गाजीपुर, मिर्जापुर, देवरिया, सुल्तानपुर, आजमगढ़ और गोंडा शामिल हैं। इन पॉलीक्लीनिक के बनने से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को इलाज के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्हें अपने जिले में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह अहम पहल मानी जा रही है। 8 जिलों में नए सैनिक कल्याण कार्यालयों का लोकार्पण समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालयों का लोकार्पण भी किया गया। इनमें शामली, अमेठी, औरैया, गोरखपुर, चंदौली, संत कबीरनगर, अंबेडकरनगर और सोनभद्र शामिल हैं। इन कार्यालयों के जरिए पूर्व सैनिकों को पेंशन, दस्तावेज, सरकारी योजनाओं और पुनर्वास से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 15 वीर नारियों का सम्मान, समस्याओं के समाधान पर भी जोर कार्यक्रम का एक भावुक पहलू वीर नारियों का सम्मान रहा। समारोह में 15 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। ये वे महिलाएं हैं जिन्होंने देश की रक्षा में अपने जीवन का सबसे बड़ा सहारा खोया है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों की पेंशन, बैंकिंग, चिकित्सा, कैंटीन और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को सुनने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। SPARSH पोर्टल पर पेंशन से जुड़े काम और जीवन प्रमाणपत्र जमा करने जैसी प्रक्रियाओं में सहायता देने के लिए संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी रखी गई। सैनिकों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान मेरठ का यह पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उन लोगों के प्रति आभार जताने का अवसर भी बना जिन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष देश की सुरक्षा में लगाए हैं। सीएम योगी ने आतंकवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई और सेना के पराक्रम को लेकर अपनी बात रखी। वहीं, पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं, आरक्षण और शहीद परिवारों की सहायता से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में रहे। कार्यक्रम का संदेश साफ रहा कि देश की रक्षा करने वाले जवानों और उनके परिवारों का सम्मान केवल सेवा के दौरान नहीं, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उतना ही जरूरी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.