आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली छुट्टी, 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए मांगा था संतान पालन अवकाश◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, दो स्टूडेंट पर FIR; 5 से 25 हजार रुपए में किया था सौदा◆BREAKINGमध्य प्रदेशBJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, मध्यप्रदेश के 4 नेताओं को मिली जगह◆BREAKINGस्पोर्ट्सरेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी◆BREAKINGबिज़नेसबच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम◆BREAKINGदेश-हरपलMumbai Viral Video: कपल से बदसलूकी के बाद मारपीट, युवक को घेरा; 8 नाबालिग पुलिस की हिरासत में◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की अशोका कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई, जांच में ट्यूबवेल का पानी मिला खराब; निगम ने चस्पा किए नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशबसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, महिला ने लगाया धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली छुट्टी, 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए मांगा था संतान पालन अवकाश◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, दो स्टूडेंट पर FIR; 5 से 25 हजार रुपए में किया था सौदा◆BREAKINGमध्य प्रदेशBJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, मध्यप्रदेश के 4 नेताओं को मिली जगह◆BREAKINGस्पोर्ट्सरेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी◆BREAKINGबिज़नेसबच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम◆BREAKINGदेश-हरपलMumbai Viral Video: कपल से बदसलूकी के बाद मारपीट, युवक को घेरा; 8 नाबालिग पुलिस की हिरासत में◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की अशोका कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई, जांच में ट्यूबवेल का पानी मिला खराब; निगम ने चस्पा किए नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशबसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, महिला ने लगाया धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट

Table of Content

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 30 रन से हरा दिया। यूपी की जीत में भुवनेश्वर कुमार और आर्यन जुयाल ने अहम भूमिका निभाई। भुवनेश्वर ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि जुयाल ने 28 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए।

दिन के अन्य मुकाबलों में पंजाब ने तमिलनाडु को 5 रन से हराया। इसके अलावा महाराष्ट्र, झारखंड, सौराष्ट्र, बंगाल, जम्मू-कश्मीर और केरल ने भी अपने-अपने मैच जीते।

जुयाल की पारी से यूपी ने बनाए 190 रन

मुंबई में खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए। आर्यन जुयाल ने 28 गेंदों पर नाबाद 64 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए।

जवाब में चंडीगढ़ की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और यूपी ने मुकाबला 30 रन से जीत लिया। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।

सचिन की फिफ्टी के बावजूद हारा तमिलनाडु

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाए। रमदीप सिंह ने 23 गेंदों पर 36 रन बनाए, जबकि सुखदीप सिंह ने 7 गेंदों पर नाबाद 20 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की ओर से बालासुब्रमण्यम सचिन ने 42 गेंदों पर 70 रन बनाए। उन्होंने आंद्रे सिद्धार्थ (28 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। हालांकि, इस साझेदारी के टूटने के बाद तमिलनाडु की पारी लड़खड़ा गई। टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन ही बना सकी और पंजाब ने 5 रन से जीत दर्ज की।

महाराष्ट्र ने आखिरी गेंद पर दर्ज की जीत

मोहाली में महाराष्ट्र और असम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। असम के कप्तान डेनिश दास ने 33 गेंदों पर 62 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र के विकेटकीपर ऋषिकेश सोनवणे ने 32 गेंदों पर 54 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 35 गेंदों पर नाबाद 44 रन की पारी खेली। दोनों के योगदान से महाराष्ट्र ने आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आंध्र ने मध्य प्रदेश को 116 रन पर समेटा

आंध्र प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 186 रन बनाए। शेख रशीद और रिकी भुई ने अर्धशतक लगाए, जबकि एम. हेमंत रेड्डी ने 17 गेंदों पर 34 रन बनाए।

187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम 116 रन पर ऑलआउट हो गई। आंध्र के सत्यनारायण राजू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटके।

झारखंड ने कर्नाटक को 7 विकेट से हराया

कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 174 रन बनाए। जवाब में झारखंड ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

झारखंड के लिए विराट सिंह ने 34 गेंदों पर 60 रन बनाए, जबकि कप्तान अनुकूल रॉय 54 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 110 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

सौराष्ट्र ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया

इंदौर में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन बनाए। यश धुल ने 32 गेंदों पर 43 रन और नीतीश राणा ने 20 गेंदों पर 40 रन का योगदान दिया। सौराष्ट्र की ओर से जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए।

जवाब में सौराष्ट्र ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए प्रेरक मांकड़ ने 31 गेंदों पर 47 रन बनाए।

बंगाल और जम्मू-कश्मीर ने भी जीते मुकाबले

बंगाल ने मिजोरम को 93 रन से हराया। बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 196 रन बनाए। करण लाल ने 41 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली और गेंदबाजी में भी 3 विकेट लिए। वहीं, ऋषभ चौधरी ने 4 विकेट हासिल किए।

दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर ने बिहार को 9 रन से शिकस्त दी। अब्दुल समद ने 26 गेंदों पर 42 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए।

केरल ने भी अनुशासित गेंदबाजी और सलमान निजार की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर त्रिपुरा को हराया।

बारिश के कारण कोलकाता के मुकाबले प्रभावित

कोलकाता में बारिश के कारण दिन के मुकाबले प्रभावित हुए। ईडन गार्डन्स में विदर्भ और मुंबई के बीच होने वाले मैच का टॉस भी बारिश की वजह से नहीं हो सका।

deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली छुट्टी, 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए मांगा था संतान पालन अवकाश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बिलासपुर की महिला व्याख्याता को संतान पालन अवकाश मिल गया है। उन्होंने अपने 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए छुट्टी का आवेदन दिया था, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद महिला व्याख्याता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शिक्षा विभाग ने उनका अवकाश मंजूर कर लिया। दरअसल, सेजेस शासकीय कन्या विद्यालय, बिलासपुर में द्वितीय श्रेणी की व्याख्याता राजश्री कौशिक पदस्थ हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में बेटे देवांश को जन्म दिया था। जुलाई 2026 में उनके बाएं पैर में चोट लग गई, जिससे लिगामेंट डैमेज हो गया। इसके कारण उन्हें शारीरिक परेशानी होने लगी। ऐसे में अपने बेटे की बेहतर देखभाल के लिए राजश्री ने 28 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी के पास संतान पालन अवकाश का आवेदन दिया था। हालांकि, उनका आवेदन खारिज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता अभिषेक पांडेय और ऋषभदेव साहू के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। महिला कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में 730 दिन की छुट्टी का अधिकार याचिकाकर्ता के वकीलों ने हाईकोर्ट में दलील दी कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2010 के नियम 38 (सी) के तहत सरकारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में कुल 730 दिन का संतान पालन अवकाश लेने का अधिकार है। इस प्रावधान का उद्देश्य 18 साल से कम उम्र के बच्चों की उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वकीलों ने यह भी कहा कि कार्यालय में कर्मचारियों की कमी या प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर किसी महिला कर्मचारी को इस अवकाश से वंचित नहीं किया जा सकता। संतान पालन अवकाश नियमों के तहत मिलने वाला अधिकार है। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शिक्षा विभाग ने बदला फैसला मामले में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने राजश्री कौशिक का संतान पालन अवकाश स्वीकृत कर दिया। अवकाश मंजूरी से संबंधित आदेश की प्रति भी कोर्ट में पेश की गई। इस तरह अपने बेटे की देखभाल के लिए छुट्टी की मांग को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रही महिला व्याख्याता को आखिरकार राहत मिल गई।

खंडवा में कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, दो स्टूडेंट पर FIR; 5 से 25 हजार रुपए में किया था सौदा

खंडवा में थोड़े से कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को इस्तेमाल करने देने वाले दो स्टूडेंट पुलिस की कार्रवाई में फंस गए। दोनों ने 5 हजार से 25 हजार रुपए तक लेकर अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। इन खातों के जरिए साइबर अपराध से जुड़ी रकम का लेन-देन किया गया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई राज्य पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन MATRIX 2.0’ के तहत की गई है। इस अभियान के जरिए साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले फर्जी और किराए के बैंक खातों की पहचान कर खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खंडवा में जांच के दौरान ऐसे दो बैंक खाते सामने आए हैं। इनमें एक कोतवाली और दूसरा छैगांवमाखन थाना क्षेत्र का है। कोतवाली और छैगांवमाखन थाने में दर्ज हुई FIR पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के मामले में निकुंज पिता मुकेश यादव, निवासी एनवीडीए कॉलोनी खंडवा को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं, छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के मामले में आयुष पिता अनिल बोरसे, निवासी कावेरी विहार कॉलोनी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस की जांच में दोनों बैंक खातों से साइबर अपराध से जुड़े ट्रांजेक्शन होने की जानकारी सामने आई है। म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी की रकम ठिकाने लगाते हैं साइबर अपराधी साइबर ठग अपनी पहचान छिपाने और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए वे खासतौर पर युवाओं और बेरोजगार लोगों को कमीशन या एकमुश्त रकम देने का लालच देते हैं। कई मामलों में वे बैंक खाते के साथ ATM कार्ड, चेकबुक, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी भी हासिल कर लेते हैं। ऐसे बैंक खातों को म्यूल (Mule) अकाउंट कहा जाता है। साइबर ठगी से हासिल रकम पहले इन खातों में जमा कराई जाती है और फिर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है। खाताधारक को लगता है कि वह केवल कमीशन के बदले अपना खाता इस्तेमाल करने दे रहा है, लेकिन जब उस खाते से ठगी की रकम का लेन-देन सामने आता है तो खाताधारक भी पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है। पुलिस की अपील- कमीशन के लालच में किसी को न दें बैंक खाता खंडवा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपना बैंक खाता किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए न दें। अपने खाते से होने वाले हर ट्रांजेक्शन पर नजर रखें। यदि किसी अनजान व्यक्ति से खाते में संदिग्ध रकम आती है, तो तुरंत बैंक और पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके अलावा किसी के साथ भी OTP, ATM कार्ड, चेकबुक और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। थोड़े से कमीशन का लालच आपको साइबर अपराध से जुड़े कानूनी मामले में फंसा सकता है।

BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, मध्यप्रदेश के 4 नेताओं को मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की इस सूची में मध्यप्रदेश के चार नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के नाम प्रमुख हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मंजूरी के बाद जारी सूची में मध्यप्रदेश को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पूर्व में वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान संभाल चुके वैभव पवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, राष्ट्रीय कार्यसमिति में मध्यप्रदेश से सीताराम बाथम और ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस तरह नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के चार नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां मिली हैं। इनमें एक राष्ट्रीय मंत्री, एक सोशल मीडिया सह-संयोजक और दो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं। 

रेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी

मेलबर्न में शनिवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टीम की जीत के हीरो भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी रहे। उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में 38 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। निखिल के लिए यह जीत किसी सपने के सच होने जैसी थी। कभी कोविड महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में फंसने के बाद उन्हें अपना खर्च चलाने के लिए रेस्टोरेंट में बर्तन धोने और प्याज काटने तक का काम करना पड़ा था। आज वही निखिल ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। ‘कभी नहीं सोचा था कि मेलबर्न में प्लेयर ऑफ द मैच बनूंगा’ मैच के बाद निखिल से पूछा गया कि दिल्ली में क्रिकेट खेलने के बाद क्या उन्होंने कभी कल्पना की थी कि एक दिन मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच बनेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था। उनके माता-पिता भी मैच से एक दिन पहले भारत से मेलबर्न पहुंचे थे और पहली बार उन्हें मैदान पर खेलते हुए देख रहे थे। हैरी ब्रूक का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कराई वापसी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और 13 रन के स्कोर तक दोनों ओपनर फिल सॉल्ट और एन्यूरिन डोनाल्ड पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। ब्रूक ने महज 28 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इंग्लैंड की तेज बल्लेबाजी के बीच निखिल चौधरी ने ब्रूक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद उन्होंने सैम करन को भी 21 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। निखिल ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। 38 गेंदों पर 66 रन बनाकर दिलाई जीत 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सैम हार्पर ने 15 गेंदों पर 32 रन और कप्तान मिचेल मार्श ने 37 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निखिल चौधरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मार्श के साथ 42 रन और टिम डेविड के साथ 48 रन की साझेदारी की। निखिल ने 38 गेंदों पर 66 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वह 168 रन के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी। इसके बाद जैक एडवर्ड्स ने 11 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने सैम करन की गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रनचेज भी दर्ज किया। इससे पहले 2017 में श्रीलंका ने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 172 रन का लक्ष्य हासिल किया था। छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे, कोविड में फंस गए निखिल चौधरी मार्च 2020 में छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे। इसी दौरान दुनिया में कोविड महामारी फैल गई और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद कर दीं। इस वजह से निखिल भारत वापस नहीं लौट सके और ब्रिस्बेन में ही रुक गए। कुछ समय बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया। हालांकि, क्रिकेट से कमाई होने में समय लग रहा था। ऐसे में अपना खर्च चलाने के लिए उन्हें नौकरी करनी पड़ी। निखिल ने ब्रिस्बेन के एक मैक्सिकन रेस्टोरेंट में काम शुरू किया। वहां उन्हें बर्तन धोने और सब्जियां काटने जैसे काम करने पड़ते थे। एक दिन प्याज काटते समय उनकी उंगली कट गई। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें रेस्टोरेंट की नौकरी छोड़ने की सलाह दी। रोज 200 पार्सल पहुंचाते थे निखिल रेस्टोरेंट की नौकरी छोड़ने के बाद निखिल को क्रिकेट खेलने वाले एक दोस्त की मदद से ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में पार्सल डिलीवरी का काम मिल गया। इस नौकरी में उन्हें रोजाना करीब 200 पार्सल पहुंचाने होते थे। निखिल ने लगभग दो साल तक पार्सल डिलीवरी का काम किया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट खेलना भी जारी रखा और अपने प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ते रहे। कभी ऑस्ट्रेलिया में गुजारा करने के लिए संघर्ष करने वाले निखिल चौधरी की कहानी अब मैदान पर उनकी शानदार उपलब्धि के कारण चर्चा में है।

बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम

अगर आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए अभी से बचत और निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस सरकारी बचत योजना में फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। माता-पिता अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खुलवाकर लंबी अवधि में अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। हालांकि, बच्चे के नाम पर PPF खाता खुलवाने और उसमें पैसे जमा करने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। इनमें निवेश की अधिकतम सीमा से लेकर अकाउंट संचालन तक के नियम शामिल हैं। एक व्यक्ति बच्चे के नाम पर खोल सकता है एक PPF अकाउंट नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट केवल उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक (लीगल गार्जियन) ही खुलवा सकते हैं और उसका संचालन कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति अपने नाम पर एक ही PPF अकाउंट खोल सकता है। इसके अलावा वह अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर भी एक अलग खाता खुलवा सकता है। हालांकि, एक बच्चे के नाम पर केवल एक ही PPF अकाउंट खोला जा सकता है। यदि किसी परिवार में दो बच्चे हैं, तो एक बच्चे का अकाउंट मां और दूसरे का अकाउंट पिता खुलवा सकते हैं। एक वित्त वर्ष में कितना पैसा जमा कर सकते हैं? नाबालिग बच्चे के PPF अकाउंट में एक वित्त वर्ष के दौरान कम से कम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। लेकिन अगर माता-पिता का अपना PPF अकाउंट भी है, तो उनके व्यक्तिगत खाते और बच्चे के खाते में मिलाकर सालाना निवेश की अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपए ही रहेगी। उदाहरण से समझें: मान लीजिए कोई अभिभावक अपने PPF अकाउंट में एक साल में 1 लाख रुपए और बच्चे के खाते में 80 हजार रुपए जमा करता है। इस तरह कुल निवेश 1.80 लाख रुपए हो जाएगा। लेकिन निर्धारित सीमा के अनुसार केवल 1.50 लाख रुपए तक का निवेश ही मान्य होगा। अतिरिक्त 30 हजार रुपए पर PPF ब्याज और टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलेगा। 18 साल की उम्र के बाद बच्चा खुद संभाल सकेगा अकाउंट जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तब उसके PPF अकाउंट का स्टेटस माइनर से मेजर करवाना होता है। इसके लिए जरूरी आवेदन जमा करना पड़ता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालिग हो चुका बच्चा अपने खाते का संचालन खुद कर सकता है। 15 साल का होता है मैच्योरिटी पीरियड PPF अकाउंट की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। अवधि पूरी होने पर खाताधारक पूरी जमा राशि निकाल सकता है। अगर पैसों की तत्काल जरूरत नहीं है, तो मैच्योरिटी के बाद खाते को 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है। निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलता है टैक्स लाभ PPF को इनकम टैक्स की EEE कैटेगरी में रखा गया है। इसका मतलब है कि इसमें निवेश की गई राशि, उससे मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम तीनों पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है। पुरानी टैक्स व्यवस्था में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है। हालांकि, नई टैक्स व्यवस्था चुनने वाले लोगों को सेक्शन 80C के तहत यह छूट नहीं मिलती है। हर महीने 1,000 रुपए जमा करने पर मिलेगा 3.18 लाख का फंड PPF में छोटी-छोटी रकम जमा करके भी लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, 7.1% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 15 साल तक नियमित निवेश करने पर अच्छी रकम जुटाई जा सकती है। ध्यान रखें कि ये अनुमानित रकम हैं और वास्तविक रिटर्न भविष्य में लागू होने वाली ब्याज दरों और निवेश के समय पर निर्भर करेगा। बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खुलवाकर आप उसके भविष्य की पढ़ाई और दूसरी जरूरतों के लिए लंबी अवधि में सुरक्षित बचत कर सकते हैं।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.