आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलRajiv Gandhi Security: राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा◆BREAKINGदेश-हरपलPunjab Politics: अकाली दल से फिर जुड़ी BJP की दोस्ती, 2027 चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, कांग्रेस ने लॉन्च किया वोट रक्षक एप◆BREAKINGदेश-हरपलUP Assembly Election 2027: SP-Congress में Seat Sharing पर पेंच, 26 सीटों के Offer से बढ़ी चर्चा◆BREAKINGएंटरटेनमेंटSaif Ali Khan और Shahid Kapoor की मुलाकात वायरल, Kareena Kapoor का कनेक्शन बना चर्चा की वजह◆BREAKINGदेश-हरपलUpendra Kushwaha को बड़ा झटका! RLM के 3 विधायकों ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष को दिया आवेदन◆BREAKINGदेश-हरपलSonia Gandhi Legal Notice: सावरकर के परपोते ने भेजा नोटिस, किताब में टिप्पणी पर मांगी माफी◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Iran Singer बिना Hijab गाना गाने पर Parastoo Ahmadi को 74 कोड़े, 2 साल का Travel Ban◆BREAKINGदेश-हरपलRajiv Gandhi Security: राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा◆BREAKINGदेश-हरपलPunjab Politics: अकाली दल से फिर जुड़ी BJP की दोस्ती, 2027 चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, कांग्रेस ने लॉन्च किया वोट रक्षक एप◆BREAKINGदेश-हरपलUP Assembly Election 2027: SP-Congress में Seat Sharing पर पेंच, 26 सीटों के Offer से बढ़ी चर्चा◆BREAKINGएंटरटेनमेंटSaif Ali Khan और Shahid Kapoor की मुलाकात वायरल, Kareena Kapoor का कनेक्शन बना चर्चा की वजह◆BREAKINGदेश-हरपलUpendra Kushwaha को बड़ा झटका! RLM के 3 विधायकों ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष को दिया आवेदन◆BREAKINGदेश-हरपलSonia Gandhi Legal Notice: सावरकर के परपोते ने भेजा नोटिस, किताब में टिप्पणी पर मांगी माफी◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Iran Singer बिना Hijab गाना गाने पर Parastoo Ahmadi को 74 कोड़े, 2 साल का Travel Ban◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

इंदौर में कर्ज से परेशान इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान, पिता को फोन कर बुलाया था; सुबह कमरे में मिला बेसुध

Table of Content

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में कर्ज के बोझ और मानसिक तनाव से परेशान 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिजन उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से पहले युवक ने अपने पिता को फोन कर शाजापुर से इंदौर बुलाया था। उसने भाइयों से कहा था कि पिता के आने पर वह अपने कर्ज से जुड़ी पूरी बात बताएगा।

वंदना नगर में किराए के मकान में रहता था युवक

तिलक नगर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हर्ष (24), पुत्र संतोष चौधरी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से शाजापुर का रहने वाला था और फिलहाल इंदौर के वंदना नगर में अपने छोटे भाई और चचेरे भाई पार्थ के साथ किराए के मकान में रहता था।

हर्ष इंदौर में इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर रहा था। इसके साथ ही वह इसी क्षेत्र में काम भी करता था।

करीब 3 लाख रुपए का हो गया था कर्ज

हर्ष के चचेरे भाई पार्थ ने बताया कि उस पर पिछले कुछ समय में करीब 3 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। इस वजह से वह काफी मानसिक तनाव में रहने लगा था। हालांकि, उसने परिवार को यह नहीं बताया था कि उसने कर्ज किससे लिया है।

रविवार रात हर्ष ने अपने पिता संतोष चौधरी को फोन किया और जरूरी बात करने के लिए सोमवार सुबह शाजापुर से इंदौर आने को कहा। इसके बाद उसने छोटे भाई और पार्थ को भी अपने कर्ज और परेशानी के बारे में बताया। हर्ष ने कहा था कि पिता के आने पर वह उन्हें पूरी सच्चाई बता देगा।

सुबह कमरे में अचेत मिला हर्ष

रात में बातचीत के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। सोमवार सुबह जब भाई उठे तो हर्ष कमरे में बेसुध हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में जहर खाने से मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिता करते हैं खेती, छोटा भाई कर रहा कोचिंग

परिजनों के मुताबिक, हर्ष के पिता संतोष चौधरी शाजापुर में खेती-किसानी करते हैं। उसका छोटा भाई इंदौर में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वहीं, चचेरा भाई पार्थ पढ़ाई के साथ एक निजी कंपनी में नौकरी भी करता है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Rajiv Gandhi

Rajiv Gandhi Security: राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के 35 साल पुराने घटनाक्रम को लेकर एक बार फिर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उनके पिता राजीव गांधी की सुरक्षा हटाना महज एक प्रशासनिक फैसला नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक खास मंशा थी। राहुल ने कहा कि राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी और उनके खिलाफ ऐसा माहौल तैयार किया गया, जिससे उनकी जान को खतरा पैदा हुआ। यह बात राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हुई बातचीत में कही। इस बातचीत में सोनिया गांधी ने भी पहली बार इतने स्पष्ट शब्दों में राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर अपनी पुरानी चिंताएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि बिहार के एक राजनीतिक दौरे के बाद उन्हें लगने लगा था कि राजीव गांधी की सुरक्षा के लिए कुछ बड़ा कदम उठाना जरूरी है। 24 नवंबर 2026 को राहुल गांधी ने इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। यह चर्चा सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ से जुड़ी थी। वीडियो सामने आने के बाद राजीव गांधी की सुरक्षा हटाने का पुराना मामला फिर से राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। राहुल गांधी बोले- पिता की Security हटाने के पीछे थी मंशा Rahul Gandhi ने वीडियो साझा करते हुए अपनी मां की किताब का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किताब 500 से ज्यादा पन्नों की है, लेकिन इसके बावजूद कई ऐसी बातें हैं, जिन्हें सोनिया गांधी ने इसमें शामिल नहीं किया है। राहुल ने लिखा कि उन्होंने और प्रियंका गांधी ने अपनी मां के साथ बैठकर पुरानी यादों पर बातचीत की। इस दौरान परिवार के जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से सामने आए, जिनमें खुशी, हंसी के साथ-साथ गहरा दर्द भी शामिल था। Rahul Gandhi ने अपने पोस्ट में कहा कि राजीव गांधी की सुरक्षा वापस लेने के फैसले के पीछे एक मंशा थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता के खिलाफ ऐसा माहौल तैयार किया गया था, जिसमें उनकी हत्या हो सके। सोनिया गांधी ने बताया बिहार दौरे का डरावना किस्सा बातचीत के दौरान सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के राजनीतिक जीवन के उस दौर को याद किया, जब वह प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद विपक्ष के नेता थे। सोनिया ने बताया कि राजीव गांधी कई बार चुनाव प्रचार के लिए खुले जीप में यात्रा करते थे। इस दौरान उन्हें विरोध प्रदर्शन और पत्थरबाजी का सामना करना पड़ता था। खासकर विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोनिया काफी परेशान रहती थीं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले लोग राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर उतने गंभीर नहीं थे, जितनी जरूरत थी। लगातार मिल रही धमकियों और विरोध प्रदर्शनों ने उनकी चिंता बढ़ा दी थी। राहुल ने मां से कहा था- पापा की सुरक्षा नहीं बढ़ाई तो अंतिम संस्कार के लिए लौटना पड़ेगा सोनिया गांधी ने बातचीत में बिहार दौरे से जुड़ा एक भावुक किस्सा भी सुनाया। उस समय राहुल गांधी भी अपने पिता के साथ यात्रा पर गए थे। उन्होंने वहां विरोध प्रदर्शन और पत्थरबाजी की घटनाएं देखी थीं। सोनिया के मुताबिक, राहुल जब दौरे से वापस लौटे तो उन्होंने अपनी मां से कहा था कि अगर पिता की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया तो उन्हें जल्द ही अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए वापस आना पड़ सकता है। एक बेटे की यह बात सुनकर सोनिया गांधी की चिंता और बढ़ गई थी। उन्होंने बताया कि बिहार का दौरा उनके लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ, हालांकि वह इससे पहले भी राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा चुकी थीं। सोनिया गांधी का आरोप- सुरक्षा हटाना कोई सामान्य फैसला नहीं था इस बातचीत का सबसे अहम हिस्सा तब आया, जब सोनिया गांधी ने राजीव गांधी की सुरक्षा हटाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी की सुरक्षा केवल किसी प्रशासनिक गलती या संयोग के कारण नहीं हटाई गई थी। सोनिया के अनुसार, सुरक्षा हटाने के पीछे उन्हें नुकसान पहुंचाने की मंशा थी। राहुल गांधी ने भी इस आरोप को दोहराते हुए कहा कि उनके पिता की सुरक्षा वापस लेने के पीछे एक इरादा था। उनके मुताबिक, राजीव गांधी के खिलाफ माहौल तैयार किया गया था। हालांकि, यह गांधी परिवार की ओर से लगाया गया गंभीर आरोप है। इस बातचीत में इसके समर्थन में कोई नया स्वतंत्र दस्तावेजी प्रमाण पेश नहीं किया गया है। 1989 में VP Singh सरकार ने हटाई थी Rajiv Gandhi की SPG Security राजीव गांधी की सुरक्षा का मामला साल 1989 के राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ा है। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1985 में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी SPG का गठन किया गया था। इसके बाद 1988 में संसद ने SPG एक्ट पारित किया। 1989 में लोकसभा चुनाव के बाद वीपी सिंह के नेतृत्व में नई सरकार बनी। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को मिलने वाली SPG सुरक्षा वापस ले ली गई। उस समय लागू कानून में पूर्व प्रधानमंत्रियों को SPG सुरक्षा देने का प्रावधान नहीं था। इसी कानूनी व्यवस्था के तहत राजीव गांधी की सुरक्षा में बदलाव हुआ था। इसके करीब दो साल बाद 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में चुनाव प्रचार के दौरान बम धमाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। राजीव गांधी की हत्या के बाद SPG कानून में बदलाव किया गया और पूर्व प्रधानमंत्रियों तथा उनके परिवारों को निर्धारित अवधि तक सुरक्षा देने का प्रावधान जोड़ा गया। प्रियंका गांधी ने भी याद किए परिवार के मुश्किल दिन बातचीत में प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उस दौर की यादें साझा कीं, जब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पूरा परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता था। प्रियंका ने बताया कि सोनिया गांधी घर की सुरक्षा व्यवस्था पर खुद नजर रखती थीं। वह घर की चारदीवारी पर लगी कंटीली तारों की जांच करती थीं और यह भी देखती थीं कि सुरक्षा में तैनात गार्ड अपनी ड्यूटी ठीक से कर रहे हैं या नहीं। अगर कोई गार्ड सोता हुआ दिखाई देता था...
Punjab

Punjab Politics: अकाली दल से फिर जुड़ी BJP की दोस्ती, 2027 चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान

Punjab की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। करीब छह साल की दूरी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है। दोनों पार्टियां अब 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। मंगलवार, 24 नवंबर को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया। इस घोषणा के साथ ही Punjab की राजनीति में नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री पद को लेकर हुई, जिस पर अमित शाह ने साफ कर दिया कि गठबंधन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री अकाली दल का होगा। वहीं, 117 विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। अमित शाह ने बताया कौन बनेगा पंजाब का मुख्यमंत्री गठबंधन की घोषणा करते हुए अमित शाह ने कहा कि NDA के सबसे पुराने सहयोगियों में शामिल अकाली दल की एक बार फिर गठबंधन में वापसी हुई है। उन्होंने इस साझेदारी को हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री पद को लेकर शाह ने कहा कि गठबंधन में बड़ा भाई ही मुख्यमंत्री बनता है। उनके इस बयान से स्पष्ट हो गया कि अगर 2027 में गठबंधन की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री पद अकाली दल के पास रहेगा। शाह ने बताया कि बीजेपी और अकाली दल पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा किस अनुपात में होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। BJP को मिल सकती हैं 40 सीटें, 50 सीटों का भी दावा गठबंधन की घोषणा के बाद अब सबसे बड़ा सवाल सीट शेयरिंग का है। पुराने समझौते के तहत अकाली दल 94 और बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी। इस बार बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी करीब 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में पार्टी सूत्रों के हवाले से करीब 50 सीटों की संभावना बताई गई है। हालांकि, ये आंकड़े अभी मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। दोनों दलों ने आधिकारिक सीट शेयरिंग फॉर्मूला घोषित नहीं किया है। 2020 में कृषि कानूनों के कारण टूटा था 24 साल पुराना रिश्ता बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन नया नहीं है। दोनों पार्टियों ने 1996 में साथ आने का फैसला किया था। इसके बाद 1997 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन ने जीत दर्ज की और पंजाब में सरकार बनाई। दोनों दलों ने 2007 और 2012 में भी मिलकर सरकार बनाई थी। इस दौरान प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन सितंबर 2020 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर विवाद बढ़ गया। पंजाब में किसान आंदोलन तेज होने के बीच अकाली दल ने बीजेपी से अपना 24 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया। अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी NDA से बाहर हो गई। हालांकि, केंद्र सरकार ने नवंबर 2021 में तीनों कृषि कानून वापस ले लिए थे, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक दूरी बनी रही। अब छह साल बाद दोनों दलों ने फिर साथ आने का फैसला किया है। 2024 में भी हुई थी गठबंधन की कोशिश 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी बीजेपी और अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन की चर्चाएं तेज हुई थीं। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन सीटों और शर्तों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद हाल के महीनों में गठबंधन की अटकलें फिर तेज होने लगीं। अमित शाह ने अक्टूबर में दिल्ली और 1 नवंबर को चंडीगढ़ में अपने संबोधनों के दौरान 2027 में पंजाब में NDA सरकार बनने की बात कही थी। 2 नवंबर को सुखबीर सिंह बादल से गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि आने वाले दिनों में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। अब 24 नवंबर को दोनों दलों ने आधिकारिक रूप से गठबंधन का ऐलान कर दिया है। सुखबीर बादल बोले- यह सिर्फ राजनीतिक नहीं, भावनात्मक गठबंधन अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन की घोषणा पर खुशी जताई। उन्होंने इसे सिर्फ राजनीतिक समझौता नहीं, बल्कि पंजाब के हितों से जुड़ा भावनात्मक गठबंधन बताया। सुखबीर बादल ने कहा कि इस गठबंधन की नींव उनके पिता प्रकाश सिंह बादल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य के हितों की अनदेखी हो रही है। बादल ने दावा किया कि यह गठबंधन पंजाब को नई दिशा देने के लिए काम करेगा। पंजाब को Drug-Free बनाने का अमित शाह ने रखा लक्ष्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने पंजाब में नशे की समस्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दिसंबर 2029 तक पंजाब को ड्रग्स मुक्त बनाने का लक्ष्य दोहराया। शाह ने राज्य में कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब को इस समस्या से बाहर निकालना जरूरी है। नशे की समस्या पंजाब की राजनीति में लंबे समय से बड़ा मुद्दा रही है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा दोनों दलों के साझा चुनावी एजेंडे का हिस्सा बन सकता है। 2022 में AAP ने बनाई थी सरकार, BJP-SAD को मिली थीं सिर्फ 5 सीटें 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी और अकाली दल अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरे थे। उस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, शिरोमणि अकाली दल को 3 और बीजेपी को केवल 2 सीटें मिली थीं। अब दोनों पुराने सहयोगी एक बार फिर साथ आ रहे हैं। ऐसे में 2027 के चुनाव में उनका संयुक्त चुनावी अभियान, उम्मीदवारों का चयन और सीटों का बंटवारा चर्चा का विषय रहेगा। 2027 Punjab Election में क्या होंगे नए राजनीतिक समीकरण? छह साल बाद बीजेपी और अकाली दल की वापसी ने पंजाब विधानसभा चुनाव की राजनीति में एक नया गठबंधन जोड़ दिया है। अब दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के...

बिलासपुर में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, कांग्रेस ने लॉन्च किया वोट रक्षक एप

बिलासपुर में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने और सूची में गड़बड़ियों की पहचान करने के लिए दोनों दल बूथ स्तर पर अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस ने इसके लिए वोट रक्षक अभियान शुरू करते हुए वोट रक्षक एप लॉन्च किया है। वहीं, भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र के 143 बूथों पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क करने और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने लॉन्च किया वोट रक्षक एप जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की बैठक में जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने वोट रक्षक एप लॉन्च किया। उन्होंने ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अपने मोबाइल में एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एप के जरिए मतदाता सूची में दर्ज नामों की जांच की जाएगी। किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने या सूची में गड़बड़ी मिलने पर समय रहते जानकारी जुटाकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ब्लॉक, मंडल, पंचायत और बूथ अध्यक्षों को मतदाता सूची वितरित करने के निर्देश भी दिए गए। प्रत्येक बूथ पर एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को www.iamvoterachak.in पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए कहा गया है। अटल श्रीवास्तव बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का अभियान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी मतदाता सूची जरूरी है। वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर एकजुट होकर मतदाता सूची की निगरानी करने की अपील की। बैठक में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और पूर्व विधायक सियाराम कौशिक भी मौजूद रहे। भाजपा ने 143 बूथों पर बैठक कर बनाई रणनीति दूसरी ओर, विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम, दक्षिण और मध्य मंडल के 143 बूथों की संगठनात्मक बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संपर्क करने और मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, उनके नाम जुड़वाने के लिए कार्यकर्ता जरूरी पहल करें। संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आम नागरिकों से लगातार संपर्क पर निर्भर करती है। अमर अग्रवाल बोले- हर महीने होगी संगठन की बैठक विधायक अमर अग्रवाल ने प्रत्येक बूथ पर संगठन के निर्धारित छह प्रमुख कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हर महीने 15 से 20 तारीख के बीच मंडल पदाधिकारियों की बैठक होगी। वहीं, प्रत्येक महीने के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ सचिव, बीएलए-2 और मन की बात प्रमुख की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। उन्होंने हर महीने के अंतिम रविवार को बूथ समिति और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने के निर्देश दिए। इसके बाद बैठक आयोजित कर कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी सरल पोर्टल पर अपलोड करने को भी कहा।
Congress

UP Assembly Election 2027: SP-Congress में Seat Sharing पर पेंच, 26 सीटों के Offer से बढ़ी चर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन सीटों के बंटवारे ने राजनीतिक चर्चा बढ़ा दी है। Congress ने पहले 181 सीटों पर अपनी दावेदारी जताई थी, लेकिन अब करीब 130-131 सीटों की सूची सपा को सौंपी है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने जवाब में कांग्रेस के सामने 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव रखा है। दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर बड़ा अंतर जरूर दिखाई दे रहा है, लेकिन बातचीत का सिलसिला जारी है। इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी स्पष्ट किया है। उनका जोर इस बात पर है कि गठबंधन में सीटें केवल मांग के आधार पर नहीं, बल्कि उम्मीदवार की जीतने की क्षमता देखकर तय होनी चाहिए। Congress की 130 सीटों की मांग, पहले 181 पर था दावा उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच बातचीत शुरू होने से पहले ही दावेदारी को लेकर चर्चा चल रही थी। कांग्रेस ने शुरुआत में करीब 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि, बातचीत आगे बढ़ने के साथ पार्टी ने अपनी मांग में बदलाव किया और करीब 130 सीटों की सूची सपा को सौंप दी। Congress की दावेदारी के पीछे 2024 लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन भी एक बड़ा आधार है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 6 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस चाहती है कि उसे उन क्षेत्रों की विधानसभा सीटों पर प्राथमिकता मिले, जहां लोकसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन अच्छा रहा था। रिपोर्टों के मुताबिक, कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली की सभी विधानसभा सीटों पर भी अपनी दावेदारी जताई है। इसके अलावा पार्टी प्रदेश के लगभग हर जिले में अपनी मौजूदगी बनाए रखना चाहती है। हालांकि, सैफई और मैनपुरी जैसे सपा के मजबूत क्षेत्रों को लेकर कांग्रेस ने लचीलापन दिखाया है। SP का जवाब: कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव Congress की 130 सीटों की मांग के बीच समाजवादी पार्टी ने अपने स्तर पर 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव तैयार किया है। इस सूची में कांग्रेस की जीती हुई सीटों के साथ वे सीटें भी शामिल हैं, जहां पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी। सपा के प्रस्ताव में शामिल 26 सीटों का विवरण इस प्रकार है: कांग्रेस की जीती हुई 2 सीटें: 2022 में दूसरे स्थान पर रही 4 सीटें: अन्य 20 सीटें: इस तरह सपा ने कांग्रेस के सामने कुल 26 सीटों का शुरुआती प्रस्ताव रखा है। हालांकि, यह अंतिम समझौता नहीं है। दोनों दलों के बीच बातचीत के बाद इस सूची में बदलाव संभव है। Ram Gopal Yadav का Winning Formula क्या है? सीट बंटवारे के बीच रामगोपाल यादव का रुख काफी स्पष्ट है। समाजवादी पार्टी चाहती है कि कांग्रेस जिन सीटों पर दावा कर रही है, वहां अपनी जीत की संभावना का ठोस आधार बताए। सपा की ओर से संभावित उम्मीदवारों की जानकारी, स्थानीय संगठन की स्थिति और विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक समीकरणों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा केवल इस आधार पर नहीं होना चाहिए कि किस दल ने कितनी सीटें मांगी हैं। असली सवाल यह है कि संबंधित सीट पर गठबंधन का कौन-सा उम्मीदवार जीतने की बेहतर स्थिति में है। यही वजह है कि सपा कांग्रेस से उसकी मांगी गई सीटों पर उम्मीदवारों और चुनावी संभावनाओं का पूरा ब्योरा चाहती है। यानी सीटों की संख्या से ज्यादा महत्व Winning Formula को दिया जा रहा है। 23 नवंबर की Meeting में क्या हुआ? सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच पहली औपचारिक बैठक 23 नवंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई। बैठक में दोनों पार्टियों के चार-चार प्रतिनिधि शामिल हुए। समाजवादी पार्टी की तरफ से रामगोपाल यादव, राजीव राय, इकरा चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बातचीत में हिस्सा लिया। यह बैठक करीब 15 से 20 मिनट तक चली। बैठक के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बातें सुनी हैं और बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई है। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने भी चर्चा को सकारात्मक बताया। दोनों पक्षों ने भरोसा जताया कि बातचीत के जरिए सीट बंटवारे का रास्ता निकाल लिया जाएगा। 24 नवंबर की बातचीत में क्या है नया Update? 23 नवंबर की बैठक के बाद 24 नवंबर को बातचीत का अगला दौर प्रस्तावित है। अब चर्चा केवल सीटों की कुल संख्या तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से दावेदारी और उम्मीदवारों की क्षमता पर भी विचार किया जाएगा। इस बीच सपा ने अपनी बातचीत वाली टीम में फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद को भी शामिल किया है। इससे सीट बंटवारे की चर्चा में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों से जुड़े सामाजिक समीकरणों को भी जगह मिलने की संभावना है। दोनों पार्टियों के नेताओं की कोशिश है कि गठबंधन को लेकर जल्द सहमति बनाई जाए। हालांकि, अंतिम सीटों की संख्या और उम्मीदवारों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 2022 और 2024 के Election Results भी बनेंगे आधार कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे में पिछले चुनावों का प्रदर्शन अहम भूमिका निभा सकता है। 2022 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 399 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी को केवल 2 सीटों पर जीत मिली। वहीं समाजवादी पार्टी ने 111 सीटें हासिल की थीं। 2017 विधानसभा चुनाव: सपा और कांग्रेस ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में समाजवादी पार्टी को 54 और कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं। 2024 लोकसभा चुनाव: INDIA गठबंधन के तहत कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा और 6 सीटें जीतीं। समाजवादी पार्टी ने 37 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। इन आंकड़ों से साफ है कि दोनों पार्टियां सीटों की दावेदारी के लिए अलग-अलग चुनावी नतीजों को आधार बना रही हैं। कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के प्रदर्शन पर जोर दे रही है, जबकि सपा विधानसभा चुनाव...
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan और Shahid Kapoor की मुलाकात वायरल, Kareena Kapoor का कनेक्शन बना चर्चा की वजह

बॉलीवुड में रिश्तों की कहानियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन कभी-कभी सितारों की एक छोटी-सी मुलाकात भी लोगों का दिल जीत लेती है। ऐसा ही कुछ इस बार देखने को मिला, जब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक-दूसरे से मिले। दोनों ने न सिर्फ गर्मजोशी से बातचीत की, बल्कि गले लगकर एक-दूसरे का अभिवादन भी किया। अब इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खास बात यह है कि सैफ अली खान करीना कपूर खान के पति हैं, जबकि शाहिद कपूर कभी करीना के साथ रिलेशनशिप में थे। यही वजह है कि दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई। फैंस इस मुलाकात को बॉलीवुड की सबसे दिलचस्प और सहज बॉन्डिंग में से एक बता रहे हैं। Shahid Kapoor और Saif Ali Khan ने लगाया गले वायरल वीडियो में शाहिद कपूर नीले रंग की स्लीवलेस टी-शर्ट, मैचिंग ट्राउजर और सनग्लासेस में नजर आ रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान सफेद शर्ट और हल्के रंग की जींस में दिखाई देते हैं। दोनों की मुलाकात के दौरान सैफ शाहिद के पास आते हैं। पहले दोनों मुस्कुराकर एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं और फिर गले मिलते हैं। कुछ देर बातचीत करने के बाद जब दोनों अलग होते हैं, तब भी एक बार फिर गले लगकर विदा लेते हैं। उनकी यह सहज मुलाकात देखकर ऐसा नहीं लगता कि उनके बीच किसी तरह की असहजता है। यही अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। Kareena Kapoor से जुड़ा है दोनों का पुराना कनेक्शन दरअसल, शाहिद कपूर और करीना कपूर एक समय बॉलीवुड के चर्चित कपल थे। दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिल्म ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान साल 2007 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद करीना की जिंदगी में सैफ अली खान आए। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली। आज दोनों दो बेटों तैमूर और जेह के माता-पिता हैं। दूसरी तरफ शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत के साथ शादी की। दोनों की शादीशुदा जिंदगी भी अच्छी चल रही है और उनके दो बच्चे मीशा और जैन हैं। पहले Kareena और Mira की मुलाकात ने बटोरी थीं सुर्खियां सैफ और शाहिद की मुलाकात से पहले करीना कपूर और मीरा राजपूत की मुलाकात भी चर्चा में रही थी। मीरा, करीना के टॉक शो ‘What Women Want’ में शामिल हुई थीं। इस दौरान दोनों ने खुलकर बातचीत की और साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। करीना और शाहिद को भी अलग-अलग सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक-दूसरे से सामान्य और दोस्ताना तरीके से मिलते देखा गया है। अब सैफ और शाहिद का यह वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पुराने रिश्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म Rangoon में साथ नजर आए थे Saif और Shahid कम ही लोग जानते हैं कि सैफ अली खान और शाहिद कपूर एक फिल्म में साथ काम भी कर चुके हैं। दोनों साल 2017 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ में नजर आए थे। इस फिल्म में कंगना रनौत ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाहिद ने नवाब मलिक और सैफ ने रुस्तम बिलिमोरिया का किरदार निभाया था। पर्दे पर दोनों की अलग-अलग तरह की भूमिकाओं के बावजूद ऑफस्क्रीन उनकी मुलाकात अब एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रही है। Social Media पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन सैफ और शाहिद का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहा है, तो कोई इसे बॉलीवुड का सबसे कूल मोमेंट बता रहा है। कई यूजर्स ने दोनों को ‘OG Cool Boys’ कहा है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि जिंदगी में आगे बढ़ना और पुराने रिश्तों को लेकर किसी तरह की कड़वाहट न रखना ही असली मैच्योरिटी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.