बॉलीवुड में रिश्तों की कहानियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन कभी-कभी सितारों की एक छोटी-सी मुलाकात भी लोगों का दिल जीत लेती है। ऐसा ही कुछ इस बार देखने को मिला, जब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक-दूसरे से मिले। दोनों ने न सिर्फ गर्मजोशी से बातचीत की, बल्कि गले लगकर एक-दूसरे का अभिवादन भी किया। अब इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो की खास बात यह है कि सैफ अली खान करीना कपूर खान के पति हैं, जबकि शाहिद कपूर कभी करीना के साथ रिलेशनशिप में थे। यही वजह है कि दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई। फैंस इस मुलाकात को बॉलीवुड की सबसे दिलचस्प और सहज बॉन्डिंग में से एक बता रहे हैं।
Shahid Kapoor और Saif Ali Khan ने लगाया गले
वायरल वीडियो में शाहिद कपूर नीले रंग की स्लीवलेस टी-शर्ट, मैचिंग ट्राउजर और सनग्लासेस में नजर आ रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान सफेद शर्ट और हल्के रंग की जींस में दिखाई देते हैं।
दोनों की मुलाकात के दौरान सैफ शाहिद के पास आते हैं। पहले दोनों मुस्कुराकर एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं और फिर गले मिलते हैं। कुछ देर बातचीत करने के बाद जब दोनों अलग होते हैं, तब भी एक बार फिर गले लगकर विदा लेते हैं।
उनकी यह सहज मुलाकात देखकर ऐसा नहीं लगता कि उनके बीच किसी तरह की असहजता है। यही अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।
Kareena Kapoor से जुड़ा है दोनों का पुराना कनेक्शन
दरअसल, शाहिद कपूर और करीना कपूर एक समय बॉलीवुड के चर्चित कपल थे। दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिल्म ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान साल 2007 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
इसके बाद करीना की जिंदगी में सैफ अली खान आए। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली। आज दोनों दो बेटों तैमूर और जेह के माता-पिता हैं।
दूसरी तरफ शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत के साथ शादी की। दोनों की शादीशुदा जिंदगी भी अच्छी चल रही है और उनके दो बच्चे मीशा और जैन हैं।
पहले Kareena और Mira की मुलाकात ने बटोरी थीं सुर्खियां
सैफ और शाहिद की मुलाकात से पहले करीना कपूर और मीरा राजपूत की मुलाकात भी चर्चा में रही थी। मीरा, करीना के टॉक शो ‘What Women Want’ में शामिल हुई थीं। इस दौरान दोनों ने खुलकर बातचीत की और साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं।
करीना और शाहिद को भी अलग-अलग सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक-दूसरे से सामान्य और दोस्ताना तरीके से मिलते देखा गया है। अब सैफ और शाहिद का यह वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पुराने रिश्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
फिल्म Rangoon में साथ नजर आए थे Saif और Shahid
कम ही लोग जानते हैं कि सैफ अली खान और शाहिद कपूर एक फिल्म में साथ काम भी कर चुके हैं। दोनों साल 2017 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ में नजर आए थे। इस फिल्म में कंगना रनौत ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
फिल्म में शाहिद ने नवाब मलिक और सैफ ने रुस्तम बिलिमोरिया का किरदार निभाया था। पर्दे पर दोनों की अलग-अलग तरह की भूमिकाओं के बावजूद ऑफस्क्रीन उनकी मुलाकात अब एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रही है।
Social Media पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
सैफ और शाहिद का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहा है, तो कोई इसे बॉलीवुड का सबसे कूल मोमेंट बता रहा है।
कई यूजर्स ने दोनों को ‘OG Cool Boys’ कहा है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि जिंदगी में आगे बढ़ना और पुराने रिश्तों को लेकर किसी तरह की कड़वाहट न रखना ही असली मैच्योरिटी है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!




































