NE

News Elementor

आयुर्विज्ञान विवि जबलपुर का दीक्षांत समारोह:डिप्टी सीएम की घोषणा-श्योपुर, सिंगरौली में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

Table of Content

जबलपुर। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए राज्य के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को घोषणा की कि श्योपुर और सिंगरौली जिलों में जल्द ही नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। यह ऐलान उन्होंने जबलपुर में आयोजित मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह के दौरान किया।

इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विश्वविद्यालय का नाम बदलकर “महर्षि सुश्रुत आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय” करने की घोषणा भी की। राज्यपाल ने समारोह में 76 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल भी वितरित किए।

एम्स की मांग भी उठी

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद महापौर जगत बहादुर अन्नू ने जबलपुर को एम्स (AIIMS) की सौगात देने की मांग उपमुख्यमंत्री से की। उन्होंने कहा कि “अगर ऐसा होता है तो जबलपुर के लिए यह बहुत बड़ी सौगात होगी।”

समारोह में मौजूद रहे राज्य के कई प्रमुख चेहरे

यह भव्य कार्यक्रम नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र, घंटाघर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने की, जबकि मंच पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, कुलपति डॉ. अशोक खंडेलवाल और कुलसचिव पुष्पराज बघेल मौजूद रहे।

32 हजार छात्रों को मिलेगी उपाधि, पार्किंग के लिए शटल और ई-रिक्शा की सुविधा

इस दीक्षांत समारोह में 32,000 छात्रों को उपाधियां मान्य की जाएंगी। आगंतुकों की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था क्राइस्ट चर्च स्कूल, तैय्यब अली पेट्रोल पंप के पास की गई है, जहाँ से कार्यक्रम स्थल तक शटल और ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।(https://deshharpal.com/)

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

BJP strategy women reservation

Editorial: ‘Win-Win Politics’ या सोची-समझी रणनीति? महिला आरक्षण बिल पर सियासी शतरंज

संपादकीय निखिल सिद्धभट्टी (प्रधान संपादक ) 17 अप्रैल की दोपहर, जब Narendra Modi ने सोशल मीडिया पर अपील की—“महिलाओं को उनका हक दीजिए”—तो यह सिर्फ एक भावनात्मक संदेश नहीं था, बल्कि एक बड़े राजनीतिक मूव का संकेत भी था। कुछ ही घंटों बाद लोकसभा में जो हुआ, उसने साफ कर दिया कि यह सिर्फ विधायी प्रक्रिया नहीं, बल्कि सियासी रणनीति का हाई-वोल्टेज खेल था। सरकार का बिल पास नहीं हुआ—लेकिन क्या वाकई यह हार थी? या फिर यह एक ऐसी चाल थी जिसमें दोनों रास्तों पर फायदा ही फायदा था? सरकार की चाल: हार में भी जीत का रास्ता Bharatiya Janata Party और NDA के पास जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं था—यह बात किसी से छुपी नहीं थी। फिर भी बिल लाया गया, जोर-शोर से अपीलें हुईं, और अंततः वोटिंग में यह गिर गया। यहीं से “Win-Win Strategy” की शुरुआत होती है: यानी परिणाम चाहे जो भी हो, नैरेटिव सरकार के पक्ष में सेट था। विपक्ष की स्थिति: मुद्दा सही, मैसेज कमजोर Indian National Congress समेत विपक्ष ने बिल का विरोध पूरी रणनीति के साथ किया—परिसीमन, जनगणना और OBC प्रतिनिधित्व जैसे गंभीर मुद्दे उठाए।Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने साफ कहा कि यह “महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक पुनर्संरचना” है। लेकिन समस्या यहां थी: राजनीति में अक्सर भावनाएं, लॉजिक पर भारी पड़ती हैं। यही वह जगह है जहां विपक्ष, खासकर कांग्रेस, नैरेटिव की लड़ाई में पीछे दिखी। क्या विपक्ष ‘जाल’ में फंस गया? सरकार की रणनीति को देखें तो यह साफ लगता है कि: अगर विपक्ष समर्थन करता → सरकार को सीधा क्रेडिटअगर विरोध करता → “महिला विरोधी” टैग यानी यह एक क्लासिक राजनीतिक ट्रैप था—और विपक्ष इसमें उलझता नजर आया। अब सवाल उठता हैं कि इसका राजनीतिक असरआगे क्या होगा ? तो इस पूरे घटनाक्रम के तीन बड़े असर हो सकते हैं: यह पूरा मामला सिर्फ एक विधेयक के पास या फेल होने का नहीं था। यह उस धारणा (Perception) की लड़ाई थी, जिसमें Narendra Modi की सरकार एक कदम आगे नजर आई। राजनीति में कई बार असली जीत संसद के भीतर नहीं, बल्कि जनता के दिमाग में होती है।और इस बार—बिल गिरने के बावजूद—सरकार ने वही हासिल करने की कोशिश की है।
Lok Sabha सीटें बढ़ाने वाला बिल गिरा, मोदी सरकार को पहली बड़ी संसदीय हार

Lok Sabha सीटें बढ़ाने वाला बिल गिरा, मोदी सरकार को पहली बड़ी संसदीय हार

Lok Sabha सीटों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा अहम बिल संसद में पास नहीं हो सका। इस बिल को पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी, लेकिन सरकार को केवल 298 वोट ही मिल पाए। यानी यह बिल 54 वोटों से गिर गया। यह पहली बार है जब मोदी सरकार किसी बड़े बिल को संसद में पास कराने में नाकाम रही है। सरकार को उम्मीद थी कि उसे पर्याप्त समर्थन मिलेगा, लेकिन विपक्ष के कड़े विरोध और कुछ सहयोगी दलों के रुख के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इस बिल का मकसद देश में बढ़ती जनसंख्या के हिसाब से लोकसभा सीटों का पुनर्गठन करना था, ताकि प्रतिनिधित्व बेहतर हो सके। लेकिन विपक्ष ने इस पर कई सवाल उठाए और इसे लेकर बहस भी काफी तीखी रही। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस घटना से आने वाले समय में संसद के अंदर सरकार के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं। वहीं, विपक्ष इसे अपनी बड़ी जीत के तौर पर देख रहा है। इस फैसले का असर सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनता के प्रतिनिधित्व से भी जुड़ा है। ऐसे में अब लोगों की नजरें इस पर टिकी हैं कि सरकार आगे क्या कदम उठाती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Donald Trump की सख्त चेतावनी: IRAN से यूरेनियम हर हाल में लेंगे, समझौता न हुआ तो फिर होगी बमबारी

Donald Trump की सख्त चेतावनी: IRAN से यूरेनियम हर हाल में लेंगे, समझौता न हुआ तो फिर होगी बमबारी

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran को लेकर बड़ा और सख्त बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि किसी भी हाल में ईरान से यूरेनियम लिया जाएगा। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर बुधवार तक दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं होता है, तो मौजूदा सीजफायर खत्म हो सकता है। ऐसे में हालात फिर से बिगड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नाकेबंदी जारी रहती है, तो अमेरिका दोबारा बमबारी करने से पीछे नहीं हटेगा। उनके इस बयान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर सिर्फ इन दोनों देशों पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। आम लोगों के मन में भी यह डर है कि कहीं हालात युद्ध की ओर न बढ़ जाएं। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या बुधवार तक कोई समझौता होता है या फिर तनाव और गहरा जाता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Parliament News: ‘प्रियंका गांधी से सीखिए…’ Amit Shah की राहुल गांधी को नसीहत, सदन में बर्ताव पर टिप्पणी

Parliament News: ‘प्रियंका गांधी से सीखिए…’ Amit Shah की राहुल गांधी को नसीहत, सदन में बर्ताव पर टिप्पणी

संसद की कार्यवाही के दौरान एक बार फिर सियासी माहौल गरम हो गया। गृह मंत्री Amit Shah ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के बर्ताव पर टिप्पणी करते हुए उन्हें नसीहत दी। अमित शाह ने क्या कहा? अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी पार्टी की नेता Priyanka Gandhi से सीखना चाहिए कि संसद में कैसे व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना सभी सांसदों की जिम्मेदारी है। बढ़ा सियासी टकराव इस बयान के बाद संसद में माहौल और ज्यादा गर्म हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कांग्रेस नेताओं ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और सरकार पर सवाल उठाए। सदन की गरिमा पर जोर अमित शाह ने अपने बयान में कहा कि संसद लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है और यहां हर सदस्य को नियमों और मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। क्या है आगे का असर? इस बयान के बाद राजनीतिक बहस और तेज हो सकती है। आने वाले दिनों में संसद में इस मुद्दे पर और चर्चा देखने को मिल सकती है।
TCS Case: ‘अशोक खरात का केस दबाने के लिए मेरी बेटी को फंसाया’, फरार निदा के पिता का बड़ा दावा

TCS Case: ‘अशोक खरात का केस दबाने के लिए मेरी बेटी को फंसाया’, फरार निदा के पिता का बड़ा दावा

Tata Consultancy Services (TCS) से जुड़े चर्चित मामले में नया मोड़ सामने आया है। फरार चल रही आरोपी निदा के पिता ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनकी बेटी को जानबूझकर फंसाया गया है। पिता का आरोप क्या है? निदा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को Ashok Kharat के मामले को दबाने के लिए बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि असली मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए उनकी बेटी को आरोपी बनाया गया है। मामले में बढ़ा विवाद इस बयान के बाद यह मामला और ज्यादा विवादों में आ गया है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या जांच सही दिशा में हो रही है या किसी को बचाने की कोशिश की जा रही है। जांच एजेंसियों की कार्रवाई फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है और कई एंगल से केस को देखा जा रहा है। सच क्या है, अभी साफ नहीं इस पूरे मामले में अभी सच्चाई पूरी तरह सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों के दावों के बीच जांच का इंतजार किया जा रहा है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.