India की सख्त प्रतिक्रिया और कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor के नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की पहल के बाद Colombia ने पाकिस्तान के समर्थन में दिया गया अपना बयान वापस ले लिया है। यह बयान India द्वारा किए गए Operation Sindoor के बाद आया था, जिसमें भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के Pahalgam में आतंकी हमले के जवाब में कार्रवाई की थी।
क्यों नाराज़ हुआ India?
भारत ने कोलंबिया के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई क्योंकि उसमें Pahalgam आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों और नागरिकों का कोई ज़िक्र नहीं किया गया था। इसके बजाय, कोलंबिया ने पाकिस्तान में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई, जो भारत के लिए अस्वीकार्य था।
Shashi Tharoor ने क्या कहा?
शशि थरूर ने कहा,
“भारत ने अपने आत्मरक्षा (Right to Self-Defence) के अधिकार का प्रयोग किया है। हमें इस बात से निराशा हुई कि कोलंबिया ने सिर्फ पाकिस्तान की स्थिति पर सहानुभूति जताई और भारत के पक्ष को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया।”
Colombia ने बदला रुख
Shashi Tharoor के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया के विदेश मंत्रालय से मिलकर भारत की चिंताओं से अवगत कराया। इसके बाद कोलंबिया ने अपना पुराना बयान वापस लिया और जल्द ही भारत के समर्थन में एक नया आधिकारिक बयान (Official Statement) जारी करने की बात कही है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
