भारत में एक बार फिर COVID19 का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। 5 जून 2025 को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में 564 नए कोरोना केस सामने आए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है। इससे एक्टिव मामलों की संख्या 4,866 तक पहुंच गई है।
Corona Hotspot States in India
देश में COVID19 के सबसे ज़्यादा केस केरल से रिपोर्ट किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे राज्यों में भी मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा रही हैं।
Omicron Subvariants बढ़ा रहे चिंता
इस बार COVID19 के मामलों में उछाल की वजह Omicron के सब-वेरिएंट्स को माना जा रहा है। इनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 जैसे नए वेरिएंट्स शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इन वेरिएंट्स से संक्रमित अधिकतर लोगों में माइल्ड लक्षण देखे जा रहे हैं और इलाज घर पर ही संभव हो रहा है।
जनवरी 2025 से अब तक COVID Updates
जनवरी 2025 से अब तक देश में 51 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। हालांकि ज़्यादातर मौतें पहले से बीमार लोगों में दर्ज की गई हैं। देशभर में कोविड टेस्टिंग, वैक्सीनेशन और ट्रैकिंग सिस्टम को फिर से एक्टिव किया जा रहा है।
Health Ministry की Advisory
स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अगर सांस लेने में परेशानी, तेज़ बुखार, गले में खराश या लगातार खांसी महसूस करे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। इसके अलावा मास्क पहनना, हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियाँ दोबारा अपनाने की सलाह दी गई है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
