आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलरूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका की बड़ी तैयारी, भारत-चीन समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ का प्रस्तावBREAKINGस्पोर्ट्सअक्षर पटेल बोले- ताकत नहीं, सही टाइमिंग ने दिलाई मैच जिताऊ पारी; सीनियर खिलाड़ियों की वापसी से बढ़ा टीम का आत्मविश्वासBREAKINGस्पोर्ट्सगौतम गंभीर ने मेरी बल्लेबाजी पर भरोसा जताया, उसी का मिला फायदा: वॉशिंगटन सुंदरBREAKINGमध्य प्रदेशगुना में शुरू हुआ ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान, पुलिस ने ली नशामुक्ति की शपथBREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में साइबर ठगी का नया तरीका: RTO चालान की APK फाइल डाउनलोड करते ही छात्र के खाते से उड़ गए ₹59 हजारBREAKINGस्पोर्ट्सअक्षर पटेल का ऑलराउंड शो, शुभमन गिल की कप्तानी पारी; भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर पहला वनडे जीताBREAKINGछत्तीसगढ़CAG रिपोर्ट में जल जीवन मिशन की पोल: छत्तीसगढ़ में 33% नल कनेक्शन गैर-कार्यशील, ‘हर घर जल’ लक्ष्य भी अधूराBREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री निभाएंगे ‘छेरा पहरा’ की परंपराBREAKINGदेश-हरपलरूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका की बड़ी तैयारी, भारत-चीन समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ का प्रस्तावBREAKINGस्पोर्ट्सअक्षर पटेल बोले- ताकत नहीं, सही टाइमिंग ने दिलाई मैच जिताऊ पारी; सीनियर खिलाड़ियों की वापसी से बढ़ा टीम का आत्मविश्वासBREAKINGस्पोर्ट्सगौतम गंभीर ने मेरी बल्लेबाजी पर भरोसा जताया, उसी का मिला फायदा: वॉशिंगटन सुंदरBREAKINGमध्य प्रदेशगुना में शुरू हुआ ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान, पुलिस ने ली नशामुक्ति की शपथBREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में साइबर ठगी का नया तरीका: RTO चालान की APK फाइल डाउनलोड करते ही छात्र के खाते से उड़ गए ₹59 हजारBREAKINGस्पोर्ट्सअक्षर पटेल का ऑलराउंड शो, शुभमन गिल की कप्तानी पारी; भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर पहला वनडे जीताBREAKINGछत्तीसगढ़CAG रिपोर्ट में जल जीवन मिशन की पोल: छत्तीसगढ़ में 33% नल कनेक्शन गैर-कार्यशील, ‘हर घर जल’ लक्ष्य भी अधूराBREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री निभाएंगे ‘छेरा पहरा’ की परंपरा

NE

News Elementor

COVID19 Cases India Update भारत में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में 564 नए मामले, 7 मौतें

Table of Content

भारत में एक बार फिर COVID19 का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। 5 जून 2025 को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में 564 नए कोरोना केस सामने आए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है। इससे एक्टिव मामलों की संख्या 4,866 तक पहुंच गई है।

Corona Hotspot States in India

देश में COVID19 के सबसे ज़्यादा केस केरल से रिपोर्ट किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे राज्यों में भी मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा रही हैं।

Omicron Subvariants बढ़ा रहे चिंता

इस बार COVID19 के मामलों में उछाल की वजह Omicron के सब-वेरिएंट्स को माना जा रहा है। इनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 जैसे नए वेरिएंट्स शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इन वेरिएंट्स से संक्रमित अधिकतर लोगों में माइल्ड लक्षण देखे जा रहे हैं और इलाज घर पर ही संभव हो रहा है।

जनवरी 2025 से अब तक COVID Updates

जनवरी 2025 से अब तक देश में 51 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। हालांकि ज़्यादातर मौतें पहले से बीमार लोगों में दर्ज की गई हैं। देशभर में कोविड टेस्टिंग, वैक्सीनेशन और ट्रैकिंग सिस्टम को फिर से एक्टिव किया जा रहा है।

Health Ministry की Advisory

स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अगर सांस लेने में परेशानी, तेज़ बुखार, गले में खराश या लगातार खांसी महसूस करे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। इसके अलावा मास्क पहनना, हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियाँ दोबारा अपनाने की सलाह दी गई है।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Yukta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Donald Trump

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका की बड़ी तैयारी, भारत-चीन समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव

डेस्क | देशहरपल अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी सीनेट में एक नया बिल पेश किया गया है, जिसमें भारत, चीन, हंगरी, स्लोवाकिया और अजरबैजान से आने वाले सामान पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस बिल का उद्देश्य रूस की तेल आय को कम करना और यूक्रेन युद्ध के लिए उसकी आर्थिक क्षमता को कमजोर करना बताया गया है। बिल के तहत केवल टैरिफ ही नहीं, बल्कि रूस के ऊर्जा, वित्तीय और रक्षा क्षेत्र पर भी नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। शुरुआती मसौदे में 500% टैरिफ का सुझाव था, जिसे बाद में घटाकर 100% कर दिया गया। रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर बढ़ेगा दबाव यदि यह बिल कानून बन जाता है, तो अमेरिका पहली बार किसी देश पर सिर्फ इसलिए अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा क्योंकि वह रूस से तेल खरीद रहा है। अमेरिकी सांसदों का मानना है कि इससे रूस की कमाई घटेगी और उस पर युद्ध रोकने का दबाव बढ़ेगा। यूरोपीय देशों को मिलेगी राहत बिल में 15 यूरोपीय देशों को प्रस्तावित 100% टैरिफ से छूट देने का प्रावधान है। अमेरिका का कहना है कि ये देश रूस से 15% से कम प्राकृतिक गैस खरीदते हैं और लगातार अपनी निर्भरता भी कम कर रहे हैं। डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने कहा कि यह बिल यूरोपीय सहयोगियों के खिलाफ नहीं, बल्कि उन देशों के लिए है जो अभी भी रूस के ऊर्जा कारोबार को आर्थिक सहारा दे रहे हैं। दोनों दलों का समर्थन इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों दलों का समर्थन मिला है। अमेरिकी राजनीति में ऐसे विधेयक को बाइपार्टिसन बिल कहा जाता है। हालांकि, इसे कानून बनने के लिए अभी सीनेट और प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) से मंजूरी और फिर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर जरूरी होंगे। ग्राहम की पहल, ट्रम्प का समर्थन यह बिल सबसे पहले रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने अप्रैल 2025 में पेश किया था। 11 जुलाई को ग्राहम के निधन से पहले उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस बिल को आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं। व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने भी कहा कि यह ग्राहम के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसके कानून बनने की अच्छी संभावना है। अमेरिका रूस पर इतना सख्त क्यों? अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

अक्षर पटेल बोले- ताकत नहीं, सही टाइमिंग ने दिलाई मैच जिताऊ पारी; सीनियर खिलाड़ियों की वापसी से बढ़ा टीम का आत्मविश्वास

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपनी शानदार प्रदर्शन का श्रेय ताकत से ज्यादा सही टाइमिंग और धैर्य को दिया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी की, जिससे टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दे सके। अक्षर पटेल ने बताया कि टी-20 सीरीज के दौरान वह गेंद को जरूरत से ज्यादा ताकत से मारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वनडे में उन्होंने अपनी रणनीति बदली और सही समय पर सही शॉट खेलने पर ध्यान दिया। पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी अक्षर ने कहा कि एजबेस्टन की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण थी। नए बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने और परिस्थितियों को समझने के लिए समय देना जरूरी था। उन्होंने कहा कि जब बल्लेबाज सेट हो गया, तब रन बनाना आसान हो गया। ऐसे विकेट पर शुरुआत से बड़े शॉट खेलने के बजाय साझेदारी बनाना ज्यादा जरूरी था। 57 रन और 4 विकेट से बने प्लेयर ऑफ द मैच अक्षर पटेल ने 52 गेंदों में नाबाद 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.5 ओवर में 4 विकेट लिए। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीनियर खिलाड़ियों की वापसी से बढ़ा आत्मविश्वास अक्षर ने कहा कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की टीम में वापसी से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से साथ खेलने की वजह से खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल है। यही समझ और सकारात्मक माहौल टीम को मुश्किल परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है। भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त भारत ने एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45.2 ओवर में 4 विकेट पर 262 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

गौतम गंभीर ने मेरी बल्लेबाजी पर भरोसा जताया, उसी का मिला फायदा: वॉशिंगटन सुंदर

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी सफलता का श्रेय टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को दिया है। नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाए और अक्षर पटेल (57)* के साथ छठे विकेट के लिए 102 रन की अटूट साझेदारी कर भारत को 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई। ‘गौती भाई ने मेरी क्षमता पहचानने में मदद की’ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वॉशिंगटन सुंदर ने कहा कि गौतम गंभीर ने उनकी बल्लेबाजी पर भरोसा जताया और उन्हें अपनी क्षमता को बेहतर तरीके से समझने में मदद की। उन्होंने कहा,“गौती भाई ने मुझे समझाया कि मैं बल्ले से टीम के लिए कितना योगदान दे सकता हूं। उनकी सोच और विश्वास ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया। इसके अलावा आशीष नेहरा ने भी मेरे खेल और खुद को बेहतर तरीके से समझने में काफी मदद की।” हर भूमिका निभाना मेरे लिए चुनौती भी, मौका भी सुंदर ने कहा कि टीम में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाना उन्हें पसंद है। उन्होंने कहा,“हर खिलाड़ी को अलग-अलग भूमिकाएं निभाने का मौका नहीं मिलता। टीम जिस स्थिति में मुझे भेजती है, मैं पूरी कोशिश करता हूं कि अपनी भूमिका निभाकर जीत में योगदान दूं।” ऑलराउंडर टीम की सबसे बड़ी ताकत वॉशिंगटन सुंदर का मानना है कि किसी भी टीम में ज्यादा ऑलराउंडर होना उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग परिस्थितियों और पिचों पर खेलने के लिए ऑलराउंडर टीम को कई विकल्प देते हैं, जिससे टीम का संतुलन मजबूत होता है। शुभमन, अक्षर और गुरनूर की जमकर तारीफ सुंदर ने शुभमन गिल की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वहीं अक्षर पटेल ने सही समय पर बाउंड्री लगाकर मैच भारत की ओर मोड़ दिया। उन्होंने युवा खिलाड़ी गुरनूर की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं और बड़े मौकों पर जिम्मेदारी निभाना जानते हैं। भारत ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 259 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 262 रन बनाते हुए मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। अधिक जानकारी और मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें www.deshharpal.com

गुना में शुरू हुआ ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान, पुलिस ने ली नशामुक्ति की शपथ

गुना में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत बुधवार को पुलिस लाइन से की गई। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशामुक्ति की शपथ ली और इसके बाद शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। एसपी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज बनाने की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। जब पुलिसकर्मी इस संकल्प का पालन करेंगे, तभी समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। एएसपी ने समझाई अभियान की रूपरेखा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशा करता दिखाई दे तो उसे समझाने और सही राह दिखाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करना भी उनकी अहम भूमिका है। पुलिस लाइन से जयस्तंभ चौराहे तक निकली जागरूकता रैली शपथ ग्रहण के बाद पुलिस लाइन से जयस्तंभ चौराहे तक बाइक और पैदल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। ‘हर पुलिसकर्मी बने नशामुक्ति का दूत’ एसपी हितिका वासल ने कहा कि गुना जिले में नशे की समस्या चिंताजनक है और इसका समाधान जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे गांव-गांव और शहर के हर इलाके में जाकर लोगों को जागरूक करें और ‘नशामुक्ति के दूत’ की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आज लिया गया यह संकल्प तभी सफल होगा, जब इसका संदेश समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचे। अधिक जानकारी और मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें www.deshharpal.com

खंडवा में साइबर ठगी का नया तरीका: RTO चालान की APK फाइल डाउनलोड करते ही छात्र के खाते से उड़ गए ₹59 हजार

खंडवा में जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक’ चलाए जाने के बावजूद साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामले में एक बीएससी छात्र को व्हाट्सएप पर RTO चालान के नाम से APK फाइल भेजकर 59 हजार रुपए से अधिक की ठगी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। RTO चालान की फर्जी APK फाइल बनी ठगी का जरिया कोतवाली पुलिस के अनुसार, पीड़ित करण डूडवे खरगोन जिले के भीकनगांव का निवासी है। वह वर्तमान में खंडवा की एक निजी यूनिवर्सिटी से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा है और गणेश तलाई क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। करण ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई की सुबह करीब 11:45 बजे उसके मोबाइल पर बैंक से दो ट्रांजेक्शन के मैसेज आए। पहला ट्रांजेक्शन ₹49,999 और दूसरा ₹8,999 का था। खाते की जांच करने पर पता चला कि उसके अकाउंट से कुल ₹59,466 निकाल लिए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि यह ठगी व्हाट्सएप पर मिले RTO चालान की APK फाइल डाउनलोड करने के बाद हुई। दो यूट्यूबर पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज इधर, पंधाना थाना पुलिस ने दो स्थानीय यूट्यूबरों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गोपाल सावनेर और लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्ष्मण केल्दे पर आरोप है कि उन्होंने मोहनपुर पंचायत के सचिव रामप्रकाश मोरे से 50 हजार रुपए की मांग की। शिकायत में कहा गया है कि दोनों सड़क और नाली से जुड़े मुद्दों पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगी से बचने के लिए रखें ये सावधानियां अधिक जानकारी और ताज़ा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.