आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ की दो बेटियां जूनियर एशिया कप-2026 में दिखाएंगी दम, भारतीय हॉकी टीम में मधु सिदार और गीता यादव का चयनBREAKINGदेश-हरपलसितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान चलाएगी CJP, अभिजीत दीपके बोले- बेरोजगारी और महंगी शिक्षा होंगे मुख्य मुद्देBREAKINGदेश-हरपलमोहन भागवत बोले- Gen-Z और Gen Alpha सबसे ज्यादा देशभक्त, संवाद की कमी से हुए आंदोलनBREAKINGबिज़नेसGold Rate Today: सोना खरीदना हुआ महंगा, 6 दिनों में ₹5,501 की बढ़तBREAKINGबिज़नेसIndian Stock Market में तेजी: Banking और Energy Shares के दम पर Sensex-Nifty में बढ़तBREAKINGस्पोर्ट्सODI World Cup 2027 Update: कई बड़ी Teams की बढ़ी मुश्किलें, बिना Qualification नहीं मिलेगा मौकाBREAKINGदेश-हरपलDoctors vs Government in Maharashtra: CCMP Issue पर बढ़ा विवादBREAKINGदेश-हरपलAtiq Ahmed Son Accident: भाई से मुलाकात के लिए निकले अबान की रास्ते में मौतBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ की दो बेटियां जूनियर एशिया कप-2026 में दिखाएंगी दम, भारतीय हॉकी टीम में मधु सिदार और गीता यादव का चयनBREAKINGदेश-हरपलसितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान चलाएगी CJP, अभिजीत दीपके बोले- बेरोजगारी और महंगी शिक्षा होंगे मुख्य मुद्देBREAKINGदेश-हरपलमोहन भागवत बोले- Gen-Z और Gen Alpha सबसे ज्यादा देशभक्त, संवाद की कमी से हुए आंदोलनBREAKINGबिज़नेसGold Rate Today: सोना खरीदना हुआ महंगा, 6 दिनों में ₹5,501 की बढ़तBREAKINGबिज़नेसIndian Stock Market में तेजी: Banking और Energy Shares के दम पर Sensex-Nifty में बढ़तBREAKINGस्पोर्ट्सODI World Cup 2027 Update: कई बड़ी Teams की बढ़ी मुश्किलें, बिना Qualification नहीं मिलेगा मौकाBREAKINGदेश-हरपलDoctors vs Government in Maharashtra: CCMP Issue पर बढ़ा विवादBREAKINGदेश-हरपलAtiq Ahmed Son Accident: भाई से मुलाकात के लिए निकले अबान की रास्ते में मौत

NE

News Elementor

Mumbai Local Train Accident मुंबई लोकल से गिरने से 5 यात्रियों की मौत

Table of Content

देश की सबसे व्यस्त लोकल ट्रेन सेवा — Mumbai Local Train — एक बार फिर भीषण हादसे की गवाह बनी। सोमवार सुबह (9 जून 2025) को Diva और Mumbra स्टेशन के बीच तेज़ रफ्तार लोकल ट्रेन से गिरने के कारण कम से कम 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

कहां और कैसे हुआ Accident?

  • हादसा Central Railway की रूट पर सुबह लगभग 9:30 बजे हुआ।
  • Mumbai Local में भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि कई यात्री दरवाज़ों से बाहर लटककर यात्रा कर रहे थे।
  • इसी दौरान सामने से एक और ट्रेन आई और दोनों ट्रेनों के बीच दूरी बेहद कम होने से यात्रियों का संतुलन बिगड़ा और 8–12 यात्री ट्रैक पर गिर पड़े
  • इस भयावह घटना में 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, और कई अन्य घायल हुए।

घायलों का इलाज और स्थिति

  • सभी घायलों को तत्काल कलवा अस्पताल (Kalwa Hospital) में भर्ती कराया गया।
  • घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Local Train Services प्रभावित

  • इस हादसे के बाद Central Line की लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं।
  • सुबह ऑफिस टाइम में इस रुकावट ने हज़ारों यात्रियों को परेशान किया

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Yukta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां जूनियर एशिया कप-2026 में दिखाएंगी दम, भारतीय हॉकी टीम में मधु सिदार और गीता यादव का चयन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE), बिलासपुर की दो महिला हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार और गीता यादव का चयन जूनियर एशिया कप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी आगामी 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की है। किसान परिवार की बेटी हैं मधु सिदार जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित पोंगरो गांव की रहने वाली मधु सिदार किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके माता-पिता खेती-किसानी करते हैं। मधु ने अपने खेल करियर में सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, स्कूल नेशनल और इंटर जोन चैंपियनशिप जैसी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। उन्होंने रायपुर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। अप्रैल 2026 से वह बेंगलुरु में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा हैं। गीता यादव को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का अनुभव कबीरधाम जिले के बोडला की रहने वाली गीता यादव ने हॉकी की शुरुआती ट्रेनिंग कोच शिवा चौहान से ली थी। गीता इससे पहले नीदरलैंड, बेल्जियम, अर्जेंटीना तथा इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अब जूनियर एशिया कप-2026 के लिए टीम में चयन के साथ उन्हें एक और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। खेल विभाग ने दी बधाई खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनुजा सलाम ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी बिलासपुर स्थित प्रदेश की पहली आवासीय खेल अकादमी में वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो और हेड कोच अजीत लकड़ा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। छत्तीसगढ़ की इन दोनों खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन राज्य के खेल विकास और प्रतिभाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ और खेल जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

सितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान चलाएगी CJP, अभिजीत दीपके बोले- बेरोजगारी और महंगी शिक्षा होंगे मुख्य मुद्दे

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि उनकी संस्था सितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत गांवों और शहरों में जाकर युवाओं से संवाद किया जाएगा तथा बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और शिक्षा सुधार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। गुरुवार को संभाजीनगर में आयोजित बैठक के दौरान दीपके ने कहा कि देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था मुनाफे का माध्यम बन गई है, जिसे बदलने की जरूरत है। CJP चुनाव नहीं लड़ेगी, प्रेशर ग्रुप के तौर पर करेगी काम अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि कॉकरोच जनता पार्टी चुनावी राजनीतिक दल नहीं बनेगी। उनके अनुसार, संगठन लोकतांत्रिक संस्थाओं और शासन व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक पब्लिक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य जनता की आवाज को प्रभावी तरीके से सामने लाना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर दबाव बनाना है। अभियान के प्रमुख मुद्दे दीपके के अनुसार, ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान के दौरान इन विषयों पर विशेष फोकस रहेगा— नेशनल वर्किंग कमेटी का गठन बैठक के दौरान CJP ने अपनी नेशनल वर्किंग कमेटी के सदस्यों की भी घोषणा की। संगठन ने बताया कि अगले छह महीनों में विभिन्न राज्यों में समन्वय समितियों के साथ लोकसभा और शहर स्तर पर भी संगठनात्मक इकाइयों का गठन किया जाएगा। जंतर-मंतर आंदोलन की हुई समीक्षा दीपके ने बताया कि बैठक में जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन की समीक्षा के साथ-साथ ई-20 पेट्रोल, शिक्षा व्यवस्था, संगठन विस्तार और भविष्य के आंदोलनों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। गौरतलब है कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर CJP ने 20 जून से 25 जुलाई तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक धरना दिया था। बाद में तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संगठन ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी। सोशल मीडिया अभियान से शुरू हुई थी CJP अभिजीत दीपके ने पहले भी कहा था कि देश को नए राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरूरत है। CJP की शुरुआत सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक अभियान के रूप में हुई थी। बाद में यह छात्र और युवा मुद्दों पर सक्रिय एक संगठित अभियान के रूप में सामने आया, जिसने शिक्षा और रोजगार जैसे विषयों पर अपनी गतिविधियां तेज कीं। देश और राजनीति से जुड़ी ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

मोहन भागवत बोले- Gen-Z और Gen Alpha सबसे ज्यादा देशभक्त, संवाद की कमी से हुए आंदोलन

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में Gen-Z और Gen Alpha के युवाओं से संवाद किया। करीब एक घंटे तक चले इस संवाद में उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी पुरानी पीढ़ी की तुलना में अधिक देशभक्त और ईमानदार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं की बात सुनना जरूरी है और संवाद की कमी ही कई बार आंदोलनों की वजह बनती है। भागवत ने यह संबोधन इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिया। कार्यक्रम में 11 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 2,000 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। संवाद की कमी से आंदोलन की नौबत आई मोहन भागवत ने कहा कि जब बातचीत सफल नहीं होती, तब आंदोलन का रास्ता अपनाया जाता है। उनके अनुसार यदि समय रहते संवाद हो जाए, तो कई विवाद टाले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन भी संवाद का एक माध्यम है और उसे इसी नजरिए से देखा जाना चाहिए। Gen-Z सवाल पूछती है, जवाब भी चाहती है भागवत ने कहा कि पहले की पीढ़ी बड़े-बुजुर्गों की बात बिना सवाल किए मान लेती थी, लेकिन आज की युवा पीढ़ी हर विषय पर सवाल पूछती है और तर्कसंगत जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल उत्तर ही नहीं, बल्कि विश्वास और अपनापन भी चाहिए। आंदोलन को देशविरोध से न जोड़ें RSS प्रमुख ने कहा कि यदि युवा किसी मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं, तो उन्हें देशविरोधी नहीं कहा जाना चाहिए। उनके अनुसार वे देश की अगली पीढ़ी हैं और उनकी चिंताओं को गंभीरता से समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आंदोलन व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से होना चाहिए, न कि किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ। जंतर-मंतर की घटना पर कही यह बात जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन और पुलिस कार्रवाई के सवाल पर भागवत ने कहा कि किसी भी घटना पर निष्कर्ष निकालने से पहले उसके कारणों को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों में कुछ उपद्रवियों के शामिल होने की बात सामने आई है, लेकिन यदि उन्हें किसी पर भरोसा करना हो तो वह देश के युवाओं पर करेंगे। शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर भागवत ने कहा कि शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनाया जाना चाहिए। उनका मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी के लिए सुलभ होनी चाहिए और इसके लिए सरकार के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद ही पाठ्यक्रम जैसे विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। विदेश नीति और सामाजिक मुद्दों पर भी रखी राय उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति में देश को सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए, लेकिन संघर्ष समाप्त होने के बाद बातचीत का रास्ता तलाशना भी जरूरी है। समलैंगिक विवाह के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक व्यवस्था में बदलाव से पहले समाज को उसके लिए तैयार करना आवश्यक है। वहीं महिलाओं की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर और बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। ‘फिंगर क्लैप’ भी बना चर्चा का विषय कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने युवाओं के बीच लोकप्रिय ‘फिंगर क्लैप’ शैली में भी अपनी प्रतिक्रिया दी। यह ताली बजाने का एक तरीका है, जिसमें हथेलियों की बजाय उंगलियों से हल्की चुटकी जैसी आवाज निकालकर सराहना व्यक्त की जाती है। हाल के वर्षों में यह शैली सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुई है। देश, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Gold

Gold Rate Today: सोना खरीदना हुआ महंगा, 6 दिनों में ₹5,501 की बढ़त

सोना (Gold) खरीदने वालों के लिए आज बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सोना (Gold) आज ₹2,735 महंगा होकर ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। लगातार बढ़ते भाव ने खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं निवेशकों के लिए यह तेजी चर्चा का विषय बनी हुई है। 6 दिनों में सोने की कीमत में ₹5,501 का इजाफा सोने के भाव में तेजी का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 6 दिनों में सोने की कीमत ₹5,501 प्रति 10 ग्राम तक बढ़ चुकी है। इतनी तेज बढ़त ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। शादी-ब्याह के सीजन में सोना खरीदने वाले ग्राहक अब बढ़ी हुई कीमतों का सामना कर रहे हैं। Silver Rate Today: चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। आज चांदी का भाव ₹931 बढ़कर ₹2.25 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी में आई इस तेजी ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। क्यों बढ़ रहे हैं Gold और Silver के दाम? सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई बाजार कारण माने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मांग, आर्थिक अनिश्चितता, निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर रुझान और वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव का असर घरेलू कीमतों पर दिखाई दे रहा है। सोना हमेशा से भारतीय परिवारों के लिए सिर्फ आभूषण नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण निवेश विकल्प भी रहा है। ऐसे में कीमतों में तेजी आने पर खरीदारों के साथ-साथ निवेशकों की नजर भी बाजार की अगली चाल पर रहती है। ग्राहकों के लिए क्या है सलाह? बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार भाव की जानकारी लेने के बाद ही फैसला करना बेहतर रहेगा। छोटी अवधि में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए खरीदारी करते समय सही समय और बजट का ध्यान रखना जरूरी है। फिलहाल सोना और चांदी दोनों ही रिकॉर्ड स्तरों के आसपास कारोबार कर रहे हैं और आने वाले दिनों में बाजार की दिशा पर सभी की नजर बनी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Indian Stock Market

Indian Stock Market में तेजी: Banking और Energy Shares के दम पर Sensex-Nifty में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में आज खरीदारी का माहौल देखने को मिला। मजबूत बैंकिंग और Energy सेक्टर के प्रदर्शन के चलते घरेलू बाजार हरे निशान में कारोबार करता नजर आया। कारोबारी सत्र के दौरान Sensex करीब 250 अंक की बढ़त के साथ 78,850 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Nifty ने भी मामूली तेजी दर्ज करते हुए 24,650 के आसपास कारोबार किया। Banking और Energy Stocks में दिखी मजबूत खरीदारी बाजार में तेजी का सबसे बड़ा कारण बैंकिंग और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में आई खरीदारी रही। निवेशकों ने इन सेक्टरों के प्रमुख शेयरों में दिलचस्पी दिखाई, जिससे बाजार के प्रमुख इंडेक्स को मजबूती मिली। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा, वहीं Energy Stocks में मजबूती ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। चुनिंदा बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों को फायदा मिला। Investors की नजर Global Market और Economic Data पर मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में भारतीय शेयर बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और नए आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी। निवेशक अब कंपनियों के प्रदर्शन, ब्याज दरों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुख पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रह सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों को किसी भी बड़े फैसले से पहले बाजार की मौजूदा परिस्थितियों और कंपनियों के फंडामेंटल्स को ध्यान में रखना चाहिए। Market Outlook: आगे कैसी रह सकती है चाल? फिलहाल बैंकिंग और Energy सेक्टर में मजबूती ने बाजार की धारणा को सकारात्मक बनाए रखा है। अगर घरेलू और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संकेत जारी रहते हैं, तो बाजार में आगे भी चुनिंदा शेयरों में खरीदारी देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर, आज के कारोबारी सत्र में Banking और Energy Stocks की तेजी ने Stock Market को मजबूती दी और Sensex-Nifty बढ़त के साथ बंद होने की दिशा में आगे बढ़े। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.