ग्वालियर की कृष्णा नगर निवासी रीना प्रजापति (36) ऑनलाइन डॉग खरीदने के चक्कर में साइबर ठगों का शिकार हो गईं। एक फर्जी वेबसाइट पर पपी देखने के बाद जब उन्होंने पेमेंट किया, तो वॉट्सऐप पर मिले क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उनके खाते से ₹1.93 लाख उड़ गए।

इस धोखे से सदमे में आई रीना ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अंतिम वक्त में रीना ने ठगों को एक वॉइस मैसेज भेजा जिसमें उन्होंने कहा, “अब मैंने जहर खा लिया है, मेरे बच्चे थाने जा रहे हैं…”
रीना तीन बच्चों की मां थीं। उनके पति राजेंद्र ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।https://deshharpal.com/
