Bollywood एक्ट्रेस Karishma Kapoor के पूर्व पति Sanjay Kapur का अचानक निधन हो गया। यह खबर आते ही कपूर परिवार और उनके करीबी दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई है। दुख की इस घड़ी में करिश्मा की बहन करीना कपूर, उनके पति सैफ अली खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा तुरंत उनके घर पहुंचे और साथ खड़े नजर आए।
संजय कपूर की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी भावुक कर देने वाली थी। उन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर अपनी चिंता जताते हुए एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी थी। उनके इस आखिरी पोस्ट ने अब और भावुक कर दिया है उनके चाहने वालों को।
संजय और करिश्मा की शादी साल 2003 में हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और साल 2016 में तलाक हो गया। इस रिश्ते से उन्हें दो बच्चे भी हैं—एक बेटा कियान और एक बेटी समायरा।
करिश्मा कपूर अभी तक इस दुखद खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दे पाई हैं, लेकिन करीबी सूत्रों के मुताबिक वे पूरी तरह टूट चुकी हैं।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग संजय कपूर के निधन पर शोक जता रहे हैं और करिश्मा व उनके परिवार को ताकत देने की बात कह रहे हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
